1- जितना चाहिए, उतना ही मिलेगा स्क्रीनशॉट
कम्प्यूटर/लैपटॉप में प्रिंट स्क्रीन का ऑप्शन होता है। लेकिन इससे पूरी स्क्रीन का प्रिंट शॉट आता है। आपको यदि केवल स्क्रीन के कुछ ही हिस्से का स्क्रीनशॉट लेना है तो start ऑप्शन पर जाकर snipping tool सिलेक्ट करें। इसके बाद जितने भाग का स्क्रीनशॉट लेना है, उसे सिलेक्ट करें। फिर अपनी सुविधानुसार अपने कम्यूटर में सेव करें। मैक ऑपरेटिंग सिस्टम में command+shift+4 से यह टूल आता है।
2- रिवर्स सर्च से लें इमेज की डिटेल्स
गूगल क्रोम में किसी भी इमेज के ऊपर राइट क्लिक करें। फिर S बटन दबाएं। इससे उस इमेज के रेजोल्युशन की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही इमेज का सोर्स और उससे जुड़ी सारी जानकारी भी गूगल बता देता है। इसे रिवर्स गूगल सर्च कहा जाता है।
3- एक क्लिक से करें नया टैब ओपन और क्लोज
माउस के बीच वाले बटन से किसी भी लिंक को क्लिक करेंगे तो वह लिंक नए
टैब पर खुलेगा। वहीं, टैब के ऊपर माउस के बीच वाले बटन से क्लिक कर उसे बंद
भी कर सकते हैं।
4- नोटपैड की तरह इस्तेमाल करें क्रोम
क्रोम का इस्तेमाल यूजर्स नोटपैड की तरह भी कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स data:text/html,<htmlcontenteditable> www.w3schools.com/tags/att_global_contenteditable.asp
क्रोम के ऐड्रेस बार में टाइप करें। क्रोम में आपका नोटपैड ओपन हो जाएगा।
5- रीओपन करें टैब
कम्प्यूटर इस्तेमाल करते समय कई बार गलती से कोई टैब बंद हो जाता है।
ऐसी स्थिति में अगर आप विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के यूजर्स हैं तो Control+shif+T कमांड से उस टैब को दोबारा ओपन कर सकते हैं। वहीं, आप मैक ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं तो Command+shift+T से ऐसा कर सकते हैं।
6- पिछली एक्सल कमांड को करें रिपीट
f4 बटन दबाकर आप एक्सल में किसी भी कमांड को सभी जगह
रिपीट कर सकते हैं। जैसे आपने एक्सल के किसी बॉक्स में कोई रंग भरा, इसके
बाद हर बॉक्स पर f4 कमांड के जरिए वहीं रंग भर सकते हैं। आपको हर बार वह कलर सिलेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी।
7-ड्रैग कर फाइल की बनाएं कॉपी
पीसी में किसी फाइल की कॉपी बनाने के लिए फाइल को ctrl key के साथ जिस जगह कॉपी करना है वहां पर ड्रैग कर अनक्लिक करें। उस जगह फाइल की कॉपी बन जाएगी। मैक यूजर्स इस काम के लिए alt key के इस्तेमाल से ऐसा कर सकते हैं।
पीसी में किसी फाइल की कॉपी बनाने के लिए फाइल को ctrl key के साथ जिस जगह कॉपी करना है वहां पर ड्रैग कर अनक्लिक करें। उस जगह फाइल की कॉपी बन जाएगी। मैक यूजर्स इस काम के लिए alt key के इस्तेमाल से ऐसा कर सकते हैं।
8-यूट्यूब वीडियोज को ऐसे करें Pause, बैकवर्ड और फॉर्वर्ड
यूट्यूब की वीडियोज को pause या प्ले करने के लिए ज्यादातर यूजर्स
स्पेस बार बटन का इस्तेमाल करते हैं। इससे कभी-कभी पेज नीचे की तरफ स्क्रॉल
हो जाता है। आप K बटन से भी वीडियो pause और प्ले कर सकते हैं। वही J बटन से वीडियो को 10 सेकंड फॉरवर्ड और L बटन से वीडियो को 10 सेकंड बैकवर्ड भी कर सकते हैं।
10- इस कमांड से करें कैशे क्लियर
ctrl+Shift+R कमांड के जरिए आप अपने कम्प्यूटर की
कैशे मेमोरी को क्लीयर कर सकते हैं। कैशे मेमोरी कम्प्यूटर मेमोरी में एक
ऐसी जगह होती है जहां से हाल ही में एक्सेस किया गया डाटा आसानी से रिट्रीव
किया जा सकता है। यूजर्स अपने डिवाइस पर जो भी काम करते हैं, उसकी कॉपी
कैशे मेमोरी में भी सेव रहती है। प्रोसेसर डाटा मेन मेमोरी की जगह कैशे
मेमोरी से लेता है।
No comments:
Post a Comment