Friday, 9 January 2015

PHOTOS:एक्ट्रेस ने रेप में बांग्लादेशी क्रिकेटर को भिजवाया जेल, शादी की रखी थी शर्त

ढाका. एक 19 साल की एक्ट्रेस के साथ बलात्कार करने के आरोप में बांग्लादेश की क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम के सदस्य रुबेल हुसैन को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। कोर्ट के इस फैसले ने 24 वर्षीय फास्ट बॉलर रुबेल के अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेने पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
 
नाजनीन अख्तर हैप्पी नाम की एक्ट्रेस ने 19 दिसंबर को रुबेल पर शादी का झूठा वादा कर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार को ढाका की एक कोर्ट ने रुबेल की जमानत याचिका को खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया। हालांकि, रुबेल हुसैन का कहना है कि नाजनीन उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने नाजनीन से शादी का वादा करने की बात से भी इनकार किया। रुबेल 2009 से बांग्लादेश के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। वह अब तक 22 टेस्ट मैच में 32 विकेट ले चुके हैं। वहीं, 53 वनडे मैच में उन्होंने 69 विकेट लिए हैं। 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक वनडे मैच में वह हैट्रिक लगा चुके हैं।
 
एक्ट्रेस की शिकायत 
नाजनीन के मुताबिक, फेसबुक के जरिए उनकी हुसैन से मुलाकात हुई थी। नाजनीन के मुताबिक, बीते 9 महीने से दोनों के बीच रिश्ते हैं। नाजनीन का कहना है कि रुबेल ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में वह शादी करने से मुकर गया। नाजनीन ने यह आरोप भी लगाया कि रुबेल के किसी अन्य लड़की के साथ भी संबंध थे। वह जब भी उससे शादी की बात करती, तो वह टाल देता था। 
 
शिकायत वापस लेने के लिए रखी थी शर्त
कोर्ट में शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद ही इस अभिनेत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि यदि रुबेल उनसे शादी के लिए तैयार होते हैं, तो वह शिकायत वापस ले सकती हैं। 
 
कौन हैं नाजनीन 
नाजनीन ने 2013 में बांग्लादेशी फिल्मों में पदार्पण किया था। इसी साल आई उनकी फिल्म 'किछु आशा भालोबाशा' बांग्लादेश में काफी लोकप्रिय हुई थी। इसी फिल्म से उनके नाम के साथ हैप्पी शब्द जुड़ गया था।
 

No comments:

Post a Comment