नई दिल्ली/लखनऊ: फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' का प्रमोशन करने राजधानी
पहुंचीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने खुद के निभाए किरदार की तुलना बीएसपी
सुप्रीमो से कर डाली। पत्रकारों ने जब भंवरी देवी की तुलना मायावती से करने
पर सवाल खड़े किए तो मल्लिका ने कहा, "मायावती कौन सी दूध की धुली हैं।"
मल्लिका फिल्म में अनोखी देवी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की कहानी
भंवरी देवी से प्रभावित बताई जाती है। कुछ साल पहले राजस्थान की नर्स भंवरी
देवी का अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। उसके पति ने आरोप लगाया था कि
राज्य सरकार के मंत्री महिपाल मदेरणा का इसमें हाथ है। भंवरी देवी पर आरोप
थे कि उन्होंने मंत्री की आपत्तिजनक हालत में एक सीडी बना ली थी। इस सीडी
के जरिए वह मंत्री को ब्लैकमेल करके अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा
करना चाहती थीं। 'डर्टी पॉलिटिक्स' में मल्लिका के अलावा अनुपम खेर, ओम
पुरी, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्राफ आदि काम कर रहे हैं। यह फिल्म 13 फरवरी
को रिलीज होगी। गुरुवार को ही बसपा सुप्रीमो मायावती अपना 59वां बर्थडे मना
रही हैं।
मायावती ने साधारण तरीके से मनाया बर्थडे
बीएसपी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती का 59वां जन्मदिन मनाया। पार्टी ने इस मौके को जनकल्याणकारी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला
किया है। पहले लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर मायावती 59 किलो का केक
काटकर मनाने वाली थीं, लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम बदल दिया गया। उन्होंने
सादगी के साथ अपना बर्थडे मनाने का फैसला किया।
जन्मदिन पर मायावती ने साधा सपा पर निशाना
अपने जन्मदिन पर मायावती ने कहा, ''कार्यकर्ता सर्वसमाज में गरीबों और असहायों की मदद करें। जब राज्य में बसपा की सरकार थी, तब उनके बर्थडे पर जनकल्याण से जुड़े तमाम कार्य किए जाते थे। इनसे गरीब और दलित वर्गों की मदद की जाती थी। जब से सपा की सरकार बनी, तब से इन जनकल्याणकारी कार्यों को बंद करवा दिया गया।''

बीजेपी और कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथों
माया ने इस मौके पर कांग्रेस की यूपीए सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपीए ने अपनी सरकार के दौरान कई गलत नीतियां और योजनाएं चलाईं। गलत फैसले भी लिए गए। माया के मुताबिक, भाजपा ने इन्हीं गलत नीतियों और फैसलों का राजनीतिक फायदा 2014 के लोकसभा चुनाव में उठाया।

No comments:
Post a Comment