Saturday, 24 January 2015

'न्यू इंग्लैंड' कंपनी अब नहीं बेचेगी गांधी के नाम से बियर

भारतीय समुदाय के कड़े विरोध के बाद अमेरिकी कंपनी ने बियर की बोतल से राष्ट्रपिता महत्मा गांधी का कैरिकेचर और नाम दोनों हटाने का फैसला किया है. बियर बनाने वाली कंपनी 'न्यू इंग्लैंड' ने शुक्रवार को बयान दिया कि काफी सोच-समझने के बाद हमने बियर की बोतल से गांधी की तस्वीर और नाम दोनों हटाने का अहम फैसला लिया है, जिस पर हमें काफी गर्व है.
'न्यू इंग्लैंड' कंपनी 'गांधी बॉट' नाम से बियर बेच रही थी. 'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि बियर की बोतल का नाम बदलने की तैयारी हमने शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया में करीब 3 महीने का वक्त लग सकता है.
बियर के नाम (गांधी बॉट) पर अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय ने कड़ा विरोध जताते हुए केस फाइल किया था, जिसके बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है. कंपनी ने बताया कि उसने यह निर्णय ग्लैसटनबरी स्टेट के रेप्रिजेंटटिव प्रसाद श्रीनिवासन, मंदिर के पुजारियों और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात के बाद लिया है. दूसरी ओर कंपनी के फैसले पर भारतीय समुदाय ने खुशी जाहिर की है.

ओबामा के लिए दिल्ली-आगरा में नो फ्लाइंग पर बब्बर ने जताई आपत्ति

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के लिए नई दिल्ली और आगरा को नो फ्लाइंग जोन बनाने पर आपत्ती जताई है। राज बब्बर ने कहा "हम अपने आकाश और हमारे मेहमानों को सुरक्षित करने में सक्षम हैं, लेकिन ओबामा के दौरे में इस सुरक्षा व्यवस्था को विदेशी शक्तियों के हाथों में गिरवी रखा जा रहा है।
बब्बर ने ये बातें भोपाल में कहीं। वे 31 जनवरी के लिए निर्धारित भोपाल नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने आए हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले विदेशी अतिथियों ने भारत का दौरा किया था। तब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत के ही हाथों में थी।
लेकिन ओबामा की सुरक्षा व्यवस्था कुछ अलग ही रंग में है। यह प्रश्न पूछे जाने पर कि कांग्रेस ओबामा की यात्रा का विरोध कर रहा है?... जवाब में उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब यह नहीं है। इस मौके पर मध्य प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी उपस्थित थे।
पचौरी ने कहा कि इस चुनाव में अगर हमें मौका दिया गया तो भोपाल में मेट्रो और मोनो रेल परिवहन प्रणाली लागू की जाएगी। सभी 85 वार्डों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति, ब्रॉडबैंड और 4 जी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। राजधानी में छह फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

मुझे परेड में क्यों नहीं बुलाया: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो गणतंत्र दिवस की परेड में जाना चाहते हैं लेकिन उन्हें बुलाया नहीं गया.
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं जाना चाहता हूं, मुझे आमंत्रित नहीं किया. पता नहीं क्यों नहीं किया."
इस मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है, लेकिन केजरीवाल से भी राजनीति न करने को कहा है.
वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने टाइम्स नाउ चैनल से बातचीत में कहा कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते गणतंत्र दिवस का विरोध किया था. "ऐसे में सवाल उठा था, ऐसे लोग नहीं आएं तो ही ठीक है."

सीधा मुकाबला

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को आमंत्रित न करना भाजपा की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है. लेकिन हम केजरीवाल से भी कहते हैं कि 26 जनवरी पर राजनीति न करें."
उन्होंने कहा, "अगर उन्हें नहीं आमंत्रित किया है तो वो किसी भी मुहल्ले में जाकर आम लोगों के साथ इस राष्ट्रीय दिवस को मना सकते हैं."
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के लेकर इन दिनों राजनीतिक गर्म है जहां भाजपा का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से है.
आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष का कहना है कि क़ायदे से दिल्ली का पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते केजरीवाल को आमंत्रित किया जाना चाहिए. "जब उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता तो सवाल पैदा होता है कहीं राजनीतिक विद्वेष से तो ऐसा नहीं हो रहा है. "

