नई दिल्ली. सुनंदा पुष्कर को डर था कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर
उन्हें तलाक दें देंगे। वे पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से शशि की बढ़ती
नजदीकियों से चिंतित थीं। सुनंदा की दोस्त पत्रकार नलिनी सिंह ने एसडीएम को
दिए बयान में यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि सुनंदा को पूरा यकीन था कि
जून 2013 में शशि और मेहर ने दुबई में तीन रातें साथ बिताई थीं। वे दोनों
के बीच रोमांटिक मैसेज से परेशान थीं। सुनंदा की मौत से एक रात पहले भी
नलिनी ने सुनंदा से फोन पर बात की थी। पिछले साल 17 जनवरी को होटल लीला
पैलेस में सुनंदा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
हर ने थरूर से कहा था, ‘मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती’...
सुनंदा पुष्कर मौत मामले में अहम गवाह पत्रकार नलिनी सिंह का बयान
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की परेशानियां बढ़ा सकता है। एक अंग्रेजी
अखबार ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से नलिनी सिंह के बयान को उजागर
किया है। अखबार के मुताबिक, सुनंदा ने अपनी मौत से पहले नलिनी सिंह को
बताया था कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने शशि थरूर से कह दिया है कि वह
उनके बिना नहीं रह सकती।
अहमद पटेल से मिले थरूर
इस बीच, थरूर रविवार रात को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से मिले। सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच सुनंदा की मौत पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, थरूर से इस्तीफा लेने का पार्टी का अभी कोई इरादा नहीं है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को कहा कि थरूर मामले में आरोपी नहीं हैं। उनको बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ लोग उन दस्तावेजों तक पहुंच होने का दावा कर रहे हैं, जो केवल जांच एजेंसी के पास हो सकते हैं।

No comments:
Post a Comment