Friday, 4 December 2015

रहाणे की पांचवीं टेस्ट सेंचुरी की पांच दमदार बातें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच की पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने शानदार सेंचुरी जड़ी। यह सेंचुरी कई मायनों में बहुत खास रही और रहाणे ने इसका जश्न भी शानदार अंदाज में मनाया।

काइल एबट 94वां ओवर फेंकने आए। चौथी गेंद पर खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव के साथ रहाणे ने 100 रन पूरे कर लिए। इस अंदाज में रहाणे को सेंचुरी का जश्न मनाते हुए शायद ही आपने पहले कभी देखा हो।

रहाणे की सेंचुरी की 5 खास बातें-
1- होम ग्राउंड पर यह रहाणे की पहली टेस्ट सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने भारत में कोई टेस्ट सेंचुरी नहीं जड़ी है। रहाणे न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में सेंचुरी ठोक चुके हैं।

2- इस सीरीज का यह चौथा और आखिरी टेस्ट मैच है और यह सीरीज का पहला शतक था। इससे पहले इस सीरीज में कोई बल्लेबाज सेंचुरी नहीं जड़ सका था।

3- टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने इसी ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में डेब्यू किया था लेकिन महज 8 रन ही बना सके थे। करीब ढाई साल बाद इसी ग्राउंड पर वापसी करते हुए रहाणे ने सेंचुरी ठोक डाली।

4- इस दौरान स्टेडियम में रहाणे की पत्नी भी मौजूद थी। होम ग्राउंड पर स्टेडियम में पत्नी के सामने सेंचुरी ठोकने का मजा ही अलग होता है।

5- उन्होंने आर अश्विन के साथ मिलकर 98 रनों की साझेदारी निभाई। इस सीरीज की अभी तक की यह सबसे बड़ी साझेदारी भी रही। इसके अलावा रहाणे ने मैच के पहले दिन कप्तान विराट कोहली के साथ 70 और रवींद्र जडेजा के साथ 59 रनों की साझेदारी की थी

No comments:

Post a Comment