Wednesday, 26 August 2015

ढाई महीने में दूसरी बार जज को मिली नक्सली धमकी- परिवार को खाक कर देंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी काण्ड की सुनवाई कर रहे एनआईए के जज एमडी कातुलकर को दोबारा नक्सली धमकी मिली है। उनके बंगले के गेट के बाहर 24 अगस्त की सुबह चिट्ठी फेंकी गई थी, इस चिट्ठी को उन्होंने 25 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई एनआईए की सुनवाई में वकीलों के सामने पेश किया था। वकीलों से इस संबंध में चर्चा के बाद 26 अगस्त को उन्होंने मामला दर्ज कराया है।
नहीं मिली है सुरक्षा
12 जून को भी कातुलकर के बंगले के बाहर धमकी भरी चिट्ठी छोड़ कर बम फोड़ा गया था। इसके बाद उन्‍होंने अपने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक उनके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं।
क्या लिखा है चिट्ठी में
'अब तू समझ गया होगा पुलिस के कुत्ते तेरा कोई साथ नहीं देंगे, तूने बस्तर में चेनसी, उदल जैसे जाने कितने क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं को जेल भेजा है। जिसकी सजा तुझे भुगतनी ही होगी। उन्हें जेल भेजकर तू अपने आपको तीसमार खां समझ रहा होगा, हम उसका भी प्रतिशोध लेंगे। झीरम मामले को सुनवाई के लिए जगदलपुर भेज दे या यहां से चला जा। नहीं तो तू अदालत से घर जिंदा नहीं पहुंचेगा। और तेरे परिवार को भी हम कुत्ते की मौत मारेंगे। तुझे और तेरे परिवार को जलाकर राख करके ऐसा उदाहरण रखेंगे कि कोई भी जज हमारे खिलाफ नहीं आएगा।'
कब हुआ था हमला?
25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन रैली के बाद लौट रहे नेताओं के काफिले पर हमला किया था। हमले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर कहे जाने वाले महेंद्र कर्मा, तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष नंद कुमार पटेल समेत 30 कांग्रेसी मारे गए थे। इस हमले की जांच एनआईए को सौंपी गई है और इसकी सुनवाई के लिए बिलासपुर में महादेव कातुलकर की विशेष अदालत में चल रही है।

सामने आया शीना के Ex ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो, कहा-पता था इंद्राणी है उसकी दोस्त की मां

नई दिल्ली. स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना वोरा की मौत का राज़ गहराता जा रहा है। पीटर ने कहा है कि इंद्राणी ने उन्हें कभी यह नहीं बताया कि शीना उनकी बेटी है। उनके मुताबिक इंद्राणी ने शीना को हमेशा बहन के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया। इसी बीच, शीना के एक पू्र्व ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अपनी पहचान छुपाते हुए उसने दावा किया है कि उसे पता था कि शीना इंद्राणी की बेटी थी। (शीना मर्डर में ट्विस्‍ट: पूर्व CEO इंद्राणी का पहला पति अरेस्‍ट, दूसरे से पूछताछ)
'2006 में मैंने शीना को डेट किया'
शीना के एक पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने दावा किया है कि साल 2006 में उसने शीना को डेट किया था। एक वीडियो में खुद को शीना का पूर्व ब्वॉयफ्रेंड बताने वाले शख्स ने दावा किया कि वह गुवाहाटी में शीना का पड़ोसी था और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हालांकि, शीना उससे एक साल जूनियर थी। शीना के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने दावा किया कि वह इस बात को जानता था कि इंद्राणी शीना की मां है। उसने बताया कि एक डिनर के दौरान इंद्राणी से उसकी मुलाकात भी हुई थी और तीनों फिल्म भी देखने गए थे।
पीटर ने कहा, मैं शॉक्ड हूं
पीटर मुखर्जी ने एक टीवी चैनल से कहा- ‘मैं पूरी तरह शॉक में हूं। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है? अब तक जो मैं मान रहा था, वह गलत साबित होता दिख रहा है। मुझे बताया जा रहा है कि इंद्राणी की पहले भी एक बार शादी हुई थी। अब तक मैं शीना को इंद्राणी की बहन मानता था। अब बताया जा रहा है कि शीना उसकी बेटी थी। जिसे मैं इंद्राणी का भाई मानता था, शायद वह उसका बेटा है।’
पीटर ने अपने बेटे के रिश्ते की बात कबूली
पीटर ने कहा- ‘हमारी शादी (इंद्राणी के साथ) को 13 साल हो चुके हैं। शीना और मेरे बेटे राहुल के बीच रिलेशनशिप थी। यह सेंसेटिव इश्यू था। हम लोग इसे लेकर ज्यादा खुश नहीं थे। इसलिए बेटे ने बाद में रिश्ता खत्म कर दिया। इस बारे में तीन साल से हम फैमिली में भी बात नहीं करते थे।’ पीटर की पहली पत्नी की संतान राहुल मुखर्जी देहरादून में रहते हैं। राहुल और शीना के बीच अफेयर की बात कही जा रही है।
'बेटे को हुआ था शक, लेकिन मैं मानने को राजी नहीं था'
स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ ने कहा- ‘जब शीना भारत नहीं आ रही थी तो मेरे बेटे ने कहा था कि पापा कुछ गड़बड़ है। बेटे ने मुझे बताया था कि शीना असल में इंद्राणी की बेटी हो सकती है। लेकिन मैंने उसकी बात को खारिज कर दिया था, क्योंकि तब बेटे की बात मानने की कोई वजह नहीं थी।’

अमेरिका: LIVE ब्रॉडकास्ट के दौरान टीवी रिपोर्टर-कैमरामैन की गोली मारकर हत्या

मोनेटा (वर्जीनिया). अमेरिका में लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान एक रिपोर्टर और कैमरामैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि टीवी चैनल WDBJ7 की रिपोर्टर जब लाइव इंटरव्यू कर रही थी, तभी एक शूटर ने उनकी और उनके कैमरामैन की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, शूटर का चेहरा कैमरे में कैद हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर शूटर की तलाश में जुट गई है।
मामला वर्जीनिया के मोनेटा काउंटी का है। इस खौफनाक घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। इसमें WDBJ7 की रिपोर्टर एलिसन पार्कर (24) विकी गार्डनर नाम की महिला का इंटरव्यू करते नजर आती है। इतने में गोली चलती है और चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगती है। इसके बाद कैमरा जमीन पर गिरता है और लाइव ब्रॉडकास्ट बंद हो जाता है।
घटना सुबह 6.45 बजे की है। इसके बाद WDBJ7 ने ट्वीट किया, "बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि रिपोर्टर एलिसन पार्कर और कैमरामैन एडम वार्ड (27) की इस सुबह हत्या कर दी गई।" इसके बाद चैनल ने एक और ट्वीट किया, "वी लव यू एलिसन एंड एडम।" पुलिस इसे आपसी रंजिश मानकर चल रही है। शूटर ने मोनेटा में एक शॉपिंग सेंटर के पास इस वारदात को अंजाम दिया। कैमरामैन की पहचान 24 वर्षीय एडम वार्ड के रूप में की है।

पूर्व CEO इंद्राणी को पुलिस अज्ञात जगह पर ले गई, पहले पति पर मर्डर का आरोप

मुंबई. हाई प्रोफाइल शीना बोरा मर्डर केस में बुधवार को नया ट्विस्‍ट आ गया। स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी ने दावा किया कि उनकी दूसरी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी ने शीना को अपनी बहन बताया था, जबकि असल में वह इंद्राणी की बेटी थी। इस खुलासे के बाद मुंबई में पीटर से पूछताछ के लिए पुलिस उनके घर पहुंच गई। इस बीच, खबर है कि इंद्राणी को मुंबई पुलिस किसी अज्ञात जगह पर ले गई है। उधर, कोलकाता में भी पुलिस इंद्राणी के पहले पति संजीव खन्‍ना से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची और गिरफ्तार कर ले गई। खन्‍ना 24 परगना (प. बंगाल) में रिजॉर्ट चलाते हैं। मुंबई पुलिस ने खन्ना पर मर्डर के आरोप में केस दर्ज किया है। मुंबई पुलिस की टीम उनसे गुरुवार को पूछताछ कर सकती है।
बताया जाता है कि शीना संजीव और इंद्राणी की बेटी थीं। वहीं, खुद को इंद्राणी का बेटा बता रहे मिखाइल बोरा ने गुवाहाटी में कहा कि वे जानते हैं कि किस वजह से शीना का मर्डर हुआ। इसका खुलासा करने से पहले वे इंद्राणी के पुलिस में दिए बयान का इंतजार करेंगे।
पुलिस ने कहा-24 अप्रैल, 2012 को हुआ था शीना का मर्डर
मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शीना का मर्डर इंद्राणी, उनके पहले पति संजीव खन्ना और ड्राइवर ने की थी। मारिया ने कहा कि 24 अप्रैल 2012 को शीना बोरा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को जला दिया गया। 23 मई को रायगढ़ जिले में लोकल पुलिस स्टेशन ने जली हुई डेडबॉडी रिकवर की थी। 21 अगस्त 2015 को पुलिस ने इंद्राणी के ड्राइवर को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वो एक मर्डर भी कर चुका है। उससे पूछताछ के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझी। हत्या में शामिल सभी तीन आरोपियों शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और इंद्राणी के ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है। हत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
इंद्राणी ने कबूली मर्डर की बात
इस बीच, खबर है कि आईएनएक्‍स मीडिया की सीईओ रह चुकीं इंद्राणी ने शीना के मर्डर की बात कबूल कर ली है। इंद्राणी को मंगलवार रात मुंबई पुलिस ने शीना के मर्डर के आरोप में अरेस्‍ट किया था। वे 31 अगस्‍त तक पुलिस कस्‍टडी में रहेंगी।
मिस्ट्री : क्या इन वजहों से हुआ शीना का मर्डर?
1. पैसे के चलते तो नहीं?
तहलका मैगजीन के मुताबिक, पीटर और इंद्राणी की शादी साल 2002 में हुई। उस वक्त शीना स्टार इंडिया में एचआर कंसल्टेंट और पीटर सीईओ थे। मीडिया में एंट्री के पहले इंद्राणी के सबसे बड़े क्लाइंट मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस थी। यहां इंद्राणी हाई लेवल मीटिंग अरेंज करती थीं। 2007 में इस कपल ने INX मीडिया और INX न्यूज चैनल लॉन्च किए। 2009 में इसका नाम 9X मीडिया किया गया। लेकिन इसके बाद इंद्राणी और पीटर ने यह ग्रुप ही छोड़ दिया।
इस ग्रुप को फंडिंग सिंगापुर की कंपनी टेमासेक (Temasek) ने की थी। 2009 में दुनिया भर में आई आर्थिक मंदी के बाद कंपनी ने ग्रुप की तमाम फंडिंग का ऑडिट किया। तहलका मैगजीन का दावा है कि ऑडिट से पता लगा कि इंद्राणी और पीटर ने मिलकर बड़े पैमाने पर कंपनी को चूना लगाया था। धांधली के इस पैसे से अपनी फैमिली के कई लोगों के नाम पर प्रॉपर्टी बनाई थी। मुंबई पुलिस के सूत्रों का कहना है, “हो सकता है कि इंद्राणी और पीटर ने शीना को जो पैसा दिया था, वह उससे वापस मांगा हो और शीना ने इससे इनकार कर दिया। विवाद के बाद शीना का मर्डर कर दिया गया हो।”
2. बेटे ने कहा- प्रॉपर्टी नहीं कुछ और है वजह
इंद्राणी के बेटे मिखाइल बोरा ने गुवाहाटी में आरोप लगाया कि शीना का मर्डर उसकी मां ने ही किया है। मिखाइल ने यह भी कहा कि मर्डर प्रॉपर्टी के चलते नहीं, बल्कि 'किसी और ही वजह से' किया गया है। उनका कहना है कि अगर इंद्राणी ने सच कबूल नहीं किया तो वह मर्डर की असली वजह भी बता देंगे।
3. क्‍या यह ऑनर किलिंग का केस है?
टाइम्स नाऊ टीवी चैनल के मुताबिक मर्डर के लिए शीना की बॉडी को पहले काटा गया और इसके बाद उसे जला दिया गया था। जली हुई लाश को रायगढ़ में फेंका गया था। शीना के एक दोस्त के मुताबिक यह 'ऑनर किलिंग है।' वहीं, एबीपी न्यूज चैनल के मुताबिक, शीना का मर्डर तीन लोगों ने किया। उसका पहले गला घोंटा गया। बाद में उसकी लाश को एक दिन तक कार में रखा। बाद में उसे रायगढ़ ले गए और वहां पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
पीटर का खुलासा- मेरे बेटे और शीना के बीच रिश्ते थे
पीटर मुखर्जी ने भी कहा है कि उनके बेटे राहुल और शीना के बीच रिश्‍ते थे और इससे हम दोनों (पीटर और इंद्राणी) खुश नहीं थे। पीटर ने कहा, “ इंद्राणी ने मुझे शीना के फोटोज दिखाते हुए कहा कि वह अमेरिका चली गई है। इसके बाद मैंने कभी उसके बारे में जानने की कोशिश नहीं की क्योंकि इंद्राणी हमेशा कहती थी कि मुझे उसकी फैमिली के बारे में जानने की जरूरत नहीं है। मेरा बेटा शीना से रिलेशन में था लेकिन मैंने कभी इंद्राणी से इस बारे में बात नहीं की। मैं यही जानता हूं कि इंद्राणी ने शीना को इसलिए अमेरिका भेज दिया क्योंकि उसे मेरे बेटे से शीना के रिश्ते मंजूर नहीं थे।”
बुधवार को क्या हुए बड़े खुलासे?
* मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शीना इंद्राणी ने शीना बोरा के मर्डर की बात कबूल कर ली है।
* इंद्राणी ने यह बात पति और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी से भी छिपाई थी।
* पीटर मुखर्जी ने कहा है कि इंद्राणी ने उन्हें कभी यह नहीं बतााया कि शीना उनकी बेटी है। इंद्राणी ने शीना को हमेशा बहन के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया।
* पीटर के मुताबिक, उनके बेटे राहुल मुखर्जी ने उन्हें बताया था कि शीना इंद्राणी की बहन नहीं, बेटी है। एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे बेटे और शीना के आपसी रिश्ते थे। इसे लेकर हम नाखुश थे।
कौन हैं इंद्राणी और पीटर?
इंद्राणी मुखर्जी पीटर मुखर्जी
आईएनएक्स मीडिया की पूर्व सीईओ। स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ। इंद्राणी के पति।
इंद्राणी ने 2002 में दो बच्‍चों के पिता पीटर से दूसरी शादी की। तब वह केवल 30 साल की थीं। पीटर को इंद्राणी से भी एक बेटी (विधि मुखर्जी) हुई। जब उन्‍होंने दूसरी शादी की, तब पहली पत्‍नी से हुए उनके एक बेटे की उम्र 22 और दूसरे की 18 साल थी।
दावा है कि शीना इंद्राणी की बहन नहीं, बेटी थी। मिखाइल बेटा है। ये दोनों इंद्राणी के पहले पति संजीव खन्‍ना से हुए बच्चे हैं। इंद्राणी पर शीना के मर्डर का आरोप है। राहुल मुखर्जी। ये पीटर की पहली शादी से हुए बेटे हैं। राहुल और शीना के बीच अफेयर था।
इंद्राणी के पहले पति संजीव खन्ना है जिन्हें कोलकाता से अरेस्ट किया गया है। राहुल देहरादून में रहते हैं।
पीटर मुखर्जी ने कहा- मैं शॉक में हूं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह क्या हो रहा है?
- पीटर मुखर्जी ने न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ से कहा- ‘मैं पूरी तरह शॉक में हूं। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है? अब तक जो मैं मान रहा था, वह गलत साबित होता दिख रहा है। मुझे बताया जा रहा है कि इंद्राणी की पहले भी एक बार शादी हुई थी। अब तक मैं शीना को इंद्राणी की बहन मानता था। अब बताया जा रहा है कि शीना शायद उसकी बेटी थी। जिसे मैं इंद्राणी का भाई मानता था, शायद वह उसका बेटा है।’
1. शीना और मेरे बेटे के बीच रिश्ते थे : पीटर
पीटर ने कहा- ‘हमारी शादी को 13 साल हो चुके हैं। शीना और मेरे बेटे राहुल के बीच रिलेशनशिप थी। यह सेंसेटिव इश्यू था। हम लोग इसे लेकर ज्यादा खुश नहीं थे। इसलिए बेटे ने बाद में रिश्ता खत्म कर दिया। इस बारे में तीन साल से हम फैमिली में भी बात नहीं करते थे।’
2. इंद्राणी ने कहा था- शीना यूएस जा चुकी है
मुखर्जी ने कहा- ‘मुझे बताया गया था कि शीना यूएस चली गई है। लॉस एंजिलिस के उसके फोटो फेसबुक पर दिखते थे। हालांकि मेरे पास शीना से कॉन्टैक्ट करने का कोई जरिया नहीं था। ना ईमेल, न फोन नंबर और न पता था।’
3. बेटे को हुआ था शक, लेकिन मैं मानने को राजी नहीं था : पीटर
स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ ने कहा- ‘जब शीना भारत नहीं आ रही थी तो मेरे बेटे ने कहा था कि पापा कुछ गड़बड़ है। बेटे ने मुझे बताया था कि शीना असल में इंद्राणी की बेटी हो सकती है। लेकिन मैंने उसकी बात को खारिज कर दिया था, क्योंकि तब बेटे की बात मानने की कोई वजह नहीं थी।’
सामने आया शीना का भाई मिखाइल, कहा- इंद्राणी मेरी मां है
1. मुझे इंसाफ चाहिए
गुवाहाटी से शीना के भाई मिखाइल बोरा ने मीडिया से बातचीत की। मिखाइल ने कहा- मैं भी शॉक में हूं। हां, इंद्राणी मेरी बहन नहीं, मां है। मुझे यह बात साबित करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उसी ने मुझे जन्म दिया है। किसी भी जांच में यह बात कन्फर्म हो सकती है। मुझे मेरी बहन के लिए इंसाफ चाहिए।
2. मैं जब भी शीना के बारे में पूछता था, इंद्राणी कहती थी कि वह यूएस में है और खुश है
मिखाइल ने कहा- शीना अकेले ही यूएस गई थी। मैं जब भी मां (इंद्राणी) से इस बारे में पूछता था तो वह यही कहती थी कि शीना यूएस में है और खुश है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बताती थी। इससे पहले शीना मुंबई में ही रिलायंस में जॉब करती थी। मैं नहीं जानता कि पुलिस किस एंगल से जांच कर रही है। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि शीना के असली कातिल का पता चल जाए।

