पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सीमा सुरक्षा बल और जिला बल के
संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब मरकानार गांव के करीब
पहुंचा तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस घटना में दो
जवान घायल हो गए.
मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए अतिरिक्त
पुलिस बल रवाना किया गया और घायलों को वहां से निकाला गया. बाद में दोनों
घायलों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया. वहां
इलाज के दौरान पोटाई की मौत हो गई.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया
है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के आरोपी
नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है.
राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली दो दिसंबर से आठ दिसंबर
के बीच पीएलजीए सप्ताह मना रहे हैं. इस दौरान नक्सली अपनी गतिविधि तेज कर
देते हैं.
नक्सलियों के पीएलजीए सप्ताह को ध्यान में रखकर क्षेत्र में पुलिस को
सतर्क कर दिया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है. राज्य के सरहदी इलाकों में भी
सुरक्षा बल को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.
No comments:
Post a Comment