Saturday, 5 December 2015

वाजपेयी की नीति पर चलने से कश्मीर मुद्दे का हल संभव: महबूबा मुफ्ती

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में कश्मीर समेत तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे के समाधान में कश्मीरियों और पाकिस्तान की भूमिका को स्वीकार करने की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नीति से विवाद को सबसे बेहतर तरीके से सुलझाया जा सकता है।

महबूबा मुफ्ती ने संकेत दिया कि सीमाओं में बदलाव या इलाकों की अदला-बदली, कश्मीर मुद्दे का हल नहीं हो सकता। उन्होंने इस बात की आशंका से इनकार किया कि इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर में पैठ बना रहा है। साथ ही आईएस को इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ बताया। महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता से संवाद करने और पाकिस्तान की भूमिका को समाहित करने वाली वाजपेयी की नीति का कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा, 'यह कश्मीर को किसी को देने का मसला नहीं है, आप ऐसा नहीं कर सकते। मेरे पिता वाजपेयी की प्रक्रिया को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाना चाहते हैं। जो कुछ मेरे पिता ने वाजपेयी के समय में किया था और जिसे डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में आगे बढ़ाया गया, उसे नजरअंदाज कर दिया गया है।'

हालांकि पीडीपी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर कहते हैं कि वह कश्मीर पर वाजपेयी नीति का अनुसरण करना चाहते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी वाजपेयी की नीति को अपना रहे हैं, मुफ्ती ने कहा कि धीरे-धीरे वह इसकी ओर बढ़ रहे हैं, हम देख रहे हैं कि सुषमा स्वराज पाकिस्तान जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी महबूबा गठबंधन सरकार में पर्दे के पीछे से अहम भूमिका निभा रही हैं। महबूबा ने बताया कि भाजपा से गठबंधन के लिए उनकी पार्टी का पहला एजेंडा था कि राज्य को विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। उन्होंने देश से कश्मीर में शांति का समर्थन करने के साथ कश्मीरियों के दुख-दर्द को समझने की अपील की।

मुख्यमंत्री बनने के बारे में सोचना नहीं चाहती
मुफ्ती मोहम्मद सईद के स्थान पर मुख्यमंत्री बनने की क्या संभावना है, इस पर उन्होंने कहा, मैं इस सवाल से सहज नहीं हूं। मैं इस बारे में नहीं सोचना चाहती। मैं जनता के लिए काम कर रही हूं और आगे भी करती रहूंगी।

सहिष्णुता भारत की ताकत, अतिवादी तत्वों पर अंकुश लगे
पीडीपी की वरिष्ठ नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि सहिष्णुता भारत की ताकत है, हिंदुत्व के नाम पर सक्रिय अतिवादी तत्वों पर अंकुश लगना चाहिए। उन्होंने इन तत्वों की तुलना इस्लाम का दुरुपयोग करने वाले आईएस तत्वों से की।

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व ने हमें सहिष्णुता दी, जबकि इस्लाम ने समानता और ईसाइयत ने संवेदनशीलता और त्याग की सीख दी। महबूबा ने कहा, 'हमारे देश में सहिष्णुता देश की ताकत है, लेकिन अतिवादी तत्व भी हैं जो हिंदुत्व के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं और वे इसकी तुलना राष्ट्रवाद से करते हैं जो और भी खराब बात है। सीरिया, अफगानिस्तान, इराक में क्या हो रहा है, क्योंकि वे भी अतिवादी तत्व हैं जो इस्लाम के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं।' महबूबा ने कहा, 'जब लोग बढ़ती महंगाई से संघर्ष करने का प्रयास कर रहे हों, उन्हें प्याज नहीं मिलती हो और अचानक 'कुछ लोग यह कहना शुरू कर दें कि एक व्यक्ति को कौन सा मांस खाना चाहिए। यह नहीं होना चाहिए। यह स्वीकार्य नहीं।'

आईएस के उभार के लिए अमेरिका जिम्मेदार
मुफ्ती ने कहा कि आईएस के बढ़ते प्रभाव के लिए अफगानिस्तान और इराक में अमेरिकी सैन्य अभियान जिम्मेदार है, जिससे कुछ मुस्लिमों में पीडि़त होने की भावना पनपी। लेकिन यह दुनिया की जिम्मेदारी है कि आईएस की करतूतों के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार या संदेह की निगाह से न देखा जाए। भारतीय मुस्लिमों को सलाम करने की जरूरत है। दुनिया भर से लोग कश्मीर आए और हथियार उठाए, लेकिन भारतीय मुस्लिमों ने ऐसा नहीं किया

मैं कंगना के काम से प्रेरणा लेती हूं : करीना

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि  वह अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्मों में अदा की जाने वाली भूमिकाओं से हमेशा प्रभावित रही हैं और वह उनके काम से प्रेरणा लेती हैं. गौरतलब है कि ‘क्वीन', ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए कंगना काफी तारीफ बटोर चुकी हैं. 
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में करीना ने कहा, ‘इंडस्ट्री में कई लोग हैं जो मुझे प्रेरित करते हैं....कंगना मुझे प्रेरित करती हैं. वह बहुत अच्छा काम कर रही हैं.' कंगना इनदिनों आगामी फिल्‍म 'रंगून' को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म को निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं. 
करीना ने कहा, ‘मैं हमेशा से अदाकारा बनना चाहती थी और मैंने इसे तब समझा जब मैं काफी छोटी थी. मैं जब छोटी थी तो अक्षय कुमार और सलमान खान को देखा करती थी.....मैं कहा करती थी कि एक दिन मैं उनके साथ काम करुंगी. मेरी बहन करिश्मा कपूर कहा करती थी दफा हो जाओ और स्कूल जाओ.'

सनी लियोन नहीं करेंगी रणबीर की फिल्‍म में कैमियो

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल' में नजर आने संबंधी खबरों का खंडन किया है. खबरों में बताया गया था कि रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में सनी एक विशेष भूमिका में नजर आने वाली हैं. 
यह पूछे जाने पर कि क्या वह रोमांटिक फिल्म में नजर आने जा रही हैं सनी ने बताया, ‘यह सही नहीं है. लोगों को भ्रांति फैलाने वाली खबरें बनाना पसंद है. मुझ पर यकीन करें, अगर मैं कुछ कर रही होती हूं तो मैं उसे हमेशा ट्वीट करती हूं. मैं क्या करने जा रही हूं उसके बारे में हमेशा सबको बताती हूं. हम लोग इस बारे में बहुत खुलापन रखते हैं.' 
‘एक पहेली लीला' की 34 वर्षीया अभिनेत्री ने उन अफवाहों का भी खंडन किया जिसमें कहा गया था कि सोहेल खान की अगली फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के लिए उसने संपर्क किया है. उन्होंने कहा, ‘नहीं, यह सही नहीं है. मैंने इसके लिए संपर्क नहीं किया है. नहीं.' 
बहरहाल, अभिनेत्री अपने प्रोडक्शन हाउस की आने वाली एक फिल्म में सुपरवुमैन की भूमिका निभाने जा रही हैं. सनी की अगली फिल्म ‘मस्तीजादे' आने वाली है जो अगले साल 29 जनवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.

दिल्ली टेस्ट: कोहली, रहाणे के अर्धशतक, भारत को 403 रनों की बढ़त

viratrahane3.jpg
कप्तान विराट कोहली (नाबाद 83) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 52) के शानदार अर्धशतकों की मदद से भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 190 रन बना लिए हैं। भारत की कुल बढ़त 403 रनों की हो गई है।

भारत ने दिन की शुरआत करते हुए कुल 81 ओवरों का सामना किया और 2.34 के औसत से रन बटोरे। खराब रोशनी के कारण नौ ओवर का खेल नहीं हो सका। भारत ने पहले और दूसरे सत्र में दो-दो विकेट गंवाए। इसके बाद कोहली और पहली पारी के हीरो रहाणे ने टीम कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

कप्तान के तौर पर दिल्ली में पहला टेस्ट खेल रहे कोहली ने अपनी अब तक 154 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए हैं जबकि रहाणे ने अब तक 152 गेंदों पर पांच चौके जड़े हैं। इन दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हुई है।यह इस सीरीज की अब तक की पहली शतकीय और सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले इसी मैच की पहली पारी में रहाणे ने रविचंद्रन अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 98 रन जोड़े थे।

भारत ने पहले सत्र के 26 ओवरों में दो विकेट गंवाकर 56 रन बनाए। दूसरे सत्र की समाप्ति तक भारत ने 54 ओवरों का सामना कर चार विकेट पर 116 रन बनाए और अंतिम सत्र में कोहली और रहाणे ने 27 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 74 रन जोड़े।

दूसरे सत्र में भारत ने शिखर धवन (21) और चेतेश्वर पुजारा (28) के विकेट गंवाए। धवन को मोर्ने मोर्कल ने बेहतरीन यार्कर पर बोल्ड किया जबकि पुजारा को इमरान ताहिर ने अपना शिकार बनाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोडे़।
तीसरे दिन पहले सत्र में भारत ने मुरली विजय (3) और रोहित शर्मा (0) के विकेट गंवाए थे। विजय को मोर्कल ने चार के कुल योग पर डेन विलास के हाथों कैच कराया जबकि रोहित को मोर्कल ने क्वीन बोल्ड किया। रोहित को बदलाव के तौर पर तीसरे क्रम पर भेजा गया था।

रवींद्र जडेजा (30-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों और उससे पहले रहाणे (127) के उम्दा शतक की बदौलत भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 121 रनों पर समेटकर 213 रनों की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका 14 रनों से फॉलोऑन को मजबूर हुआ लेकिन भारत ने उसे फॉलोऑन नहीं कराने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन से बचने के लिए 134 रनों की जरूरत थी। दक्षिण अफ्रीका ने 49.3 ओवरों का सामना किया था।

जानें एक एपिसोड की कितनी फीस लेती हैं ये टीवी एक्‍ट्रेसस

टीवी रियेलिटी शो 'बिग बॉस 9' से रिमी सेन बाहर हो गई हैं. वहीं 2.35 करोड़ रुपए (साइनिंग अमाउंट और 7 सप्ताह की फीस) लेकर वे रियेलिटी शो में अबतक की सबसे महंगी प्रतिभागी बन गई हैं. उन्‍होंने शो में अपने फैंस को थोडा निराश जरूर किया. वहीं अगर छोटे पर्दे की अभिनेत्रि‍यों की बात करें तो सबसे ज्‍यादा फीस लेने में अभिनेत्री सोनाली बेद्रें का नाम सबसे ऊपर है. इनके अलावा भी कुछ छोटे पर्दे की अभिनेत्रि‍यां हैं जो प्रति एपिसोड लाख रुपये लेती हैं.1. छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम मोना सिंह टीवी शो 'प्‍यार को हो जाने दो' के लिए प्रतिदिन के एपिसोड के लिए 1.75 करोड़ रुपये लेती हैं. वे 'जस्‍सी जैसी कोई नहीं' सीरीयल से पॉपुलर हुई थी. मोना ने फिल्‍म '3 इडियट्स' में करीना कपूर की बड़ी बहन का किरदार निभाया था.2. टीवी सीरीयल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' में लीड रोल अदा करनेवाली अभिनेत्री हिना खान प्रति एपिसोड 1.25 करोड़ लेती है. इन्‍होंने इसी सीरीयल से छोटे पर्दे पर डेब्‍यू किया है.
3. सीरीयल 'बड़े अच्‍छे लगते हैं' की अभिनेत्री साक्षी तंवर प्रतिदिन के एपिसोड के लिए 1.25 करोड़ लेती है. साक्षी वर्ष 2000 के सीरीयल 'कहानी घर घर की' से पॉपुलर हुई थी. वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म 'दंगल' में आमिर खान की पत्‍नी का किरदार निभाने वाली हैं.
4. डांस रियेलिटी शो 'झलक दिखला जा' के छठे सीजन की विजेता रह चुकी अभिनेत्री दृष्‍टि धामी सीरीयल 'एक था राजा एक थी रानी' के लिए प्रतिदिन के एपिसोड के लिए 1 लाख रुपये लेती है.

5. टीवी सीरीयल 'साथ निभाना साथिया' की लीड एक्‍ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी एक एपिसोड का 80 हजार रुपये लेती हैं.

6. टीवी शो 'ससुराल सिमर का' की अभिनेत्री दीपिका कक्‍कड़ प्रति एपिसोड 70 हजार रुपये लेती हैं



राधिका ने रजनीकांत की ‘कबाली’ की शूटिंग शुरू की

बदलापुर’, ‘हंटर’ और ‘मांझी : द माउंटेन मैन’ सरीखी फिल्मों की अभिनेत्री राधिका आप्टे ने गोवा में सुपरस्टार रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली ‘कबाली’ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वह कहती हैं कि इसे लेकर ‘बहुत उत्साहित’ हैं।

हाल में लघु फिल्म ‘अहिल्या’ के लिए तारीफें बंटोर चुकीं राधिका ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने को लेकर उत्साहित रही हूं और आखिरकार में गोवा में हूं। हम आज (शुक्रवार) शूटिंग कर रहे हैं। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।’’

राधिका गुरुवार को गोवा के लिए रवाना हो गई थीं। यहां उनके 15 दिन तक शूटिंग करने की संभावना है।

पा. रंजीत निर्देशित ‘कबाली’ के अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

रियो ओलंपिक टेस्ट इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं मेरीकॉम

पिछले एक साल में पहली बार किसी प्रतियोगिता में भाग ले रही ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मेरीकॉम (51 किग्रा) ने रियो डि जनेरियो में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचकर खुद और भारत के लिए पदक पक्का किया।

इस भारतीय मुक्केबाज ने क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला की कार्ला मैगलियोको को 3-0 से हराया। इस प्रतियोगिता के लिए विश्व संस्था और रियो ओलंपिक आयोजन समिति ने मुक्केबाजों को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया है।

मेरीकॉम का अगला मुकाबला शनिवार को वर्जीनिया फुच से होगा। पुरुष वर्ग में रोहित टोकस (60 किग्रा) पहले दौर में वेनेजुएला के लुईस काबरेरा से 0-3 से हारकर बाहर हो गए।

मैरिटल रेप पर सरकार जल्द ही बनाएगी सख्त कानून!