पत्नी से परेशान पति ने किया था सुसाइड, अब खुली अवैध संबंधों की कहानी

इंदौर. टेली शाॅपिंग कंपनी के एमडी उमंग परिहार के खुदकुशी मामले में कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इसमें उमंग की पत्नी और प्रेमी के अवैध संबंधों के फोटो कोर्ट में पेश किए गए। टेली शॉपिंग कंपनी के एमडी उमंग ने 27 मार्च 2014 को फांसी लगा ली थी।
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी और कंपनी की सीईओ शिल्पा, सास कोमल चंदानी, नानी सास पुष्पा, सा
पत्नी शिल्पा
ले पंकज, शिल्पा के दोस्त अनिरुद्ध व जसबीर के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कोर्ट में पीके सिन्हा के सामने हुई सुनवाई में उमंग के चाचा राजेंद्र परिहार की ओर से वकील मनीष यादव ने शिल्पा और उसके दोस्त अनिरुद्ध के आपत्तिजनक फोटो व सीडी पेश की। कोर्ट ने इसे रिकॉर्ड पर ले लिया। उमंग की मौत के बाद पुलिस ने उसका जो सामान जब्त किया था, उसमें ये फोटो मिले थे।

सुनवाई में तीन पुलिसकर्मियों के बयान भी हुए। इनमें से एक पुलिसकर्मी ने कोर्ट में कहा कि उसने सुसाइड नोट जब्त किया था, जिसमें उमंग ने पत्नी शिल्पा व अन्य आरोपियों का नाम लिखकर कहा था कि इनकी वजह से वह खुदकुशी कर रहा है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि शिल्पा उसके ऑफिस में काम करती थी और उसने उसे दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाया। बाद में समझौते के तहत उसे इससे शादी करनी पड़ी। केस की अगली सुनवाई 21 और 22 सितंबर को होगी।
क्या है मामला
24 वर्षीय उमंग ने 27 मार्च 2014 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके पास से सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर पुलिस ने पत्नी शिल्पा चंदानी, सास कोमल चंदानी, साला पंकज, नानी सास पुष्पा शर्मा, अनिरुद्ध सिंह राठौर, जस्सी उर्फ जसवीर सिंह, अमित सिंह जादौन और लोकेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ उमंग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र और आसपास तलाश की थी।

krishana rao

krishanarao

sachkahoon team

sachkahoon team

sachkahoon team

sachkahoon team

Monday, 24 August 2015

बॉक्सर मेवेदर ने खरीदी 30 करोड़ की कार, दुनिया में है अब सिर्फ दो लोगों के पास

न्यूयॉर्क. दुनिया के नंबर वन प्रोफेशनल बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मेवेदर ने प्रति घंटा 402 किमी रफ्तार वाली 30 करोड़ रुपए की अल्ट्रा कार खरीदी है। इस कार की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब यह दुनिया में सिर्फ दो लोगों के पास ही मौजूद है, जिनमें से एक मेवेदर हैं। वे इसे जून से खरीदने की कोशिश में थे। मेवेदर ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर CCXR Trevita कार की फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि मेवेदर के पास पहले से ही तीन फरारी और एक पोर्शे मौजूद है।

सोशल साइट पर क्या लिखा मेवेदर ने?
'मनी मैन' के नाम से भी मशहूर मेवेदर ने सिल्वर कलर की कोएनेग्सेग सीसीएक्सआर ट्रेविटा (Koenigsegg CCXR Trevita) के बोनट पर बैठ कर फोटो खिंचवाई है। फोटो के कैप्शन में 38 साल के इस एथलीट ने लिखा है, ''4.8 मिलियन डॉलर की मेरी नई कार।'' मेवेदर ने आगे लिखा, ''कोएनेग्सेग द्वारा बनाई गई ट्रेविटा कार दुनिया में केवल दो लोगों के पास है और इसमें दूसरा मैं हूं।''

क्या है कार की खासियत?
* मेवेदर की कार 2.9 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है।
* इसका इंजन 4800 सीसी का है। पॉवर 1018 bhp @ 7000 rpm है।
* इसकी मैक्सिमम स्पीड 250mph. (करीब 402 किमी प्रति घंटे) है।
* इस कार को मूल रूप से स्वीडन की कंपनी ने बनाया है। ट्रेविटा का मतलब होता है '3 वाइट्स'
* यह सुपर कार से भी कहीं आगे है, इसलिए इसे 'हायपर कार' की कैटेगरी में रखा जाता है।
कौन हैं फ्लॉयड मेवेदर?
* इसी साल 2 मई को लास वेगास में हुई 'फाइट ऑफ द सेन्चुरी' से मेवेदर ने करीब 22 करोड़ डालर कमाए थे।
* 'फाइट ऑफ द सेन्चुरी' में मेवेदर ने पकयाऊ को हराया था। हालांकि, रूल्स तोड़ने और मंजूरी फीस न चुकाने की वजह से मेवेदर से 'फाइट ऑफ द सेन्चुरी' में जीता गया वेल्टरवेट कैटेगरी का वर्ल्ड चैम्पियन खिताब छीन लिया है।
* मेवेदर फिलहाल अपने करियर की 49वीं फाइट की तैयारी कर रहे हैं। 12 सितंबर को वो बॉक्सर आंद्रे बेर्टो से भिड़ेंगे।
* फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, मेवेदर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी हैं।
* मेवेदर ने अब तक 48 प्रोफेशनल फाइट्स लड़ी हैं और उन्हें कोई हरा नहीं सका है।
* मेवेदर जी-5 प्राइवेट जेट के मालिक हैं। उनके बॉडीगार्ड्स दूसरे जेट प्लेन में सफर करते हैं।
मेवेदर के पास कितनी है प्रॉपर्टी?
साल में सिर्फ दो फाइट लड़ने वाले मेवेदर दुनिया के सबसे अमीर एथलीट हैं। फोर्ब्स की 2015 की लिस्ट के मुताबिक, मेवेदर की कुल कमाई करीब 1915 करोड़ रुपए है। पिछले चार सालों में तीसरी बार मेवेदर दुनिया के सबसे अमीर एथलीट्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। इसमें से करीब 1819 करोड़ रुपए मेवेदर ने बॉक्सिंग के जरिए ही कमाए हैं। 2013 में 90 मिलियन डॉलर्स की कमाई की थी। हैरानी वाली बात ये है कि मेवेदर एक भी ऐड नहीं करते हैं।

