वहीं,
एनसीपी नेता माजिद मेमन ने महेश शर्मा का ताज के संबंध में दिए गए बयान को
पूरी तरह सच बताया। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया जानती है, मुगलकाल में
ताजमहल बनाया गया था। वहां हिंदू मंदिर होने का सवाल ही नहीं है। साहित्य
अकादमी के लेखकों द्वारा सम्मान लौटाए जाने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि
सम्मान लौटाए जाने का मामला हाल ही में लेखकों के खिलाफ हुई कुछ दुर्घटनाओं
के खिलाफ है। हालांकि शर्मा ने ‘दुर्घटनाओं’ पर स्पष्टीकरण नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि साहित्य अकादमी ने कार्यकारिणी बोर्ड की एक विशेष बैठक
बुलाई जिसमें एक प्रस्ताव पारित कर किसी भी लेखक या कलाकार पर हमला किए
जाने या उनकी हत्या किए जाने की निंदा की और अवॉर्ड लौटा चुके लेखकों से
अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह भी किया।
Tuesday, 1 December 2015
केंद्र सरकार ने कहा- ताजमहल के हिंदू मंदिर होने का कोई प्रमाण नहीं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment