आंध्र-तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक सरकारी स्कूल के वॉशरूम में
13 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। लड़की 9वीं की स्टूडेंट है। घटना
कुछ दिन पहले की है। लेकिन सोमवार को यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने एक
शख्स के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया।
क्या है मामला?
9वीं की इस स्टूडेंट ने कुछ दिन पहले अपनी टीचर से पेट दर्द की शिकायत
की। टीचर ने उसे दूसरी लड़की के साथ वॉशरूम भेज दिया। वहां उसने एक बच्चे
को जन्म दिया। घटना का पता चलने के बाद स्कूल स्टाफ दंग रह गया। लड़की के
पेरेंट्स की शिकायत पर एक शख्स के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है।
फ्रेंड्स से रहती थी दूर
> विक्टिम की एक फ्रेंड ने बताया कि वह कुछ दिनों से डरी हुई थी। चुपचाप अकेली बैठी रहती थी। उनके साथ खेलने भी नहीं आती थी।
> इस घटना का विरोध कर रहे एनजीओ का कहना है कि एक प्रेग्नेंट लड़की के आसपास इतने लोग मौजूद रहे और किसी ने नोटिस तक नहीं किया?

स्कूल के टीचरों ने क्या कहा?
> इस स्कूल में 13 महिला टीचर हैं, लेकिन किसी को भी लड़की के प्रेग्नेंट होने का पता ही नहीं चला।
> एक टीचर ने कहा है कि लड़की बहुत दुबली-पतली है। वह हमेशा पेट पर
दुपट्टा रखकर चलती थी। क्लास में भी वह बैग को सामने रखकर बैठती थी।
> डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर ने कहा है कि शायद लड़की के घरवालों को मामले की जानकारी रही होगी, लेकिन बदनामी के डर से उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की। लड़की को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
> डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर ने कहा है कि शायद लड़की के घरवालों को मामले की जानकारी रही होगी, लेकिन बदनामी के डर से उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की। लड़की को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
No comments:
Post a Comment