![]() |
| viratraosirsa |
आतंकी
संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा है। दिल्ली पुलिस की
एक एफआईआर में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, वीवीआईपी और
भीड़-भाड़ वाले इलाकों को आतंकी निशाना बना सकते हैं।
आतंकियों को कहां से मिल रहे हैं ऑर्डर?
- एजेंसियों के मुताबिक, पीओके में बैठे लश्कर कमांडर आतंकियों को ऑर्डर दे रहे हैं।
- दिल्ली पुलिस ने इस बारे में 1 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की थी।
- आतंकियों के घुसने की रिपोर्ट शनिवार को एंटी टेरर कोर्ट को सौंपी गई।
- FIR क्रमिनल कॉन्सप्रेसी में IPC के सेक्शन 120B और गैर कानूनी एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट में दर्ज की गई है।
- दिल्ली पुलिस की FIR में किसी संदिग्ध का नाम नहीं।
- दिल्ली पुलिस की FIR में किसी संदिग्ध का नाम नहीं।
कैसे दिल्ली पहुंचे आतंकी?
- दिल्ली पुलिस को इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिले इनपुट के मुताबिक,
लश्कर के दो आतंकी पीओके से जम्मू-कश्मीर के रास्ते घुसपैठ कर चुके हैं।
- लश्कर ने इनके जरिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फिदायीन हमले की साजिश रची है।
- दोनों आतंकी लश्कर कमांडर नुमान जैदी और खुर्शीद के टच में हैं।
J&K में एक और ISI एजेंट अरेस्ट, छत से कूदते वक्त हुआ जख्मी
- दिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी से एक और आईएसआई एजेंट को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए शख्स का नाम साबर है।
- साबिर राजौरी के ही एक सरकारी स्कूल में टीचर है।
- इससे पहले पुलिस ने मीर नाम के एजेंट को अरेस्ट किया था। मीर से ही पुलिस को साबिर के बारे में बताया था।
- दिल्ली के ज्वाइंट सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि अब तक आईएसआई के छह एजेंट अरेस्ट किए गए हैं।
- इनमें बीएसएफ का कॉन्स्टेबल कैफियतुल्ला और उसका रिश्तेदार राशिद भी शामिल है।
- J&K से हाल ही में 4 ISI एजेंट अरेस्ट किए गए हैं।
कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुका है ISI एजेंट मीर
- J&K के राजौरी के मंजकोट इलाके से शुक्रवार शाम अरेस्ट किया गया एजेंट मुनव्वर अहमद मीर 1999 में कारगिल वार में हिस्सा ले चुका है। मीर को आर्मी से रिटायर्ड कॉन्सटेबल बताया जा रहा है।
- J&K के राजौरी के मंजकोट इलाके से शुक्रवार शाम अरेस्ट किया गया एजेंट मुनव्वर अहमद मीर 1999 में कारगिल वार में हिस्सा ले चुका है। मीर को आर्मी से रिटायर्ड कॉन्सटेबल बताया जा रहा है।
- मीर का नाम जासूसी केस में पकड़े गए बीएसएफ के हेडकॉन्स्टेबल से पूछताछ के दौरान सामने आया था।
- मुनव्वर अहमद मीर को अरेस्ट करने के बाद उसे जम्मू की कोर्ट में पेश
किया गया। यहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली भेज दिया गया है।
- बताया जा रहा है कि मीर जम्मू-कश्मीर के रूलिंग पार्टी पीडीपी का मंजकोट में एक्टिव एजेंट था।
-मीर पर पाकिस्तानी इंटेलीजेंस एजेंसी ISI को सिक्युरिटी से जुड़ी कई गोपनीय सूचनाएं देने का आरोप है।
-मीर पर पाकिस्तानी इंटेलीजेंस एजेंसी ISI को सिक्युरिटी से जुड़ी कई गोपनीय सूचनाएं देने का आरोप है।

No comments:
Post a Comment