वॉशिंगटन. पूरी दुनिया में दिसंबर की शुरुआत वर्ल्ड एड्स डे (1
दिसंबर) के रूप में होती है। इस मौके पर दुनियाभर में एचआईवी वायरस से
बचाव के तरीके और बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है।
एक तरफ जहां यह बीमारी मेडिकल साइंस के लिए चुनौती बनी हुई है, वहीं
दुनिया के कई हिस्सों में बड़ी तादाद में लोग इससे तेजी से पीड़ित हो रहे
हैं। आज हम आपको एड्स से बुरी तरह शिकार शहर तिजुआना के बारे में बताने जा रहे हैं।
फोटोज दिखाती हैं एड्स की भयावहता
हाल ही में शहर के लोगों की कुछ ऐसी फोटोज जारी की गई हैं जो यहां मौजूद एचआईवी संक्रमण की भयावहता को दिखाती हैं। मेक्सिको में स्थित शहर तिजुआना इंडस्ट्रियल और फाइनेंशियल सेंटर के रूप में भी जाना जाता है। फोटोग्राफर मैकोम लिंटन और पत्रकार जॉन कोहेन ने काफी वक्त तक तिजुआना में रहकर यहां एचआईवी से पीड़ित और प्रभावित लोगों की फोटोज कैद किए।

अमेरिका से भेजे जाते हैं लोग तिजुआना
ये फोटोज Tomorrow Is a Long Time नाम की किताब में पब्लिश की गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिजुआना के एचआईवी पीड़ितों में उन लोगों की संख्या काफी है जिन्हें यूएस में रहने के लिए उचित कागजात नहीं होने या फिर अपराध करने के बाद अमेरिका से मेक्सिको में डिपोर्ट कर दिया गया है। ये लोग खुद को बेहद खराब हालत में पाते हैं। ऐसे लोगों के पास घर नहीं होता, ये ड्रग लेने लगते हैं और सेक्स वर्क में भी धकेल दिए जाते हैं। यहां कई लोग ऐसे भी हैं जिनका पहले तिजुआना से कोई संबंध नहीं रहा है और उन्होंने काफी वक्त यूएस में बिताया है।

तीन गुना अधिक हैं एचआईवी पीड़ित
तिजुआना में करीब 16 लाख की आबादी रहती है। पूरे मेक्सिको के एचआईवी पीड़ितों की औसत संख्या के मुकाबले तिजुआना में एचआईवी पीड़ितों की संख्या तीन गुनी है। कुछ सर्वे के मुताबिक, कुल एचआईवी पीड़ितों में सिर्फ 11 फीसदी लोग ही एचआईवी के इलाज का खर्च उठा पाने में भी सक्षम हैं। कई रिपोर्ट में तिजुआना में एचआईवी को महामारी जैसा बताया गया है।

No comments:
Post a Comment