घटना अलीराजपुर जिले के बैदा गांव में 31 दिसंबर को हुई। अलीराजपुर के
डीएसपी अखिलेश झा ने घटना की की पुष्टि की। खबर के मुताबिक, 25 साल की
महिला और उसका 21 साल का प्रेमी स्थानीय भील समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, महिला विवाहित है और दो महीने पहले पति और तीन
बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ गांव से भाग गई थी। बताया जाता है कि इस
दौरान ये लोग गुजरात में रहे। समुदाय को जानकारी मिलने के बाद इन लोगों को
पकड़कर गांव लाया गया। पहले इनकी जमकर पिटाई की गई, मुंह काला किया गया और
महिला के बाल भी काटे गए। इसके बाद पंचायत ने आदेश दिया कि महिला अपने
प्रेमी को स्तनपान कराए। इसके बाद महिला को अर्द्धनग्न कर दिया गया। उसे अपने प्रेमी को स्तनपान कराना पड़ा।
महिला के पति ने पंचायत से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को छोड़ दिया
जाए। जब यह सब कुछ हुआ तो मौके पर सिर्फ पुरुष ही नहीं, पीड़ित की दो महिला
रिश्तेदार भी मौजूद थीं। महिला ने इसकी शिकायत उदयगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।
No comments:
Post a Comment