टा की एक और कोचिंग छात्रा ने खुदकशी कर ली। दो दिन में लगातार दूसरी
खुदकशी और 6 माह में 7वें मामले के बाद सरकार के होश उड़ गए हैं। एक के बाद
एक बच्चों की आत्महत्या के मामले ने राज्य सरकार का धैर्य टूट गया है। अब
सरकार ने संबंधित अफसरों समेत इन मामलों से जुड़े सभी लोगों को 10 दिसंबर को
जयपुर तलब किया है। खुद मुख्य सचिव सी.एस. राजन अब अफसरों की मंथन बैठक
लेंगे।
कोटा में शुक्रवार शाम भी एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी।
गाजियाबाद निवासी शताक्षी उर्फ पारुल यहां आईआईटी की कोचिंग कर रही थी।
इससे पहले गुरुवार को ही वरूण ने आत्महत्या की थी। पांच सालों में यहां
करीब 75 छात्रों ने आत्महत्या की है, जबकि इसी साल 27 छात्र मौत को गले लगा
चुके हैं।
पूरे देश से आते हैं स्टूडेंट
कोटा देश का ऐसा शहर है जिसने पिछले कुछ वर्ष में कोचिंग हब के रूप
में सबके बीच मजबूती से अपनी पहचान बनाई। यहां के कोचिंग संस्थानों में हर
साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट प्रवेश लेते हैं जिनका एकमात्र यही
उद्देश्य होता है की वह मेडिकल या इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं में सफल
हो सके।
पढ़ाई का दबाव और डिप्रेशन बना रहा शिकार
एक ताता आंकड़े के अनुसार कोटा में 70 फीसदी छात्र डिप्रेशन का शिकार हैं। मनोचिकित्सक बताते हैं कि यहां हर साल लाखों छात्र कोचिंग करने पहुंचते हैं और औसतन केवल तीन से चार हजार छात्रों को ही सफलता हासिल होती है। ऐसे में असफल छात्र डिप्रेशन में आ जाते हैं जिसके चलते ऐसे मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
पेट्रोल और डीजल की
कीमतें एक रुपए तक कम हो सकती हैं। क्रूड ऑयल की कीमतें तय करने वाले
इंडियन बास्केट में क्रूड का भाव 40 डॉलर प्रति बैरल तक...
Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-MARK-COMM-ENG-petrol-and-diesel-prices-likely-to-be-slashed-by-1-rupees-5186144-PHO.html
Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-MARK-COMM-ENG-petrol-and-diesel-prices-likely-to-be-slashed-by-1-rupees-5186144-PHO.html
No comments:
Post a Comment