मुंबई. महाराष्ट्र पुलिस फ़ोर्स देश के सबसे बड़े पुलिस बलों में से
एक है, जो अपराध पर लगाम लगाने के साथ-साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए
रखने का काम बखूबी कर रही है। आपराधिक मामले सुलझाने के अलावा महाराष्ट्र
पुलिस के जवान दूसरे क्षेत्रों में भी नाम रोशन कर चुके हैं। इन उपलब्धियों
के बारे में बताने के लिए आज से हम 'महाराष्ट्र पुलिस के जाबांज' के नाम
से विशेष सीरीज शुरू कर रहे हैं। जिसके तहत आज हम महाराष्ट्र पुलिस के
'अर्नाल्ड' कहे जाने वाले जांबाज जवान किशोर डांगे के बारे में बता रहे
हैं।
वे महाराष्ट्र के जालना जिले की पुलिस फोर्स में कॉन्स्टेबल पद पर
तैनात हैं। पुलिस में नौकरी के साथ-साथ किशोर डांगे बॉडी बिल्डिंग भी करते
हैं। इसकी बदौलत वे देश-विदेश की कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में खिताब
जीत चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने नॉर्थ आयरलैंड के बेलफास्ट में हुए
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।
गरीब परिवार में हुआ था जन्म
मिस्टर महाराष्ट्र, मिस्टर मराठवाड़ा जैसे कई खिताब किशोर अपने नाम कर
चुके हैं। इसके अलावा वे कई विदेशी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुके
हैं। जालना के एक गरीब परिवार में जन्मे किशोर को पुलिस की नौकरी कड़ी मेहनत
के बदौलत मिली। संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वे इस
मुकाम को हासिल करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ बॉडी बिल्डिंग पर भी ध्यान
देते थे। आर्थिक तंगी के कारण कई बार उनकी प्रैक्टिस छूटी। पर जैसे ही
पुलिस में नौकरी मिली उन्होंने बॉडी बिल्डिंग पर फोकस किया जिसकी बदौलत वे
इस मुकाम पर पहुंच सके।
No comments:
Post a Comment