खेल डेस्क. वनडे वर्ल्ड रिकॉर्डधारी रोहित शर्मा, टी-20 के मास्टर सुरेश रैना और युवा व जोशीले कप्तान विराट कोहली
जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम सिडनी में खेला गया चौथा टेस्ट
मैच जैसे-तैसे ड्रॉ कराने में सफल रही। नियमित कप्तान क्लार्क के बाहर होने
के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। सिडनी में खेले गए
आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 772 और दूसरी पारी में 251 रन
बनाए, जबकि भारत ने पहली पारी में 475 रन बनाए थे। दूसरी पारी में टीम इंडिया को जीत के लिए 349 रनों का टारगेट मिला और वह सात विकेट पर 252 रन ही बना सकी।
विराट कोहली ने चार मैचों की आठ पारियों में 692 रन बनाए। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। कोहली ने राहुल द्रविड़ के 619 रन का रिकॉर्ड तोड़ा। इसमें कोई शक नहीं कि वे एक बल्लेबाज के तौर पर पूरी तरह सफल रहे, लेकिन अगर कप्तानी की बात की जाए तो वे उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे।
> एक भी पारी में नहीं ले सके 10 विकेट
विराट कोहली की कप्तानी में दो मैच भारत ने खेले। इन दोनों मैचों की चारों पारियों में ऑस्ट्रेलिया ने मनमाने ढंग से रन बनाने के बाद पारी घोषित की। एक भी पारी में विराट की रणनीति सही नहीं रही और उनके गेंदबाज 10 विकेट चटकाने में असफल रहे। धोनी की बात करें तो दूसरे यानी, ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सभी विकेट खोकर 505 रन बनाए। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सभी विकेट खोकर 530 रन बनाए। इन दोनों मैचों में धोनी की कप्तानी में गेंदबाज 10 विकेट लेने में सफल रहे।

> अनुष्का बनीं वजह?
क्रिसमस से पहले भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच गईं थीं। हाल ही में उनकी रिलीज फिल्म 'पीके' बेहद सफल रही। इस सफलता का जश्न उन्होंने विराट कोहली के साथ मनाया। विराट कोहली ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके हाथों में हाथ डाले सीरीज को एक ट्रिप की तरह एंजॉय किया। आलोचकों का कहना है कि विराट कोहली ने रणनीति बनाने की जगह घूमने पर अधिक ध्यान दिया। न्यूसाउथ वेल्स स्थित डार्लिंग बीच सहित अलग-अलग जगहों पर इस जोड़े की तस्वीरें चर्चाओं में रहीं।

>पहले शिखर और फिर जॉनसन से भिड़े
विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी के दौरान ड्रेसिंग रूम में साथी खिलाड़ी शिखर धवन से भिड़ गए थे। परिणाम, शिखर धवन ने ब्रेक के बाद बल्लेबाजी के लिए जाने से इनकार कर दिया और मजबूरन विराट को समय से पहले मैदान पर उतरना पड़ा। भारत हार गया। उसके बाद विराट मैदान पर जॉनसन, ब्रैड हैडिन और डेविड वॉर्नर से भिड़ते नजर आए। कप्तान होने के बावजूद उनका रवैया एक नए खिलाड़ी की तरह रहा। टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री भी उनकी आक्रामकता का बचाव करते नजर आए।

कुछ यूं रहा सीरीज का रिजल्ट
* पहला मैच : कोहली के दोनों पारियों में शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 48 रनों से हराया।
* दूसरा मैच : ब्रिस्बेन में खेला गया यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से जीता।
* तीसरा मैच : मेलबर्न टेस्ट रहा ड्रॉ। भारतीय कप्तान धोनी ने लिया टेस्ट से संन्यास
* चौथा मैच : सिडनी में खेला गया मुकाबला रहा ड्रॉ। भारतीय सीरीज 2-0 से हारे।

No comments:
Post a Comment