केंद्र सरकार मैरिटल रेप को क्राइम की कैटेगरी में लाने के लिए जल्द ही एक सख्त कानून बनाने जा रही है। सरकार का कहना है कि वह लॉ कमीशन की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि आईपीसी की पुरानी धाराओं को बदला जा सके। गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कमीशन से इस कानून पर राय मांगी गई है।
जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा में शुक्रवार को एक सवाल का जवाब देते हुए रिजिजू ने कहा, मैरिटल रेप का मुद्दा बहुत जटिल है। इसे एक्सप्लेन करना भी मुश्किल है। इस पर विचार करते वक्त फैमिली और सोशल स्ट्रक्चर को भी ध्यान में रखना होगा। इस पर पार्लियामेंट्री कमेटी और लॉ कमीशन विचार कर रहे हैं। इस कानून को टुकड़ों में बनाना सही नहीं होगा। इसलिए हम पूरी तरह नए कानून पर विचार करेंगे।
राज्यसभा के उपसभापति पीजे. कुरियन ने रिजिजू से पूछा, अगर आप ये मानते हैं कि पति द्वारा पत्नी से जबरन फिजिकल रिलेशन बनाना रेप है तो फिर आप रिपोर्ट का इंतजार क्यों कर रहे हैं? रेप तो रेप है, फिर वह पति करे या कोई और? रिपोर्ट का इंतजार क्यों? इस पर रिजिजू ने कहा, 6 जुलाई 2010 को तत्कालीन होम मिनिस्ट ने इस बारे में लॉ कमीशन से कानून के रिव्यू की मांग की थी, लेकिन इसमें यह ध्यान रखना होगा कि कोई भी कानून बनाने के लिए आईपीसी, सीआरपीसी के साथ ही ‘इंडियन एविडेन्स एक्ट’ में भी बड़े बदलाव करने होंगे। इसलिए हमने सुझाव मांगे हैं।

गांव की शादी में सबसे ज्यादा इज्जत पता है किसकी होती है

Yeh Lo: गांव की शादी में सबसे ज्यादा इज्जत पता है किसकी होती है
गांव की शादी में सबसे ज्यादा इज्जत उसकी होती है, जिसे “टाई” बांधना आती है।
और शहर में उसकी होती है जिसे “साफा” बांधना आता हो।
--------
वो बोली मैं तुझसे दूर जा रही हूं, दूर...बहुत दूर, हम भी बड़े रहम दिल हैं 100 का नोट दे के बोल दिया ले रास्ते में कुछ खा लेना।
फिर न कहना कि तेरा ध्यान नहीं रखता हूं।
-----------------
देखिए, मौसम की मार:
भगवान को देयड़ो सारो है दौलत है, इज्जत है, शोहरत है तातो पाणी भी है पर नहाण की इच्छा कोनि। सुबह बीच रास्ते में मेरी गाड़ी बंद हो गई। पीछे वाला लगातार पों पों, पों पों कर रहा था।
मैं गाड़ी से उतरा, पीछे वाले को चाबी देकर बोला  ले भाई, तू स्टार्ट कर ले, हॉर्न मैं बजाता हूं।

जापान में जल्द लांच होगा साबुन से धोया जा सकने वाला स्मॉर्टफोन

p2एक जापानी कंपनी जल्द ही एक ऐसा स्मॉर्टफोन लांच करेगी, जिसे साबुन और पानी से धोया जा सकेगा। ऐसी खबर इसलिए बेहद चौंकाने वाली है, क्योंकि अभी तक जितने भी स्मार्टफोन बने हैं, उन्हें पानी से बचाने के लिए काफी जद्दोजदह करनी पड़ती है। ऐसे में साबुन और पानी से धुले जा सकने वाले स्मार्टफोन की बात सभी को हैरान कर रही है।
p1इस तरह का खास और चौंकाने वला स्मॉर्टफोन लांच करने वाली टेलीकॉम कंपनी का नाम केडीडीआई है। कंपनी का कहना है कि उनके ऐसे स्मॉर्टफोन का नाम 'डिग्नो रैफर' है और उनकी डेवलेपमेंट टीम ने इसकी ड्यूरेबिलिटी टेस्ट करने के लिए इसे 700 से भी ज्यादा बार धोकर देखा है। साबुन और पानी से धुले जा सकने वाले ऐसे स्मार्टफोन की 21600 येन यानी 75 डॉलर रखी गई है।

इस फोन के प्रचार के लिए एक ऑनलाइन कॉमर्शियल में इसकी खासियतों को दिखाया गया है। जिसमें एक बच्चा टोमैटो कैचअप के साथ खाने की प्लेट में फोन को गिरा देता है। ऐसा देखकर हैरान परेशान परिवार से बच्चे की मां समझाते हुए कहती है कि इन लाल धब्बों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह इसके साथ ही फोन को पानी की टैप के नीचे रखकर साबुन से धो देती है।

केडीडीआई प्रवक्ता के मुताबिक  इस गैजेट को उन माता पिता को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो अपने छोटे बच्चों के लिए अपने स्मार्टफोन्स को क्लीन रखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि केवल कुछ खास किस्म के फोम वाले सोप्स का ही डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

ऑनलाइन सेक्स रैकेट पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

facebook safety toolसोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए चलाए जा रहे सेक्स रैकेट के के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट को दी गई याचिका में फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब को आरोपी बनाया गया है।
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट की सोशल जस्टिस बेंच ने केंद्र सरकार को ऑनलाइन चलाए जा रहे चाइल्ड सेक्स रैकेट की जांच करके रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
कोर्ट को बताया गया था कि करीब 3000 पेडोफाइल (बाल यौन उत्पीड़क) फेसबुक पर बच्चों की अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और उन पर दूसरों की राय मांगते हैं। इनमें नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें भी शामिल हैं, जिन्हें काफी शेयर किया जा रहा है।
8 जनवरी तक जवाब देना है केन्द्र कोरेप और उत्पीडऩ के खिलाफ  अभियान चलाने वाली समाज सेविका सुनीता कृष्णन ने कोर्ट में याचिका दी थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया और चार नाबालिगों को मुक्त भी कराया था।सुनीता ने अपनी शिकायत में सोशल साइट फेसबुक को भी आरोपी बनाया है। हालांकि कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा कि फेसबुक को आरोपी बनाया जाएगा या नहीं। केंद्र को 8 जनवरी तक जवाब देना है।

इंटरनेट पर गैंगरेप और शोषण के वीडियो जिस तेजी से शेयर हो रहे हैं उसके खिलाफ  की गई शिकायत में कोर्ट ने सीबीआई को जांच करने का आदेश दिया है साथ ही गृह मंत्रालय को भी निर्देश दिया कि याचिका में शिकायत के लिए जिस स्थाई मैकनिज्म की मांग की गई है, उसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

असम के शहर गुवाहाटी में दो जगहों पर देसी बम धमाका, 3 लोग घायल

पूर्वोत्तर भारत के सबसे प्रमुख शहर गुवाहाटी में दो बम धमाके हुए हैं. कम तीव्रता के इन धमाकों में देसी बमों का इस्तेमाल किया गया था. दोपहर बाद करीब 3.15 के आसपास गुवाहाटी में फैन्सी बाजार और जेल रोड इलाके में ये धमाके हुए.
गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर मुकेश अग्रवाल ने बताया कि धमाकों में 2-3 लोग घायल हुए हैं.
एक धमाका भीड़-भाड़ वाले जेल रोड इलाके में हुआ तो दूसरा धमाका जेल रोड इलाके में हुआ. जेल रोड इलाके में हिंदी बोलने वाले लोगों की बड़ी आबादी रहती है.
फैंसी बाजार इलाके में धमाका एक मिठाई की दुकान के पास हुआ. विस्फोटक कूड़ेदान में रखा हुआ था.
पुलिस और फारेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है. एक घायल शख्स का नाम प्रियो कलिता बताया जा रहा है.
पूर्वोत्तर के राज्य असम में कई उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं जिनमें उल्फा, बोडो समेत तमाम संगठन हैं. हालांकि अभी किसी संगठन ने इस धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है.

शादी से पहले इन 10 तरीकों से निखारें चेहरे की रंगत और पाएं कोमल त्वचा

शादियों का सीजन शुरू होते ही शुरू होती है पॉर्लर में प्री वेडिंग ब्राइडल मेकअप जिसमें अच्छे-खासे खर्चे के साथ ही तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचता है। पिंपल से लेकर रैशेज तक की समस्या हो जाती है और शादी के दिन तक यह समस्या बनी रहती है। इनसे बचने के लिए बेहतर होगा कि अपने स्किन की देखभाल खुद करें। किचन में मौजूद फल, सब्जियां और कुछ मसाले चेहरे की रंगत निखारने के साथ ही हेल्थ की भी देखभाल करते हैं।
ऐसे करें प्री ब्राइडल मेकअप की शुरूआत
क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग
शादी से एक महीने पहले इसकी शुरूआत कर दें। रोजाना इसका इस्तेमाल शादी के वक्त आपके चेहरे की रौनक बढ़ा देगा। क्लींजिंग से स्किन पोर्स खुल जाते हैं जिससे उसे भरपूर ऑक्सीजन मिलती है। टोनिंग, चेहरे के मसल्स को टोन करने का काम करता है। असमय चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियों को दूर करता है। इन दोनों के इस्तेमाल के हमेशा बाद मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। यह स्किन को सॉफ्ट रखता है।
एक्सफोलिएशन
त्वचा के डेड सेल्स, ब्लैक हेड्स हटाने के लिए उसका एक्सफोलिएशन बहुत ही जरूरी है। हफ्ते में 3-4 बार फेसवॉश लगाने से स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहिए। बहुत ज्यादा हार्ड फेसवॉश के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि ये रैशेज की समस्या पैदा कर सकता है। इसके लिए चाहे तो घर में बने चावल और गेहूं के आटे का स्क्रब इस्तेमाल किया जा सकता है।
Other skin care: फेशियल, मेडिकल और होम मेड ट्रीटमेंट्स, कोमल हाथ-पैर, हेयर रिमूव, जिम, मैनिक्योर-पैडिक्योर, स्पा और मसाज, भरपूर नींद और हेल्दी डाइट

'कॉमेडी नाइट्स...' के सेट पर पहुंचे 'दिलवाले', किया फिल्म को प्रमोट

मुंबई. सुपरस्टार शाहरुख खान काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन और वरुण शर्मा के साथ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'दिलवाले' को प्रमोट किया। एपिसोड जल्दी ही ऑनएयर होगा। इस बीच शो के होस्ट कपिल शर्मा ने ऑडियंस से सवाल मांगे हैं, जो वे अपने चहेते स्टार्स से पूछना चाहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ""What questions u want to ask ur favourite stars tmrw.. the dilwale cast will b on cnwk .. send me your questions now.. love u all,"

शूटिंग के दौरान स्टार्स ने की मस्ती

दिलवाले स्पेशल 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का एपिसोड शूट हो चुका है। शूटिंग के दौरान शो और फिल्म की स्टार कास्ट ने जमकर मस्ती की। इस मौके की फोटोज आप भी आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं।

18 दिसंबर को रिलीज होगी दिलवाले

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में जॉनी लीवर, बोमन ईरानी और संजय मिश्रा भी अहम किरदार में दिखेंगे।

बॉलीवुड के इन सुपरहिट सॉन्ग्स का है विवादों से नाता

'कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती'... कविता की ये पंक्ति अक्सर कई आयोजनों और समारोहों में सुनने को मिलती है। कहा जाता है कि ये पंक्ति कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की है। इस पंक्ति के साथ बार-बार कवि डॉ. बच्चन का नाम आने के बाद बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर लिखा है, "ये कविता बाबूजी की लिखित नहीं है, इसके रचयिता हैं सोहन लाल द्विवेदी.... कृपया इस कविता को बाबूजी डॉ. हरिवंश राय बच्चन के नाम से न दें... ये उन्होंने नहीं लिखी है।"
यही नहीं, ऐसे और भी कई उदाहरण हैं, जिसमें मूल लेखक कोई और होता है और नाम किसी का लिखा जाता है। ये तो हुई कविता की बात। इसी तरह से बॉलीवुड फिल्मों में ऐसे कई गाने भी हैं, जिनका मूल लेखक कोई और है, लेकिन इसमें नाम किसी और का लिखा है। इतना ही नहीं, कुछ गीतकारों ने किसी कवि या शायर की कविताओं और शे'रों से कुछ पक्तियां लेकर भी गाने लिखे हैं। dainikbhaskar.com आपको ऐसे ही कुछ उदाहरण बताने जा रहा है।
'ससुराल गेंदा फूल...'
फिल्म 'दिल्ली-6' का गाना 'सास गारी देवे देवर जी समझा लेवे ससुराल गेंदा फूल...' मूल रूप से छत्तीसगढ़ी लोक गीत है। ऐसा कहा जाता है कि ये गीत गंगाराम शिवरे ने लिखा है। लेकिन फिल्म में इस गाने के लेखक प्रसून जोशी है।

कैंची से नहीं, ये आदमी आग और तलवार से काटता है बाल!

बचपन में आपके घरवालों ने आपको कभी ना कभी आग से दूर रहने की हिदायत तो दी ही होगी? और एक शरीफ और सुशील बच्चे की तरह आपने उनकी दी ये सलाह मान भी ली होगी. पर एक ऐसा भी शख्स है जिसने शायद अपने घरवालों की इस सलाह को मानना ज़रूरी नहीं समझा और आग से दोस्ती कर ली. हम यहां बात कर रहे हैं Alberto Olmedo की.
स्पेन के Madrid में हेयर स्टूडियो चलाने वाले Alberto सदियों से चले आ रहे बाल काटने के तरीकों में बिल्कुल यकीन नहीं करते हैं. Alberto बताते हैं कि कैसे कैंची से बाल काटने पर बालों को परफेक्ट शेप नहीं मिल पाता है और इसलिए उन्होंने पुराने तरीकों से हटकर कोई नया तरीका ढूंढने का सोचा जिसके ज़रिए वो बालों को सही और सटीक शेप दे सकें. इसी सोच ने उन्हें ऐसा करना का आइडिया दिया. (यहां क्लिक करें और जानें दुनिया के सबसे महंगे हेयरड्रेसर के बारे में, एक हेयर कट का चार्ज 14 लाख ).
Alberto की ये नई टेक्नीक और परफेक्ट शेप देने का तरीका काबिले तारीफ तो है, लेकिन सिर्फ ये इस तारीफ के हकदार नहीं हैं बल्कि हमें उन औरतों के साहस की भी दाद देनी होगी जो इनके पास अपने बाल कटवाने जाती हैं. एक तो ये आग जैसी खतरनाक चीज़ से इनके जान से भी प्यारे बालों को काटते हैं और इसकी कीमत भी लेते हैं. वाह भाई वाह!

