Thursday, 3 December 2015

वीरू का ऐलान, इनमें से किसी ने तोड़ा 319 रन का रिकॉर्ड तो फरारी दूंगा गिफ्ट

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग को बीसीसीआई ने भारत और साउथ अफ्रीका मैच के शुरू होने से पहले दिल्ली के कोटला स्टेडियम में सम्मानित किया। इस मौके पर सहवाग के साथ उनके दोनों बेटे, मां कृष्णा और पत्नी आरती भी मौजूद रही। सहवाग ने कमेंटेटर हर्षा भोगला से खास बातचीत में कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने इस दौरान एक रोचक ऐलान भी किया।
...तो फरारी करूंगा गिफ्ट
सहवाग ने 319 रन के रिकॉर्ड से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कहा, "मैंने भारत के लिए सबसे अधिक 319 रन की पारी खेली है। ये एक इनिंग में भारत के लिए रिकॉर्ड है। अगर मेरे दोनों बेटों में से किसी एक ने इस रिकॉर्ड को किसी भी लेवल पर तोड़ा तो मैं उसे 'फरारी' कार गिफ्ट करूंगा।" बता दें कि सहवाग के दो बेटे हैं। एक का नाम वेदांत है और दूसरे का आर्यवीर। सहवाग इन दोनों ही बेटों को क्रिकेटर बनाना चाहते हैं। हालांकि वे दोनों अभी काफी छोटे हैं। भविष्य में क्या करते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।
वो 783 नंबर की बस
सहवाग ने शुरुआती स्ट्रगल के बारे में बताया कि किस तरह वो नजफगढ़ से 817 बस नंबर के स्टैंड से 783 नंबर की बस लेकर आईटीओ आते थे। फिर वहां से फिरोजशाह कोटला ट्रायल मैच खेलने जाते थे। स्ट्रगल के इस दौर में सहवाग ने अपने दोस्त धर्मेश गुप्ता का जिक्र करते हुए कहा कि वो अकसर पैसे से उनका सपोर्ट करते थे।

No comments:

Post a Comment