Monday, 19 January 2015

कल से छह दिन बंद रहेंगे बैंक -हड़ताल में 10 लाख कर्मचारी होंगे शामिल

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग पर सरकार पर अडियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए 21 जनवरी से चार दिवसीय राष्टÑव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है, 25 जनवरी को रविवार और 26 को गणतंत्र दिवस के अवकाश के कारण बैंकों में कामकाज छह दिनों तक प्रभावित होने की आशंका है।
    अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओसी) के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि इससे पहले सात जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया था लेकिन भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता से विचार करने के आश्वासन पर हड़ताल नहीं हो पाई थी। उन्होंने कहा कि बैंक उद्योग के 10 लाख से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों के यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर 21 जनवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान आईबीए की ओर से वेतन बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है, जिसके मद्देनजर यूएफबीयू ने चार दिवसीय राष्टÑव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। यूएफबीयू ने वेतन वृद्धि की मांग को एक निर्धारित समय में बातचीत से सुलझाने का आग्रह किया था लेकिन दो वर्ष बाद भी इसका समाधान नहीं हो सका। बैंक कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा एक नवंबर 2012 से लंबित है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने मांग नहीं माने जाने की स्थिति में 16 मार्च 2015 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी निर्णय लिया है और इस आशय की सूचना यूएफबीयू ने आईबीए को दे दी है।

No comments:

Post a Comment