'वजीर' का पहला सॉन्ग लॉन्च, फरहान-अदिति सहित टीम रही मौजूद

बीते रोज फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने मुंबई के लाइटबॉक्स थिएटर में अपकमिंग फिल्म 'वजीर' का पहला सॉन्ग तेरे बिन... रिलीज किया। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर बिजॉय नांबियार के साथ सिंगर सोनू निगम और श्रेया घोषाल भी स्पॉट हुए।
बता दें, 'वजीर' फरहान की पहली एक्शन फिल्म होगी। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा, फरहान की तारीफ करते दिखाई दिए। साथ ही शूटिंग से जुड़ी बातें भी शेयर की। वहीं, तेरे बिन.. के सिंगर्स सोनू और श्रेया गाने की धुन गुनगुनाते दिखाई दिए। फरहान अख्तर, अदिति राव, अमिताभ बच्चन और नील नितिन मुकेश स्टारर 'वजीर' 8 जनवरी को रिलीज होगी।

नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका, कुत्तों ने नोच खाया

पोकरण। शहर के सुंदर नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात एक ऐसी घटना सामने आई जिसने झकझोर कर रख दिया। इस कॉलोनी के पास किसी ने नवजात बच्ची का शव झाड़ियों के पास फेंक दिया। शव को देखकर वहां कई कुत्ते जमा हो गए और उसे नोच-नोच कर खाने लगे।

स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो कुत्तों को वहां से भगाकर पोकरण पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने नवजात बच्ची के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोकरण हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
इधर, शहर के सीओ ने अस्पताल में जाकर पिछले एक हफ्ते में जन्म लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड खंगाला। उन्होंने यह भी पता किया कि पिछले दिनों जन्म के बाद कितने बच्चों की मौत हुई है और उनके पैरेंट्स कहां के हैं। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर इलाके के आस-पास किसी बच्ची के जन्म की जानकारी ली। पुलिस तफ्तीश कर रही है कि आखिर यह बच्ची किसकी है और क्‍यों इसे क्यों फेंक दिया गया।

कोटा में 2 दिन में दूसरी खुदकुशी के बाद सरकार का धैर्य टूटा, अफसरों को किया तलब

टा की एक और कोचिंग छात्रा ने खुदकशी कर ली। दो दिन में लगातार दूसरी खुदकशी और 6 माह में 7वें मामले के बाद सरकार के होश उड़ गए हैं। एक के बाद एक बच्चों की आत्महत्या के मामले ने राज्य सरकार का धैर्य टूट गया है। अब सरकार ने संबंधित अफसरों समेत इन मामलों से जुड़े सभी लोगों को 10 दिसंबर को जयपुर तलब किया है। खुद मुख्य सचिव सी.एस. राजन अब अफसरों की मंथन बैठक लेंगे।
कोटा में शुक्रवार शाम भी एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। गाजियाबाद निवासी शताक्षी उर्फ पारुल यहां आईआईटी की कोचिंग कर रही थी। इससे पहले गुरुवार को ही वरूण ने आत्महत्या की थी। पांच सालों में यहां करीब 75 छात्रों ने आत्महत्या की है, जबकि इसी साल 27 छात्र मौत को गले लगा चुके हैं।

पूरे देश से आते हैं स्टूडेंट
कोटा देश का ऐसा शहर है जिसने पिछले कुछ वर्ष में कोचिंग हब के रूप में सबके बीच मजबूती से अपनी पहचान बनाई। यहां के कोचिंग संस्थानों में हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट प्रवेश लेते हैं जिनका एकमात्र यही उद्देश्य होता है की वह मेडिकल या इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं में सफल हो सके।

पढ़ाई का दबाव और डिप्रेशन बना रहा शिकार

एक ताता आंकड़े के अनुसार कोटा में 70 फीसदी छात्र डिप्रेशन का शिकार हैं। मनोचिकित्सक बताते हैं कि यहां हर साल लाखों छात्र कोचिंग करने पहुंचते हैं और औसतन केवल तीन से चार हजार छात्रों को ही सफलता हासिल होती है। ऐसे में असफल छात्र डिप्रेशन में आ जाते हैं जिसके चलते ऐसे मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक रुपए तक कम हो सकती हैं। क्रूड ऑयल की कीमतें तय करने वाले इंडियन बास्केट में क्रूड का भाव 40 डॉलर प्रति बैरल तक...

Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-MARK-COMM-ENG-petrol-and-diesel-prices-likely-to-be-slashed-by-1-rupees-5186144-PHO.html

एक्सेसेबल इंडिया के बाद भगवान जाने मोदी क्या ले आएं - राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की रैली में प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया' मिशन समेत कई कैंपेन पर सवाल उठाए। राहुल ने कहा, "पहले अच्छे दिन, फिर स्वच्छ भारत उसके बाद मेक इन इंडिया और अब एक्सेसेबल इंडिया, इसके बाद भगवान जाने क्या आए?"
फेसबुक, ट्विटर के ही दिन आ गए
राहुल गांधी ने कहा, "मुझे आजकल फेसबुक, ट्विटर और सेल्फी के ही दिन आ गए लगते हैं। हम लोग डेवलपमेंट और ग्रोथ जैसे वर्ड सुनते हैं और इन पर भरोसा कर लेते हैं। लेकिन इसके पीछे की सच्चाई देखें क्या है?" उन्होंने सवाल उठाया किसका विकास हो रहा है, यह ग्रोथ किसके लिए, डेवलपमेंट किसका और इससे किसे फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में सिर्फ 30-35 लोग ही अरबपति हैं।
'पीएम चाहते हैं मजदूर घुटने टेक दें'
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, "पीएम चाहते हैं कि मजदूर अपने घुटने देक दें। लेकिन मैं आप लोगों को लोकसभा, राज्यसभा, पंचायत, नगरपालिका और कैबिनेट में देखना चाहता हूं। हम चाहते हैं कि इस देश की नींव आपके खून-पसीने और बच्चों के बेहतर फ्यूचर के साथ रखी जाए। कांग्रेस ने मजदूरों के लिए सुरक्षा जाल बिछाया, जिसे मोदी जी तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम को कुछ वक्त उन लोगों के साथ भी गुजारना चाहिए जो वास्तव में मजदूरों से मिलते हैं और उनके बीच रहते हैं।"
मजदूरों को इज्जत मिलती है तो प्रोडक्टिविटी बढ़ती है
राहुल ने मजदूर कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजदूर तब अच्छा काम करता है, जब उसे इज्जत मिलती है। वो लोग सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव तब होते हैं, जब आप उनसे बराबरी का बर्ताव करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा मजदूरों और किसानों की मदद के लिए आगे रही है। राहुल ने रैली में आए मजदूरों को भरोसा दिलाते हुए कहा, "हम आपके हक के लिए लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे।"
क्या है एक्सेसेबल इंडिया कैंपेन?
नरेंद्र मोदी की सरकार ने सितंबर, 2015 में एक्सेसेबल इंडिया कार्यक्रम के तहत विकलांग (डिफरेंटली एबल्ड) लोगों की मदद करने का कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का मकसद गवर्नमेंट बिल्डिंगों और ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को इस तरह बनाए जाने पर जोर देना है, जिनका इस्तेमाल विकलांग (डिफरेंटली एबल्ड) भी आराम से कर पाएं। इस कार्यक्रम के तहत अलग-अलग राज्यों में कुछ सरकारी बिल्डिंगों को एक्सेसेबल फ्रेंडली बनाने के लिए चुना गया है।

अब सिर्फ एक मिस्ड कॉल से रिचार्ज हो जाएगा आपका मोबाइल

मोबाइल रिचार्ज के लिए दुकान पर जाने या ऑपरेटर के कस्टमर केयर पर फोन करने अथवा एप की मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपका मोबाइल महज एक मिस्ड कॉल से रिचार्ज हो जाएगा। निजी क्षेत्र का एचडीएफसी बैंक जल्द ही ऐसी सुविधा पेश करने जा रहा है। बैंक का दावा है कि दुनिया में मिस्ड कॉल से रिचार्ज की सुविधा वाला भारत पहला देश बन जाएगा।

कैसे करेगा काम : इसके लिए बैंक के उपभोक्ता को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता द्वारा पहले से तय राशि का रिचार्ज हो जाएगा। एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष और डिजिटल बैंकिंग के प्रमुख नितिन चुग ने बताया कि राशि उपभोक्ता के खाते से काट ली जाएगी। इसके शुरू होने में दो-तीन माह लगेंगे।

पहली बार कैसे मिलेगी सुविधा
इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए उपभोक्ता को बैंक जाने की जरूरत नहीं है। चुग के मुताबिक बैंक के उपभोक्ता को इसकी सेवा की शुरुआत के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल से बताए गए नंबर पर एसएमएस करना होगा, जिसमें एक राशि पहले से तय करनी होगी। इसके बाद यह सेवा एक्टिवेट हो जाएगी। इसके बाद हर बार इसी तय राशि का रिचार्ज होगा।

10 रुपए का न्यूनतम रिचार्ज
बैंक ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और एप के जरिये रिचार्ज की आकर्षक पेशकश को देखते हुए मिस्ड कॉल से रिचार्ज की सुविधा को न्यूनतम 10 रुपए रखा है। बैंक के मुताबिक उपभोक्ता इसके जरिये 250 रुपए तक का रिचार्ज करा सकते हैं। रिचार्ज राशि के अलावा बैंक अलग से कोई शुल्क नहीं लेगा।

दिल्ली में घुसे लश्कर के आतंकी, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फिदायीन हमले का खतरा

viratraosirsa

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा है। दिल्ली पुलिस की एक एफआईआर में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, वीवीआईपी और भीड़-भाड़ वाले इलाकों को आतंकी निशाना बना सकते हैं।
आतंकियों को कहां से मिल रहे हैं ऑर्डर?
- एजेंसियों के मुताबिक, पीओके में बैठे लश्कर कमांडर आतंकियों को ऑर्डर दे रहे हैं।
- दिल्ली पुलिस ने इस बारे में 1 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की थी।
- आतंकियों के घुसने की रिपोर्ट शनिवार को एंटी टेरर कोर्ट को सौंपी गई।
- FIR क्रमिनल कॉन्सप्रेसी में IPC के सेक्शन 120B और गैर कानूनी एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट में दर्ज की गई है।
- दिल्ली पुलिस की FIR में किसी संदिग्ध का नाम नहीं।
कैसे दिल्ली पहुंचे आतंकी?
- दिल्ली पुलिस को इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिले इनपुट के मुताबिक, लश्कर के दो आतंकी पीओके से जम्मू-कश्मीर के रास्ते घुसपैठ कर चुके हैं।
- लश्कर ने इनके जरिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फिदायीन हमले की साजिश रची है।
- दोनों आतंकी लश्कर कमांडर नुमान जैदी और खुर्शीद के टच में हैं।
J&K में एक और ISI एजेंट अरेस्ट, छत से कूदते वक्त हुआ जख्मी

- दिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी से एक और आईएसआई एजेंट को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए शख्स का नाम साबर है।
- साबिर राजौरी के ही एक सरकारी स्कूल में टीचर है।
- इससे पहले पुलिस ने मीर नाम के एजेंट को अरेस्ट किया था। मीर से ही पुलिस को साबिर के बारे में बताया था।
- दिल्ली के ज्वाइंट सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि अब तक आईएसआई के छह एजेंट अरेस्ट किए गए हैं।
- इनमें बीएसएफ का कॉन्स्टेबल कैफियतुल्ला और उसका रिश्तेदार राशिद भी शामिल है।
- J&K से हाल ही में 4 ISI एजेंट अरेस्ट किए गए हैं।
कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुका है ISI एजेंट मीर
- J&K के राजौरी के मंजकोट इलाके से शुक्रवार शाम अरेस्ट किया गया एजेंट मुनव्वर अहमद मीर 1999 में कारगिल वार में हिस्सा ले चुका है। मीर को आर्मी से रिटायर्ड कॉन्सटेबल बताया जा रहा है।

- मीर का नाम जासूसी केस में पकड़े गए बीएसएफ के हेडकॉन्स्टेबल से पूछताछ के दौरान सामने आया था।
- मुनव्वर अहमद मीर को अरेस्ट करने के बाद उसे जम्मू की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली भेज दिया गया है।
- बताया जा रहा है कि मीर जम्मू-कश्मीर के रूलिंग पार्टी पीडीपी का मंजकोट में एक्टिव एजेंट था।
-मीर पर पाकिस्तानी इंटेलीजेंस एजेंसी ISI को सिक्युरिटी से जुड़ी कई गोपनीय सूचनाएं देने का आरोप है।

Friday, 4 December 2015

गौतम गंभीर की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली, शिखर धवन

भारतीय टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को 10 से 18 दिसंबर तक होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र के मैचों के लिए दिल्ली की वनडे टीम में शामिल किया गया है जिसके कप्तान गौतम गंभीर होंगे. तीनों का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज फिलहाल मुमकिन नहीं लग रही और जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के वनडे दौरे से पहले एक महीने का समय है.
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज होने पर तीन स्टैंडबाय के नाम का भी ऐलान किया गया है.
विनय लांबा की अध्यक्षता वाली चयन समिति इस बात का जवाब नहीं दे सकी कि भारत के मौजूदा टेस्ट कप्तान और स्टार वनडे खिलाड़ी विराट कोहली को कप्तान क्यों नहीं बनाया गया.
लांबा ने कहा, ‘हमने पूरे सत्र के लिए गौतम को कप्तान बनाया था चूंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उपलब्ध नहीं थे. मुझे नहीं लगता कि यदि विराट गौतम की कप्तानी में खेलता है तो यह कोई बड़ा मसला है.’ उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं को अभी भी भारतीय खिलाड़ियों से उनकी उपलब्धता के बारे में बात करनी है.
अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी वनडे टीम में चुना गया है.
टीम: गौतम गंभीर (कप्तान), उन्मुक्त चंद, शिखर धवन, विराट कोहली, नीतिश राणा, मिलिंद कुमार, मनन शर्मा, पवन नेगी, आशीष नेहरा, प्रदीप सांगवान, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी, सुबोध भाटी, शिवम शर्मा, राहुल यादव.

