Tuesday, 20 January 2015

दुष्प्रचार पर दिग्विजय चौटाला के खिलाफ मामला दर्ज

जगरावां (यशवंत राय)। सोशल नेटवर्किंग साइट पर पूज्य गुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा बनाई गई फिल्म एमएसजी द् मैसेंजर आॅफ गॉड के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर इनैलो नेता व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सहित दो के खिलाफ मंगलवार को हठूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने उक्त लोगों के खिलाफ थाना हठूर में शिकायत दर्ज करवाई थी।
    जानकारी देते हुए ब्लॉक जगरावां के भंगीदास बलबीर इन्सां, समिति के सदस्य जगदीश चंद, राजू इन्सां, अवतार सिंह इन्सां, रवीन्द्र सिंह इन्सां, प्रीतम सिंह इन्सां, गुरदीप सिंह इन्सां, कपूर सिंह इन्सां, अमरजीत सिंह इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां, रमेश इन्सां, सुरजीत सिंह इन्सां, कमलजीत सिंह इन्सां इत्यादि ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर उक्त लोगों ने फिल्म एमएसजी के खिलाफ दुष्प्रचार किया और अपशब्द लिखे। इससे डेरा प्रेमियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस संबंध में डेरा अनुयायियों ने थाना हठूर में शिकायत दर्ज करवाई थी। कई डेरा प्रेमी इस बाबत एसएसपी लुधियाना (ग्रामीण) रवचरण सिंह बराड़ से भी मिले थे। उन्होंने भरोसा दिलवाया था कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत एसएसपी रवचरन सिंह बराड़ के आदेशानुसार तुरंत कार्रवाई करते हुए हरियाणा के इनैलो नेता व इनसो के राष्ट्रीय प्रधान दिग्विजय सिंह चौटाला और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्लॉक जगरावां के भंगीदास बलबीर इन्सां, समिति के सदस्यों और साध-संगत ने कहा कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, ताकि समाज का माहौल शांत रह सके।

No comments:

Post a Comment