नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को नेपाली
दूतावास पहुंचे। वे यहां भूकंप पीड़ितों के लिए शोक संवेदना जाहिर करने आए
थे। उन्होंने दूतावास के लोगों से त्रासदी के बारे में जानकारी ली। बाद
में विजिटर्स डायरी में शोक संदेश भी लिखा। खास बात यह है कि राहुल मोबाइल
से देखकर विजिटर्स डायरी में संदेश लिखते नजर आए। इसके बाद, साेशल मीडिया
पर उनका जमकर मजाक उड़ा। बता दें कि शनिवार को नेपाल में आए भूकंप से अब तक
6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
राहुल ने नेपाल के राजदूत दीपकुमार उपाध्याय से मुलाकात की। मुलाकात
के बाद राहुल ने मीडिया को बताया- ‘मैं यहां आकर नेपाल के लोगों के प्रति
अपनी संवेदनाएं और समर्थन जाहिर करना चाहता था। मैंने मदद की कोशिशों में
पहले से अपना योगदान दिया है। लेकिन यहां मैंने राजदूत से कहा कि अगर वे और
मदद चाहते हैं तो हमें बताएं।’ राहुल के बाद उपाध्याय ने कहा- कांग्रेस ने
मदद की पेशकश की है। उनकी पार्टी से कोई व्यक्ति यहां आएगा।
राहुल ने क्या लिखा शोक संदेश?
राहुल ने विजिटर्स डायरी में लिखा- नेपाल में आई इस त्रासदी का खतरनाक
मंजर पिछले एक हफ्ते से दुनिया के सामने आ रहा है। कुछ जख्म कभी नहीं
भरेंगे। लेकिन नेपाल अगर हर व्यक्ति की जिंदगी को दोबारा शुरू करने और
इमारतों को दोबारा खड़ा करने की मुश्किल चुनौती का सामना कर रहा है तो भारत
की जनता भी नेपाल के साथ है। आने वाले वर्षों में हम ज्यादा मजबूत, ज्यादा
खुशहाल और ज्यादा खूबसूरत नेपाल देखेंगे। ऐसा नेपाल जिसकी जिंदादिली
निराशा को खत्म कर देगी और दुनिया को प्रेरित करेगी।
राहुल का सोशल मीडिया पर कुछ यूं उड़ा मजाक
@nishant38333
आपदा नेपाल मे आई है, राहुल Nepal Embassy चले गए. और शोक सन्देश mobile से टीप कर लिख दिया! @twitter पर लोग ऐसी ही हरकत का वेट कर रहे थे।
-------------
@dushyantkh
दो लाइन खुद नहीं लिख सकता और इसको PM बनना है।
-------------
@instant31045
अगर nepal Embassy का कोई वॉट्सऐप नंबर होता तो राहुल गांधी अपना शोक संदेश मैसेज कर सकते थे।
--------
@miracle_singh
राहुल ऑन कैमरा मोबाइल से मैसेज कॉपी करते देखे गए। …वैसे कोई बात नहीं।
----------
@saviteshmishra
राहुल को मोबाइल पर स्क्रिप्ट भेजी गई थी जिसे उन्होंने रजिस्टर में लिख दिया।
------
@being_delhite
57 दिन की छुट्टी में राहुल को स्पोकन इंग्लिश की ट्रेनिंग तो मिली, लेकिन Written इंग्लिश की नहीं।
No comments:
Post a Comment