सबमरीन अटैक की तैयारी में नॉर्थ कोरिया? अमेरिका भी भेज सकता है जंगी जहाज

सियोल. नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच तनाव कम करने के लिए शनिवार-रविवार को हुई बातचीत बेनतीजा साबित दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तानाशाह किम जोंग उन की नॉर्थ कोरियाई नेवी ने साउथ कोरिया पर सबमरीन अटैक की तैयारी कर ली है। उसने 70 सबमरीन अपने बेस से रवाना कर दी हैं। जंग के हालात तेजी से उभरने के बीच अमेरिका भी साउथ कोरिया का हौसला बढ़ाने के लिए अपनी न्यूक्लियर सबमरीन भेजने की तैयारी में है।
नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच जंग के हालात : अब तक के बड़े डेवलपमेंट्स
1. साउथ कोरिया ने बॉर्डर पर लाउडस्पीकर्स लगाए हैं। इनमें प्रोपेगैंडा मैसेज बजाए जा रहे हैं। साउथ कोरिया ने कहा है कि वह न तो स्पीकर्स हटाएगा, न मैसेज बजाना बंद करेगा।
2. नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच शनिवार-रविवार को जंग के हालात टालने के मकसद से बातचीत हुई जो बेनतीजा रही।
3. द टेलीग्राफ के मुताबिक तानाशाह किम जोंग उन साउथ कोरिया पर सबरमरीन अटैक करने की तैयारी में है। उसके मिलिट्री बेस से 70 से ज्यादा सबमरीन रवाना कर दी गईं। बॉर्डर पर सैनिकों और टैंकों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
4. दूसरी तरफ, साउथ कोरिया ने भी बॉर्डर पर रॉकेट लॉन्चर्स तैनात कर दिए। बॉर्डर पर तैनात जवानों की संख्या भी बढ़ा दी।
5. साउथ कोरियन प्रेसिडेंट पार्क गुएन हुए ने सियोल में बड़े चौराहों पर लगी स्क्रीन्स के जरिए लोगों को मैसेज दिया और जंग के लिए तैयार रहने को कहा है। साउथ कोरियन मीडिया के मुताबिक देश में नॉर्थ कोरिया के खिलाफ मैसेज गंगनम स्टाइल के वीडियो जितने पसंद किए जा रहे हैं।
इस हालात पर क्यों फिक्रमंद है पूरी दुनिया?
नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच तनाव पूरी दुनिया में सुर्खियों में है। इस पर चिंता जताई जा रही है। इसकी वजह यह है कि नॉर्थ और साउथ के पीछे सुपरपावर वाले देश खड़े हैं। इस वजह से टकराव की आशंका बढ़ती जा रही है।
नॉर्थ कोरिया की तरफ साउथ कोरिया की तरफ
चीन : चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने अपने सैनिकों, टैंक और आर्मर्ड व्हीकल्स को जिलीन प्रॉविंस की तरफ रवाना किया है। उसने नॉर्थ कोरिया की बॉर्डर से 30 किलोमीटर दूर अपनी इस टुकड़ी का कैम्प बना दिया है। जरूरत पड़ने पर वह नॉर्थ कोरिया की मदद के लिए आर्मी को वहां भेज देगा। अमेरिका और जापान : यूएस के 28500 सैनिक साउथ कोरिया में मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह न्यूक्लियर सबमरीन भी रवाना करने की भी सोच रहा है। जापान भी मदद कर सकता है।
अब तक क्या हुआ?
साउथ की ओर से सीमा पर लाउडस्पीकर्स लगाकर प्रोपेगैंडा मैसेज बजाना और दोनों देशों की आर्मी के बीच हुई हालिया फायरिंग विवाद की मुख्य वजह है। वहीं, साउथ कोरिया ने आरोप लगाया कि 4 अगस्त को नॉर्थ कोरियाई आर्मी की लैंडमाइन्स में ब्लास्ट की वजह से उसके दो जवान घायल हो गए थे। साउथ कोरिया इस मामले में नॉर्थ से माफी मांगे जाने की मांग कर रहा है। तनाव बढ़ने के बाद शनिवार शाम दोनों देशों के बीच मीटिंग शुरू हुई। बॉर्डर विलेज पनमोंजुम में हुई यह मीटिंग रविवार तड़के तक चली, लेकिन बेनतीजा रही। इसके बाद रविवार दोपहर फिर से मीटिंग शुरू हुई, लेकिन यह भी बेनतीजा रही।
सबमरीन भेजे जाने की पुष्टि
साउथ कोरियन डिफेंस मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने बताया, "नॉर्थ कोरिया की 70 से ज्यादा सबमरीन अपने बेस में नहीं हैं। इसके अलावा, बॉर्डर इलाके में दूसरे तरफ भारी तादाद में टैंक और हथियारों से लैस सैनिक तैनात किए गए हैं।" गौरतलब है कि 2010 में नॉर्थ कोरिया की सबमरीन ने साउथ कोरियन शिप को डुबो दिया था। इसमें 46 जवान मारे गए थे। इसलिए, साउथ कोरिया पड़ोसी देश की सबमरीन मूवमेंट को लेकर काफी सेंसेटिव रहता है।
साउथ कोरिया ने कहा - देंगे कड़ा जवाब
नॉर्थ की तरफ से बॉर्डर एरिया में मिलिट्री मूवमेंट बढ़ाने के बाद साउथ ने भी हाई अलर्ट जारी किया है। बॉर्डर एरिया से 4,000 से ज्यादा लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। ऑफिशियल सोर्सेस के मुताबिक, साउथ कोरियन प्रेसिडेंट पार्क गुएन हुए ने सोमवार को एक मीटिंग में कहा, "यह बेहद जरूरी है कि नॉर्थ कोरिया माफी मांगे। पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं। अगर वे माफी नहीं मांगते तो हम कड़ा जवाब देंगे।"
सिविलियंस को ट्रेनिंग दे रहा नॉर्थ कोरिया?
ताजा विवाद के बीच नॉर्थ कोरिया की कुछ नई फोटोज सामने आई हैं। इनमें सिविलियंस को मिलिट्री ज्वाइन करते और हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेते देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया ऐसा करके इमरजेंसी के लिए अपनी आर्मी पावर बढ़ा रहा है।

सेंसेक्स 1625 प्वाइंट टूटकर बंद, शेयर मार्केट की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट

मुंबई: ग्लोबल बाजारों से मिलें खराब संकेतों ने सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में कोहराम मचा दिया। तेज गिरावट के साथ खुले घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट साथ बंद हुए। बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 1625 अंक की भारी गिरावट के साथ 25,700 के मनोवै‍ज्ञानिक लेवल को तोड़कर 25,741.56 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) का निफ्टी 491 अंक गिरकर 7809 पर बंद हुआ। चीन का बाजार 8 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ। वहीं जापान, ताइवान और हांगकांग के बाजारों में 5 फीसदी तक की गिरावट आई है। इसके कारण घरेलू बाजार टूटे हैं।
पूरे कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट भारतीय शेयर बाजार के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट है। रियल्‍टी, बैंकिंग, मेटल, इंफ्रा और एनर्जी सेक्‍टर के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। यह 6 से 11 फीसदी तक टूट गए हैं। इससे पहले जनवरी 2008 में सेंसेक्स 2272 और 2062 अंक की दो सबसे बड़ी गिरावट देख चुका है।
इन्‍वेस्‍टर्स के 7 लाख करोड़ से अधिक डूबे
स्‍टॉक मार्केट में हुए फ्लैश क्रैश से इन्‍वेस्‍टर्स के 7 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए। इन्‍वेस्‍टर की वेल्‍थ का आकलन सभी लिस्टिेड स्‍टॉक की कुल वैल्‍यूएशन के आधार पर किया जाता है। बीएसई के बेंचमार्क इंडेक्‍स में यह साढ़े साल साल की सबसे बड़ी गिरावट है।
वित्‍त मंत्री ने दिया भरोसा- हमारे मार्केट मजबूत
घरेलू शेयर बाजारों में आई तेज गिरावट के बीच वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि हमारे मार्केट मजबूत और हमारी राजकोषीय स्थिति अच्‍छी है। मार्केट में गिरावट के लिए कोई भी घरेलू कारण जिम्‍मेदार नहीं है। जेटली ने इन्‍वेस्‍टर्स को भरोसा दिया है कि उन्‍हें घबराने की जरूरत नहीं है।

इंडिया ने श्रीलंका को उसके देश में 5 साल बाद हराया, विराट की कप्तानी में पहली जीत

कोलंबो. तीन टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने सोमवार को श्रीलंका को 278 रन से हरा दिया। भारतीय टीम को श्रीलंका की धरती पर 5 साल बाद और पी सारा ओवल मैदान पर लगातार दूसरी बार जीत मिली है। अगस्त 2010 में भारत ने श्रीलंका को इसी मैदान पर 5 विकेट से हराया था। सोमवार को मिली जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। आखिरी मैच 28 अगस्त से खेला जाएगा। टीम इंडिया अगर वह मैच जीत जाती है तो वह श्रीलंका में 22 साल बाद टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाएगी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को टेस्ट में यह पहली जीत मिली है।
अश्विन ने दूसरी इनिंग में लिए 5 विकेट, मैन ऑफ द मैच बने लोकेश राहुल
413 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दूसरी इनिंग में आर. अश्विन (5 विकेट) की जादुई बॉलिंग के सामने टिक नहीं सकी और आखिरी दिन लंच के ठीक बाद 134 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पहली इनिंग में लोकेश राहुल (108) की शानदार सेन्चुरी की बदौलत 393 रन बनाए, जबकि दूसरी इनिंग में अजिंक्य रहाणे (126) की सेन्चुरी की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए। वहीं, श्रीलंकाई टीम ने पहली इनिंग में 306 और दूसरी इनिंग में 134 रन बनाए। पहली इनिंग में सेन्चुरी लगाने वाले लोकेश राहुल मैन ऑफ द मैच रहे।
कुमार संगकारा हुए रिटायर
श्रीलंकाई दिग्गज बैट्समैन कुमार संगकारा ने मैच खत्म होने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। उन्होंने 134 मैच में 12400 रन बनाए। उनके नाम 38 सेन्चुरी और 52 हाफ सेन्चुरी है। 319 रन टेस्ट क्रिकेट में उनका हाइएस्ट स्कोर है। वर्ल्ड कप 2015 के बाद उन्होंने वनडे से और पिछले साल टी20 से संन्यास ले लिया था।
> टीम इंडिया की पहली इनिंग
टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और ओपनर बैट्समैन मुरली विजय बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन उनके साथी बैट्समैन लोकेश राहुल ने शानदार बैटिंग की और करियर की दूसरी सेन्चुरी लगाई। वे 108 रन बनाकर चमीरा का शिकार बने। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 78, रोहित शर्मा ने 79 और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 56 रन बनाए। इन चार बैट्समैन की मदद से भारत ने पहली इनिंग में 393 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए।
> श्रीलंका की पहली इनिंग
कप्तान एंजिलो मैथ्यूज (102) की सेन्चुरी और कौशल सिल्वा (51), लाहिरु थिरिमाने (62) की हाफ सेन्चुरी की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने पहली इनिंग में 306 रन ही बनाए और 87 रन से पिछड़ गई। अमित मिश्रा (4 विकेट), इशांत शर्मा (2 विकेट), उमेश यादव (1 विकेट), स्टुअर्ट बिन्नी (1 विकेट) और आर. अश्विन (2 विकेट) की शानदार बॉलिंग के कारण श्रीलंकाई टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। 22 रन के भीतर ही उसके आखिरी 5 विकेट गिर गए।
> टीम इंडिया की दूसरी इनिंग
87 रनों की बढ़त के साथ दूसरी इनिंग खेलने उतरी टीम इंडिया को जल्दी ही पहला झटका लगा और पहली इनिंग के शतकवीर लोकेश राहुल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन पहली इनिंग में फ्लॉप होने वाले मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे ने पारी संभाल ली। मुरली विजय 82 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रहाणे ने शानदार सेन्चुरी लगाई और 126 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कोई और बैट्समैन बड़ा स्कोर तो नहीं कर सका, लेकिन अच्छी बढ़त हासिल हो गई। टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और श्रीलंका को जीत के लिए 413 रन का टारगेट दिया।
> श्रीलंका की दूसरी इनिंग
श्रीलंका के लिए 413 रन बनाना आसान नहीं था। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ही आर. अश्विन ने उसके दो महत्वपूर्ण बैट्समैन कौशल सिल्वा (1) और आखिरी टेस्ट खेल रहे कुमार संगकारा (18) को पवेलियन भेज दिया। आखिरी दिन लंच से पहले इंडियन बॉलर्स ने उनके 7 और विकेट गिरा दिए। आखिरी विकेट गिरता, इससे पहले बारिश ने खेल रोक दिया, लेकिन जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो श्रीलंका की आखिरी उम्मीद भी टूट गई और पूरी टीम 134 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरी इनिंग में श्रीलंका की तरफ से करुणरत्ने ने सबसे अधिक 46 रन बनाए, जबकि टीम इंडिया की तरफ से अश्विन ने सबसे अधिक 5 विकेट लिए। उनके अलावा अमित मिश्रा ने 3 और इशांत शर्मा, उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिए।

वायरल हुआ एक्ट्रेस राधिका का न्यूड VIDEO, अनुराग कश्यप ने दी सफाई

मुंबई. बॉलीवुड फिल्म 'बदलापुर' में अपनी परफॉर्मेंस के जरिए तारीफ बटोर चुकीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो वॉट्सऐप पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो न्यूड दिखाई दे रही हैं। दरअसल, ये वीडियो अनुराग कश्यप की फिल्म का शॉट है। जो इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए रिलीज किया गया है। हालांकि, फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है और न ही ये पता चल सका है कि ये फिल्म कब रिलीज होगी।
अनुराग ने दर्ज कराई एफआईआर
वहीं, राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो वायरल होने के बाद अनुराग कश्यप ने मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
रियल स्टोरी से प्रेरित है फिल्म की कहानी
फिल्म के बारे में फिल्मकार अनुराग कश्यप ने बताया, “ये एक 20 मिनट की शॉर्ट फिल्म है, जिसे मैंने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के 6 डायरेक्टर्स से इसे डायरेक्ट करने को कहा। ये फिल्म सबटाइटल के साथ थी, जिसे इंटरनेशनल मार्केट में जारी किया गया था। मेरी स्टोरी एक रियल स्टोरी से प्रेरित है और ये एक पावरफुल फिल्म है। छोटे-छोटे सीन्स की वजह से इस फिल्म को बनाना थोड़ा मुश्किल काम था। इसमें कुछ सेकंड्स के लिए एक्ट्रेस अपनी ड्रेस लिफ्ट करती है और नीचे के हिस्से को बेनकाब करती है। ये एक मामूली न्यूडिटी फ्रंट शॉट था। इसे एक नॉन-सेक्शुअल वे में करने में हमें काफी समय लगा। इसका मतलब है कि इसे नॉन-सेक्शुअल लिया जाना था और हमने इसका ख्याल रखा।"
आसान काम नहीं था फिल्म के लिए एक्ट्रेस का चयन
उन्होंने बताया, "इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को लिया जाना आसान काम नहीं था, जो साहस जुटाकर इसका हिस्सा बन सके। जब हमें ये लगा कि हम कुछ सेंसेटिव करने जा रहे हैं, तो हमने पूरी शूटिंग के लिए वुमन क्रू मेंबर्स का इंतजाम किया। वहीं, इसके पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान हरेक स्टेज पर गर्ल्स मौजूद थीं। पोस्ट-प्रोडक्शन के हरेक स्टेज पर इसके पार्ट या तो ब्लैंक भेजे गए या फिर भेजने से पहले पिक्सेलेटेड (वीडियो की क्वालिटी खराब हो जाना) कर दिए गए। इसलिए कोई नहीं जान पाया कि फिल्म का हिस्सा कौन है। चूंकि ये एक भारतीय फिल्म है, इसलिए हरेक का मत था कि ये पिक्सेलेटेड होगी। सभी चीजों का ध्यान रखने के बाद एक महीने पहले ये फिल्म न्यूयॉर्क में डिलिवर की गई। और तब कहीं एक महीने के बाद अचानक ये वीडियो ऑनलाइन हो गया।"

