महिलाओं के प्रति हिंसा, उत्पीड़न व क्राइम को रोकने के लिए हरियाणा
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कैंपेन ‘ऑरेंज द वर्ल्ड कैपेनिंग टू एंड वायलेंस
अगेंस्ट वुमन’ के तहत बराड़ा में एक रैली निकाली जाएगी।
इस मौके पर बता रहा है, खली की तरह दिखने वाले महाबली भीम उर्फ राजेश कुमार
के बारे में। 7.4 फीट लंबा ट्रैफिक कॉन्स्टेबल राजेश कुमार हरियाणा पुलिस
को सेवा दे रहे हैं।
लंबाई के मामले में देश में तीसरा स्थान!
राजेश के आठ भाई-बहनों में से इतनी ज्यादा ऊंचाई किसी की नहीं है।
लेकिन राजेश की यह लंबाई उनके लिए फायदेमंद सा। कुछ समय पहले
हरियाणा सरकार ने उन्हें पुलिस में नौकरी दी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि
भारत में राजेश की लंबाई तीसरे नंबर पर है तथा पंजाब-हरियाणा का वह सबसे
लंबा व्यक्ति है। खली की तर्ज पर राजेश डेली 6 घंटे एक्सरसाइज करते हैं।
हर दो घंटे बाद खाना
155 किलो के राजेश को हर दो घंटे बाद खाना चाहिए होता है। राजेश हर
रोज 40 अंडे, 40 रोटी, तीन किलो चिकन, 5 लीटर दूध और चार किलो फल खा जाते
हैं। खुराक की पूर्ति न होने पर यह जवान भूखा रह जाता है। यह खर्च वो अपनी
नौकरी और जमीन से होने वाली आय से खुद उठाते हैं।
आम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र
अपनी लंबाई की वजह से राजेश आम लोगों के बीच बिल्कुल अलग दिखाई देते
हैं। इस वजहबित हो रही है से वो जल्दी ही आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। यही देख कर उसकी
ड्यूटी आम लोगों के बीच जागरूकता लाने वाले कैंपेन में ज्यादा लगाई जाती
है, ताकि लोग उसे देखकर रुकें और उसकी बात सुनें। इन दिनों सड़क सुरक्षा
अभियान के तहत राजेश लोगों को हेल्मेट पहनने और सुरक्षित ड्राइविंग की
नसीहत दे रहे हैं।
No comments:
Post a Comment