Wednesday, 2 December 2015

सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए ऐसे फुटवियर का करे चयन !

 Ankle Boots,Boots, Combat Boots, How To Carry Boots, Stylish, Thigh-High Boots, Winters, Lifestyle News, sanjeevnitoday hindi news, Latest News, Hindi News
dailynewsupdate1
दस्तक देने जा रही सर्दियों के लिहाज से फुटवियर में लेस अप बूट्स ट्रेंड में हैं। यह कहना है एक विशेषज्ञ का. ब्रांड 'सेंट जी' के विशेषज्ञ रॉनी खन्ना ने सर्दियों में पैरों को स्टाइलिश फुटवियर से सजाने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं।

1. लेस अप बूट्स : - सर्दियों के फैशन के लिए एक बड़ा ट्रेंड हैं लेस अप बूट्स. इनमें कई विकल्प मौजूद हैं जैसे कि ओवर द नी, बिलो द नी, एंकल लेंथ. लेस अप बूट्स को गर्मियों की सफेद लेसी ड्रेस के साथ लेदर जैकेट या ब्लेजर के साथ पहन सकते हैं. लेगिंग्स, ट्युनिक और पिंट्रेड स्कार्फ के साथ ये शानदार लगते हैं।

2. कॉम्बैट बूट्स : - खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस के साथ कॉम्बैट बूट्स पहनें. यह कैजुअल लुक देते हैं। फेमिनिन ड्रेस को थोड़ा टफ लुक देते कॉम्बैट बूट्स इस मौसम के लिए बेहद अनुकूल हैं।

3. थाई-हाई बूट्स : - मौसम के अनुकूल लुक के लिए आप थाई हाई बूट्स के साथ कोट पहन सकते हैं। काले या गहरे रंगों के साथ हल्के रंग के बूट्स पहनें, कॉन्ट्रास्ट के कारण यह लुक को शानदार बना देगा। अगर आप सादा परधिान पहनना चाहते हैं तो सजावटी बेल्ट या फ्रिंज वाला पर्स साथ में ले सकते हैं।

4. एंकल बूट्स :-  स्कर्ट के साथ लंबी जुराबें और एंकल बूट्स पहनें. इस लुक के साथ लेदर जैकेट भी पहनें। मैक्सी ड्रेस या स्कर्ट के साथ एंकल बूट्स शानदार लगते हैं।

No comments:

Post a Comment