अमरीका के टीवी शो क्वांटिको से हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि वह हॉलीवुड में सिर्फ बड़े किरदार
ही निभाएंगी। बीबीसी से खास
बातचीत में प्रियंका कहती है, इस शो के शुरू
होने से भी करीब 5 साल पहले से मेरा एजेंट हॉलीवुड में था पर मैं हमेशा से
अपनी शर्तों पर ही काम करना चाहती थी इसलिए मैंने अभी तक कोई हॉलीवुड
फ़िल्म नहीं की। वर्ष 2003 में बॉलीवुड फ़िल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाय से अपने
करियर की शुरूआत के बाद 2008 में आई निर्देशक मधुर भंडारकर की फ़िल्म फैशन
से प्रियंका को दर्शकों के अलावा फ़िल्म समीक्षकों की भी काफी तारीफ मिली।
इसके बाद वर्ष 2009 में आई निर्देशक विशाल भारद्वाज की फ़िल्म कमीने और
2011 में आई फ़िल्म 7 खून माफ़ ने प्रियंका को बॉलीवुड की सबसे सफल
अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। प्रियंका
अपनी सफलता पर कहती हैं, मैं आज बॉलीवुड में अपने आप को एक सफल अभिनेत्री
के रूप में देखती हूं जब यहां इतना काम मिलता है तो हॉलीवुड में छोटे
किरदारों का अभिनय क्यों करू।
वे आगे कहती है, मैंने कभी क्वांटिको का किरदार किसी को कुछ साबित करने
के लिए नहीं किया वह भी मैंने अपनी शर्तों पर ही किया है। प्रियंका आने
वाले समय में हॉलीवुड में काम करने के विचार पर कहती है, अगर आगे हॉलीवुड
से मुझे कुछ फ़िल्मों के ऑफर आते हैं जिनका हिस्सा बनने की मुझे इच्छा होती
है तो ही मैं वह फ़िल्में करूंगी। जब प्रियंका से पूछा गया कि वे हॉलीवुड
और बॉलीवुड के बीच अपने काम के लिए कैसे वक्त निकालती है तो वे कहती हैं,
मैं 16 घंटे की शिफ़्ट में भी काम करती हूं जिससे मैं अपने काम को जल्द
समाप्त कर सकू।
बॉलीवुड में हमेशा से यह बहस छिड़ी रहती है कि अभिनेत्रियों को भी अभिनेताओं के बराबर मेहनताना मिलना चाहिए। प्रियंका
इस पर अपनी बात कहती है, मुझे लगता है एक प्रोफेशनल होने के तौर पर जिसका
जितना काम है उसे उस हिसाब से फीस मिलनी चाहिए लेकिन अगर अभिनेताओं से
तुलना करेंगे तो हमें फीस कम मिलती है।
अपनी आने वाली फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका काशीबाई का किरदार निभा रही है।18
दिसंबर को रिलीज़ हो रही इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान अभिनीत
फ़िल्म दिलवाले से सामना होगा लेकिन प्रियंका को इस बात की विशेष चिंता
नहीं है प्रियंका कहती है, मुझे
प्रोडक्शन की जानकारी नहीं है, लेकिन जब दो फ़िल्में एक ही दिन रिलीज़ होती
है तो दोनो ही फ़िल्मों के बिज़नेस पर असर पड़ता है। प्रियंका कहती हैं कि दर्शक दोनों ही फ़िल्मों को पसंद करेंगे क्योंकि दोनो एक दूसरे से बेहद अलग है।
No comments:
Post a Comment