पोकरण। शहर के सुंदर नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात एक ऐसी घटना
सामने आई जिसने झकझोर कर रख दिया। इस कॉलोनी के पास किसी ने नवजात बच्ची का
शव झाड़ियों के पास फेंक दिया। शव को देखकर वहां कई कुत्ते जमा हो गए और
उसे नोच-नोच कर खाने लगे।
स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो कुत्तों को वहां से भगाकर पोकरण पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने नवजात बच्ची के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोकरण हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
इधर, शहर के सीओ ने अस्पताल में जाकर पिछले एक हफ्ते में जन्म लेने
वाले बच्चों का रिकॉर्ड खंगाला। उन्होंने यह भी पता किया कि पिछले दिनों
जन्म के बाद कितने बच्चों की मौत हुई है और उनके पैरेंट्स कहां के हैं।
इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर इलाके के आस-पास किसी
बच्ची के जन्म की जानकारी ली। पुलिस तफ्तीश कर रही है कि आखिर यह बच्ची
किसकी है और क्यों इसे क्यों फेंक दिया गया।
No comments:
Post a Comment