नए घर पर दी पार्टीः
विराट कोहली ने कुछ महीने पहले ही गुड़गांव के डीएलएफ फेस 1सी में
अपना नया घर खरीदा था। यहीं उन्होंने साथी क्रिकेटर्स को डिनर पार्टी दी।
इसमें मुरली विजय, गुरकीरत मान, शिखर धवन, वरुण एरॉन शामिल हुए। मुरली विजय
ने इस डिनर पार्टी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
जश्न के कई मौके:
दरअसल, विराट कोहली के बाद इस वक्त जश्न के कई मौके थे। 5 नवंबर को
उनका बर्थडे थे, लेकिन मोहाली टेस्ट में शुरू होने के कारण टीम इंडिया
बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर सकी थी। वहीं, नागपुर टेस्ट तीन दिन में जीतकर
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज भी जीत ली है।
इससे पहले नागपुर में क्रिकेटर उमेश यादव ने भी अपने नए घर में टीम इंडिया को डिनर के लिए इन्वाइट किया था।
No comments:
Post a Comment