मुंबई. सुपरस्टार शाहरुख खान काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन और
वरुण शर्मा के साथ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में पहुंचे। यहां उन्होंने
अपनी अपकमिंग फिल्म 'दिलवाले' को प्रमोट किया। एपिसोड जल्दी ही ऑनएयर होगा।
इस बीच शो के होस्ट कपिल शर्मा ने ऑडियंस से सवाल मांगे हैं, जो वे अपने
चहेते स्टार्स से पूछना चाहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ""What
questions u want to ask ur favourite stars tmrw.. the dilwale cast will b
on cnwk .. send me your questions now.. love u all,"
शूटिंग के दौरान स्टार्स ने की मस्ती
दिलवाले स्पेशल 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का एपिसोड शूट हो चुका है।
शूटिंग के दौरान शो और फिल्म की स्टार कास्ट ने जमकर मस्ती की। इस मौके की
फोटोज आप भी आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं।
18 दिसंबर को रिलीज होगी दिलवाले
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज हो
रही है। फिल्म में जॉनी लीवर, बोमन ईरानी और संजय मिश्रा भी अहम किरदार में
दिखेंगे।
No comments:
Post a Comment