हरियाणा
के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित एक
स्वास्थ्य कैम्प के दौरान किए गए मोतियाबिंद के ऑपरेशनों के बाद करीब 15
लोगों की आंखों की रोशनी जाने का मामला सामने आया है। अंबाला कैंट विधानसभा
क्षेत्र के महेशनगर इलाके में 24 नवंबर को आयोजित इस चिकित्सा शिविर का
आयोजन एक एनजीओ की ओर से किया गया था।
पट्टी खोलने के बाद पता चला
दरअसल, सर्जरी के एक दिन बाद 25 नवंबर को जब इन मरीजों की आंखों से पट्टियां खोली गईं तो 15 ने कुछ भी दिखाई न देने की शिकायत की। कैम्प के आयोजकों ने आनन-फानन इन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला के सीएमओ से मामले की जांच करने को कहा है। गौरतलब है कि इसी वर्ष की शुरुआत में भी पंजाब के गुरदासपुर और पठानकोट में मोतियाबिंद के ऐसे ही ऑपरेशनों के बाद लोगों को दिखाई न देने की शिकायतें सामने आई थीं।

No comments:
Post a Comment