खेल डेस्क. भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव का जन्म 6 जनवरी, 1959 को हुआ था। पूर्व
भारतीय दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने हाल ही में एक पाकिस्तानी अखबार को
दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के कई राज खोले। उन्होंने बताया कि उनकी मां
और पिता पाकिस्तान में रहते थे। विभाजन के बाद भारत चले आए। उन्होंने यह भी
बताया कि वे तब भी संभ्रांत परिवार से थे। पाकिस्तान के गांव में उनका ही
घर पक्का था। जहां उनकी मां और मामा रहते थे।''
1 of 4
भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम कपिल देव गोल्फ खेल चुके हैं। अर्जुन अवॉर्ड्स की चयन समिति के अध्यक्ष रहे हैं। अनुभवी कमेंटेटर हैं। जानते हैं कई उपलब्धियों वाले इस खिलाड़ी की जिंदगी के अनछुए पहलू जो उन्होंने एक पाकिस्तानी अखबार से हाल में साझा किए।
पाकिस्तान के मोंटगोमरी (अब सहिवाल) में रहती थीं कपिल की मां
भारत ने 1983 में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था और उस टीम के कप्तान थे कपिल देव। क्रिकेट में अपना शानदार सफर तय करने वाले कपिल देव का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। लेकिन उनके पेरेंट्स विभाजन के बाद पाकिस्तान के मोंटगोमरी (अब सहिवाल) से भारत आए थे।
कपिल बताते हैं कि उनकी मां राज कुमारी का जन्म पाकिस्तान के पाकपट्टन जिले में हुआ था, जो सूफी संत बाबा फरीद की जन्मस्थली है। वहीं, पिता राम लाल निखंज दिपालपुर में जन्मे थे। वे शाह याक्का में रहे, जिसे अब ओकारा जिले के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया, "जब पहली बार टीम इंडिया के साथ मुझे पाकिस्तान जाने का मौका मिला तो मां ने कहा कि मैं पाकपट्टन स्थित हमारे घर जरूर जाऊं। वे बताती थीं कि उस समय पूरे गांव में सिर्फ हमारा मकान पक्का था, जहां मेरे पिता उनके चार भाई रहा करते थे।''
No comments:
Post a Comment