रिटायर हुए संगकारा: विराट ने गिफ्ट की स्पेशल टी-शर्ट, कुछ ऐसी रही फेयरवेल स्पीच

कोलंबो. श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा की विदाई ने भारत-श्रीलंका के बीच हुए दूसरे टेस्ट मैच को यादगार बना दिया। मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स की तरफ से साइन की गई स्पेशल टी-शर्ट संगकारा को गिफ्ट की। इस दौरान पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा, पूर्व इंडियन क्रिकेटर सुनील गावसकर भी मौजूद थे। रणतुंगा ने भी संगकारा को उनकी फोटो का स्केच भेंट किया। अपनी फेयरवेल स्पीच में संगकारा ने उन सभी को शुक्रिया कहा जो उस वक्त स्टेडियम में मौजूद थे।
भावुक हो गए संगकारा
मैदान पर बेहद ही आक्रामकता के साथ खेलने वाले 37 वर्षीय संगकारा के चेहरे पर विदाई लेने के समय अपनी टीम के एक बड़े भाई जैसा विनम्र भाव था जो अपने पीछे एक ऐसी क्रिकेट टीम छोड़कर जा रहे हैं जिसे अब श्रीलकाई क्रिकेट का भविष्य संभालना है। बल्लेबाज संगकारा को जब कुछ कहने के लिए माइक दिया गया तो वह अपने क्रिकेट करियर के इस आखिरी क्षण पर बेहद भावुक हो गए। उन्होंने सबसे पहले अपने स्कूल प्रिंसीपल, कोच, अपने परिवार, प्रशंसकों और फिर क्रिकेट टीम का इस समर्थन के लिये धन्यवाद किया। जैसे ही संगकारा ने अपने परिवार की ओर देखा वे भावुक हो गए।
परिवार ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा
आंखों में आंसू और गला भरने के कारण संगकारा कुछ देर रुके और फिर उन्होंने कहा, "मुझसे जब भी कहा जाता है कि मेरी प्रेरणा कौन है तो मैं कहूंगा कि मेरा परिवार ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। मेरे परिवार ने मुझे हमेशा समर्थन किया है और चाहे मैं जीतूं या हारूं मेरे साथ खड़े रहे।" भावुक संगकारा ने खुद को संभालते हुए कहा, "मैं आपको शर्मिंदा नहीं करना चाहता। मैं इस तरह से भावुक नहीं होना चाहता। मैं वैसे भावुक होता भी नहीं लेकिन यह पल ऐसा है जब मेरा परिवार आज यहां मेरे लिए मौजूद है और मैं अपने इतने सफल क्रिकेट करियर को अलविदा कहने जा रहा हूं।"
टीम और ड्रेसिंग रूम को बेहद याद करूंगा
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, "मैं अपनी टीम और ड्रेसिंग रूम को बेहद याद करूंगा। कितनी बार हम क्रिकेट के बारे में बात करते थे तो कितनी ही बार बेवजह की बातें कर हंसा करते थे। टीम के साथ इतने लंबे समय तक बिताए समय को मैं सबसे अधिक याद करूंगा। ये टीम मेरे लिए एक परिवार जैसी है और अब श्रीलंकाई क्रिकेट का भविष्य इन्हें संभालना है।"
एंजिलो मैथ्यूज की प्रशंसा
उन्होंने मौजूदा कप्तान एंजिलो मैथ्यूज की प्रशंसा की और अपने टीम साथियों को मजबूती से आगे बढ़ने की सलाह दी। संगकारा ने कहा, "मैथ्यूज आपने टीम को बहुत अच्छी तरह से अब तक संभाला है और मुझे आप पर गर्व है। बिना किसी डर के आगे बढ़ते रहना। डरने की जरूरत नहीं है और हिम्मत से इस टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर है।"
टीम इंडिया को भी धन्यवाद
संगकारा ने श्रीलंका में अपने क्रिकेट फैन्स, साथी खिलाड़ियों और विराट सहित टीम इंडिया के खिलाड़ियों को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि भले ही श्रीलंका ये मैच हार गई हो, लेकिन भारतीय टीम ने इसे यादगार बना दिया। टीम इंडिया दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में से एक हैं। इस दौरान संगकारा ने श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को भी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उनकी फेयरवेल स्पीच से पहले श्रीलंका के खिलाड़ियों ने उन्हें कंधे पर उठाकर घुमाया।
संगा के लिए गावसकर के बोल
इससे पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर संगकारा को उनकी एक पेंटिंग भेंट की गई और फिर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावसकर ने संगकारा की प्रशंसा करते हुए, कहा कि वह क्रिकेट के महान एम्बेसेडर हैं जो दुनियाभर के क्रिकेटर्स के लिए हमेशा ही प्रेरणा बने रहेंगे। गावसकर ने काफी भावुकता के साथ कहा, "संगा तुम्हारा नाम कुमार है और हमारे देश भारत में कुमार का मतलब युवा होता है। तुम भले ही क्रिकेट से अब संन्यास ले रहे हो लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा ही युवा रहोगे जिसने इस खेल में पूरी जिम्मेदारी निभाई। आप निश्चित ही क्रिकेटर्स न सिर्फ श्रीलंका बल्कि भारतीय क्रिकेटर्स के लिए भी प्रेरणा हैं।"
एक महान खिलाड़ी इस खेल को कह रहा अलविदा
उन्होंने कहा कि यह काफी मिलाजुला दिन है जहां श्रीलंका टेस्ट हार गया तो वहीं देश का एक महान खिलाड़ी भी इस खेल को अलविदा कह रहा है। गावसकर ने कहा, "मुझे यकीन है कि आपके जाने के बाद भी देश के क्रिकेटर्स को आपकी सलाह मिलती रहेगी।" पूर्व भारतीय कप्तान ने जेब में से एक लिफाफा निकालकर संगकारा के हाथों में थमा दिया। इसके बाद गावसकर बोले संगा, "मैं आपको पूर्व क्रिकेटर्स के क्लब में शामिल करना चाहता हूं यह उसी का निमंत्रण है।" संगकारा इस पर बहुत तेजी से हंस पड़े और गावसकर से आकर गले मिले और उनका निमंत्रण भी स्वीकार कर लिफाफा अपने पास रख लिया।
संगकारा को मिला नया ऑफरः
क्रिकेट से रिटायर होने के साथ ही कुमार संगकारा को करियर की दूसरी पारी के लिए नया ऑफर भी मिल गया। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला श्रीसेना ने उन्हें ब्रिटेन में उच्चायुक्त के पद की पेशकश की है। संगकारा जब प्रेजेंटेशन के लिए मैदान पर आए तो श्रीलंकाई राष्ट्रपति उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया और साथ ही अपनी भाषा में ब्रिटेन के उच्चायुक्त के पद का भी प्रस्ताव दे डाला। यह सुनकर स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों ने जोर से तालियां बजाकर इस पर खुशी जाहिर की। संगकारा ने उस समय कुछ नहीं कहा लेकिन वह इस ऑफर पर कुछ हैरत में पड़ गए और फिर मुस्कुरा दिए। राष्ट्रपति श्रीसेना ने कहा, “संगकारा हमारे देश का चर्चित चेहरा हैं और मुझे उन्हें ब्रिटेन में उच्चायुक्त के पद का प्रस्ताव देते हुए बहुत खुशी हो रही है।”

Sunday, 23 August 2015

असम में बाढ़, 4 की मौत, 6.5 लाख लोग प्रभावित

Krishanarao
असम में बाढ़ के हालात शनिवार को और खराब हो गए तथा बाढ़ की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते 1400 से अधिक गांव में 6.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

असम में लगातार हो रही बारिश यहां हालात बद से बदत्तर हो गए हैं। इसके कारण असम के 13 से अधिक ज़िलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। असम सरकार ने कोकराझाड़, चिरांग, बंगाईगांव और डिब्रूगढ़ समेत कई जिलों में राहत शिविर स्थापित किए हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि चिरांग जिले के बिजनी राजस्व सर्कल क्षेत्र के नंबर 1 कवाड़ी गांव में एक व्यक्ति की वही कोकराझार जिले के डोटामा राजस्व सर्कल में दो अन्य व्यक्तियों की बाढ़ के कारण मौत हो गई।

एएसडीएमए द्वारा आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक लखीमपुर में दो लोगों की और बोंगईगांव, बक्सा और सोनितपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत बाढ़ के चलते हो गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक बाढ़ के चलते विस्थापित हुए 1.23 लाख लागों ने प्रशासन द्वारा स्थापित 177 राहत शिविरों में पनाह ली। जल संसाधन विभाग ने कहा कि लगातार बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया जिसके चलते 19 जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई।

वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक काजीरंगा नेशनल पार्क के अंदर 27 अवैध शिकार विरोधी शिविरों में बाढ़ का पानी आ जाने से पुल और बुरापहर रेंज में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।

राज्य को दूसरी बार ऐसी भीषण का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार डिब्रूगढ़ और जोरहाट के निमाती घाट में ब्रह्मपुत्र अपने ख़तरे के निशान से तीन सेमी ऊपर बह रही है।

बाढ़ की वजह से कई मार्ग टूट गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और 53 क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत कार्यों में तेजी के लिए कई जगहों पर सेना को लगाया गया है। बाढ़ की वजह से कुछ जगहों पर रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में बोलीं स्मृति ईरानी - राहुल ने हड़प ली किसानों की जमीन

अमेठी: नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में पैठ बनाने की कोशिश में जुटी केंद्रीय मानव संसाधन विकासमंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गलतबयानी करने और किसानों की 65 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए उन्हें सार्वजनिक चर्चा की चुनौती दी।

स्मृति ने अमेठी के अपने एक दिन के दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी नहीं, बल्कि राहुल गांधी झूठे हैं। मोदी नहीं बल्कि राहुल किसान विरोधी हैं। राहुल द्वारा अमेठी में साजिश के तहत किसानों की 65 एकड़ जमीन हड़पा जाना इसका प्रमाण है।'

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि अमेठी में सम्राट बाइसिकिल कारखाने के नाम पर किसानों की जो 65 एकड़ जमीन ली गई थी, उसे राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट ने सस्ते दामों पर हड़प लिया है। उन्होंने लोगों को इस सौदे के कथित दस्तावेज भी दिखाए।

पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल को कड़ी टक्कर देने वाली स्मृति ने कहा 'डेढ़ मिनट का भाषण पढ़कर बोलना और सूट-बूट की सरकार की बात करना बहुत आसान है। मैंने कई बार राहुल को खुली बहस के लिये न्योता भेजा, आखिर वह बहस से भागते क्यों हैं। हमसे डेढ़ घंटे बहस करें तो पता चले कि कौन सही है।' उन्होंने कहा 'राहुल को मोदी-मोदी जपने के बजाय अमेठी में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याओं से निपटने के बारे में सोचना चाहिए।'

अमेठी में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 25 हजार महिलाओं को बीमा की पहली किस्त प्रदान करने के बाद स्मृति ने कहा कि अमेठी में बीजेपी का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक गांधी परिवार की विदाई नहीं हो जाती और हर घर में बिजली, पानी, शिक्षा और हर युवा को रोजगार नहीं मिलता। स्मृति ने कहा कि अमेठी में कांग्रेस ने 60 साल में जो नहीं किया वह भाजपा की सरकार ने एक साल में कर दिखाया है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अमेठी-सुलतानपुर-उंचाहार रेल लाइन तथा रायबरेली-अमेठी-प्रतापगढ़ लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेठी में लघु उद्योगों में लगे लोगों को केंद्र की 'मुद्रा योजना' के तहत बिना गारंटी के 50 हजार से 10 लाख रुपये का कर्ज दिलाने के लिए वह अक्तूबर में फिर आएंगी।

दिल्ली सरकार 30 रुपये किलो बेच रही है प्याज

दिल्ली सरकार ने रविवार को उचित दर की 280 दुकानों की एक सूची जारी की है, जहां से सस्ते दर पर प्याज खरीदी जा सकती है। देश भर में प्याज की कीमत में हुई अत्यधिक वृद्धि के बाद दिल्ली सरकार 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेच रही है।

इस बीच सरकार ने प्याज के बढ़ते खुदरा मूल्य को नियंत्रित करने के उद्देश्य से निर्यात पर अंकुश लगाने व घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए शनिवार को प्याज के न्यूनतम निर्यात मूल्य को 275 डॉलर बढ़ाकर 700 डॉलर प्रति टन कर दिया।

प्याज का निर्यात मूल्य बढ़ाने का निर्णय ऐसे समय में किया गया है जब थोक और खुदरा दोनों ही स्तरों पर प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। प्याज की कीमतों में तेजी की वजह साल की शुरुआत में बेमौसम बारिश का होना है। खुदरा बाजार में प्याज के दाम 80 रुपये की ऊंचाई को छू गये हैं।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य मौजूदा 425 डॉलर से बढ़ाकर 700 डॉलर प्रति टन करने का निर्णय किया गया है। प्याज की कीमतों पर सरकार की पैनी नजर है और उसने 10,000 टन प्याज आयात करने के लिए एक निविदा जारी की है जो 27 अगस्त को खुलेगी।

न्यूनतम निर्यात मूल्य वह मूल्य है जिसके नीचे निर्यात की अनुमति नहीं होती। पिछले कुछ सप्ताह से प्याज के दाम तेजी से बढ़े हैं। आज महाराष्ट्र के लासलगांव में प्याज का थोक भाव 57 रुपये किलो का स्तर छू गया।

सरकार ने इससे पहले 26 जून को प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य 250 डॉलर से बढ़ाकर 425 डॉलर प्रति टन किया था। उपभोक्ता मामलों के सचिव 24 अगस्त को एसएफएसी, नाफेड, एमएमटीसी और दिल्ली सरकार के साथ स्थिति का जायजा लें।

बंधन बैंक लघु, मझोले उद्यमों को कर्ज सहायता देगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि नवगठित बंधन बैंक लाखों छोटे एवं मझोले उद्यमियों को वित्त सुविधा उपलब्ध कराएगा, रोजगार सृजित करेगा और कृषि क्षेत्र में गरीबी की समस्या का एक समाधान प्रस्तुत करेगा। यहां बंधन बैंक का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में एक बड़े संस्थान का जन्म हो रहा है।’’

बंधन बैंक ने आज 501 शाखाओं के साथ देश में अपना कामकाज आज शुरू किया। सूक्ष्म वित्त संस्थान के रूप में काम शुरू करने वाली कंपनी को वाणिज्यिक बैंकिंग कामकाज शुरू करने के लिये रिजर्व बैंक से जून में अंतिम मंजूरी मिली।

