बचपन में आपके घरवालों ने आपको कभी ना कभी आग से दूर रहने की हिदायत
तो दी ही होगी? और एक शरीफ और सुशील बच्चे की तरह आपने उनकी दी ये सलाह मान
भी ली होगी. पर एक ऐसा भी शख्स है जिसने शायद अपने घरवालों की इस सलाह को
मानना ज़रूरी नहीं समझा और आग से दोस्ती कर ली. हम यहां बात कर रहे हैं
Alberto Olmedo की.
स्पेन के Madrid में हेयर स्टूडियो चलाने वाले Alberto सदियों से चले आ
रहे बाल काटने के तरीकों में बिल्कुल यकीन नहीं करते हैं. Alberto बताते
हैं कि कैसे कैंची से बाल काटने पर बालों को परफेक्ट शेप नहीं मिल पाता है
और इसलिए उन्होंने पुराने तरीकों से हटकर कोई नया तरीका ढूंढने का सोचा
जिसके ज़रिए वो बालों को सही और सटीक शेप दे सकें. इसी सोच ने उन्हें ऐसा
करना का आइडिया दिया. (यहां क्लिक करें और जानें दुनिया के सबसे महंगे हेयरड्रेसर के बारे में, एक हेयर कट का चार्ज 14 लाख ).
Alberto की ये नई टेक्नीक और परफेक्ट शेप देने का तरीका काबिले तारीफ
तो है, लेकिन सिर्फ ये इस तारीफ के हकदार नहीं हैं बल्कि हमें उन औरतों के
साहस की भी दाद देनी होगी जो इनके पास अपने बाल कटवाने जाती हैं. एक तो ये
आग जैसी खतरनाक चीज़ से इनके जान से भी प्यारे बालों को काटते हैं और इसकी
कीमत भी लेते हैं. वाह भाई वाह!
No comments:
Post a Comment