कोहली पर काफी निर्भर है टीम इंडिया : द्रविड़

सिडनी : भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने आज कहा कि विराट कोहली को आगामी क्रिकेट विश्व कप में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी क्योंकि मौजूदा टीम बीच के ओवरों में उन पर अत्यधिक निर्भर है। द्रविड़ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘उसे अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। यदि भारतीय क्रम को देखें वे उस पर बीच के ओवरों में काफी निर्भर हैं जिससे सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी ओवरों में आक्रामक खेलने का मौका मिल जाता है।’ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कोहली को बेहतरीन खिलाड़ी करार दिया ।
स्मिथ ने कहा, ‘ मुझे लगता है कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है। स्पिन और तेज गेंदबाजी को अच्छे से खेलता है और उसके फार्म में होने पर रन तेजी से बनते हैं।’ धोनी भले ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होकर कप्तानी कोहली को सौंप चुके हों लेकिन द्रविड़ का मानना है कि वनडे क्रिकेट धोनी को रास आता है।
उन्होंने कहा, ‘वनडे क्रिकेट उसे रास आता है क्योंकि उसे दीर्घकालिन रणनीति नहीं बनानी पड़ती।’ द्रविड़ ने कहा कि डैथ ओवरों में भारत की गेंदबाजी को लेकर वह ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मोहम्मद शमी अच्छी यार्कर डालता है। ईशांत शर्मा ने भी वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। भुवनेश्वर कुमार स्विंग गेंदबाजी बखूबी करते हैं लेकिन डैथ ओवरों में कभी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो कभी नहीं। यही हाल उमेश यादव का भी है।’

आगरा में ओबामा-ओबामा, मोदी ने चमकाया शहर

आगरा
वह अपने घुटनों के दम पर ताजमहल से लगी सड़क की घिसते हुए सफाई कर रहा है। रामजीत को उम्मीद है कि चमकती सड़क को देख अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा खुश होंगे और उसके काम की तारीफ करेंगे। उसने कहा यदि सब कुछ साफ रहेगा तो ओबामा जरूर प्रभावित होंगे। काम से थके रामजीत दर्द से राहत पाने के लिए अपने साथियों के साथ आराम कर रहे हैं। ये सारे लोग ओबामा की यात्रा को लेकर 10 किलोमीटर तक सड़क साफ करने में दिन-रात लगे हुए हैं।

रामजीत ने कहा कि लगातार घिसाई के कारण पीठ और घुटने अकड़ गए हैं। इस काम के लिए मजदूरों को हर दिन 300 रुपये दिए जा रहे हैं। रामजीत उन 600 सफाईकर्मियों में से एक हैं जो ओबामा की आगरा यात्रा को लेकर सफाई में लगे हैं। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ आगरा ताजमहल देखने आएंगे। ताजमहल की पहचान दुनिया भर में मोहब्बत के प्रतीक के रूप में है।

सड़क की सफाई के साथ प्रशासन आवारा कुत्तों और गायों को हटाने में लगा है। प्रशासन ने पूरे ताज कैंपस को चारों तरफ से घेरेबंदी करने का निर्देश दिया है। भारत के पूर्व चीफ पुरातत्त्वविद् के. के. मोहम्मद ने कहा कि सड़क पर लोग बेपरवाही से थूकते हैं। थूक के धब्बे जमे हैं। इस धब्बे को हटाने के लिए सड़क को धोने की जरूरत है। मोहम्मद ने दुनिया भर के नेताओं के वाइट संगमरमर की मूर्ति बनाने में अहम भूमिका अदा की है। ओबामा की यात्रा को लेकर आगरा में उत्सव का माहौल है। आयोजक अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा को आयोजक सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।


ताज ट्रपीज़ीअम जोन के चेयरमैन प्रदीप भटनागर ने कहा कि ताज की खूबसूरती के लिए चल रहे काम को रोककर अतिथियों के आने से पहले धूल पूरी तरह से साफ करने के लिए कहा गया है। ओबामा की यात्रा को लेकर सफाई के इनचार्ज सुरेश चांद ने कहा कि आवारा कुत्तों को भाग दिया गया है। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर 2 टन से ज्यादा कचरे फेंके गए हैं।

