Friday, 9 January 2015

चार्ली हेब्दो के हमलावर बिल्डिंग में छिपे, सुरक्षाकर्मियों ने घेरा

 
पेरिस. व्यंग्य पत्रिका 'चार्ली हेब्दो' के दफ्तर पर हमला करके 12 लोगों को मौत के घाट उतारने के आरोपी दो भाईयों चेरिफ कुआची और सईद कुआची द्वारा शुक्रवार को एक कार और उसमें सवार कम से कम एक महिला को अगवा किए जाने की खबर है। संदिग्धों ने कार से भागते वक्त फायरिंग की। घटना पेरिस के उत्तर पूर्व इलाके में नेशनल हाइवे पर हुई। बाद में वे कार से उतरकर  डमार्टिन अन गोले इलाके में स्थित एक मकान में घुस गए। बंधक भी उनके साथ ही है। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को कहा गया है कि वे घर के अंदर ही बने रहें। इलाके को खाली करा लिया गया है और मौके पर कई एंबुलेंस पहुंच गए हैं। फ्रांस 24 के मुताबिक, इसमें फायरिंग और कार चेज में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस ऑपरेशन में एक हजार अफसरों को लगाया गया है। इनमें स्पेशल फोर्सेज के जवान भी शामिल हैं। चैनल के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी बिल्डिंग के अंदर घुसने के लिए राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। इलाके की हेलीकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। फ्रेंच मीडिया के मुताबिक, घटनास्थल से करीब ही स्थित एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के ऑपरेशंस पर रोक लगा दी गई है।  
सीरिया में जंग लड़ चुका है एक हमलावर
इस बीच, फ्रांस के रक्षा सूत्रों ने जानकारी दी है कि हमलावरों में से एक शरीफ कौची ने सीरिया में चल रही जंग में भी हिस्सा लिया था। अब फ्रांस और अमेरिका इस मामले में दोनों ट्रेवल डीटेल्स खंगाल रहे हैं। फ्रांस सरकार ने इन दोनों के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं।
 
आतंकियों के पास रॉकेट लॉन्चर
फ्रांस की पुलिस और स्पेशल आर्मी टीम दोनों आतंकियों की खोज में जुटी हुई है, लेकिन दोनों अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों ही आतंकियों के पास काफी हथियार और गोला-बारूद के साथ ही रॉकेट लॉन्चर भी है। 
 
अल कायदा ने दी ट्रेनिंग
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा है कि पेरिस पर हमला करने वाले तीन में से दो आतंकियों को अल कायदा ने ट्रेनिंग दी थी। अखबार ने कहा है कि दोनों ही आतंकी ट्रेंड लड़ाके नजर आते हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि सैयद और शरीफ कौची नामक दोनों में से एक आतंकी ने यमन की यात्रा की थी और इस बात की पूरी संभावना है कि उसने वहां अल कायदा से हमले का प्रशिक्षण लिया हो। अधिकारी ने कहा कि हम फ्रांस को अपने पास उपलब्ध पूरी जानकारी मुहैया करा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment