
एक
जापानी कंपनी जल्द ही एक ऐसा स्मॉर्टफोन लांच करेगी, जिसे साबुन और पानी
से धोया जा सकेगा। ऐसी खबर इसलिए बेहद चौंकाने वाली है, क्योंकि अभी तक
जितने भी स्मार्टफोन बने हैं, उन्हें पानी से बचाने के लिए काफी जद्दोजदह
करनी पड़ती है। ऐसे में साबुन और पानी से धुले जा सकने वाले स्मार्टफोन की
बात सभी को हैरान कर रही है।

इस
तरह का खास और चौंकाने वला स्मॉर्टफोन लांच करने वाली टेलीकॉम कंपनी का
नाम केडीडीआई है। कंपनी का कहना है कि उनके ऐसे स्मॉर्टफोन का नाम 'डिग्नो
रैफर' है और उनकी डेवलेपमेंट टीम ने इसकी ड्यूरेबिलिटी टेस्ट करने के लिए
इसे 700 से भी ज्यादा बार धोकर देखा है। साबुन और पानी से धुले जा सकने
वाले ऐसे स्मार्टफोन की 21600 येन यानी 75 डॉलर रखी गई है।
इस
फोन के प्रचार के लिए एक ऑनलाइन कॉमर्शियल में इसकी खासियतों को दिखाया
गया है। जिसमें एक बच्चा टोमैटो कैचअप के साथ खाने की प्लेट में फोन को
गिरा देता है। ऐसा देखकर हैरान परेशान परिवार से बच्चे की मां समझाते हुए
कहती है कि इन लाल धब्बों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह इसके
साथ ही फोन को पानी की टैप के नीचे रखकर साबुन से धो देती है।
केडीडीआई
प्रवक्ता के मुताबिक इस गैजेट को उन माता पिता को ध्यान में रखकर बनाया
गया है, जो अपने छोटे बच्चों के लिए अपने स्मार्टफोन्स को क्लीन रखना चाहते
हैं। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि केवल कुछ खास किस्म के फोम वाले
सोप्स का ही डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
No comments:
Post a Comment