| dailynewsupdate1 |
अर्बनिस्टा इमेज कंसल्टिंग की निदेशक शीना
अग्रवाल का कहना है कि खुद का अलग अंदाज होने और सार्वजनिक मुलाकात के कुछ
पांरपरिक नियमों को तोडऩे में कोई बुराई नहीं है। इमेज कंस्लटेंट अग्रवाल
ने इस बारे में कुछ सुझाव दिए हैं।
1. हालांकि पहले माना जाता था कि किसी को
भी किसी महिला से सीधे संपर्क से बचना चाहिए, लेकिन आज की व्यावसायिक
दुनिया लिंग भेद से परे है और हाथ मिलाना बेहद स्वाभाविक
शिष्टाचार बन चुका
है। इसलिए किसी महिला से हाथ मिलाना गलत नहीं है।
2. क्या आप किसी से मुलाकात में उसकी
आंखों में नजरें गड़ाए रहते हैं? तो जान लें कि मुलाकात में प्रभाव जमाने
के लिए अच्छा तरीका यह है कि आप किसी की आंखों में ही सीधी नजर न गड़ाकर हर
दो सेकेंड में उसके चेहरे में आंखों, नाक होंठ जैसे विभिन्न हिस्सों को
देखें।
3. मान्यता रही है कि अगर किसी ने अपनी
बाहें मोड़ रखी हैं तो इसका अर्थ है कि वे आपसे बात करने के इच्छुक नहीं
हैं। लेकिन अब ऎसा नहीं माना जाता। हो सकता है कि उसे ठंड लग रही हो।
4. पिजा को हाथ से खाने को क्या आप
अशिष्टाचार समझते हैं ? हालांकि पहले यह माना जाता था कि पिजा को केवल
छुरी-कांटे से ही खाना चाहिए, लेकिन अगर आप चाहे तों पिजा के स्लाइस को हाथ
से उठाकर खा सकते हैं।
No comments:
Post a Comment