Sunday, 5 April 2015

सोनाक्षी सिन्हा ने ‘इंडियन आइडल जूनियर’ से रखा छोटे पर्दे पर कदम

मुंबई: रूपहले पर्दे पर अभिनय की कामयाब पारी खेल रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अब छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखा है. वह जल्द ही गायन के रियलटी शो ‘इंडियन आइडल जूनियर’ में नजर आएंगी.
 
सोनाक्षी ने कहा कि वह छोटे पर्दे पर इस नई पारी से बेहद खुश हैं.

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘बहुत हुआ अनुमान लगाना..इसका एलान करके खुश हूं कि शॉटगन जूनियर (सोनाक्षी) इंडियन आइडल जूनियर का हिस्सा बनने जा रही है.’’
 
इससे पहले अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरूख खान, सलमान खान, गोविंदा, माधुरी दीक्षित और करण जौहर जैसी फिल्मी जगत की हस्तियां छोटे पर्दे पर नजर आ चुकी हैं.

No comments:

Post a Comment