ताज कॉम्पलेक्स भीतर नंगे पांव दर्जनों महिलाएं सफाई में लगी हैं। करीब दो दशकों से ताजमहल में काम कर रही एक महिला ने मुस्कुराते हुए कहा, 'ओबामा, ओबामा।' महिला की हर दिन काम के एवज में 100 रुपए कमाई होती है। आगरा के एसपी राजेश मोदक ने कहा कि 3000 हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं। ये नाव के जरिए नदी से पहरा देंगे। ओबामा की यात्रा के दौरान पर्यटक ताजमहल नहीं देख सकेंगे।
आगरा
वह अपने घुटनों के दम पर ताजमहल से लगी सड़क की घिसते हुए सफाई कर रहा है। रामजीत को उम्मीद है कि चमकती सड़क को देख अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा खुश होंगे और उसके काम की तारीफ करेंगे। उसने कहा यदि सब कुछ साफ रहेगा तो ओबामा जरूर प्रभावित होंगे। काम से थके रामजीत दर्द से राहत पाने के लिए अपने साथियों के साथ आराम कर रहे हैं। ये सारे लोग ओबामा की यात्रा को लेकर 10 किलोमीटर तक सड़क साफ करने में दिन-रात लगे हुए हैं।

रामजीत ने कहा कि लगातार घिसाई के कारण पीठ और घुटने अकड़ गए हैं। इस काम के लिए मजदूरों को हर दिन 300 रुपये दिए जा रहे हैं। रामजीत उन 600 सफाईकर्मियों में से एक हैं जो ओबामा की आगरा यात्रा को लेकर सफाई में लगे हैं। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ आगरा ताजमहल देखने आएंगे। ताजमहल की पहचान दुनिया भर में मोहब्बत के प्रतीक के रूप में है।

सड़क की सफाई के साथ प्रशासन आवारा कुत्तों और गायों को हटाने में लगा है। प्रशासन ने पूरे ताज कैंपस को चारों तरफ से घेरेबंदी करने का निर्देश दिया है। भारत के पूर्व चीफ पुरातत्त्वविद् के. के. मोहम्मद ने कहा कि सड़क पर लोग बेपरवाही से थूकते हैं। थूक के धब्बे जमे हैं। इस धब्बे को हटाने के लिए सड़क को धोने की जरूरत है। मोहम्मद ने दुनिया भर के नेताओं के वाइट संगमरमर की मूर्ति बनाने में अहम भूमिका अदा की है। ओबामा की यात्रा को लेकर आगरा में उत्सव का माहौल है। आयोजक अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा को आयोजक सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

ताज ट्रपीज़ीअम जोन के चेयरमैन प्रदीप भटनागर ने कहा कि ताज की खूबसूरती के लिए चल रहे काम को रोककर अतिथियों के आने से पहले धूल पूरी तरह से साफ करने के लिए कहा गया है। ओबामा की यात्रा को लेकर सफाई के इनचार्ज सुरेश चांद ने कहा कि आवारा कुत्तों को भाग दिया गया है। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर 2 टन से ज्यादा कचरे फेंके गए हैं।

ताज कॉम्पलेक्स भीतर नंगे पांव दर्जनों महिलाएं सफाई में लगी हैं। करीब दो दशकों से ताजमहल में काम कर रही एक महिला ने मुस्कुराते हुए कहा, 'ओबामा, ओबामा।' महिला की हर दिन काम के एवज में 100 रुपए कमाई होती है। आगरा के एसपी राजेश मोदक ने कहा कि 3000 हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं। ये नाव के जरिए नदी से पहरा देंगे। ओबामा की यात्रा के दौरान पर्यटक ताजमहल नहीं देख सकेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल का आगरा दौरा रद्द हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति का दौरा व्यावहारिक कारणों से रद्द हो गया है। सभी व्यावहारिक उद्देश्य से संबंधित दौरा समाप्त हो गया है। हालांकि राज्य की राजधानी में अधिकारियों ने इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ओबामा तीन दिवसीय भारत दौरे पर 25 जनवरी को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह गणतंत्र दिवस समारोह के परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे। वह भारत दौरे के आखिरी दिन आगरा जाने वाले थे।
अधिकारी ने बताया कि अमेरिका की खुफिया सेवा तथा अन्य अधिकारियों की टीम लौट चुकी है। उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने पहले ही राज्य के अधिकारियों से कहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव या किसी और को आगरा में ओबामा व उनकी पत्नी की अगवानी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह उनका आधिकारिक दौरा नहीं है।
यादव और उनकी टीम ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे की तैयारी को लेकर मदद दी थी और उन्हें राष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री के बीच थोड़ी देर की मुलाकात से भी कोई आपत्ति नहीं थी।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भाजपा नीत सरकार यह दौरा नहीं चाहती थी या फिर अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आगरा में ओबामा के दौरे को लेकर सहज नहीं थी।
इस दौरे से संबंधित एक अधिकारी ने बताया, ''अमेरिका की प्रथम महिला और राष्ट्रपति ताजमहल देखने के लिए उत्सुक थे, विशेषकर तब से जब 2010 में वह ताजमहल का दीदार नहीं कर पाए थे, लेकिन उनकी योजना अब रद्द हो गई है।''
अधिकारी ने बताया कि ठंड में छाए रहने वाले कोहरे के कारण खुफिया सेवा नई दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग यमुना एक्सप्रेस वे की दो घंटे की यात्रा नहीं करना चाहती थी और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी से वे संतुष्ट नहीं थे।
 