जेटली के अनुसार बंधन बैंक के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर घोष ने कहा है कि बैंक की प्राथमिकता लघु एवं मझोले उद्यम होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह देश एवं राज्य की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल है। वे एसएमई क्षेत्र के उद्यमी हैं, जिनमें से कई असंगठित क्षेत्र में हैं, जो आज भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।’’

जेटली ने कहा, ‘‘दुकानों से लेकर खोमचे वाले छोटे उद्यमी देश में 11 ये 12 करोड़ रोजगार सृजित कर रहे हैं। बड़े संगठित उद्योग इसका छोटा हिस्सा ही सृजित करने में कामयाब हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि अगर बंधन बैंक की तरह निजी क्षेत्र की पहल जमीनी स्तर पर वित्त पोषण के प्रयास में शामिल होती है, तब छोटे उद्यमी अपने पैर पर खड़े हो सकते हैं।’’

अरुण जेटली ने कहा, ‘‘देश के पूरे पूर्वी भाग में पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में अगर हम लाखों की संख्या में छोटे उद्यमी तैयार करने में सफल हुए तो यह कृषि क्षेत्र की गरीबी के की समस्या का एक जवाब हो सकता है जो कि बढ़ रही है।’’

उन्होंने कहा कि देश भर में एसएमई क्षेत्र को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के कोष देने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर एसएमई जो कर्ज लेते हैं, उसे लौटा देते हैं और बैंक का फंसा कर्ज (एनपीए) का कारण यह क्षेत्र नहीं है।

जेटली ने कहा, ‘‘यदि ऐसे क्षेत्र के उद्यमियों को कर्ज की सुविधा मिलती रहे जिन्हें बैंक कर्ज नहीं मिलता था तो, ये वही लोग है जो रोजगार सृजित करते हैं और पर ये लोग सरकार से बहुत कम मदद लेते हैं। ये लोग जो धन उधार लेते हैं उसे वापस जा कर उसे लौटाते हैं। एनपीए (वसूल नहीं हो रही कर्ज की विशाल राशि) की समस्या के लिये निश्चित रूप से यह क्षेत्र (असंगठित क्षेत्र) जिम्मेदार नहीं है।’’

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र ने मुद्रा एजेंसी गठित की है जो धीरे-धीरे मुद्रा बैंक के रूप में विकसित होगा और इसका मुख्य मकसद ऐसे क्षेत्र को कोष उपलब्ध कराना है, जिसे वित्त पोषण उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म वित्त संस्थान (एमएफआई) के रूप में बंधन पहले ही 7.5 लाख छोटे उद्यमियों को कर्ज दे चुका है। ‘‘इन इकाइयों के फंसे कर्ज की दर एक प्रतिशत से कम है। उनमें से 99 प्रतिशत से अधिक संस्थान से कर्ज लेकन उससे कुछ न कुछ कमाई करते हैं।’’

जेटली ने यह भी कहा कि बैंकिंग प्रणाली परंपरागत बैंक शाखाओं की तुलना में अब अधिक-से-अधिक प्रौद्योगिक युक्त होगी। उन्होंने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने 11 भुगतान बैंकों को मंजूरी दी है जहां अधिकतर लोग जिनके पास मोबाइल फोन है, बैंकिंग प्रणाली के सभी साधनों के जरिये सभी भुगतान करने में सक्षम होगा। ज्यादा-से-ज्यादा नकदी रहित लेन-देन व्यवस्था की दिशा में यह अत्यंत महत्वपूर्ण कदम होगा।’’

पिछले सप्ताह केंद्रीय बैंक ने 11 इकाइयों को सैद्धांतिक रूप से भुगतान बैंक शुरू करने की मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री ने कहा कि 11 करोड़ लोगों के सामाजिक क्षेत्र की बीमा योजनाओं को लेने तथा पेंशन योजनाओं की शुरुआत के साथ बैंकिंग गतिविधियों के विस्तार की जरूरत है ताकि इसका विस्तार कर लोगों को औपचारिक बैंकिंग दायरे में लाया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘….यह बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर जैसे राज्यों में बैंकिंग सुविधा का विस्तार है, इससे लोगों को उन अविश्वसनीय इकाइयों में निवेश करने से बचाने में मदद मिलेगी जिनके कारण पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों में कई समस्याएं पैदा हो चुकी हैं।’’
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि नवगठित बंधन बैंक लाखों छोटे एवं मझोले उद्यमियों को वित्त सुविधा उपलब्ध कराएगा, रोजगार सृजित करेगा और कृषि क्षेत्र में गरीबी की समस्या का एक समाधान प्रस्तुत करेगा। यहां बंधन बैंक का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में एक बड़े संस्थान का जन्म हो रहा है।’’
बंधन बैंक ने आज 501 शाखाओं के साथ देश में अपना कामकाज आज शुरू किया। सूक्ष्म वित्त संस्थान के रूप में काम शुरू करने वाली कंपनी को वाणिज्यिक बैंकिंग कामकाज शुरू करने के लिये रिजर्व बैंक से जून में अंतिम मंजूरी मिली।
जेटली के अनुसार बंधन बैंक के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर घोष ने कहा है कि बैंक की प्राथमिकता लघु एवं मझोले उद्यम होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह देश एवं राज्य की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल है। वे एसएमई क्षेत्र के उद्यमी हैं, जिनमें से कई असंगठित क्षेत्र में हैं, जो आज भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।’’
जेटली ने कहा, ‘‘दुकानों से लेकर खोमचे वाले छोटे उद्यमी देश में 11 ये 12 करोड़ रोजगार सृजित कर रहे हैं। बड़े संगठित उद्योग इसका छोटा हिस्सा ही सृजित करने में कामयाब हुए हैं।’’
उन्होंने कहा कि अगर बंधन बैंक की तरह निजी क्षेत्र की पहल जमीनी स्तर पर वित्त पोषण के प्रयास में शामिल होती है, तब छोटे उद्यमी अपने पैर पर खड़े हो सकते हैं।’’
अरुण जेटली ने कहा, ‘‘देश के पूरे पूर्वी भाग में पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में अगर हम लाखों की संख्या में छोटे उद्यमी तैयार करने में सफल हुए तो यह कृषि क्षेत्र की गरीबी के की समस्या का एक जवाब हो सकता है जो कि बढ़ रही है।’’
उन्होंने कहा कि देश भर में एसएमई क्षेत्र को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के कोष देने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर एसएमई जो कर्ज लेते हैं, उसे लौटा देते हैं और बैंक का फंसा कर्ज (एनपीए) का कारण यह क्षेत्र नहीं है।
जेटली ने कहा, ‘‘यदि ऐसे क्षेत्र के उद्यमियों को कर्ज की सुविधा मिलती रहे जिन्हें बैंक कर्ज नहीं मिलता था तो, ये वही लोग है जो रोजगार सृजित करते हैं और पर ये लोग सरकार से बहुत कम मदद लेते हैं। ये लोग जो धन उधार लेते हैं उसे वापस जा कर उसे लौटाते हैं। एनपीए (वसूल नहीं हो रही कर्ज की विशाल राशि) की समस्या के लिये निश्चित रूप से यह क्षेत्र (असंगठित क्षेत्र) जिम्मेदार नहीं है।’’
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र ने मुद्रा एजेंसी गठित की है जो धीरे-धीरे मुद्रा बैंक के रूप में विकसित होगा और इसका मुख्य मकसद ऐसे क्षेत्र को कोष उपलब्ध कराना है, जिसे वित्त पोषण उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म वित्त संस्थान (एमएफआई) के रूप में बंधन पहले ही 7.5 लाख छोटे उद्यमियों को कर्ज दे चुका है। ‘‘इन इकाइयों के फंसे कर्ज की दर एक प्रतिशत से कम है। उनमें से 99 प्रतिशत से अधिक संस्थान से कर्ज लेकन उससे कुछ न कुछ कमाई करते हैं।’’
जेटली ने यह भी कहा कि बैंकिंग प्रणाली परंपरागत बैंक शाखाओं की तुलना में अब अधिक-से-अधिक प्रौद्योगिक युक्त होगी। उन्होंने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने 11 भुगतान बैंकों को मंजूरी दी है जहां अधिकतर लोग जिनके पास मोबाइल फोन है, बैंकिंग प्रणाली के सभी साधनों के जरिये सभी भुगतान करने में सक्षम होगा। ज्यादा-से-ज्यादा नकदी रहित लेन-देन व्यवस्था की दिशा में यह अत्यंत महत्वपूर्ण कदम होगा।’’
पिछले सप्ताह केंद्रीय बैंक ने 11 इकाइयों को सैद्धांतिक रूप से भुगतान बैंक शुरू करने की मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री ने कहा कि 11 करोड़ लोगों के सामाजिक क्षेत्र की बीमा योजनाओं को लेने तथा पेंशन योजनाओं की शुरुआत के साथ बैंकिंग गतिविधियों के विस्तार की जरूरत है ताकि इसका विस्तार कर लोगों को औपचारिक बैंकिंग दायरे में लाया जाए।
उन्होंने कहा, ‘‘….यह बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर जैसे राज्यों में बैंकिंग सुविधा का विस्तार है, इससे लोगों को उन अविश्वसनीय इकाइयों में निवेश करने से बचाने में मदद मिलेगी जिनके कारण पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों में कई समस्याएं पैदा हो चुकी हैं।’’
- See more at: http://www.jansatta.com/business/bandhan-bank-to-fund-small-businesses-create-jobs-says-arun-jaitley/37066/#sthash.oa3WlQi1.dpuf

पहली छमाही में विनिवेश से राशि जुटाने का टूटेगा 7 साल का रेकॉर्ड

सरकार को सोमवार को होने वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की शेयर बिक्री से 9,300 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विनिवेश से 12,600 करोड़ रुपये की राशि जुटने की उम्मीद कर रही है । यदि ऐसा होता है तो सात साल में विनिवेश से प्राप्ति के मामले में यह बेहतर छमाही साबित होगी।

अभी तक सरकार ने तीन सार्वजनिक उपक्रमों पावर फाइनैंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी), ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) तथा ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन में अल्पांश हिस्सेदारी की बिक्री के जरिए 3,300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सरकार सोमवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री करेगी। विनिवेश सचिव अराधना जौहरी ने कहा, 'हम पहले ही तीन निर्गमों को पूरा कर चुके हैं और चौथा सोमवार को आएगा। हालांकि, पहली छमाही में अभी एक माह का समय बचा है, लेकिन पिछले सात वित्त वर्ष में यह हमारे लिए सबसे बेहतर छमाही रहेगी।'


वित्त वर्ष 2014-15 में विनिवेश विभाग ने एक भी सार्वजनिक उपक्रम में हिस्सेदारी की बिक्री नहीं की थी। वहीं, 2013-14 में छह सार्वजनिक उपक्रमों में हिस्सेदारी बिक्री के जरिए 1,300 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। सरकार की आईओसी में 68.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सरकार का मकसद बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिए 24.28 करोड़ शेयरों की बिक्री का है। जौहरी ने बताया कि आईओसी की शेयर बिक्री में जिन निवेशकों को शेयर आवंटित होंगे, वे 6.60 रुपये प्रति शेयर के लाभांश के पात्र भी होंगे। आईओसी के निदेशक मंडल की 29 मई को हुई बैठक में इस लाभांश की घोषणा की गई थी।

