झांसी. यूपी के छोटे से शहर झांसी से निकलकर फिल्मी दुनिया
में कदम रखने वाली दीपशिखा ने एशिया की सबसे सुंदर महिला बनने का सपना देखा
था। इसे सच करने के लिए उन्होंने मिसेज इंडिया एशिया इंटरनेशनल ब्यूटी
कांटेस्ट प्लेनेट इंडिया-2015 में भाग लिया और ग्रैंड फिनाले में पहुंच
गईं। इसी साल 15 मई को पुणे में ग्रैंड फिनाले है। यदि वह इसमें जीत गईं,
तो देश की सबसे सुंदर महिला बन जाएंगी।
आपको हैरत नहीं होना चाहिए कि दीपशिखा दो बच्चों की मां हैं। वे
एमबीए कर चुकी हैं। पहले वह मैनेजमेंट में अपना कॅरियर बनाना चाहती थीं,
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बिना कोशिश किए उन्हें व्हील जैसे
बड़े ब्रांड का कॉमर्शियल ऐड मिल गया। यहीं से उनके सबसे सुंदर महिला बनने
के सपने ने उड़ान भरना शुरू किया। इस समय वह डीडी-1 चैनल पर प्रसारित होने
वाले 'जिंदगी मिलकर बिताएंगे' का हिस्सा हैं। इसके अलावा उन्हें राज सहगल
ने फिल्म शिकार 'द हांटेड बर्ड' ऑफर की है, जिसे उन्होंने साइन भी कर लिया
है।
दीपशिखा बताती हैं कि मिसेज एशिया में चयनित होने के बाद उन्हें टीवी
सीरियल और फिल्मों के कई ऑफर मिले। वह बताती हैं कि झांसी से पढ़ाई पूरी
करने के बाद नौकरी के लिए साल 2007 में फरीदाबाद चली गईं। वह एमबीए थीं,
इसलिए उन्हें एचआर के रूप में आसानी से जॉब मिल गई। इस दौरान फरीदाबाद में
ही उनकी शादी हो गई। उनका कहना है कि कुछ साल पहले ही वाशिंग पाउडर 'व्हील'
का कॉमर्शियल ऐड मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। यह
एेड देश के सभी राष्ट्रीय चैनल्स पर प्रसारित हुआ। इसे करने के बाद वह
दिल्ली में कई डिजाइनर कपड़ों के लिए फोटोशूट का हिस्सा बन चुकी हैं। मिसेज
एशिया इंटरनेशनल के ग्रैंड फिनाले में पहुंचने के बाद वह एक टीवी सीरियल और
फिल्म भी साइन कर चुकी हैं।
दीपशिखा की सफलता का राज
साल 1985 में झांसी में जन्मी दीपशिखा कहती हैं कि यदि किसी लक्ष्य को
आप ठान लें, तो फिर शादीशुदा होना मायने नहीं रखता। पूरी मेहनत के साथ ही
अच्छा खाना और खुश रहने को वह प्राथमिकता देती हैं। वह कहती हैं कि दो
बच्चे नितांश और वर्तिका उनकी हिम्मत हैं। उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था
कि वह यहां तक पहुंचेंगी। वह अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पति दीपक
अरोरा, सास-ससुर और माता-पिता को देती हैं।
No comments:
Post a Comment