 
 
टिप्पणियाँ
- See more at: http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-Obama-cancels-visit-to-agra-39-39-468903.html#sthash.u2A0tx41.dpuf
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल का आगरा दौरा रद्द हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति का दौरा व्यावहारिक कारणों से रद्द हो गया है। सभी व्यावहारिक उद्देश्य से संबंधित दौरा समाप्त हो गया है। हालांकि राज्य की राजधानी में अधिकारियों ने इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ओबामा तीन दिवसीय भारत दौरे पर 25 जनवरी को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह गणतंत्र दिवस समारोह के परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे। वह भारत दौरे के आखिरी दिन आगरा जाने वाले थे।
अधिकारी ने बताया कि अमेरिका की खुफिया सेवा तथा अन्य अधिकारियों की टीम लौट चुकी है। उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार ने पहले ही राज्य के अधिकारियों से कहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव या किसी और को आगरा में ओबामा व उनकी पत्नी की अगवानी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह उनका आधिकारिक दौरा नहीं है।
यादव और उनकी टीम ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे की तैयारी को लेकर मदद दी थी और उन्हें राष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री के बीच थोड़ी देर की मुलाकात से भी कोई आपत्ति नहीं थी।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भाजपा नीत सरकार यह दौरा नहीं चाहती थी या फिर अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आगरा में ओबामा के दौरे को लेकर सहज नहीं थी।
इस दौरे से संबंधित एक अधिकारी ने बताया, ''अमेरिका की प्रथम महिला और राष्ट्रपति ताजमहल देखने के लिए उत्सुक थे, विशेषकर तब से जब 2010 में वह ताजमहल का दीदार नहीं कर पाए थे, लेकिन उनकी योजना अब रद्द हो गई है।''
अधिकारी ने बताया कि ठंड में छाए रहने वाले कोहरे के कारण खुफिया सेवा नई दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग यमुना एक्सप्रेस वे की दो घंटे की यात्रा नहीं करना चाहती थी और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी से वे संतुष्ट नहीं थे।
 
 
 
टिप्पणियाँ
- See more at: http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-Obama-cancels-visit-to-agra-39-39-468903.html#sthash.u2A0tx41.dpuf

Tuesday, 20 January 2015

krishanarao

krishanarao

केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल को उनके उस कथित भाषण पर चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने मतदाताओं से कहा था कि वह भाजपा और कांग्रेस से पैसे लें लें लेकिन वोट सिर्फ आप को दें। पिछले तीन दिनों के अंदर केजरीवाल को चुनाव आयोग का यह दूसरा नोटिस है। चुनाव आयोग ने नोटिस में कहा कि उत्तम नगर में 18 जनवरी को एक आम सभा के दौरान दिया गया भाषण जनप्रतिनिधित्व कानून के उपयुक्त धाराओं के तहत ‘रिश्वतखोरी के चुनावी अपराध के लिए उकसाने और बढ़ावा देने के समान है।’ केजरीवाल के जिस भाषण को लेकर आयोग ने उन्हें यह नोटिस दिया है, उसमें केजरीवाल ने कहा था, ‘यह चुनाव का समय है। जब भाजपा और कांग्रेस दोनों के लोग पैसे दें तो इनकार न करें, उनसे पैसे ले लें...किसी ने 2जी घोटाले से पैसे लूटे हैं तो किसी ने कोयला घोटाले से पैसे लूटे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘दोनों पार्टियों से पैसे लें लेकिन वोट ‘आप’ को दें। इस बार हम उन्हें बेवकूफ बनाएंगे। वे पिछले 65 साल से हमें ठगते रहे हैं। अब हमारी बारी है।’ आयोग ने कहा कि उसकी प्रथम दृष्टया यह राय है कि यह बयान देकर केजरीवाल ने आदर्श आचार संहिता के प्रावधान का उल्लंघन किया है। दिल्ली में सात फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां चुनाव आचार संहिता लागू है।

