Tuesday, 6 January 2015

वर्ल्‍ड कप: इन 15 पर आई जिताने की जिम्‍मेदारी, जानिए टीम से क्‍यों बाहर रहे युवराज

वर्ल्ड कप जिताने की जिम्‍मेदारी टीम में रखे गए इन क्रिकेटर्स पर आई
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाटी रायुडू, मोहम्मद शमी, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, स्टुअर्ट बिन्नी, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर, उमेश यादव, इशांत शर्मा । 

युवराज के नहीं रखे जाने के तीन कारण
 
1. राजी नहीं थे धोनी?
संदीप पाटिल, सबा करीम, विक्रम राठौड़ और राजेंद्र हंस जैसे सिलेक्टर्स चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने मंगलवार दोपहर बीसीसीआई दफ्तर पहुंचे थे। मीटिंग करीब 1 बजे शुरू हुई। रॉजर बिन्नी थोड़ी देर से मीटिंग में शामिल होने पहुंचे। कप्तान धोनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, युवराज सिंह को टीम में लेने को लेकर धोनी सहमत नहीं थे।
 
2. कोच डंकन फ्लेचर भी युवराज को रखे जाने के पक्ष में हीं बताए जाते हैं।
 
3. जेडजा की फिटनेस: युवराज की जगह तब बन सकती थी, जब र‍विंद्र जडेजा फिट न होते, लेकिन उनके फिट नहीं होने की संभावनाओं को खारिज कर दिया गया।
 
14 फरवरी से शुरू होगा 'महामुकाबला'
वर्ल्ड कप 14 फरवरी से शुरू होगा और खिताबी मुकाबला 29 मार्च को खेला जाएगा। मौजूदा चैम्पियन भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 फरवरी को एडिलेड में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। 
 
क्या कहना है पूर्व क्रिकेटरों का
 
चयनकर्ताओं ने अच्छी टीम चुनी है। अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बीच अच्छा बैलेंस स्थापित किया गया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की परिस्थितियां भारतीय टीम के माकूल नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी मुझे टीम पर भरोसा है। हालांकि, मेरी टीम में युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा भी होते। मैं भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं देता हूं।-सैयद किरमानी
 
रविंद्र जडेजा एक मैच विनर प्लेयर हैं। ऐसे में टीम में उनका चयन सही है। -सौरभ गांगुली
 
चयनकर्ताओं ने अच्छी टीम चुनी है। हमारी बल्लेबाजी हमारी ताकत है। वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए त्रिकोणीय श्रृंखला एक बहुत अच्छा मौका है। यहां दो प्रमुख टीमों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। -मनोज प्रभाकर
 
त्रिकोणीय सीरीज बताएगी कि भारतीय टीम कितने पानी में है। इससे पता चल सकेगा कि सिलेक्टर्स ने सही टीम चुनी है या नहीं।-बिशन सिंह बेदी

No comments:

Post a Comment