Wednesday, 2 December 2015

रेल टिकट रद्द कराने और रिफंड के लिए अब अलग काउंटर

रेल टिकट रद्द कराने और रिफंड के लिए अब अलग काउंटर
dailynewsupdate1
कदम उठाया है. रेलवे ने टिकट रद कराने और रिफंड की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खास काउंटर की सुविधा देने का फैसला किया है. भारतीय रेलवे ने मंगलवार को बताया कि ये काउंटर पहले से मौजूद यात्री आरक्षण केंद्रों पर ही लगाए जाएंगे.
भारतीय रेलवे के अनुसार, टिकट रद कराने और रिफंड के लिए मौजूदा टिकट रिजर्वेशन केंद्रों के अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटरों (यूटीएस) में से एक को यूटीएस-कम-पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) में बदल दिया जाएगा. यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. इन काउंटरों पर उस समय भी टिकट रद कराना संभव होगा जब स्टेशन के पीआरएस काउंटर बंद होंगे.
यह सुविधा केवल खिड़की से लिए गए टिकट पर ही लागू होगी. इंटरनेट या रेलवे एप के जरिये लिए गए टिकट इस दायरे में नहीं आएंगे. रेलवे ने यह भी कहा कि यह सुविधा केवल उन्हीं ट्रेनों के टिकटों पर उपलब्ध होगी, जिनके चलने का वक्त टिकट रद कराने के समय के 24 घंटे के अंदर हो.

No comments:

Post a Comment