NSA मीटिंग कैंसलः PAK EXPERTS बोले- हमें होगा नुकसान, शांति खतरे में

नई दिल्ली/इस्लामाबाद. भारत और पाकिस्तान के बीच नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर्स (एनएसए) की मीटिंग कैंसल होने से पड़ोसी देश ज्यादा चिंतित है। पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस डेडलॉक की वजह से दोनों देशों को नुकसान होगा, लेकिन पाकिस्तान पर इसका असर ज्यादा पड़ेगा। उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत न होना रीजनल पीस (क्षेत्रीय शांति) के लिए भी अच्छी बात नहीं है। 
क्या कहना है पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का?
* साउथ एशियन अफेयर्स के एक्सपर्ट डॉ. रशीद अहमद खान ने कहा कि बातचीत सस्पेंड करने पाकिस्तान को ही ज्यादा नुकसान होगा क्योंकि अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा पहले ही पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं।
* नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के प्रो. परवेज इकबाल चीमा ने भारत के विदेश मंत्री की ओर लगाई गई शर्तों को 'तर्कहीन' करार दिया। उन्होंने कहा, ''बातचीत से पहले शर्त रखना अच्छी बात नहीं है। उफा में हुए समझौते को तोड़ने के लिए केवल सरताज अजीज के हुर्रियत नेताओं से मुलाकात को बहाने के रूप में मोदी सरकार ने इस्तेमाल किया।'' पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स कश्मीरी अलगाववादियों से पाकिस्तानी डिप्लोमैट्स से मुलाकात को गलत नहीं मान रहे हैं।
* पेशावर यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के हेड डॉ. एजेड हिलाली ने कहा कि इस डेडलॉक के लिए भारत का पुराना कड़ा रवैया जिम्मेदार है। भारत सरकार जनता को यह दिखाने में लगी है कि वह पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे से दूर कर चुका है। उन्होंने कहा, ''बातचीत का कोई मतलब होना चाहिए। अब साउथ एशिया को लेकर अमेरिकी सरकार का रवैया बदल चुका है। अमेरिका कह चुका है कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर एक दूसरे से बात करें।''
* पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की वाइस प्रेसिडेंट शेरी रहमान ने कहा, ''बातचीत के लिए एजेंडा और नियम बदल कर भारत बातचीत के लिए मजबूर नहीं कर सकता। यह दोनों देशों के लिए अच्छी बात नहीं होगी। अगर उफा समझौते को लेकर कोई असमंजस की स्थिति थी तोपहले ही उसे खत्म कर लिया जाना चाहिए था।''
NSA मीटिंग कैंसल होने पर भारत में रिएक्शन
* कांग्रेस ने पाकिस्तान के साथ बातचीत न होने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषक मनु सिंघवी ने कहा, ''भारत सरकार पाकिस्तान के हाथ में खेलती रही। केंद्र सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी। पाकिस्तान की यह आदत रही है कि वह आतंकवाद पर भागता रहता है, यह हमें पता होना चाहिए था। और उस हिसाब से तैयारी करनी चाहिए थी।''
* होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान के बीच उफा में समझौते के हिसाब से बात होनी थी। पाकिस्तान को उफा में तय एजेंडा से भटकना नहीं चाहिए था। उसने खुद ही एजेंडे से भटक कर बातचीत कैंसल की। उफा में कश्मीर किसी एजेंडा में शामिल नहीं था। अगर उसे इस मुद्दे पर बात करनी ही थी तो यह पहले ही क्यों नहीं तय कर लिया। यह मुद्दा तो कभी था ही नहीं।''
* एनएसए मीटिंग कैंसल होने के बाद बीजेपी के सीनियर लीडर यशवंत सिन्हा ने कहा, ''पाकिस्तान से बातचीत नहीं होने से युद्ध नहीं हो जाएगा। पाकिस्तान ने उफा एग्रीमेंट को गलत समझा। इसलिए मोदी सरकार को बात नहीं करनी चाहिए। जब तक हम रिजल्ट को लेकर श्योर न रहें तब तक पाकिस्तान से बातचीत नहीं करना चाहिए।''
उफा समझौते से लेकर बातचीत कैंसल होने तक 10 डेवलपमेंट्स...
1. रूस के शहर उफा में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की 10 जुलाई को मुलाकात हुई। इस दौरान पांच समझौते के साथ दोनों देशों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया। यहीं तय हुआ कि दोनों देश के एनएसए (भारत के अजीत डोभाल और पाकिस्तान के सरताज अजीज) जल्द मुलाकात करेंगे।
2. मुलाकात नई दिल्ली में होने वाली थी। इसलिए भारत ने तारीखों का एलान किया। 23-24 अगस्त की तारीख तय की गई। बाद में ने इस दिन को कन्फर्म किया।
3. बातचीत की तैयारियों के बीच दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमिशन की ओर से कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को मंगलवार (18) को फोन किया गया। हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने फोन पर हुर्रियत नेताओं को 23 जुलाई को दिल्ली में दावत के लिए बुलाया। इसी दौरान पाकिस्तान के एनएसए इन नेताओं से मुलाकात करने वाले थे।
4. पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत ने 19 जुलाई को विरोध जताया। मोदी सरकार की ओर से स्पष्ट कहा गया कि इसका जवाब दिया जाएगा। भारत ने पिछले साल हुर्रियत नेताओं से बातचीत के कारण विदेश सचिव लेवल की मीटिंग कैंसल करने की घटना को भी याद दिलाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा- पाक को 18 अगस्त को बता दिया था कि बैठक से पहले या बाद में हुर्रियत नेताओं से बात करना सही नहीं होगा।
5. भारत ने गुरुवार (20 अगस्त) को कश्मीर में अलगाववादी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। यासीन मलिक को अरेस्ट किया गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद ही सभी अलगाववादी नेताओं के घर से पुलिस हटा ली गई। तीन घंटे की इस नजरबंदी को भारत की ओर से पाकिस्तान को कड़ा संकेत करार दिया गया।
6. भारत की हिदायत के बाद भी पाकिस्तान हुर्रियत नेताओं से मीटिंग से पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। अब्दुल बासित ने कहा- पाकिस्तान के प्रतिनिधि भारत दौरे पर पहले भी कश्मीर के नेताओं से मिलते रहे हैं। उधर, शरीफ और सरताज अजीज आर्मी चीफ राहिल शरीफ से मिले। फिर पाक ने कहा हम भारत की शर्तों पर बात नहीं करेंगे।
7. पाकिस्तान से हौसला मिलने के बाद हुर्रियत नेताओं ने कहा कि वह दिल्ली जाएंगे और अजीज से मिलेंगे। इधर, गृह मंत्रालय ने संकेत दिया कि अगर अलगाववादी दिल्ली पहुंचे तो हवाई अड्डे पर ही अरेस्ट किया जाएगा। शुक्रवार की शाम पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद ने कहा कि पाक हुर्रियत को ही जम्मू-कश्मीर का सच्चा प्रतिनिधि मानता है। उफा में दोनों देश आतंकवाद समेत बाकी सभी मुद्दों पर भी बात करने को लेकर राजी हुए थे।
8. शनिवार (22 अगस्त) को पाकिस्तान के एनएसए अजीज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ''भारत बातचीत से भाग रहा है। भारत ने ही प्री-कंडिशन रख दी है कि हम हुर्रियत से न मिलें। कश्मीर के बिना कोई बात नहीं हो सकती।'' अजीज ने भारत पर मीडिया के जरिए डिप्लोमेसी करने का आरोप लगाया।
9. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अजीज के सवालों को जवाब दिया। उन्होंने कहा, ''हम भाग नहीं रहे। हम आतंकवाद और हिंसा से मुक्त बातचीत के लायक माहौल चाहते हैं। यह प्री-कंडिशन नहीं है। शिमला एग्रीमेंट की स्पिरिट को समझें। थर्ड पार्टी मंजूर नहीं है। बात तो सिर्फ टेररिज्म पर होगी। उफा में कश्मीर का जिक्र नहीं हुआ था। हुर्रियत से न मिलें और आतंकवाद पर ही बात करें।'' सुषमा ने इशारों-इशारों में रात 12 बजे तक की डेडलाइन भी दे दी।
10. शनिवार देर रात पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि सरताज अजीज भारत नहीं आएंगे। भारत की शर्तें हमें मंजूर नहीं हैं।

किले की दीवार पर कर रहे थे सेक्स, फिसलकर हो गई मौत

पेरिस : फ्रांस में एक जोड़े की एक ऐतिहासिक किले की दीवार पर सेक्स करने के दौरान मौत हो गई। 'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक शोजी आर्किपेलागो द्वीप पर वॉबान किले की चहारदीवारी पर सेक्स कर रहा एक जोड़ा फिसलकर खाई में जा गिरा। रिपोर्ट के मुताबिक 40 फीट गहरी खाई में गिरने से जोड़े की मौत हो गई।
गुरुवार सुबह इस जोड़े का नग्न शरीर खाई से बाहर निकाला गया। दोनों की पैदाइश 1984 की थी। फ्रेंच मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस जोड़े के कपड़े किले की दीवार पर पाए गए। पुरुष का शव खाई के सूखे हिस्से से मिला जबकि लड़की का शव छिछले पानी से मिला। पुलिस को शक है कि यह जोड़ा किले की दीवार पर शायद सेक्स कर रहा था और तभी चरमोत्कर्ष में सुध-बुध खो बैठे होंगे जिससे दोनों गहरी खाई में जा गिरे होंगे।

वडोदरा समेत कई शहरों में निकाली पटेल की आरक्षण समर्थक रैली

सबसे बडी रैली वडोदरा में निकली जिसमें अनुमानित तौर पर डेढ लाख से अधिक लोगों ने शिरकत की.
शहर के न्याय मंदिर, रावलपुरा रोड समेत कई इलाकों से लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुजरी इस रैली के अलावा नवलखी मैदान में एक विशाल सभा का भी आयोजन किया गया. इसे संबोधित करते हुए आंदोलन के प्रमुख नेता हार्दिक पटेल ने पटेल समुदाय के लिए हर हाल में आरक्षण लेने का दावा किया.
उधर इस तरह की रैलियां आज गांधीनगर के दहेगाम, गोधरा, भरूच समेत कई अन्य स्थानों पर भी आयोजित की गयीं.
ज्ञातव्य है कि उक्त संगठन पिछले माह से ही इस तरह की राज्यव्यापी रैलियां आयोजित कर रहे हैं. इस दौरान सूरत समेत कई स्थानों पर विशाल रैलियां आयोजित की गयी हैं और इसी कड़ी में सबसे बडी मेगा रैली के आयोजन का दावा अहमदाबाद में 25 अगस्त को किया गया है.
संगठन का दावा है कि इसमें 25 लाख से अधिक लोग शिरकत किया.

LIVE IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 413 रन का टारगेट

कोलंबो।पी. सारा ओवल मैदान पर मेहमान टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में 91 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर मेजबान श्रीलंका को 413 रन का टारगेट मिला है। दूसरी पारी में भारतीय टीम के लिए अजिंक्य रहाणे ने जोरदार बैटिंग करते हुए 126 रन बनाए।
मुरली विजय ने 82 और रोहित शर्मा ने 34 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए धम्मिका प्रसाद और कौशल ने चार-चार विकेट चटकाए। बता दें कि पहली पारी के आधार पर 87 रन की लीड थी। श्रीलंका की पहली पारी 306 पर सिमट गई थी।
चौथे दिन का खेलः
चौथे दिन टीम इंडिया का दूसरा विकेट मुरली विजय के रूप में गिरा। मुरली विजय को 82 रन के निजी स्कोर पर कौशल ने LBW आउट किया। उन्होंने 133 बॉल खेले, 4 चौके और दो छक्के लगाए। भारत का तीसरा विकेट कप्तान विराट कोहली (10) के रूप में गिरा। उन्हें कुशल ने lbw आउट किया।
अजिंक्य रहाणे ने जोरदार बैटिं करते हुए टेस्ट करियर की चौथी सेन्चुरी लगाई। उन्होंने 212 बॉल में 7 चौके से 100 रन का आंकड़ा छूआ। रोहित शर्मा 34 रन बनाकर कौशल की बॉल पर मुबारक के हाथों लपके गए। इसके कुछ ही देर बाद अजिंक्य रहाणे (126) को कौशल ने चांडीमल के हाथों विकेटकीपर के हाथों लपकवाया। टी के बाद पहले ओवर की पहली ही बॉल पर स्टुअर्ट बिन्नी (17) को प्रसाद ने आउट किया।
इससे पहले टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 29.2 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए। मुरली विजय (39) और अजिंक्य रहाणे (28) नॉट आउट लौटे। टीम इंडिया का इकलौता विकेट लोकेश राहुल के रूप में गिरा। वे दो रन के निजी स्कोर पर प्रसाद की बॉल पर बोल्ड हुए।
इससे पहले टीम इंडिया के पहली पारी में बनाए गए 393 रन के जवाब में श्रीलंकाई टीम ने सभी विकेट खोकर 306 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान मैथ्यूज (102) ने शानदार सेन्चुरी लगाई, जबकि थिरिमाने ने 62 और सिल्वा ने 51 रन की पारी खेली। मैथ्यूज की यह छठी टेस्ट सेन्चुरी है। भारत के लिए अमित मिश्रा ने घातक बॉलिंग करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि इशांत और आर. अश्विन ने 2-2 विकेट झटके।
कप्तान एंजिलो मैथ्यूज (102) और लाहिरू थिरिमाने (62) के साथ चौथे विकेट के लिए निभाई गई 127 रनों की साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने पहले सत्र में बिना एक विकेट गंवाए तीसरे दिन भी सधी शुरुआत की।
भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि दूसरे सत्र में वापसी करते हुए चार विकेट चटकाए। भोजनकाल के बाद इशांत शर्मा ने थिरिमाने का विकेट चटका भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। गाले टेस्ट में विजयी सेन्चुरी लगाने वाले दिनेश चांडीमल (11) को भी इशांत ने टिकने नहीं दिया।
शतक लगाने के बाद मैथ्यूज भी ज्यादा देर नहीं रुक सके और स्टुअर्ट बिन्नी की गेंद पर मुरली विजय को कैच थमा बैठे। स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने अगले ही ओवर में धम्मिका प्रसाद (5) को भी चलता कर दिया।

पाकिस्तान एजेंडे से भटक गया: राजनाथ सिंह

भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत रद्द होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
रविवार को लखनऊ में एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि ये बातचीत भारत ने नहीं बल्कि पाकिस्तान ने खुद एजेंडे से भटकते हुए रद्द की है.
वहीं दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को 'हवाला के ज़रिए' चरमपंथी गतिविधियों में आर्थिक मदद के आरोप में नए सिरे से नोटिस जारी किया है.

''नहीं भटकना चाहिए था''

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित बैठक उफ़ा में हुई दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बातचीत के आधार पर होनी थी. पाकिस्तान को उफ़ा में तय एजेंडा से भटकना नहीं चाहिए था.''
गृहमंत्री ने कहा, ''उसने (पाकिस्तान) खुद ही एजेंडे से भटक कर बैठक रद्द की. हमारी आगे भी पाकिस्तान से सौहार्दपूर्ण संबंधों की कोशिश रहेगी.''

शाह को तीसरा नोटिस

सफेद कपड़े पहने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह
शब्बीर शाह भारत-पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित बैठक से पहले पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अज़ीज़ से मुलाक़ात करने के लिए शनिवार को दिल्ली आए थे. तब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.
डेमोक्रटिक फ्रीडम पार्टी आॅफ जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष शब्बीर शाह को फिलहाल दक्षिण दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है और ये नोटिस भी उन्हें वहीं भेजा गया है.
शब्बीर शाह को नोटिस जारी करने की ईडी की यह तीसरी कोशिश है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार 26 अगस्त 2005 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोहम्मद असलम वनी नामक हवाला कारोबारी को गिरफ्तार किया था.
इस दौरान वनी के पास से 63 लाख रुपये और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे. वनी ने यह दावा किया था कि उसने शब्बीर शाह को 2.25 करोड़ रुपये दिए थे.
एक तरफ जहां ईडी ने कहा कि उसके पिछले दोनों नोटिसों का शब्बीर ने जवाब नहीं दिया वहीं शब्बीर का दावा है कि उसे राजनीतिक कारणों से फंसाया जा रहा है.

