मुंबई. मुंबई से सटे विरार इलाके में एक नौकरानी के साथ मालिक
द्वारा अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। 30 साल की इस नौकरानी
ने आरोप लगाया है कि मालिक बीते पांच साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा है।
नौकरानी के मुताबिक, पत्नी भी उसकी मदद करती थी। कई बार काम करने में थोड़ी
देरी होने पर पति-पत्नी उसे गर्म प्रेस से जला देते। इसके अलावा,
जबर्दस्ती मिर्च खाने के लिए भी मजबूर करते थे।
नौकरानी ने पुलिस को बताया कि वह लियॉन और रीमा लांबा के घर पर साल 2000 से काम कर रही है। एक प्लेस्कूल चलाने वाली रीमा उसे बंगाल से अपने घर लेकर आई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि लियॉन उसे जबर्दस्ती शराब पिलाता था और फिर बलात्कार करता था। दंपती उसके शरीर पर अक्सर गर्म मोम भी डालते थे। एक बार रीमा को खाने में बाल मिला, तो उसने नौकरानी को खाने में मिले बाल को पानी के साथ पीने को मजबूर किया।

क्या कहना है पुलिस का
एक पुलिस अफसर ने बताया कि पीड़ित महिला के पूरे शरीर पर चोट के निशान
हैं। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट के निशान हैं। शिकायत के बाद पुलिस
ने लियोन को रेप समेत कई अन्य मामलों में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी
पत्नी फरार हो चुकी है। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी महिला को जल्द ही
गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment