Wednesday, 2 December 2015

गुजरात के शहरों में पाटीदार आंदोलन बेअसर

गुजरात निकाय में बीजेपी की जीत के बाद जश्न मनाते पार्टी सपोर्टर।
dailynewsupdate1
गुजरात में पिछले कुछ महीने से जारी पाटीदार आरक्षण आंदोलन का निकाय-पंचायत चुनावों पर मिलाजुला असर पड़ा है। गुजरात के शहरों में आंदोलन बेअसर दिख रहा है, जहां सभी 6 निकायों में बीजेपी को फायदा हुआ है। वहीं, जिला पंचायत में बीजेपी को नुकसान हुआ है।
हार्दिक के गांव में जीती बीजेपी
पाटीदार पटेल आंदोलन चलाने वाले हार्दिक पटेल के गांव विरमगाम के वार्ड नंबर-2 में बीजेपी को जीत मिली है, जिसकी जीत की संभावना न के ही बराबर थी।
बीजोपी को शहरों में फायदा
- राजकोट महानगरपालिका बीजेपी ने 4 सीट से जीत ली है।
- बाकी पांच निकायों में भी आगे चल रही है।
बीजेपी को जिला पंचायत में नुकसान
- जिला पंचायतों में बीजेपी को नुकसान हुआ है। यहीं कांग्रेस बीजेपी से आगे चल रही है।
- 31 जिलों की पंचायतों में काग्रेस 21 सीट पर आगे चल रही है।
- पिछली बार बीजेपी ने 30 जिला पंचायतें जीती थीं।

No comments:

Post a Comment