वीके सिंह की बेटी भी रिटायर्ड फौजियों के साथ, मोदी सरकार से मांगा OROP

नई दिल्ली. वन रैंक वन पेंशन (OROP) की मांग कर रहे रिटायर्ड फौजियों के साथ अब विदेश राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह भी आ गई हैं। रविवार को उन्होंने जंतर-मंतर पर पहुंच कर आंदोलन के समर्थन में आवाज उठाते हुए मोदी सरकार से OROP की मांग की। OROP को लेकर 12 जून से रिटायर्ड फौजी जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि गाजियाबाद से बीजेपी का सांसद चुने जाने से पहले मृणालिनी के पिता जनरल वीके सिंह आर्मी चीफ भी रह चुके हैं।
क्या कहा जनरल वीके सिंह की बेटी ने?
मृणालिनी ने कहा, ''मैं यहां एक रिटायर्ड फौजी की बेटी के रूप में आई हूं। मेरे दादाजी, मेरे पिता और मेरा पति भी फौजी हैं। हो सकता है कि मेरा बेटा भी एक फौजी ही बने। मुझे एक चीज पता है, मोदीजी जो कहते हैं वो करते हैं। यह कब लागू होगा, नहीं पता लेकिन वन रैंक वन पेंशन सच्चाई जरूर बनेगी। उम्मीद के साथ आई हूं कि हमारी सरकार जल्द ही इनकी (प्रदर्शन कर रहे रिटायर्ड फौजियों की) आवाज सुनेगी।''
?
- रिटायर्ड फौजी लंबे समय से वन रैंक-वन पेंशन की मांग कर रहे हैं। वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर कई फौजियों ने अपने पदक लौटा दिए थे।
- छठा वेतन आयोग लागू होने के बाद 1996 से पहले रिटायर हुए सैनिक की पेंशन 1996 के बाद रिटायर हुए सैनिक से 82% कम हो गई। इसी तरह 2006 से पहले रिटायर हुए मेजर की पेंशन उनके बाद रिटायर हुए अफसर से 53% कम हो गई।
- मांग उठने की दूसरी वजह यह भी है कि चूंकि फौजी अन्य सरकारी कर्मचारियों की तुलना में जल्दी रिटायर हो जाते हैं, इसलिए उनके लिए पेंशन स्कीम अलग रखी जाए।
- केंद्र के नौकरशाह औसतन 33 साल तक सेवाएं देते हैं और अपनी आखिरी तनख्वाह की 50% पेंशन पाते हैं। आर्मी में सैनिक आमतौर पर 10 से 12 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं और सैलरी की 50% से कम पेंशन पाते हैं।
क्यों हुई देरी?
सरकार इस पर विचार करती रही कि आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के लिए यह योजना लागू करने के बाद कहीं दूसरे अर्द्धसैनिक बलों की तरफ से इस तरह की मांग न उठे। लेकिन केंद्र ने अब इस पेंशन योजना के लिए अलग प्रशासनिक और आर्थिक ढांचा तैयार कर लिया है। मार्च 2015 के पहले पूर्ण बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने डिफेंस पेंशन का कुल बजट 51 हजार करोड़ रुपए से 9% बढ़ाकर 54500 करोड़ रुपए कर दिया था।

J&K: सेना से मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, दो जवान भी घायल, गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हुए एनकाउंटर में आर्मी ने तीन आतंकियों को मार गिराया। उत्तरी कश्मीर के जचालडारा हंदवाड़ा के जंगल में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक मुठभेड़ हुई। आतंकियों की फायरिंग में सेना के दो जवान भी घायल हो गया। इसके बाद, सेना ने रविवार सुबह इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जो अभी भी जारी है। आर्मी ने मौके से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए हैं।
आर्मी ने क्या कहा?
सर्च ऑपरेशन में आर्मी ने भारी हथियार बरामद किया है। डिफेंस मिनिस्ट्री के स्पोकपर्सन कर्नल एन एन जोशी ने बताया कि पुलिस तथा सेना ने शनिवार रात से कुपवाड़ा जिले के जचालडारा हंदवाड़ा के जंगल में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। उन्होंने कहा, ''सिक्युरिटी फोर्सेज ने जंगल के कुछ इलाकों की घेराबंदी की तभी आतंकवादियों ने फायरिंग की।''
कैसे शुरू हुआ एनकाउंटर?
सूत्रों ने बताया कि शनिवार की शाम आर्मी को इस बात की सूचना मिली थी कि चार आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके बाद आर्मी ने मोर्चा संभाला। हंदवाड़ा के पुलिस सुपरिटेंडेंट गुलाम जीलानी वानी ने कहा कि अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये लश्कर-ए-तैयबा के थे।

krishanarao

krishanarao

krishanarao

krishanarao

SuryaPartapSingh

SuryaPartapSingh

sachkahoon team

sachkahoon team

16 साल के इस भारतीय ने बनाया गूगल से भी बेहतर सर्च इंजन

16 साल के इस भारतीय ने बनाया गूगल से भी बेहतर सर्च इंजनभारतीय मूल के कनाडावासी 16 वर्षीय अनमोल टुकरेल ने एक निजीकृत सर्च इंजन का निर्माण किया है, जो उनके दावे के अनुसार गूगल से 47 फीसदी बेहतर है. वेबसाइट प्रेसएक्जामिनर डॉट कॉम' के मुताबिक युवा टुकरेल ने अपने स्कूल प्रोजेक्ट के तौर पर इस सर्च इंजन को तैयार किया है और इसे गूगल विज्ञान मेला को भी भेजा है.
भारत के बेंगलुरू स्थित डिजिटल विज्ञापन एवं प्रौद्योगिकी कंपनी 'आईसक्रीम लैब्स' में इंटर्नशिप करने के दौरान टुकरेल के दिमाग में निजीकृत सर्च इंजन बनाने का विचार आया. उन्होंने इस आइडिया पर आगे काम करने का फैसला किया.
टुकरेल का कहना है कि यह सर्च इंजन दूसरे सर्च इंजनों के विपरीत उपयोगकर्ता के व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर नतीजे दिखाता है, जबकि अन्य सर्च इंजन यूजर की लोकेशन और ब्राउजिंग हिस्ट्री के आधार पर परिणाम देते हैं.
टुकरेल के सर्च इंजन में हालांकि अभी न्यूयॉर्क टाइम्स में एक वर्ष के बीच प्रकाशित लेख ही संगृहीत हैं.
टुकरेल ने एक कम्प्यूटर, एक पॉयथन लैंग्वेज डेवलपमेंट एनवायरमेंट, एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम की मदद से इस सर्च इंजन को तैयार किया है, जो गूगल और न्यूयॉर्क टाइम्स के उन एक वर्ष के लेखों को प्रदर्शित करता है.
सर्च इंजन की एक्यूरेसी की जांच करने के लिए टुकरेल ने सर्च को न्यूयॉर्क टाइम्स में एक वर्ष के भीतर प्रकाशित लेखों तक सीमित रखा है.

इंडियन सिनेमा की पहचान बन सकती थी 'मांझी-द माउंटेन मैन'

फिल्म का नाम: मांझी-द माउंटेन मैन
डायरेक्टर: केतन मेहता
स्टार कास्ट:
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, तिग्मांशु धूलिया, पंकज त्रिपाठी
अवधि: 124 मिनट
सर्टिफिकेट: U
रेटिंग: 3 स्टार
जॉनर:
बायोपिक, ड्रामा
'मांझी-द माउंटेन मैन' की पहले दिन की कमाई देखकर केतन मेहता को खीझ उठ रही होगी सोच रहे होंगे कि अगर पहले पता होता कि ओपनिंग 1.40 करोड़ से होगी तो अच्छी फिल्म ही बना लेता. दलित शोषण, प्रेम, और प्रेरणा में पॉलिटिक्स का तड़का लगाकर खिचड़ी क्यों बनाता. केतन मेहता को यह भी महसूस हो रहा होगा कि भले ही नवाजुद्दीन आज लोगों की नजर में बढ़िया एक्टर हों लेकिन वो स्टार नहीं हैं. आज भी लोग शाहरुख के रोमांस, सलमान की बॉडी और अक्षय के एक्शन से ऊपर नहीं उठ पाए हैं और फिर बिना आइटम सॉन्ग के दर्शकों से फिल्म देखने की उम्मीद करना ही बेजा है.
बहरहाल देखा जाए तो केतन मेहता ही नहीं बॉलीवुड के एक और दिग्गज डायरेक्टर ने इस साल अपना महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पूरा किया था जी हां अनुराग कश्यप. 'बॉम्बे बेलवेट' के साथ भी अनुराग ने यही गलती की थी जो केतन मेहता ने 'मांझी-द माउंटेन मैन' के साथ की. गलती थी आर्ट और कॉमर्शियल सिनेमा को मिलाने का प्रयास. अब इन दोनों के बाद 'क्वीन' से राजा बने विकास बहल भी बड़ी शानदार फिल्म ला रहे हैं ट्रेलर तो शानदार है लेकिन फिल्म कितनी शानदार होगी यह देखना मजेदार होगा. खैर हम वापस लौटते है केतन मेहता की 'मांझी-द माउंटेन मैन' पर और जानते है फिल्म में क्या कमियां रह गईं जिनपर अगर काम किया जाता तो निश्चित तौर पर 'मांझी-द माउंटेन मैन' अवॉर्ड्स दिलाने के साथ-साथ वर्ल्ड लेवल पर इंडियन सिनेमा की साख भी बढ़ाती.
डायरेक्शन
केतन मेहता अपनी बेहतरीन आर्ट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिर चाहे वह फिल्म 'सरदार' हो या 'रंगरसिया'. फिल्म 'मांझी-द माउंटेन मैन' की बात की जाए तो केतन मेहता ने पूरी कोशिश की कि वह फिल्म को आर्ट और कॉमर्शियल का मिक्स्चर बनाएं लेकिन मिक्स्चर के चक्कर में केतन ने एक अवॉर्ड विनिंग स्टोरी का कबाड़ा कर दिया. अलग-अलग मुद्दों को फिल्म में शामिल करने के चक्कर में उन्होंने कहानी की मूल स्टोरी को हल्का कर दिया. फिल्म एक विषय पर केन्द्रित नहीं दिखती है जिसकी वजह से फिल्म में खालीपन शुरू से आखिर तक बना रहता है. फिल्म की कहानी को रोचक तरीके से दिखाने के लिए उन्होंने सीन्स का सीक्वेंस आगे पीछे भी किया लेकिन वह सीक्वेंस जस्टिफाइड नहीं लगते बल्कि चुभते हैं. फिल्म में कुछ सीन्स गैरजरूरी भी लगते हैं जो मूल कहानी का वजन हल्का करते हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो केतन मेहता की काबिलियत की तुलना में फिल्म का डायरेक्शन कमजोर है.
एक्टिंग
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दशरथ मांझी के किरदार के साथ-साथ मांझी के पागलपन और जुनून को भी आत्मसात किया है जो किसी भी एक्टर के लिए आसान बात नहीं होती. नवाजुद्दीन के डायलॉग बोलने के अंदाज और आवाज के उतार-चढ़ाव की समझ से नवाजुद्दीन ने साबित कर दिया कि वह शानदार भी हैं और जबरदस्त भी. राधिका आप्टे ने फगुनिया की मासूमियत को बेहतरीन ढंग से जिया और दिखा दिया कि वह हर तरह के रोल के लिए तैयार हैं. फिल्म में मुखिया का किरदार निभा रहे तिग्मांशु धूलिया ने अपने रोल के साथ न्याय किया. हालांकि उनकी एक्टिंग में नएपन की कमी जरूर महसूस होती है. फिल्म के अन्य किरदारों में अशरफ उल हक ने कमाल की एक्टिंग की है. अशरफ ने मांझी के पिता का किरदार बहुत ही तबियत से निभाया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक्टिंग की है वहीं गौरव द्विवेदी भी पत्रकार के किरदार में ठीक-ठाक दिखे हैं.
स्क्रीनप्ले
स्क्रीनप्ले जाखर महेन्द्र और केतन मेहता ने मिलकर लिखा है. स्क्रीनप्ले में कहानी को घुमा फिरा के दिखाने के चक्कर में कहानी का प्लॉट कन्फ्यूजिंग हो गया है. फिल्म में तीन प्लॉट एक साथ चलते हैं जो एक दूसरे से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं. चाहे वह मांझी के पड़ोसी की बीवी की हत्या का सीन हो या फिर मांझी का पैदल दिल्ली आना. स्कीनप्ले अधूरेपन से जूझता है और मांझी की जुनूनी मोहब्बत की कहानी बयां नहीं कर पाता है. फिल्म देखते वक्त कई बार महसूस होता है कि फिल्म बॉलीवुड स्टाइल में बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री है.
एडिटिंग
हालांकि इस तरह की कहानी को पर्दे पर उतारना आसान नहीं होता लेकिन प्रतीक चेतालिया ने फिल्म में कई जगह लापरवाही भी बरती है. फर्स्ट हाफ में फिल्म फ्लो में नहीं लगती है, सीन अटपटे से लगते हैं. फिल्म में पहाड़ तोड़ने के प्रोसेस और सीन्स पर ज्यादा काम नहीं किया गया है जिससे शुरूआत से आखिर तक दिमाग में एक ही सवाल रहता है कि यह पहाड़ कैसे कोई एक हथौड़े से तोड़ सकता है जिसका जवाब पहाड़ टूट जाने के बाद भी नहीं मिलता है. अगर कहानी सच्ची ना होती तो शायद ही फिल्म देखकर कोई यकीन कर पाता कि पहाड़ तोड़ा जा सकता है. फिल्म के एक सीन में मांझी सांप के जहर से बचने के लिए अपना अंगूठा काट डालता है लेकिन कुछ सीन्स के बाद लगता है कि अंगूठा वापस उग गया है. इसी तरह फिल्म का क्लाइमेक्स भी नीरस लगता है.
सिनेमेटोग्राफी
सिनेमैटोग्रार राजीव जैन ने उस समय के गांव को कैमरे में कैद कर हमारे सामने परोसने की एक सफल कोशिश की है. लेकिन फिल्म में पहाड़ छोटा बड़ा होता रहता है . जब मांझी पहाड़ चढ़ता है तो बिल्कुल नहीं लगता कि वह पहाड़ चढ़ना इतना मुश्किल था लेकिन कैमरे में पहाड़ बहुत विशालकाय दिखता है. हालांकि सूखे के वक्त गांव वालों के पलायन का सीन और मांझी का पानी के लिए तड़पने वाले सीन राजीव जैन की काबिलियत का अहसास कराते हैं. लेकिन कैमरे के साथ मांझी की कहानी और भी बेहतर ढंग से कही जा सकती थी.

