Friday, 4 December 2015

जडेजा के 5 विकेट से टीम इंडिया को 213 रन की लीड

टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मुकाबले के दूसरे दिन भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की पहली पारी सिर्फ 121 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम का कोई भी बैट्समैन भारतीय बॉलर्स का टिककर सामना नहीं कर सका। एबी डिविलियर्स (42) बेस्ट स्कोरर रहे। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए।
आर. अश्विन और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि इशांत शर्मा को 1 विकेट मिला। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। पहली इनिंग के आधार पर उसे अब 213 रन की बढ़त मिली है। मैच फिरोजशाह कोटला में खेला जा रहा है।
65 रन पर ही गिर गए थे 5 विकेट
साउथ अफ्रीका का पहला विकेट डीन एल्गर (17) के रूप में गिरा। उन्हें उमेश यादव की बॉल पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने कैच किया। इसके बाद तेम्बा बायूमा को रवींद्र जडेजा ने 22 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। साउथ अफ्रीका अभी संभल पाता कि रवींद्र जडेजा ने कप्तान अमला को 2 रन के निजी स्कोर पर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच करा दिया। प्लेसिस बिना खाता खोले आउट हुए। डुमिनी 1 रन बनाकर चलते बने।
विलास ने बनाए 11 रन
विलास 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इशांत शर्मा ने बोल्ड किया। इसके बाद एबॉट (4) और पीड (5) का विकेट जल्दी गिर गया। एबी डिविलियर्स 42 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी विकेट इमरान ताहिर के रूप में गिरा। उन्हें अश्विन ने आउट किया।
साउथ अफ्रीका का स्कोरबोर्ड
बैट्समैन रन बॉल 4 6
डीन एल्गर कै. साहा बो. यादव 17 50 2 0
तेम्बा बायूमा बो. रवींद्र जडेजा 22 55 3 0
हाशिम अमला कै. साहा बो. जडेजा 2 23 0 0
एबी डिविलियर्स कै. इशांत बो. जडेजा 42 78 5 0
प्लेसिस कै. रहाणे बो. जडेजा 0 2 0 0
जेपी डुमिनी बो. उमेश यादव 1 8 0 0
डेन विलास बो. इशांत शर्मा 11 21 1 0
एबॉट LBW बो. इश्विन 4 6 1 0
पीड कै. रहाणे बो. जडेजा 5 18 0 0
मोर्ने मोर्कल not out 0 2 0 0
इमरान ताहिर कै. लोकेश बो. अश्विन 1 9 0 0
> रहाणे की सेन्चुरी, अश्विन की फिफ्टी, भारत 334 रन
इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी विकेट खोकर 334 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए एबॉट और पीड ने जबरदस्त बॉलिंग की। एबॉट ने 40 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि पीड ने 117 रन देकर 4 विकेट झटके। पहले दिन 84 ओवर्स का खेल हो सका था। कम रोशनी के चलते मैच छह ओवर पहले ही खत्म करना पड़ा। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 231 रन था। भारत के लिए बेस्ट स्कोरर अजिंक्य रहाणे (127) और आर. अश्विन (56) रहे।
ओपनर्स को पीड ने किया आउट
पीड ने दोनों भारतीय ओपनर को आउट किया। भारत को पहला झटका मुरली विजय के रूप में लगा। वे 12 रन बनाकर पीड की बॉल पर आउट हुए। हाशिम अमला ने उनका कैच लिया। शिखर धवन 33 रन बनाकर पीड की बॉल पर LBW आउट हुए। भारत संभल पाता कि एबॉट ने चेतेश्वर पुजारा को 14 रन के निजी स्कोर पर एक नीची रहती बॉल पर बोल्ड कर दिया।
फिफ्टी से चूके विराट
पुजारा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए विराट कोहली ने जबरदस्त शुरुआत की। घरेलू मैदान पर टेस्ट में पहली बार कप्तानी कर रहे विराट ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने पीड की बॉल पर विकेटकीपर विलास ने जोरदार डाइव लगाते हुए कैच लपका। विराट 62 बॉल में 7 चौके की मदद से 44 रन बना सके। रवींद्र जडेजा 24 रन बनाकर एबॉट की बॉल पर एल्गर के हाथों कैच आउट हुए।
रहाणे की शानदार सेन्चुरी
पहले दिन नॉट आउट लौटने वाले रहाणे ने 182 बॉल में 10 चौके और दो सिक्स की मदद से सेन्चुरी पूरी की। ये उनके टेस्ट करियर की 5वीं सेन्चुरी है। इसके बाद पीड के एक ही ओवर में दो सिक्स लगाकर भारत का सकोर 270 रन के पार पहुंचा दिया। इसी दौरान कप्तान हाशिम अमला ने बॉलिंग में बदलाव करते हुए इमरान ताहिर को बॉल थमाई। इमरान की एक शानदार बॉल पर रहाणे का कैच एबी डिविलियर्स ने लपका। रहाणे 215 बॉल में 11 चौके और 4 सिक्स की मदद से 127 रन बनाकर आउट हुए।
भारत की पहली इनिंग का स्कोरबोर्ड
बैट्समैन रन बॉल 4 6
मुरली विजय कै. अमला बो. पीड 12 59 0 0
शिखर धवन LBW बो. पीड 33 85 4 0
चेतेश्वर पुजारा बो. एबॉट 14 37 1 1
विराट कोहली कै. विलास बो. पीड 44 62 7 0
अजिंक्य रहाणे कै. डिविलियर्स बो. इमरान ताहिर 127 215 11 4
रोहित शर्मा कै. ताहिर बो. पीड 1 6 0 0
रिद्धिमान साहा बो. एबॉट 1 15 0 0
रवींद्र जडेजा कै. एल्गर बो. एबॉट 24 59 3 0
आर. अश्विन कै. डिविलियर्स बो. एबॉट 56 184 6 1
उमेश यादव not out 10 30 2 0
इशांत शर्मा LBW बो. एबॉट 0 2 0 0
सीरीज में अब तक
* मोहाली में पहले टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका को 108 रन से हराया था।
* बेंगलुरु में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बारिश में धुल गया था।
* तीसरा मैच यानी नागपुर टेस्ट भारत ने 3 दिनों में ही 124 रन से जीत लिया।
28 साल से नहीं हारी टेस्ट
* कोटला में यह साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहला टेस्ट होगा।
* 1987 में आखिरी बार भारत को इस मैदान पर वेस्ट इंडीज के हाथों हार मिली थी।
* 1993 से अब तक भारत ने यहां खेले गए 10 में से नौ टेस्ट जीते हैं।
* 2007 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला गया टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था।
* 2013 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ तीन दिन में ही हरा दिया था।
> टीमें...
* टीम इंडिया : मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, उमेश यादव, इशांत शर्मा।
* साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, तेम्बा बायूमा, फॉफ डु प्लेसिस, जेपी डुमिनी, विलास, डेन पीड, काइली एबॉट, मोर्ने मोर्कल, इमरान ताहिर।

No comments:

Post a Comment