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में साइना

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इस साल विश्व बैडमिंटन महासंघ के वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में शामिल होगी।
फिलहाल विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज साइना इस साल कुछ समय के लिये दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बनी थी। उनके साथ पुरस्कार की दौड़ में शीर्ष रैंकिंग वाली स्पेन की कैरोलिना मारिन, चीन की झाओ युन्लेइ और उनकी हमवतन बाओ यिक्सिन शामिल हैं।
विजेता के नाम का ऐलान सात दिसंबर को दुबई विश्व सुपरसीरिज फाइनल्स के मौके पर किया जायेगा। साइना का इस सत्र में प्रदर्शन अच्छा रहा है और वह शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। उसने बीडब्ल्यूएफ विश्व सुपर सीरिज टूर का दिल्ली चरण जीता और बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप, ऑल इंग्लैंड तथा चाइना ओपन के फाइनल तक पहुंची।
मारिन ने ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप और हांगकांग ओपन जीते। इस बीच उसने तीन अन्य सुपरसीरिज खिताब और विश्व चैम्पियनशिप खिताब भी जीता। झाओ महिला युगल खिलाड़ी है जिसने इस साल छह मिश्रित युगल सुपरसीरिज खिताब जीते। उसने मिश्रित युगल और महिला युगल में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीते। कुल मिलाकर इस साल उसने आठ सुपर सीरिज खिताब अपने नाम किया।
बाओ ने ऑल इंग्लैंड महिला युगल और इंडिया ओपन मिश्रित युगल खिताब जीते। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये चीन के चेन लोंग, झांग नान और कोरिया के ली योंग देइ तथा यू यिओन सियोंग के बीच मुकाबला होगा।

सरकारी अस्पताल में लाई गईं 45 लाशें, फिर शुरू हुई तेज बारिश

बारिश से तबाह चेन्नई के एक सरकारी हॉस्पिटल में शुक्रवार को 45 लाशें लाई गईं। बताया जा रहा है कि इनमें से 18 की मौत वेंटिलेटर बंद हो जाने की वजह से हुई। बिजली न होने की वजह से वेंटिलेटर्स ने काम करना बंद कर दिया था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे यहां तेज बारिश फिर शुरू हो गई। इससे राहत के काम में दिक्कत आ रही है। दूसरी ओर, अमेरिका ने कहा है कि भारत उसका अहम सहयोगी है और वह बाढ़ के कारण हुई तबाही से उबरने में तमिलनाडु की मदद करना चाहता है।
चेन्नई में ताजा हालात क्या?
- बारिश एक दिन से बंद है। इससे लोगों को राहत मिली है।

- कई इलाके अब भी पानी में डूबे हैं। यहां से लोगों को निकालने का काम तेज कर दिया गया है।

- हॉस्पिटल्स में बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

- शहर में पीने के पानी की कमी को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

- आर्मी और एनडीआरएफ ने अब तक 7 हजार लोगों को रिलीफ कैम्पों तक पहुंचाया है।

- दूध 100 रुपए लीटर, पानी की बॉटल 150 रुपए और टमाटर 90 रुपए किलो बेचे जा रहे हैं।

3 बड़ी चुनौतियां क्या?
1. लोगों तक दूध और पानी के अलावा जरूरी चीजें पहुंचाना। सप्लाई करने वाले ट्रक शहर के बाहर फंसे हैं।

2. ब्लैक मार्केटिंग करने वालों को रोकना।

3. अस्पतालों में बिजली सप्लाई। बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए इसकी सख्त जरूरत है।
बिजली मिल सकती है, लेकिन इसमें खतरा ज्यादा
तमिलनाडु सरकार बिजली सप्लाई बहाल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसमें खतरा भी कम नहीं है। कुछ जगहों पर पानी भरा है। सप्लाई करने पर इससे करंट फैल सकता है। इससे नुकसान हो सकता है।
सात फ्लाइट ऑपरेट की गईं
शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक चेन्नई के नेवल एयर स्टेशन से सात फ्लाइट ऑपरेट की गईं हैं। ट्रेनों को शनिवार तक बंद रखा गया है। अफसर ट्रैक की जांच में लगे हैं। चेन्नई एयरपोर्ट पर अब भी 100 पैसेंजर फंसे हुए हैं।
अब तक ये हुआ
- चेन्नई में गुरुवार सुबह तक हुई बारिश ने पिछले 100 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- पीएम ने चेन्नई का दौरा किया। एक हजार करोड़ रुपए की मदद का एलान किया।

- ये फंड पहले घोषित किए गए 932 करोड़ रुपए से अलग दिया गया है।

- चेन्नई एयरपोर्ट बंद किया गया था। इसकी जगह नेवल एयर स्टेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्राइवेट पार्ट में होने वाली बदबू की समस्या से निजात पाने के 10 घरेलू उपचार

पुरुष और महिलाएं, दोनों ही अपनी बॉडी की बाहरी परेशानियों को डॉक्टर से शेयर कर उसका इलाज करवा लेते हैं, लेकिन कुछ बीमारियों को वो डॉक्टर से तो क्या, आपस में भी शेयर करने से हिचकिचाते हैं। झिझक और लापरवाही इन बीमारियों को बढ़ाने के साथ ही भयावह रूप भी दे सकती हैं। वजाइनल ओडर एक ऐसी ही समस्या है। इसके पीछे बैक्टीरिया, यीस्ट इन्फेक्शन, अनहाइजीनिक रहना, हार्मोनल चेजेंज और सेक्शुअल डिसीज जैसी कई वजहें हो सकती हैं।
वजाइनल बदबू को दूर करने के उपाय
सेब का सिरका
सिरके का एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण, वजाइनल बदबू को दूर करने का कारगर उपाय है। 1 हफ्ते रोजाना नहाते वक्त इसके इस्तेमाल से इस बदबू को दूर किया जा सकता है। टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया से लड़ने के साथ ही इसका एसीडिक गुण वजाइनल को साफ रखता है।
इस्तेमाल
नहाने के पानी में लगभग 2 कप सेब का सिरका मिलाएं।
20 मिनट उसे अच्छे से मिक्स होने दें। फिर नहाएं।
इसके अलावा एक गिलास पीने के पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है।
वाइट विनेगर
वाइट विनेगर वजाइनल पीएच लेवल को मेन्टेन रखता है जिसका सीधा संबंध दुर्गंध से है। इसके ऊपर-नीचे होने से ही समस्या शुरू होती है।
इस्तेमाल
नहाने का पानी गुनगुना कर उसमें 1-2 कप वाइट विनेगर मिलाएं। 10-15 मिनट बाद नहाएं।
जल्द असर पाने के लिए 1-2 हफ्ते रोजाना इस्तेमाल करें।

जडेजा के 5 विकेट से टीम इंडिया को 213 रन की लीड

टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मुकाबले के दूसरे दिन भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की पहली पारी सिर्फ 121 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम का कोई भी बैट्समैन भारतीय बॉलर्स का टिककर सामना नहीं कर सका। एबी डिविलियर्स (42) बेस्ट स्कोरर रहे। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए।
आर. अश्विन और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि इशांत शर्मा को 1 विकेट मिला। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। पहली इनिंग के आधार पर उसे अब 213 रन की बढ़त मिली है। मैच फिरोजशाह कोटला में खेला जा रहा है।
65 रन पर ही गिर गए थे 5 विकेट
साउथ अफ्रीका का पहला विकेट डीन एल्गर (17) के रूप में गिरा। उन्हें उमेश यादव की बॉल पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने कैच किया। इसके बाद तेम्बा बायूमा को रवींद्र जडेजा ने 22 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। साउथ अफ्रीका अभी संभल पाता कि रवींद्र जडेजा ने कप्तान अमला को 2 रन के निजी स्कोर पर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच करा दिया। प्लेसिस बिना खाता खोले आउट हुए। डुमिनी 1 रन बनाकर चलते बने।
विलास ने बनाए 11 रन
विलास 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इशांत शर्मा ने बोल्ड किया। इसके बाद एबॉट (4) और पीड (5) का विकेट जल्दी गिर गया। एबी डिविलियर्स 42 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी विकेट इमरान ताहिर के रूप में गिरा। उन्हें अश्विन ने आउट किया।
साउथ अफ्रीका का स्कोरबोर्ड
बैट्समैन रन बॉल 4 6
डीन एल्गर कै. साहा बो. यादव 17 50 2 0
तेम्बा बायूमा बो. रवींद्र जडेजा 22 55 3 0
हाशिम अमला कै. साहा बो. जडेजा 2 23 0 0
एबी डिविलियर्स कै. इशांत बो. जडेजा 42 78 5 0
प्लेसिस कै. रहाणे बो. जडेजा 0 2 0 0
जेपी डुमिनी बो. उमेश यादव 1 8 0 0
डेन विलास बो. इशांत शर्मा 11 21 1 0
एबॉट LBW बो. इश्विन 4 6 1 0
पीड कै. रहाणे बो. जडेजा 5 18 0 0
मोर्ने मोर्कल not out 0 2 0 0
इमरान ताहिर कै. लोकेश बो. अश्विन 1 9 0 0
> रहाणे की सेन्चुरी, अश्विन की फिफ्टी, भारत 334 रन
इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी विकेट खोकर 334 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए एबॉट और पीड ने जबरदस्त बॉलिंग की। एबॉट ने 40 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि पीड ने 117 रन देकर 4 विकेट झटके। पहले दिन 84 ओवर्स का खेल हो सका था। कम रोशनी के चलते मैच छह ओवर पहले ही खत्म करना पड़ा। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 231 रन था। भारत के लिए बेस्ट स्कोरर अजिंक्य रहाणे (127) और आर. अश्विन (56) रहे।
ओपनर्स को पीड ने किया आउट
पीड ने दोनों भारतीय ओपनर को आउट किया। भारत को पहला झटका मुरली विजय के रूप में लगा। वे 12 रन बनाकर पीड की बॉल पर आउट हुए। हाशिम अमला ने उनका कैच लिया। शिखर धवन 33 रन बनाकर पीड की बॉल पर LBW आउट हुए। भारत संभल पाता कि एबॉट ने चेतेश्वर पुजारा को 14 रन के निजी स्कोर पर एक नीची रहती बॉल पर बोल्ड कर दिया।
फिफ्टी से चूके विराट
पुजारा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए विराट कोहली ने जबरदस्त शुरुआत की। घरेलू मैदान पर टेस्ट में पहली बार कप्तानी कर रहे विराट ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने पीड की बॉल पर विकेटकीपर विलास ने जोरदार डाइव लगाते हुए कैच लपका। विराट 62 बॉल में 7 चौके की मदद से 44 रन बना सके। रवींद्र जडेजा 24 रन बनाकर एबॉट की बॉल पर एल्गर के हाथों कैच आउट हुए।
रहाणे की शानदार सेन्चुरी
पहले दिन नॉट आउट लौटने वाले रहाणे ने 182 बॉल में 10 चौके और दो सिक्स की मदद से सेन्चुरी पूरी की। ये उनके टेस्ट करियर की 5वीं सेन्चुरी है। इसके बाद पीड के एक ही ओवर में दो सिक्स लगाकर भारत का सकोर 270 रन के पार पहुंचा दिया। इसी दौरान कप्तान हाशिम अमला ने बॉलिंग में बदलाव करते हुए इमरान ताहिर को बॉल थमाई। इमरान की एक शानदार बॉल पर रहाणे का कैच एबी डिविलियर्स ने लपका। रहाणे 215 बॉल में 11 चौके और 4 सिक्स की मदद से 127 रन बनाकर आउट हुए।
भारत की पहली इनिंग का स्कोरबोर्ड
बैट्समैन रन बॉल 4 6
मुरली विजय कै. अमला बो. पीड 12 59 0 0
शिखर धवन LBW बो. पीड 33 85 4 0
चेतेश्वर पुजारा बो. एबॉट 14 37 1 1
विराट कोहली कै. विलास बो. पीड 44 62 7 0
अजिंक्य रहाणे कै. डिविलियर्स बो. इमरान ताहिर 127 215 11 4
रोहित शर्मा कै. ताहिर बो. पीड 1 6 0 0
रिद्धिमान साहा बो. एबॉट 1 15 0 0
रवींद्र जडेजा कै. एल्गर बो. एबॉट 24 59 3 0
आर. अश्विन कै. डिविलियर्स बो. एबॉट 56 184 6 1
उमेश यादव not out 10 30 2 0
इशांत शर्मा LBW बो. एबॉट 0 2 0 0
सीरीज में अब तक
* मोहाली में पहले टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका को 108 रन से हराया था।
* बेंगलुरु में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बारिश में धुल गया था।
* तीसरा मैच यानी नागपुर टेस्ट भारत ने 3 दिनों में ही 124 रन से जीत लिया।
28 साल से नहीं हारी टेस्ट
* कोटला में यह साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहला टेस्ट होगा।
* 1987 में आखिरी बार भारत को इस मैदान पर वेस्ट इंडीज के हाथों हार मिली थी।
* 1993 से अब तक भारत ने यहां खेले गए 10 में से नौ टेस्ट जीते हैं।
* 2007 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला गया टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था।
* 2013 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ तीन दिन में ही हरा दिया था।
> टीमें...
* टीम इंडिया : मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, उमेश यादव, इशांत शर्मा।
* साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, तेम्बा बायूमा, फॉफ डु प्लेसिस, जेपी डुमिनी, विलास, डेन पीड, काइली एबॉट, मोर्ने मोर्कल, इमरान ताहिर।