Saturday, 22 August 2015

भारत के 10 राज्य, यहां फ्री में कर सकते हैं WI-FI इंटरनेट का इस्तेमाल

नई दिल्ली. इंटरनेट आज ऐसी जरूरत बन चुका है, जिसके बिना एक दिन गुजारना मुश्किल लगता है। खासकर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इंटरनेट बहुत जरूरी है। नौकरी वाले हों या फिर बिजनेसमैन हर किसी के लिए इंटरनेट से जुड़े रहना तो आसान है, लेकिन आउटिंग के वक्त लोग इससे बचते हैं। रोमिंग चार्जेज या डाटा खर्च होना भी इसका एक कारण है। ऐसे में अगर आपको फ्री वाई-फाई की सुविधा मिल जाए तो कैसे रहे वो भी देशभर में कहीं भी। यकीन नहीं हुआ तो मनी भास्कर आज आपको बता रहा है कि देश में कहां-कहां मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा।
राजस्थान में फ्री वाई-फाई जोन
राजस्थान की राजधानी जयपुर देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां वाई-फाई पूरे शहर में बिल्कुल फ्री में मिलेगा। इसकी शुरुआत शहर के सी-स्कीम स्थित सेंट्रल पार्क से की जा चुकी है। यहां आप 2 एमबीपीएस की स्पीड से लैपटॉप, मोबाइल फोन और टेबलेट पर फ्री में वाई-फाई का यूज कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ 30 से 60 मिनट तक के लिए मिलेगी। इसके अलावा जयपुर के जंतर-मंतर, जवाहर सर्किल और गौरव टावर में भी यह सुविधा जल्द शुरू की जा रही है।
300 जगह बनेंगे फ्री वाई-फाई जोन
जयपुर में शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट पर सरकार ने लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। शहर के करीब 300 स्थानों पर फ्री वाई-फाई जोन बनाए जाने हैं।

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

इंडस्ट्रियलिस्ट ने कहा-65 की उम्र में भी आप यंग हैं, प्रोग्राम छोड़ चली गईं शबाना

 
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी को एक अवॉर्ड सेरेमनी में अपनी उम्र पर किया गया कमेंट इतना बुरा लगा कि वह प्रोग्राम बीच में ही छोड़कर चली गईं। घटना गुरुवार को गुड़गांव में एनसीआर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रोग्राम में हुई। यहां NCCI एक्सीलेंस अवॉर्ड 2015 दिए जाने थे। इस प्रोग्राम के चीफ गेस्ट केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर थे।
इंडस्ट्रियलिस्ट ने किया कमेंट
जानकारी के मुताबिक, एक इंडस्ट्रियलिस्ट ने अपने भाषण के दौरान कहा कि 65 साल उम्र होने के बावजूद शबाना यंग दिखती हैं और उन्हें अपनी इस ब्यूटी सीक्रेट का खुलासा करना चाहिए। इस कमेंट के बाद शबाना स्टेज से उतरीं और सामने ऑडियंस के साथ जाकर बैठ गईं। इसके बाद कुछ और कारोबारियों ने भी ऐसे ही कमेंट किए। इससे नाराज होकर शबाना प्रोग्राम छोड़कर चली गईं। इस दौरान मीडिया ने उनसे बात करनी चाही, लेकिन एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया।
ऑर्गनाइजर बोले- एक घंटे के लिए ही आई थीं शबाना
इस घटना के बार में जब एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट एच.पी. यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “शबाना ने इस प्रोग्राम के लिए हमें केवल एक घंटे का टाइम दिया था। उन्हें कहीं बाहर जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए वह प्रोग्राम बीच में ही छोड़कर चली गईं। अगर यह कह भी दिया गया कि बढ़ती उम्र के बावजूद वह यंग दिखती हैं, तो इसमें गलत क्या है। यह तो उनकी तारीफ हुई। उन्हें इस बात के सही मायने समझने चाहिए थे।” इस प्रोग्राम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी शामिल होना था, लेकिन वह नहीं आए।

78 हजार रीडर्स मंदिर में दान के खिलाफ, 21 हजार ने कहा दान ना देना भगवान का अपमान

मंदिर में दान के सवाल और देश के 3 नामी धर्मगुरुओं (बाबा रामदेव, श्रीश्री रविशंकर और स्वामी अग्निवेश) की राय पर dainikbhaskar.com के एक लाख 20 हजार रीडर्स ने कमेंट्स दिए हैं। इन कमेंट्स में हर दूसरा रीडर मंदिर में दान के खिलाफ नजर आ रहा है। दिलचस्प है कि एक लाख से ज्यादा रीडर्स की प्रतिक्रिया dainikbhaskar.com की उस एक्सक्लूसिव खबर पर आई है, जिसमें मंदिरों से जुड़ी 9 हजार से ज्यादा पेज की अलग-अलग रिपोर्ट की स्टडी की गई। इसमें से देश के 4 बड़े मंदिरों में आपके दान के इस्तेमाल के बारे में कई खुलासे किए गए। ये सभी रिपोर्ट्स भास्कर के पास मौजूद है।
हर दूसरा रीडर मंदिर में दान के खिलाफ, 15% ने मंदिर को आधार बना सभी धर्मों पर किया कमेंट-
- 65% से ज्यादा रीडर्स ने मंदिर में दान न करने की अपील की है। इन पैसों को जरूरतमंदों पर खर्च करने के अलग-अलग तरीके भी बताए हैं।
- 18% से ज्यादा रीडर्स मंदिर में दान ना देने को भगवान के अपमान से जोड़ रहे हैं।
- करीब 15% रीडर्स ने मंदिर को आधार बना सभी धर्मों पर कमेंट किए हैं।
- बचे हुए 2% कमेंट्स में विषय से हटकर या अन्य तरह की प्रतिक्रिया आई है।
1.70 लाख रीडर्स ने मंदिर से जुड़ी हमारी स्पेशल रिपोर्ट को पसंद करते हुए इसे एफबी पर लाइक किया है। इनमें से 36 हजार रीडर्स ने अपने-अपने एफबी पेज पर इसे शेयर भी किया है।
नीचे पढ़ें, 1.20 लाख रीडर्स की प्रतिक्रिया में से चुनिंदा कमेंट्स...
द्वारिका यादव पब्लिक ही बेवकूफ है, क्या करे, भगवान को चढ़ावे की जरूरत नहीं इंसान को है । ये बात अलग है कि सभी अपनी अपनी श्रद्धा है लेकिन मंदिर में चढ़ाव न देकर किसी जरुरतमंद की सहायता करे भगवन उस चढ़ावे से ज्यादा किसी की मदद करने पर खुश होंगे।
ssd मंदिर - भगवन के नाम पर, धर्म की आड़ में साधु संत ऐश कर रहे हे. पैसा - मॉल कम रहे हे . अय्यशी करते हे . सब नाटक - नौटंकी हे . गरीब -जरूरत मंद की मदत करो , आप का भला होगा
Akhilesh Kumar Yadav मदिंरो में थोड़ा चढ़ावा {दान} तो जरुरी हैं। पर बहुत ज्यादा चढ़ावा किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं हैं। यदि दान ही करना हैं तो अनाथ, असहाय, बिमारी से जूझते हुए किसी गरीब,बेजुबान पशु , पंछी,को दान करके देखिए आपकी आत्मा को बहुत शांति मिलेगी, आपको बहुत आशीर्वाद मिलेगा ।
Sonu Khera अब जनता को जगाने का कोई फायदा नही, अब तो शायद भगवान् खुद नीचे आ कर अपने अंध भक़तो को कहे की भक़तो अपनी अपनी आँखों से अंध भक्ति की पट्टी उतार दो और आस्था अपने अपने दिलो में रखो तब शायद ये पट्टी उतर जाए और भक्त जाग जाए
ashok kumar वैसे तो जो गलत है वो गलत है, लेकिन अग्निवेश, रामदेव व रविशंकर समाज के क्या ठेकेदार हैं, क्या ये लोग समाज के लोगों के पैसे से मौज नहीं उड़ा रहे हैं | सब जानते हैं इन्हें | अग्निवेश का चरित्र अन्ना के अनशन के समय पता चल गया था, रामदेव को रुरकी हरिद्वार वाले सब जानते हैं |
Pradhanji भगवान को रिश्वत देने की मंशा यही होती है की जितना दिया उस से बहुत ज्यादा का फायदा हो जाय. गरीब के पास रिश्वत देने के लिए कुछ भी नहीं होता इसी लिए हमेशा गरीब ही रहता है . वैसे गलती से भी कोई गरीब इन प्रसिद्ध मंदिरो में चला जाये तो मंदिर के पण्डे इनको भगवान का डर दिखा कर जेब में बच खुचा भी लूट लेता है. हर धर्म का आदमी अज्ञात शक्ति से डरता है.
Ramdeo Mahto हम इनके फैन हैं , पर यहाँ सहमत नहीं हैं। दान सुखी लोग करते हैं । ऐसे नेक कार्यो के लिए प्रोत्साहन की आवश्यकता है न कि बंद करने की। हां सरकार का इस धन पर नियंत्रण हो , बिशेष निगरानी कमेटियों के द्वारा। कमीटी में सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, पीएम , लोक सभा मे बिपक्ष के नेता, लोक सभा के स्पीकर, संबंधित राज्यों के हाईकोर्ट के न्यायाधीश, संबंधित राज्यों के सीएम , मंदिर से संबंधित कोई एक व्यक्ति इत्यादि। यह सम्पत्ति भारत सरकार का हो। इसे जरूरत मंदों के वेलफेयर , गरीब बच्चों की शिक्षा जैसे कामों में लगाने चाहिए । कडकी के दिनो में देश के भी काम आएगा।
Manoj Khurana भारत के रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने 2008 के अमेरिकी अर्थव्यवस्था के संकट की भविष्यवाणी 2005 में ही कर दी थी। उनकी ताज़ा भविष्यवाणी है कि अमेरिका उससे भी बड़े संकट की ओर अग्रसर है। यदि यह भविष्यवाणी सत्य हुई तो अमेरिका समस्त विश्व को ले डूबेगा। डॉलर आदि सभी कर्रेंसी की नैया डूब जायेगी। मेरा मानना है कि ऐसे में विश्व पुनः स्वर्ण केंद्रित अर्थव्यवस्था की ओर आएगा। और यदि ऐसा हुआ तो इस बदले परिप्रेक्ष्य में विश्व की आर्थिक महाशक्ति कौन होगा .... ??? यह मंदिर ही भारत को महाशक्ति बनाएंगे।

पुलिस-नेताओं के लिए सिरदर्द बनीं TIMES SQUARE पर टॉपलेस घूमती महिलाएं

न्यूयॉर्क। अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वेयर पर इन दिनों बॉडीपेंट कराए या फिर ऐसे ही टॉपलेस घूमतीं कुछ महिलाएं पुलिस और नेताओं के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं।
कौन हैं ये महिलाएं?
बीते कुछ महीनों से टाइम्स स्क्वेयर पर ये महिलाएं दिख रही हैं। ये टूरिस्ट्स से कुछ टिप के बदले उनके साथ फोटो खिंचवाती हैं। ये खुद को 'डेस्नुडास' (desnudas) कहती हैं। यह एक स्पेनिश शब्द है, जिसका मतलब है 'नग्न'। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूरिस्ट्स के साथ फोटो खिंचवाकर ये महिलाएं हर रोज सैकड़ों डॉलर कमा रही हैं।
क्यों रोकने में नाकाम है पुलिस?
पुलिस महिलाओं के इस तरह घूमने पर रोक लगाना चाहती है, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए? दरअसल, इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, क्योंकि टॉपलेस या बॉडीपेंट कराकर घूमना न्यूयॉर्क में अपराध नहीं है। 1992 में न्यूयॉर्क की टॉप कोर्ट ने महिलाओं के टॉपलेस घूमने पर रोक लगाने को भेदभावपूर्ण बताया था। कोर्ट ने कहा था कि अगर पुरुष टॉपलेस घूम सकते हैं तो महिलाओं को भी यह अधिकार है।
नेताओं को क्या है आपत्ति?
न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने महिलाओं के इस तरह घूमने को 'अवैध गतिविधि' करार दिया है। उनका मानना है कि इससे टाइम्स स्क्वेयर की छवि खतरा में है। वहीं, शहर के मेयर बिल दे ब्लैसियो ने इस मामले को लेकर टास्क फोर्स बनाने का आदेश दिया है। यह टास्क फोर्स इन महिलाओं को रोकने का रास्ता ढूंढेगी। मेयर ने कहा, "टाइम्स स्क्वेयर पर टॉपलेस महिलाओं की बढ़ती तादाद की वजह से लाखों टूरिस्ट्स को खराब अनुभव हो रहे हैं। ये कई बार लोगों को परेशान करते हैं। उनकी हरकतों के कारण फैमिलीज को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है।"
क्या है टाइम्स स्क्वायर?
न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में टाइम्स स्क्वेयर एक प्रमुख कॉमर्शियल चौराहा है। इसे पैदल यात्रियों वाला दुनिया का सबसे व्यस्त चौराहा माना जाता है, जो सेंटर ऑफ यूनिवर्स के नाम से भी मशहूर है। यहां सालाना 5 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट्स पहुंचते हैं। रोजाना टाइम्स स्क्वेयर से गुजरने वाले लोगों की संख्या तकरीबन 3 लाख से ज्यादा है।