. तमिलनाडु में बारिश का कहर जारी है। राजधानी चेन्नई में
हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और एनडीआरएफ को
मोर्चा संभालना पड़ा है। चेन्नई एयरपोर्ट गुरुवार सुबह तक के लिए बंद कर
दिया गया है। यहां करीब 700 यात्रियों के फंसे होने की खबर है।
नवंबर में चेन्नई में करीब 120 सेमी. बारिश हुई है। यहां बारिश ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
- नेवी का जहाज INS एरावत 20 बोट और राहत का सामान लेकर चेन्नई के तट पर पहुंचा।
- आंध्र प्रदेश के कोस्टल जिलों में भी भारी बारिश, श्रीकालाहस्ती,
सत्यवेदु और प्रकासम जिले के कई इलाकों में हालात बिगड़े।
- मौसम विभाग के चीफ एल एस राठौर ने कहा है कि साउथ इंडिया के कोस्टल एरिया में 72 घंटे बारिश जारी रहेगी।
- चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भर जाने से गुरुवार सुबह तक सभी उड़ानें रद्द। फ्लाइट्स हैदराबाद और बेंगलुरु डायवर्ट की गईं।
- बारिश से प्रभावित लोगों के लिए NDRF ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर: 011-24363260, +919711077372
- साउदर्न रेलवे के हेल्पलाइन नंबर: 044-29015204, 044-29015208, 044-28190216, 044-25330714
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के हालात पर मंत्रियों के साथ
मीटिंग की है, इसमें राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और वैंकेया
नायडू मौजूद थे।
- मंगलवार को चेन्नई में 14 घंटे में 20 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
यहां दो सब अर्बन (तांबरम और मुदीचुर) इलाकों में हालात बेहद खराब हैं।
यही वजह है कि आर्मी को बुलाया गया है।
- एनडीआरएफ की 10 टीमें चेन्नई भेजी गई हैं। इनमें से चार पहुंच चुकी हैं।
- आर्मी ने 50-50 जवानों की दो टीमें चेन्नई के दो इलाकों में भेजी हैं। नेवी ने भी आईएनएस अडयार से दो टीमें रवाना की हैं।
- एयरफोर्स के भी दो हेलिकॉप्टर रिलीफ ऑपरेशन में जुटे हैं।
- रनवे पर पानी भर जाने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट बुधवार दिनभर के लिए
बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को मौसम खुलने का इंतजार
है। 19 ट्रेनें भी कैंसल कर दी गई हैं।
- स्कूल-कॉलेज 16 दिनों से बंद हैं। ये 10 दिन और बंद रहेंगे। इंडस्ट्रीज और सरकारी ऑफिस भी बंद हैं।
- पीएम मोदी ने सीएम जयललिता से दो बार फोन पर बात कर उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिलाया है।
- हॉस्पिटलों में मरीजों की भारी भीड़ है, लेकिन वहां भी पानी भरा है।
- कोस्टल सिक्युरिटी ग्रुप की भी मदद रेसक्यू ऑपरेशन में ली जा रही है।
- लोग सोशल मीडिया के जरिए आपस में और रेसक्यू टीमों से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं या नवजात बच्चों के लिए स्पेशल बोट का अरेंजमेंट किया गया है।
No comments:
Post a Comment