फीफा भ्रष्टाचार मामले में 16 लोगों के खिलाफ आरोप

फीफा में भ्रष्टाचार की जांच का दायरा बढता जा रहा है और अमेरिकी कानून विभाग ने अब 16 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाये हैं।
ताजा मामले की शुरुआत ज्यूरिख के एक लक्जरी होटल में तड़के छापामारी के बाद हुई जिसमें स्विस अधिकारियों ने दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ के अध्यक्ष जुआन एंजेल नेपाउट और उत्तर, मध्य अमेरिका तथा कैरेबिया (कोंकाकाफ) फुटबॉल परिसंघ के प्रमुख अल्फ्रेडो हेविट को गिरफ्तार किया।
इसके कुछ घंटे बाद भ्रष्टाचार के आरोपी 16 लोगों की सूची जारी की गई जो इन्हीं दो परिसंघों से जुड़े हैं। इनमें ब्राजीली फुटबाल परिसंघ के पूर्व प्रमुख और फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष रिकाडरे टेइक्सेइरा, फीफा की अनुशासन समिति के सदस्य एरियल अलवाराडो, होंडुरास फुटबाल महासंघ के पूर्व प्रमुख रफेल कालेजास शामिल हैं।
अमेरिकी एटार्नी जनरल लोरेटा लिंच ने कहा, ‘हमारी जांच से बचने की कोशिश में जुटे सभी दोषियों को साफ संदेश है कि वे हमसे बच नहीं सकेंगे।’

कम्प्यूटर में आसानी से वीडियो रिकॉर्डिंग करने के ये हैं 5 सॉफ्टवेयर

बाइल की तुलना में कम्प्यूटर में वीडियो कॉलिंग से लेकर इंटरनेट या फिर किसी दूसरे काम की वीडियो रिकार्डिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर हैं जिनसे यह रिकॉर्डिंग आसानी से की जा सकती  ऐसे ही 5 वीडियो रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर के बारे में।

1- My Screen Recorder
ये सॉफ्टवेयर कम्प्यूटर के डेस्कटॉप की वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इसके जरिए विंडोज, कर्सर, वीडियो और साउंड को भी रिकार्ड कर सकते हैं। Screen Recorder की खासियत है कि ये एक ही समय में माइक्रोफोन और स्पीकर दोनों का साउंड रिकार्ड कर सकता है। यानी इससे आप अपनी इंटरनेट वीडियो कॉल भी रिकार्ड कर सकते हैं। ये हाई क्वालिटी और छोटे साइज का वीडियो बनाता है। इसमें अपना बिल्ट इन मीडिया प्लेयर है जिससे रिकॉर्डिंग देखी जा सकती है। 
2-Cam Studio
कैम स्टूडियो एक फ्री सॉफ्टवेयर है। इससे यूजर्स ऑडियो सहित स्क्रीन की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। ये सॉफ्टवेयर भी माइक्रोफोन और स्पीकर्स के साउंड को रिकॉर्ड करता है। ये सॉफ्टवेयर विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के यूजर्स के बीच ज्यादा पॉपुलर है।  
3- Snagit
ये स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप है। ये स्क्रीन कैप्चर और रिकॉर्डिंग ऑप्शन के साथ आता है। इसके कॉउंटडाउन फीचर से वीडियो रिकोर्डिंग पर स्पेशल इफेक्ट भी डाले जा सकते हैं। Snagit के प्रोग्राम कैशे में सभी स्क्रीनसेवर सेव रहते हैं। इसे डिलिट करने के बाद भी रिट्रीव किया जा सकता है। 
4-Tiny Take
ये वीडियो रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज और मैक दोनों पर ही काम करता है। इस सॉफ्टवेयर का यूजर इंटरफेस वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद उसे क्लाउड पर भी सेव रखता है। हालांकि इसके फ्री वर्जन से केवल 5 मिनट का ही वीडियो शूट किया जा सकता है। 
5-Icecream Screen Recorder
ये सॉफ्टवेयर विंडोज 2000 से विंडोज 8 तक के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इससे यूजर्स गेम्स या स्काइप के वीडियोज एचडी क्वालिटी में भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके फ्री वर्जन में केवल 10 मिनट की ही स्क्रीन रिकॉर्डिंग हो सकती है। 

मोबाइल ही नहीं, PC पर भी इस ऐप से कर सकते हैं data ट्रांसफर

गूगल प्ले स्टोर में फाइल ट्रांसफर के कई ऐप्स हैं। इसमें जेंडर काफी पॉपुलर है। इस ऐप को अब यूजर्स पीसी से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। dainikbhaskar.com आपको बता रहा है पीसी से कैसे करें जेंडर ऐप का इस्तेमाल।
ब्लूस्टैक के जरिए
Step 1
सबसे पहले आप अपने पीसी में एंड्रॉइड एम्यूलेटर को इन्स्टॉल करें। इस सॉफ्टवेयर के जरिए सभी एंड्रॉइड ऐप्स पीसी से ऑपरेट कर सकते हैं।
Step 2
इसके बाद अपने पीसी में ब्लू स्टैक को उसकी ऑफिशियल साइट से डाउनलोड करें। ब्लूस्टैक के अंदर प्ले स्टोर जेंडर को सर्च कर उसे इन्स्टॉल करें। डाउनलोड होने के बाद आप जेंडर का इस्तेमाल पीसी से कर सकते हैं।

रहाणे की पांचवीं टेस्ट सेंचुरी की पांच दमदार बातें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच की पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने शानदार सेंचुरी जड़ी। यह सेंचुरी कई मायनों में बहुत खास रही और रहाणे ने इसका जश्न भी शानदार अंदाज में मनाया।

काइल एबट 94वां ओवर फेंकने आए। चौथी गेंद पर खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव के साथ रहाणे ने 100 रन पूरे कर लिए। इस अंदाज में रहाणे को सेंचुरी का जश्न मनाते हुए शायद ही आपने पहले कभी देखा हो।

रहाणे की सेंचुरी की 5 खास बातें-
1- होम ग्राउंड पर यह रहाणे की पहली टेस्ट सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने भारत में कोई टेस्ट सेंचुरी नहीं जड़ी है। रहाणे न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में सेंचुरी ठोक चुके हैं।

2- इस सीरीज का यह चौथा और आखिरी टेस्ट मैच है और यह सीरीज का पहला शतक था। इससे पहले इस सीरीज में कोई बल्लेबाज सेंचुरी नहीं जड़ सका था।

3- टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने इसी ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में डेब्यू किया था लेकिन महज 8 रन ही बना सके थे। करीब ढाई साल बाद इसी ग्राउंड पर वापसी करते हुए रहाणे ने सेंचुरी ठोक डाली।

4- इस दौरान स्टेडियम में रहाणे की पत्नी भी मौजूद थी। होम ग्राउंड पर स्टेडियम में पत्नी के सामने सेंचुरी ठोकने का मजा ही अलग होता है।

5- उन्होंने आर अश्विन के साथ मिलकर 98 रनों की साझेदारी निभाई। इस सीरीज की अभी तक की यह सबसे बड़ी साझेदारी भी रही। इसके अलावा रहाणे ने मैच के पहले दिन कप्तान विराट कोहली के साथ 70 और रवींद्र जडेजा के साथ 59 रनों की साझेदारी की थी

Thursday, 3 December 2015

इस शहर में महामारी की तरह फैला है HIV/AIDS, ऐसे दिखते हैं पीड़ित लोग

वॉशिंगटन. पूरी दुनिया में दिसंबर की शुरुआत वर्ल्ड एड्स डे (1 दिसंबर) के रूप में होती है। इस मौके पर दुनियाभर में एचआईवी वायरस से बचाव के तरीके और बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है। एक तरफ जहां यह बीमारी मेडिकल साइंस के लिए चुनौती बनी हुई है, वहीं दुनिया के कई हिस्सों में बड़ी तादाद में लोग इससे तेजी से पीड़ित हो रहे हैं। आज हम आपको एड्स से बुरी तरह शिकार शहर तिजुआना के बारे में बताने जा रहे हैं।
फोटोज दिखाती हैं एड्स की भयावहता
हाल ही में शहर के लोगों की कुछ ऐसी फोटोज जारी की गई हैं जो यहां मौजूद एचआईवी संक्रमण की भयावहता को दिखाती हैं। मेक्सिको में स्थित शहर तिजुआना इंडस्ट्रियल और फाइनेंशियल सेंटर के रूप में भी जाना जाता है। फोटोग्राफर मैकोम लिंटन और पत्रकार जॉन कोहेन ने काफी वक्त तक तिजुआना में रहकर यहां एचआईवी से पीड़ित और प्रभावित लोगों की फोटोज कैद किए।
अमेरिका से भेजे जाते हैं लोग तिजुआना
ये फोटोज Tomorrow Is a Long Time नाम की किताब में पब्लिश की गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिजुआना के एचआईवी पीड़ितों में उन लोगों की संख्या काफी है जिन्हें यूएस में रहने के लिए उचित कागजात नहीं होने या फिर अपराध करने के बाद अमेरिका से मेक्सिको में डिपोर्ट कर दिया गया है। ये लोग खुद को बेहद खराब हालत में पाते हैं। ऐसे लोगों के पास घर नहीं होता, ये ड्रग लेने लगते हैं और सेक्स वर्क में भी धकेल दिए जाते हैं। यहां कई लोग ऐसे भी हैं जिनका पहले तिजुआना से कोई संबंध नहीं रहा है और उन्होंने काफी वक्त यूएस में बिताया है।
तीन गुना अधिक हैं एचआईवी पीड़ित
तिजुआना में करीब 16 लाख की आबादी रहती है। पूरे मेक्सिको के एचआईवी पीड़ितों की औसत संख्या के मुकाबले तिजुआना में एचआईवी पीड़ितों की संख्या तीन गुनी है। कुछ सर्वे के मुताबिक, कुल एचआईवी पीड़ितों में सिर्फ 11 फीसदी लोग ही एचआईवी के इलाज का खर्च उठा पाने में भी सक्षम हैं। कई रिपोर्ट में तिजुआना में एचआईवी को महामारी जैसा बताया गया है।

प्लेन गिराने वाले तुर्की से पुतिन बोले-अल्लाह ने फैसला कर लिया है, पछताना पड़ेगा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर तुर्की को चेतावनी दी। गुरुवार को रूस की संसद में उन्होंने कहा, ''हमारे फाइटर प्लेन को गिराने वाले तुर्की को हम नहीं भूलेंगे। उसे पछताना ही पड़ेगा । अल्लाह ने फैसला कर लिया है।'' बता दें कि 24 नवंबर को तुर्की ने रूस का फाइटर प्लेन मार गिराया था।
गुरुवार को पुतिन ने क्या कहा?
- गुरुवार को पुतिन ने देश के सांसदों को ऐड्रेस करते हुए कहा- तुर्की में प्लेन गिराने वालों को यह पता चलना चाहिए कि हम उन्हें सबक सिखाएंगे।
- हम उन्हें याद दिलाएंगे जो उन्होंने किया है, इसके लिए उन्हें पछताना तो पड़ेगा।
- वे (तुर्की) क्या कर रहे हैं अल्लाह ही जाने। लेकिन उन्होंने जो किया है उसके लिए अल्लाह ने उन्हें सजा देने का फैसला कर लिया है।
- पुतिन ने कहा- यदि कोई सोच रहा है कि रूस का रिएक्शन सिर्फ ट्रेड सैंक्शंस (आर्थिक पाबंदी) तक रहेगा तो वे बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।
- पुतिन ने सीरिया में मार गिराए गए Su-24 के पायलट की विधवा के साहस की तारीफ की। इस दौरान क्रेमलिन में ऑडियंस के बीच मारे गए पायलट की पत्नी बैठी थी।

रूस की संसद में क्या हुआ?
- इस मौके पर पिछले महीने मिस्र में गिराए गए रूसी प्लेन में मारे गए लोगों के लिए भी शोक सभा की गई।
- बता दें कि अक्टूबर में मिस्र में रूसी एयरलाइनर गिराया गया था। इसमें 224 लोगों की मौत हो गई थी। बाद में पता चला था कि आईएसआईएस ने प्लेन में बम रखा था।
- पारंपरिक तौर पर ऐसी स्पीच में देश का राष्ट्रपति घरेलू मुद्दों पर फोकस रखता है।
- पार्लियामेंट में पुतिन ने अपनी स्पीच में सबसे ज्यादा फोकस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर दिया।
- रशियन टेलीविजन पर इस स्पीच का लाइव टेलिकास्ट हुआ।

पुतिन ने क्यों दिया ऐसा बयान?

- 24 नवंबर को रूस के फाइटर प्लेन को तुर्की की मिलिट्री ने निशाना बनाया था।
- इस हमले में एक रूसी पायलट की मौत हो गई थी। दूसरा किसी तरह बच कर सीरिया पहुंचा था।
- व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूस का फाइटर प्लेन गिराना पीठ में छुरा मारने जैसा है। यह 'आतंकवादियों के साथियों' ने किया है। पुतिन ने कहा कि इस घटना का रूस और तुर्की के रिश्तों पर गंभीर असर पड़ेगा।
तुर्की ने क्या दी थी दलील?

- तुर्की ने दावा किया था कि रूस का फाइटर प्लेन हैते सूबे के एयरस्पेस में घुस आया था।
- तुर्की मिलिट्री का कहना था कि प्लेन टारगेट करने से पहले पांच मिनट में हमने 10 बार चेतावनी दी थी। जिसके बाद एक्शन लेना पड़ा।
- 11 अक्टूबर को भी तुर्की की आर्मी ने एक रूसी फाइटर प्लेन मार गिराया था।
रूस-तुर्की में क्या है विवाद?
> रूस और तुर्की में सीरिया को लेकर विवाद चल रहा है।
> तुर्की, अमेरिका और फ्रांस साथ हैं। वहीं, रूस खुद आईएसआईएस पर हमले कर रहा है, लेकिन वह सीरिया के राष्ट्रपति असद का साथ दे रहा है।

मोदी से अलग मेनका बोलीं- क्लाइमेट चेंज के लिए भारत भी जिम्मेदार

 पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि क्लाइमेट के लिए दुनियाभर के नेताओं को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लेकिन उनकी एक मंत्री ने इस पर अलग बयान दिया है। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने गुरुवार को कहा कि क्लाइमेट चेंज के लिए भारत भी जिम्मेदार है।
मेनका गांधी ने क्या कहा?
- एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान मेनका ने कहा- क्लाइमेट चेंज के लिए हमें पश्चिम के देशों को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।
- मेनका ने कहा- इन देशों ने यह सब तकरीबन 100 साल पहले किया था। मौजूदा हालात में भारत क्लाइमेट को बिगाड़ने वाला ‘मेन प्लेयर’ है।
- मेनका बोलीं- भारत, ब्राजील और चीन मीथेन गैस के सबसे बड़े उत्पादक देश हैं। लेकिन हम लोग मीथेन के इफेक्ट के बारे में सोच ही नहीं रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि मीथेन कार्बन डाय ऑक्साइड की तुलना में 26 गुना ज्यादा तेजी से क्लाइमेट को नुकसान पहुंचाती है।
चेन्नई की बाढ़ को बताया क्लाइमेट चेंज का नतीजा
- मेनका ने चेन्नई में बारिश के बाद आई बाढ़ पर भी अपनी राय दी है।
- उन्होंने कहा- चेन्नई में हो रही भारी बारिश क्लाइमेट चेंज का ही नतीजा है। उन्होंने चेताया कि आने वाले 10 दिन में वहां इससे भी ज्यादा बारिश होने की आशंका है।
मोदी ने पेरिस में क्या कहा था?
- पेरिस समिट में मोदी ने क्लाइमेट चेंज के मामले में डेवलपल्ड कंट्रीज के नेताओं से कहा कि वे भारत जैसे तरक्की कर रहे देशों पर जिम्‍मेदारी डाल कर इससे बच नहीं सकते।
- मोदी ने कहा था- डेवलपल्ड कंट्रीज यदि कार्बन उत्‍सर्जन कम करने के मामले में डेवलपिंग कंट्रीज देशों पर ही दबाब डालते रहे तो यह नैतिक रूप से गलत होगा।
- मोदी ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि विकसित देश कार्बन इमिशन कम करने के लिए एक टारगेट तय करेंगे और उसे हासिल करने की कोशिश करेंगे, क्योंकि उनके पास असर दिखाने के लिए बड़ा दायरा है।

वीरू का ऐलान, इनमें से किसी ने तोड़ा 319 रन का रिकॉर्ड तो फरारी दूंगा गिफ्ट

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग को बीसीसीआई ने भारत और साउथ अफ्रीका मैच के शुरू होने से पहले दिल्ली के कोटला स्टेडियम में सम्मानित किया। इस मौके पर सहवाग के साथ उनके दोनों बेटे, मां कृष्णा और पत्नी आरती भी मौजूद रही। सहवाग ने कमेंटेटर हर्षा भोगला से खास बातचीत में कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने इस दौरान एक रोचक ऐलान भी किया।
...तो फरारी करूंगा गिफ्ट
सहवाग ने 319 रन के रिकॉर्ड से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कहा, "मैंने भारत के लिए सबसे अधिक 319 रन की पारी खेली है। ये एक इनिंग में भारत के लिए रिकॉर्ड है। अगर मेरे दोनों बेटों में से किसी एक ने इस रिकॉर्ड को किसी भी लेवल पर तोड़ा तो मैं उसे 'फरारी' कार गिफ्ट करूंगा।" बता दें कि सहवाग के दो बेटे हैं। एक का नाम वेदांत है और दूसरे का आर्यवीर। सहवाग इन दोनों ही बेटों को क्रिकेटर बनाना चाहते हैं। हालांकि वे दोनों अभी काफी छोटे हैं। भविष्य में क्या करते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।
वो 783 नंबर की बस
सहवाग ने शुरुआती स्ट्रगल के बारे में बताया कि किस तरह वो नजफगढ़ से 817 बस नंबर के स्टैंड से 783 नंबर की बस लेकर आईटीओ आते थे। फिर वहां से फिरोजशाह कोटला ट्रायल मैच खेलने जाते थे। स्ट्रगल के इस दौर में सहवाग ने अपने दोस्त धर्मेश गुप्ता का जिक्र करते हुए कहा कि वो अकसर पैसे से उनका सपोर्ट करते थे।

गरीबी में पले-बढ़े, अब गेल से लेकर विराट तक हैं इनके खेल के दीवाने

भारत अंडर 19 टीम के स्टार क्रिकेटर सरफराज खान एक बार फिर मैच विनिंग परफॉर्मेंस देकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए अपनी टीम को जबरदस्त जीत दिलाई। मात्र 117 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के तीन विकेट 42 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद क्रीज पर आए सरफराज ने 27 बॉल पर शानदार 59* रन बना डाले। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के जड़े। इस इनिंग में सरफराज का स्ट्राइक रेट 218.51 रहा। इससे पहले आईपीएल-8 में भी सरफराज अपनी तूफानी बैटिंग का नजारा पेश कर चुके हैं।
मुश्किल में गुजरा बचपनः
सरफराज के पिता आजमगढ़ से हैं और क्लब क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने कपड़े बेचकर बेटे के सपने को पूरा करने की ठानी और आज सरफराज स्टार क्रिकेटर हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में सरफराज के पिता नौशाद खान ने कहा था कि 2001 से 2008 तक का सफ़र काफी कठिन रहा। परिवार का खर्च रेलवे की छोटी-सी नौकरी से उठाना मुश्किल था। बेटे के क्रिकेट के जुनून को देखते हुए दिल्ली, मेरठ से लाकर कपड़े (किट, लोअर, ट्रैक सूट) लाकर पार्ट टाइम बेचते थे। बड़ा अजीब लगता था जूते, लोवर, ट्रैक सूट खिलाड़ियों को बेचना, मगर परिस्थितियां विपरीत थीं। सस्ते धर्मशाला में रुकना पड़ता था। सुबह पांच बजे उठकर नौशाद दोनों बेटों को क्रिकेट सिखाते थे और फिर आजाद मैदान ले जाते थे। सरफराज को प्राइवेट कोचिंग लेनी पड़ती थी क्योंकि वो रेग्युलर स्कूल नहीं जा पाते थे। कई लोगों ने उनकी मदद की। मुंबई में बारिश में प्रैक्टिस के लिए जाना मुश्किल होता था तो उन्होंने घर पर ही सिंथेटिक पिच बना ली।
पिता नौशाद क्रिकेट कोच हैं
सरफराज के पिता नौशाद एक क्रिकेट कोच हैं और वे मोटरसाइकिल से अपने दोनों बेटों सरफराज और मुशीर को लाने डेली कुर्ला से आजाद मैदान जाते थे। सरफराज कहते हैं, "बाइक पर दो क्रिकेट किट बैग के साथ सफर तय करने से हमेशा खतरा बना रहा था, लेकिन ट्रेन से भी जाना आसान काम नहीं था। समय से प्रैक्टिस सेशन में पहुंचने के लिए मोटरसाइकिल का सहारा लेना ही पड़ता है।"
सबसे अधिक पिता को करते हैं प्यार
सबसे अधिक अपने पिता नौशाद को प्यार करने वाले सरफराज ने आईपीएल से पहले कहा था कि वे उनके लिए एक कार लेंगे। उन्होंने कहा था, "मेरी लाइफस्टाइल में कोई बदलाव नहीं आएगा, लेकिन मैं सबसे पहले अपने पिता के लिए एक एसयूवी कार खरीदूंगा।" 2010 की घटना को याद करते हुए सरफराज ने बताया था, "एक रोड एक्सीडेंट में मेरे पिता का कंधा फ्रैक्चर हो गया था। उस वक्त मैं काफी डर गया था। मैं अपने पिता को सुरक्षित देखना चाहता हूं। एक्सीडेंट के बाद हमेशा मेरे पिता के घुटनों में दर्द रहता है।" आईपीएल के बाद सरफराज ने अपने पिता के लिए लग्जरी कार खरीदी भी थी।
विराट हुए थे नतमस्तकः
2015 में हुए आईपीएल-8 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रिकेटर सरफराज खान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 21 बॉल पर 45* रन बनाए थे। इस इनिंग के बाद सरफराज खान टॉकिंग प्वाइंट बन गए थे। खचाखच भरे स्टेडियम के बीच कप्तान विराट ने पहले सरफराज को हाथ जोड़ कर नमस्कार किया और फिर इस युवा बैट्समैन की पीठ थपथपाई थी। पारी के आखिरी ओवरों में सरफराज की जबरदस्त बैटिंग के कारण रॉयल चैलेंजर्स 200 रनों तक पहुंच सका था। टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 70 रन बटोरे थे।
विराट-गेल जैसे दिग्गज करते हैं तारीफः
वेस्ट इंडीज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अटैकिंग बैट्समैन क्रिस गेल सरफराज की काफी तारीफ करते हैं। आउट ऑफ द फील्ड वे उनके साथ काफी मस्ती करते हैं। गेल ने उन्हें अपना फेवरेट यंग इंडियन क्रिकेटर कहा था। वहीं, टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैप्टन विराट कोहली भी सरफराज के खेल की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सरफराज काफी अच्छा खेलते हैं। उनमें सीखने की ललक दिखती है। वे अगर ऐसे ही खेलते रहे तो बहुत जल्दी इंडियन टीम में भी सिलेक्ट हो जाएंगे।
सरफराज के फैन हैं गावसकर, करोड़ों में किया था साइनः
आईपीएल के बाद ही जुलाई 2015 में पूर्व इंडियन क्रिकेटर सुनील गावसकर की कंपनी ने सरफराज को डेढ़ से दो करोड़ रुपए में साइन किया था। इस डील के साथ ही सरफराज करोड़पति बने गए थे। गावसकर के को-ओनर वाली कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (PMG) ने सरफराज के साथ तीन साल की डील की थी। सुनील गावसकर तब से सरफराज के फैन हैं जब उन्होंने 2009 हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में 439 रनों की पारी खेली थी।
भारत की अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य थे
सरफराज 2014 में भारत की अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य भी थे और रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम से इसी सीजन में अपना पहला मैच खेला।

40 रोटी, 4 KG चिकन और फल खाते हैं ये 'भीम

महिलाओं के प्रति हिंसा, उत्पीड़न व क्राइम को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कैंपेन ‘ऑरेंज द वर्ल्ड कैपेनिंग टू एंड वायलेंस अगेंस्ट वुमन’ के तहत बराड़ा में एक रैली निकाली जाएगी।  इस मौके पर बता रहा है, खली की तरह दिखने वाले महाबली भीम उर्फ राजेश कुमार के बारे में। 7.4 फीट लंबा ट्रैफिक कॉन्स्टेबल राजेश कुमार हरियाणा पुलिस को सेवा दे रहे हैं।
लंबाई के मामले में देश में तीसरा स्थान!
राजेश के आठ भाई-बहनों में से इतनी ज्यादा ऊंचाई किसी की नहीं है। लेकिन राजेश की यह लंबाई उनके लिए फायदेमंद सा। कुछ समय पहले हरियाणा सरकार ने उन्हें पुलिस में नौकरी दी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारत में राजेश की लंबाई तीसरे नंबर पर है तथा पंजाब-हरियाणा का वह सबसे लंबा व्यक्ति है। खली की तर्ज पर राजेश डेली 6 घंटे एक्सरसाइज करते हैं।
हर दो घंटे बाद खाना
155 किलो के राजेश को हर दो घंटे बाद खाना चाहिए होता है। राजेश हर रोज 40 अंडे, 40 रोटी, तीन किलो चिकन, 5 लीटर दूध और चार किलो फल खा जाते हैं। खुराक की पूर्ति न होने पर यह जवान भूखा रह जाता है। यह खर्च वो अपनी नौकरी और जमीन से होने वाली आय से खुद उठाते हैं।
आम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र
अपनी लंबाई की वजह से राजेश आम लोगों के बीच बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं। इस वजहबित हो रही है से वो जल्दी ही आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। यही देख कर उसकी ड्यूटी आम लोगों के बीच जागरूकता लाने वाले कैंपेन में ज्यादा लगाई जाती है, ताकि लोग उसे देखकर रुकें और उसकी बात सुनें। इन दिनों सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राजेश लोगों को हेल्मेट पहनने और सुरक्षित ड्राइविंग की नसीहत दे रहे हैं।

Wednesday, 2 December 2015

दवा में 'ब्रांड' के नाम पर लूट का काला कारोबार

दवा में 'ब्रांड' के नाम पर लूट का काला कारोबार
dailynewsupdate1
बीमारी से ज्यादा आम आदमी 'महंगी दवाओं' के बोझ से दब रहा है। सरकार, निजी दवा कंपनियों के मनमर्जी के दाम वसूलने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने में पूर्णत: असफल साबित हुई है। जन औषधालय, आम मरीज की पहुंच से दूर हैं और प्राइवेट दवा कपंनियों की तादाद बढ़ती जा रही है। ब्रांडिंग के खेल में जेनरिक दवाओं के महत्व को दबाया जा रहा है। जीवनदाता सफेदपोश डॉक्टरों का 'कमिशन' कई गुना बढ़ गया है। प्राइवेट दवा कंपनियों के मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव की घुसपैठ सरकारी अस्पतालों के अंदर खाने तक हो गई है और लूट का कारोबार चरम पर है। 
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मरीज को सस्ती दवा कैसे मिले? स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अभियान चलाने वाले एक्टिविस्ट आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि जिस दिन इस देश में डॉक्टर दवाओं की बढ़ती कीमतों पर सवाल उठाना शुरू कर देंगे और दवा कंपनियों से अपना 'कट' लेना छोड़ देंगे, दवा खुद-ब-खुद सस्ती हो जाएगी। देश को 'ब्रांड' की नहीं दवा की जरूरत है। लेकिन निजी दवा कंपनियां, दवा में ब्रांडिंग के नाम पर देश को लूट रही हैं। एक-दो दवा कंपनियों को छोड़ दिया जाए तो किसी के पास अपना रिसर्च प्रोडक्ट तक नहीं है। देश में 95 प्रतिशत बीमारियों का इलाज जेनरिक (पेटेंट फ्री) दवाओं से हो रहा है। फिर भी दवाएं महंगी हैं! 
ब्रांड के नाम पर लूट का खेल
दरअसल, यह पूरा खेल ही घालमेल का है। प्राइवेट दवा कंपनियां जेनरिक और एथिकल (ब्रैंडेड) दोनों तरह की दवाएं बनाती हैं। दोनों की कंपोजिशन समान होती है और इन्हें बनाने में कोई फर्क नहीं होता है। यहां तक की दोनों की गुणवत्ता और परफॉर्मेंस भी बराबर होती है। फर्क सिर्फ इतना है कि 'जेनरिक' दवाओं की मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर दवा कंपनियां पैसा खर्च नहीं करती हैं और इन्हें अपनी लागत मूल्य के बाद कुछ प्रोफिट के साथ बेच देती हैं। जबकि, ब्रांडेड दवाओं के लिए जमकर मार्केटिंग की जाती है। दवा कंपनियों के एमआर डॉक्टरों को इन दवाओं को ज्यादा से ज्यादा मरीजों को प्रिस्क्राइब करने के लिए 10 से 40 फीसदी तक कमीशन और तरह-तरह के गिफ्टों से नवाजते हैं। 
इसके चलते ही इन दवाओं की कीमत काफी बढ़ जाती है। आरटीआई कार्यकर्ता विनय के मुताबिक, बाजार में 80 फीसदी लोग जो खुद से दवा खरीद कर खाते हैं वो 'जेनरिक' दवा ही तो है। साल 2008 में सरकार ने जेनरिक को बढ़ावा देने के लिए जन औषधालय तो खोल दिेए लेकिन अभी इनकी पहुंच जनता से कोसों दूर है। सात साल बाद भी जन-औषधालयों की संख्या संख्या 200 को पार नहीं कर पाई है। विनय कहते हैं कि सरकारी दवाओं की सप्लाइंग में बड़ी खामी है जिसकी वजह से यह गैप नहीं मिट पाया है। आज डॉक्टर एक पर्टिकुलर ब्रांड लिखता है, केमिस्ट पर्टिकुलर ब्रांड बेचता है, मरीज पर्टिकुलर ब्रांड खाता है और एक पर्टिकुलर दवा कंपनी को इसका मुनाफा मिलता है।
स्वस्थ भारत अभियान के संयोजक आशुतोष कुमार सिंह के मुताबिक, गरीबी अपने आप में बीमारियों का समुच्य है। अगर आकंड़ों को देखें तो करीब 3 से 4 फीसदी लोग दवा महंगी होने की वजह से गरीबी रेखा से नहीं उभर पा रहे हैं। मतलब साफ है प्रतिवर्ष चार से पांच करोड़ लोग सिर्फ इसलिए गरीबी रेखा से नहीं निकल पा रहे हैं क्योंकि देश में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है और दवा की कीमतें आसमान छू रही हैं?
क्या टाइम फ्रेम में बांधकर बीमारियों को देश में पटका जाता है?
जानकार अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत भी बीमारियों को लाए जाने की आशंका व्यक्त करते हैं। खुद आशुतोष कहते हैं कि कई बार एक टाइम फ्रेम में बांधकर बीमारियों को देश में पटका जाता है। यह भी दवाओं को बेचने और बिकवाने का ही खेल है। बीमारी से ज्यादा प्रोपोगेंडा होता है। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि बीमारी नहीं है। बीमारी से ज्यादा माहौल है, जिसे हम स्वाइन फ्लू के वक्त देख चुके हैं। स्वाइन फ्लू के वक्त इस तरह का माहौल बना की 'मिनिमम किट निर्धारित हो गई'। यह किट खूब बिकी भी, लेकिन यहां इस बात पर गौर करना जरूरी है कि किन इलाकों में यह किट सबसे ज्यादा बिकी? यह किट उन्ही
इलाकों में बिकी जहां लोगों की बाइंग कैपिसिटी ज्यादा थी। इस तरह भी दवाओं को बेचने और बिकवाने का 'हिडन खेल' चलता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में अभी तक कुल मिलाकर 12-13 दवाएं ही इजात हुई हैं। देश में 35 हजार करोड़ का हेल्थ बजट पास होता है। लेकिन, उसका आटपुट क्या है? बीमारियां की संख्या लगातर बढ़ रही है। पोलियों को छोड़ दें तो हम किस बीमारी को देश से भगाने में सफल हुए हैं? भारत में पांच सरकारी दवा कंपनियां हैं और इनका सालाना टर्नओवर 600 करोड़ से भी कम है। जबकि इस देश का घरेलू दवा बाजार की बात करें तो वह 70 हजार करोड़ से भी ज्यादा का हो गया है। भारत का टोटल दवा बाजार 1 करोड़ 30 लाख के करीब है। ऐसे में सरकार की भागीदारी 600 करोड़ से भी कम है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दवा के क्षेत्र में सरकार का दखल कितना कम है?
सरकार, दवा को छोड़कर देश में सरकारी अस्पताल बना रही है, डॉक्टरों को बहाल कर रही है लेकिन सरकारी दवा की दुकानों को खोलने के दिशा में किसी भी तरह का प्रयास नहीं देखा जा रहा है। ऐसे में यह सवाल उचित ही है की जब इस देश के गली-गली में सरकारी शराब की दुकान हो सकती है तो सरकारी दवा की क्यों नहीं?
एक साल से अपडेट नहीं है NPPA की वेबसाइट!
वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की हिंदी वेबसाइट पर चैयरमैन का संदेश एक साल से भी ज्यादा हो गए हैं 'अंडर कंस्ट्रेक्शन' ही चल रहा है। डिजिटल इंडिया के नारे के बीच जब एनपीपीए अपनी वेबसाइट ही अपडेट नहीं कर पा रही है तो दवाओं का मूल्यों निर्धारण किस तरह करती होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है? दरअसल, राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण 400 दवाओं के मूल्य का निर्धारण करती है। लेकिन यहां भी कई तरह की खामियां हैं। एनपीए की जिम्मेदारी के हिसाब से उसका सेटअप तैयार नहीं हो पाया है। स्टाफ की भारी कमी है। नेशनल हेल्पलाइन नंबर को दो-तीन लोग मिलकर हैंडल कर रहे हैं। जबकि यहां एक्सपर्ट की जरूरत है।

चौथा टेस्ट मैच: दक्षिण अफ्रीका पर क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

चौथा टेस्ट मैच: दक्षिण अफ्रीका पर क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
: भारतीय टीम कल (गुरुवार) से शुरू हो रहे चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी तब सभी की नजरें फिरोजशाह कोटला की पिच पर होगी।
भारतीय टीम श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है और चौथा टेस्ट जीतकर श्रृंखला 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी। इससे वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी दूसरे स्थान पर पहुंच जायेगी। नागपुर में जामथा की पिच की आईसीसी मैच रैफरी जैफ क्रो द्वारा आलोचना किये जाने के बाद अब सभी की नजरें कोटला की पिच पर होगी। टीम निदेशक रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने नागपुर, बें
गलूर और मोहाली की पिच को लेकर आलोचना को दरकिनार कर दिया था लेकिन उन्हें अगले पांच दिन तक इसका सामना करना होगा।
कोटला की पिच पूरी तरह से टर्निंग नहीं होती है लेकिन यह धीमी जरूर है और इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। भारतीय स्पिन तिकड़ी अभी तक दक्षिण अफ्रीका के 50 में से 47 विकेट ले चुके हैं। आर अश्विन ने 24 और रविंद्र जडेजा ने 16 विकेट चटकाये हैं। लेग स्पिनर अमित मिश्रा को सात विकेट मिले हैं।
कोटला पर जडेजा अपनी लाइन और लैंग्थ से अधिक प्रभावी साबित हो सकते हैं जिस तरह रणजी मैचों में दिल्ली के ऑफ स्पिनर मनन शर्मा उपयोगी रहे हैं जिन्होंने 21 विकेट लिये हैं।

आप सोच भी नहीं सकते की क्या है इस वक्त का हॉटेस्ट ट्रेंड!

आप सोच भी नहीं सकते की क्या है इस वक्त का हॉटेस्ट ट्रेंड!हमारे पसंदीदा सेलेब्स जो भी पहनते हैं वो जल्द ही एक ट्रेंड बन जाता है. पॉइन्टेड शोल्डर्स से लेकर थाई-हाई स्लिट्स तक, सेलिब्रिटीज़ जो कुछ भी पहनते हैं वो आमतौर पर आम लड़कियों के वॉर्डरोब में भी जगह बना ही लेता है.
Dolce & Gabbana की वो शीयर ड्रेसेज़ याद हैं? कुछ साल पहले लोग इनके दीवाने हो गए थे जब Cannes और Filmfare अवॉर्ड्स में डीवाज़ शीयर पहनने लगीं. फिर आए केप्स. Gwyneth Paltrow के Tom Ford केप से लेकर Lupita Nyongo के रेड Ralph Lauren गाउन तक जो एक मेजर ट्रेंड बन गया.
पर ये एक ऐसा रंग है जो शायद ही कभी ट्रेंड से बाहर जाए. पिंक हर लड़की की पसंद है. ये ना सिर्फ मज़ेदार और फेमिनिन है बल्कि बेहद ग्लैमरस भी है. ब्लश पिंक से लेकर हॉट पिंक तक, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर कोई पिंक में कमाल लगता है.

तमाशा की पार्टी में क्यों नहीं आईं कैटरीना कैफ?

तमाशा के रिलीज को हुए चार दिन नहीं हुए और सक्सेस पार्टी मना ली गई। खैर, इस पार्टी में ढेर सारे कलाकार मौजूद थे। दीपिका के जश्न में उनके खास दोस्त रणवीर सिंह आएं, लेकिन रणबीर की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ अपने बॉयफ्रेंड के जश्न में शामिल नहीं हुई और खुसपुसाहट चलती रही कि कैटरीना क्यों नहीं आई। 
कुछ लोगों का कहना है कि पार्टी में 'तमाशा' की हीरोइन दीपिका पादुकोण भी शामिल थीं और कैटरीना उनसे सामना नहीं करना चाहती थीं। गौरतलब है कि कैटरीना के वर्तमान बॉयफ्रेंड की दीपिका एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी है इसलिए कैटरीना ने आमना-सामना होने की नौबत ही नहीं आने दी। कैटरीना ग्रुप का कहना है कि कैटरीना शूटिंग में व्यस्त थीं इसलिए नहीं आ सकी। अब भला कौन इस पर विश्वास करेगा।\

मेरे बच्चे मुझे अजीब मानते हैं: एंजेलिना जोली

Image Loadingहॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म मेकर एंजेलिना जोली का कहना है कि उनके बच्चे उन्हें अजीब मानते हैं और उनका मजाक उडमना पसंद करते हैं।
    फीमेल फर्स्ट की खबर के अनुसार, करियर के मामले में पेशेवर रूख अपनाने वाली जोली ने कहा कि जब वह अपने घर पर होती हैं तो बैड्र पिट और उनके बच्चे मेडोक्स (14), पैक्स (11), जाहरा (10), शिलोह (9) और नॉक्स एवं विवियन (7) उनके व्यक्तित्व का एक दूसरा ही पहलू देखते हैं। उन्होंने कहा, वे सोचते हैं कि मैं अजीब हूं। ठीक है, वे ऐसा सोच सकते हैं। मेडोक्स मेरे साथ कई बार लिखने के बारे में बात करता है जैसे कि वह सोचता ही न हो कि मैं इसमें बेहद खराब हूं। विवियन इस बात से बेहद खुश हैं कि एक पांडा फिल्म में मैं बाघ हूं।जोली ने कहा, लेकिन वह एक छोटी सी बच्ची है, वह बहुत प्यारी हैं मेरा मतलब है, कई बार मैं बिल्कुल शांत हो सकती हूं लेकिन वे मुझसे उलक्षना चाहते हैं। वे मेरा मजाक बनाना चाहते हैं मैं छोटी सी मां होती हूं।

बड़े होकर बच्चा मोटा होगा या पतला, इस बात पर करता है निर्भर

नवजात के लिए 'प्रोटीन' बेहद जरूरी होता है. यह पोषक तत्व 20 सामान्य एमीनो एसिड से मिलकर बना होता है जो बच्चों को शक्ति प्रदान करते हैं. बच्चे को यह प्रोटीन मां के दूध से प्राप्त होता है. बच्चे के जीवन के पहले चार से छह महीनों में स्तनपान ही प्रोटीन के सही स्तर को बनाए रखने का सबसे बेहतर तरीका माना गया है. दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल में नियोनैटोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतीश सालूजा के अनुसार, "जब मां के गर्भाशय में बच्चे का विकास हो रहा होता है तो उसे ल
गातार एमीनो एसिड्स मिलते रहते हैं, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद एमीनो एसिड की यह निरंतर आपूर्ति सामयिक ओरल इनटेक के चक्र में टूट जाती है. जब बच्चा दूध पीता है तो उसके द्वारा यह आपूर्ति दोबारा शुरू हो जाती है."

'सुल्तान' सलमान की फिल्म है इसलिए उत्साहित हूं: कबीर खान

सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' बना चुके कबीर खान उनकी अगली फिल्म 'सुल्तान' के लिए उत्साहित हैं. निर्देशक पान नलिन की फिल्म 'एंग्री इंडियन गॉडेसेस' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे कबीर ने कहा, "बिलकुल 'सुल्तान' सलमान खान की फिल्म है और फिल्म का निर्देशन कर रहे अली अब्बास जफर मेरे करीबी दोस्त हैं. 'न्यूयॉर्क' में पहले वह मेरे सहायक थे. वह मेरे भाई जैसे हैं, इसलिए मैं 'सुल्तान' देखने के लिए उत्साहित हूं."

उन्होंने कहा, "फिल्म में सलमान खान का लुक बहुत अच्छा है. उन्होंने जो भी शूट किया है वह सब मैंने देखा है और वह बहुत अच्छा है." 'सुल्तान' यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित है. फिल्म का पहला ऑडियो टीजर जारी कर दिया गया है, इसमें सलमान एक पहलवान की भूमिका में हैं.

फिल्म में सलमान खान का लुक जारी कर दिया गया है, जिसमें वह मूछ और छोटे बाल में नजर आ रहे हैं.

अमेरिका ने पेरिस में मोदी-शरीफ के बीच हुई बैठक का स्वागत किया

अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच सोमवार को पेरिस में हुई बैठक का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘हम भारत और पाकिस्तान के बीच इस प्रकार की वार्ता और संबंधों का हमेशा स्वागत करते हैं।’ 
टोनर ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच रचनात्मक संबंध केवल दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के लिए और इसकी स्थिरता के लिए भी अच्छी चीज है।’ मोदी और शरीफ के बीच संक्षिप्त बैठक हुई जिसमें उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाए और फिर बैठकर कुद देर बात की। भारत ने जहां इसे शिष्टाचार के नाते हुई मुलाकात करार दिया है वहीं पाकिस्तान ने बैठक को अच्छा बताया।

लंबे समय तक कर्ली बाल चाहिए? तो ये अपनाये टिप्स

How to Make Curls Stay Longer, how to make curls at home, hair style, hair tips, hair dos, curly hair, beauty, silky hair, curling hair, curling iron, how to use, Latest Lifestyle News , Hindi News, Sanjeevnitoday Newsसिल्की स्ट्रेट बाल कभी-कभी बोरिंग भी लगने लगते हैं। क्योंकि इन सुपर स्ट्रेट हेयर में कर्ल्स रूकते नही हैं, कर्ल करवा कर जैसे ही आप सैलून के बाहर निकलती हैं ये लॉक्स फिर से फ्लैट हो जाते हैं। इसीलिए Fashion101.in आपको बता रहा है कुछ टिप्स, जिन्हें फॉलो कर आप घर पर इन कर्ल्स को ज़्यादा टाइम पर टिका सकती हैं।
कंडीशनर - बालों में ज़्यादा कंडीशनर उन्हें स्लिपरी बनाता है और इससे बालों में कर्ल्स
टिक नहीं पाते। इसीलिए कंडीशनर कम लगाएं। साथ ही हमेशा हेयर वॉश करने के अगले दिन ही बालों को कर्ल करें। क्योंकि ऐसे में बालों में नैचुरल ऑयल होगा, जिससे बालों में कर्ल्स ज़्यादा टाइम तक बने रहेंगे। क्या आपने नो-शैम्पू मूवमेंट के बारे में सुना है?
कर्ल करने से पहले- बालों को कर्लिंग आयरन में लगाने से पहले उसमें मूस लगा लें। एक बेसबॉल साइज़ जितना मूस लें और बालों की जड़ों से लेकर एंड्स तक लगाएं। ये आपके बालों के ऊपर एक कवच बनाएगा, जिससे कर्ल्स अच्छे से टीके रहेंगे। आप नारियल या आर्गन तेल भी लगा सकती हैं।
 8 तरह के हेयर ऑयल्स और उनके फायदे
कर्ल और क्लिप - कुछ सेकेंड्स में कर्ली बाल पाने के लिए कई कर्लिंग रॉड्स और फ्लैट आइरन्स आती हैं। लेकिन कर्ल करने के बाद आपका अगला स्टेप होना चाहिए क्लिप। अगर आपके बाल बहुत तब तो ये बहुत ज़रूरी है ही स्लीक हैं। इसीलिए बालों को कर्ल करने के 5 सेकेंड बाद बालों से रॉड हटाएं और डकबिल क्लिप या बॉबी पिन लगा लें। 5 से 10 मिनट रूकें। अगर आप हीट डैमेज से बालों में होने वाले नुकसान के बारे में परेशान हैं तो रात भर सॉफ्ट स्पॉंज रोलर्स लगा कर सोएं। इससे आपको बिना बालों को डैमेज किए वही रिज़ल्ट मिलेगा। 

क्लिप के बाद - बालों से क्लिप खोलने के बाद बालों को उंगलियों से बिखेरें। आप कैसे भी कर्ल करें, हर बार उन्हें उंगलियों से ही बिखेरे, इससे कर्ल्स बालों में ज्यादा टाइम तक बने रहेंगे। आखिर में हेयर स्प्रे लगाएं, बस आप तैयार हैं।

अब गुगल पर सेव और डीलीट भी कर सकेंगे इमेज

अब सेव-डिलीट कर सकेंगे इमेज, Google ने शुरू किया इमेज का लेटेस्ट फीचर 
dailynewsupdate1
सर्च इंजन गूगल ने इमेज को लेकर एक खास फीचर जोड़ा है इस फीचर से आज इमेज
  • को सेव कर सकेंगे और इसके साथ-साथ इमेज को आर्गनाइज करने की भी सुविधा है। यह फीचर मोबाइल ब्राउजर पर काम करेगा। यह फीचर गूगल प्लस के पुराने वर्जन के फोटो एप जैसा ही है।
इमेज के इस नए फीचर में कुछ खामियां भी हैं जैसे सेव इमेज को आप डेस्कटॉप पर नहीं देख सकते। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में शुरू किया गया है, इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे दुनिया के बाकि देशों के साथ-साथ भारत में भी जल्द लांच किया जाएगा। 
कैसे करेगा फीचर काम
आप जैसे ही गूगल सर्च इंजन में कोई इमेज सर्च करेंगे तो उस इमेज के नीचे आपको एक सेव बटन दिखेगा। सेव की गई इमेज को इमेज रिजल्ट पैड के नीचे क्लिक करके देखा जा सकता है। ऊपर दिए गए दो टैब में आपको सेव किए गए इमेज को देखने और ऑर्गनाइज करने का ऑप्शन मिलेगा। 
डिलीट- रिनेम भी की सकती है इमेज
सेव इमेज पर क्लिक करके इसे एडिट, डिलीट या रीनेम भी किया जा सकता है. स्मार्टफोन की फोटो गैलरी की तरह ही यहां एक बार में कई फोटो सेलेक्ट करके डिलीट कर सकते हैं. इमेज पर क्लिक करके आप इमेज की सोर्स वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

जुकरबर्ग बने पिता, बेटी के लिए डोनेट करेंगे अपने 99% शेयर्स

पत्नी और बेटी के साथ मार्क जकरबर्ग, फोटो उनके फेसबुक पेज से लिया गया है.
dailynewsupdate1
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के को-फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को दो एलान किए। पहला- वाइफ प्रिसिला चान ने बेटी को जन्म दिया है। उसका नाम रखा गया है मैक्स। दूसरा- बेटी के जन्म लेने की खुशी में वे बड़ी चैरिटी करेंगे। यानी फेसबुक में अपने और पत्नी के नाम जितने शेयर हैं, उसका 99 फीसदी हिस्सा आने वाले वर्षों में डोनेट करेंगे।
डोनेशन की वजह?
जुकरबर्ग अपनी बेटी के लिए दुनिया को बेहतर जगह बनाने के मकसद से शेयर डोनेट करना चाहते हैं। इस चैरिटी का नाम होगा चान-जुकरबर्ग इनिशिएटिव। जुकरबर्ग ने यह एलान अपने फेसबुक पेज पर किया। इस मैसेज को अब तक 3.60 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि जुकरबर्ग ने पहले ही ‘गिविंग प्लेज’ साइन किया था। ‘गिविंग प्लेज’ यानी दुनिया के अमीर लोगों का वह कमिटमेंट जिसके तहत वे अपनी आधी से ज्यादा दौलत दान करेंगे।
99 फीसदी यानी कितना? ऐसे समझिए
- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, फेसबुक की टोटल नेट वर्थ 303 अरब डॉलर यानी 19 लाख करोड़ रुपए है।
- जुकरबर्ग के पास 54 फीसदी शेयर हैं। इन 54 फीसदी में से 99 फीसदी शेयर वे डोनेट करने वाले हैं।
- इस 99 फीसदी शेयर के मायने हैं 45 अरब डॉलर।
- यह रकम रुपए में होती है 2.85 लाख करोड़।
- यानी नेपाल, अफगानिस्तान और साइप्रस जैसे देशों की जीडीपी का दोगुना। तीनों देशों की जीडीपी 20 अरब डॉलर के आसपास है।
- जुकरबर्ग अपने शेयरों का उतना हिस्सा डोनेट करेंगे, जितना दुनिया के 106 देशों की जीडीपी भी नहीं है।
- आईएमएफ वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के मुताबिक, दुनिया के 106 देशों की जीडीपी 45 अरब डॉलर से कम है।
दुनिया के सबसे कम उम्र के डाेनर

- जकरबर्ग अपने इस एक कदम से दुनिया के सबसे कम उम्र के डोनर बन गए हैं। वे 31 साल के हैं।
- उनसे पहले बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट ने 2006 में गेट्स फाउंडेशन को 31 अरब डॉलर का डोनेशन देने का फैसला किया था। तब बफेट 76 साल के थे।
- माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने 2000 में जब बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की शुरुआत की थी, तब उनकी उम्र 45 साल थी।
मैटरनिटी और पैटरनिटी पर मिलती है 4 महीने की छुट्टी
फेसबुक में ऐसा नियम है कि यहां काम करने वाला कोई भी अमेरिकी इम्प्लॉई मैटरनिटी और पैटरनिटी के लिए चार महीने की छुट्टी ले सकता है। प्रिसिला के प्रेग्नेंट होने के बाद जुकरबर्ग ने भी दो महीने की छुट्टी लेने का फैसला किया था। हालांकि, कंपनी के नियम के मुताबिक, वे चार महीने की छुट्टी भी ले सकते थे।
जुकरबर्ग ने लिखा बेटी के नाम लेटर
यह साफ नहीं है कि मैक्स किस तारीख को जन्मी। जुकरबर्ग ने वाइफ प्रिसिला और बेटी मैक्स के साथ फेसबुक पर फोटो शेयर की। उन्होंने बेटी के नाम एक लेटर भी लिखा।
डियर मैक्स,
तुम्हारी मां और मेरे पास यह बताने के लिए लफ्ज नहीं हैं कि तुमने हमारे फ्यूचर के लिए कितनी उम्मीदें दे दी हैं। तुम्हारी नई जिंदगी वादों से भरी है। हमें उम्मीद है कि तुम खुश रहोगी, सेहतमंद रहोगी, ताकि दुनिया को पूरी तरह एक्सप्लोर कर सकोगी। तुमने हमें दुनिया को उम्मीद के साथ देखने की एक वजह दे दी है।
सभी पेरेंट्स की तरह हम भी चाहते हैं कि तुम हमसे ज्यादा बेहतर तरीके से जिंदगी बिताओ। सुर्खियां भले ही ये बताती हों कि क्या-कुछ गलत हो रहा है, लेकिन दुनिया बेहतर होती जा रही है। हेल्थ सुधर रही है। गरीबी कम हो रही है। नॉलेज बढ़ रहा है। लोग आपस में जुड़ रहे हैं। हर फील्ड में हो रही टेक्नोलॉजी की प्रोग्रेस यह बताती है कि तुम्हारी जिंदगी आज की हमारी जिंदगी से कहीं बेहतर होगी।
हम इसके लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। और यह सिर्फ इसलिए नहीं होगा कि हम तुम्हें प्यार करते हैं, बल्कि यह इसलिए हाेगा, क्योंकि अगली जनरेशन के सभी बच्चों की मॉरल रिस्पॉन्सिबिलिटी हम पर है।
हम मानते हैं कि सभी की जिंदगी एक जैसी है। हमारी सोसाइटी की जिम्मेदारी है कि वह सिर्फ अभी जी रहे लोगों के लिए नहीं, बल्कि इस दुनिया में आने वाले लोगों की जिंदगी सुधारने के लिए इन्वेस्ट करे।

लड़के लड़कियों की इन अदाओं पर मर-मिटते हैं क्यों ...

love, crazy in love, sex, couple, relationship, Latest Lifestyle News, sanjeevnitoday news, Hindi news
लगभग हर लड़की को अच्छा लगता है कि उसका पार्टनर सिर्फ और सिर्फ उसे ही देखे, उसी के बारे में बातें करें और प्यार...प्यार तो सिर्फ और सिर्फ उसे ही करे। हालांकि आकर्षण का केंद्र होना सभी को अच्छा लगता है लेकिन लड़कियों के मामले ये कुछ ज्यादा ही होता है। लड़कियां चाहती हैं कि सब उन्हें ही अटेंशन दें। अपने पार्टनर को लेकर उनकी उम्मीद यही होती है कि वो उनके लिए क्रेजी हो, पर ये
सब संभव कैसे है? अगर आप भी चाहती हैं कि आपका पार्टनर केवल आप पर ही ध्यान दे तो आप भी ये तरीके आजमा सकती हैं।
1. लड़कों को ऐसी लड़कियां बहुत अच्छी लगती हैं जो अपने आप में रहती हैं। ऐसी लड़कियां जिन्हें ये पता होता है कि उन्हें क्या चाहिए और क्या नहीं। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर लड़कियां भी लड़कों को पसंद होती हैं। इसके साथ ही लड़की के दोस्त अगर अच्छे हैं तो ये बात भी लड़के को इंप्रेस करती है।
2. आपको कभी भी खुली हुई किताब बनने की जरूरत नहीं है। किसी भी रिश्ते में धीरे-धीरे खुलने की जरूरत होती है। लड़कों को ऐसी लड़कियां बहुत पसंद होती हैं जो हमेशा रहस्यमयी बनी रहती हैं। इससे उनके मन में लड़की को और अधिक जानने की भावना हमेशा बनी रहती है।
3. भूलकर भी किसी लड़के से अपने बीते कल के बारे में बातें मत कीजिए। लड़के, लड़कियों के बीते कल को जानकर उन्हें जज करते हैं। जब आपको यकीन हो जाए कि आपका रिश्ता मजबूत हो चुका है तब आप उसे सबकुछ बता सकती हैं।
4. ज्यादातर लड़के, लड़कियों को हमेशा सुंदर कपड़ों और मेकअप के साथ देखना पसंद करते हैं। उन्हें अच्छे कपड़े पहनी लड़की किसी भी सामान्य लड़की की तुलना में ज्यादा आकर्षित करती है। अधिकांश लड़के चाहते हैं कि उनकी पार्टनर समझदार हो। ये आप पर निर्भर करता है आप किस तरह अपनी समझदारी का प्रदर्शन करती हैं।