मदन मित्रा से जेल में पूछताछ


कोलकाता। सीबीआई अधिकारियों ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री मदन मित्रा से अलीपुर सुधारगृह में पूछताछ की, जहां उन्हें सारदा घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार करने के बाद रखा गया है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि मित्रा को जब अदालत में पेश किया गया था तो अदालत की मंजूरी लेकर उनसे पूछताछ की गई। सीबीआई के वकील ने अदालत में कहा कि जांच में कसावट लाने के लिए मित्रा से पूछताछ जरूरी है। अदालत ने सीबीआई को बचाव पक्ष के वकील की मौजूदगी में न्यायिक पूछताछ की इजाजत दी थी। आरोपी की तरफ से पक्ष रख रहे वकीलों ने इसका अनुरोध किया था। सीबीआई ने मित्रा को सारदा घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के चलते पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

भारत में तकरीबन 83 करोड़ मतदाता: ब्रहमा

नई दिल्ली। भारत में अब 83 करोड़ मतदाता हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या से यह तकरीबन दो करोड़ ज्यादा है। मुख्य चुनाव आयुक्त एच.एस. ब्रह्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि पांच जनवरी की स्थिति के मुताबिक भारत में अब तकरीबन 83 करोड़ मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की कुल संख्या यूरोप की आबादी से भी ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले पांच वर्षों में मतदाताओं की संख्या आसानी से 85 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जाने की संभावना है। पिछले साल जनवरी में चुनाव आयोग ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में 81 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है, जिनमें चार करोड़ ऐसे युवा मतदाता शामिल हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2009 के आम चुनाव के समय के योग्य मतदाताओं के मुकाबले करीब दस करोड़ ज्यादा थी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले यहां मतदाता उत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर ब्रहमा ने कहा कि 1951 में पहले लोकसभा चुनाव के दौरान देश में मतदाताओं की तादाद 17 करोड़ 32 लाख थी। देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उसी दिन 1950 में चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी।
नई दिल्ली। विशेष अदालत ने एक कोयला खान आवंटन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व सात अन्य को मंगलवार को आरोपी के रूप में सम्मन जारी किया। यह मामला विनी आयरन एवं स्टील उद्योग लिमिटेड को कोयला खानों के आवंटन से जुड़ा है। अदालत ने कोड़ा के अलावा पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता, झारखंड के पूर्व प्रधान सचिव अशोक कुमार बसु तथा पांच अन्य को भी नोटिस जारी किया है। इनमें दो सरकारी अधिकारी बसंत कुमार भट्टाचार्य तथा बिपिन बिहारी सिंह हैं। विशेष न्यायाधीश भारत पाराशर ने इस मामले में सीबीआई के आरोप पत्र का संज्ञज्ञन लेते हुए कंपनी, इसके निदेशक वैभव तुलसयान व विजय जोशी को भी आरोपी के रूप में सम्मन जारी किया है। आरोपियों से 18 फरवरी को अदालत के समक्ष हाजिर होने को कहा गया है।

पंजाब एवं हरियाणा में कोहरे ने रोकी रफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा में मंगलवार को भी शीत लहर लगातार जारी रही और क्षेत्र के कई स्थानों पर घने कोहरे के चलते रेल एवं हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के कारण सुबह पंजाब एवं हरियाणा के कई स्थानों पर दृश्यता कम रही। अधिकारियों के अनुसार निजी एयरवेज कंपनियों की दिल्ली जाने वाली कम से कम पांच उड़ानों में विलंब हुआ। घने कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है, जिसके चलते कई ट्रेनें या तो देरी से चल रही हैं अथवा विलंब से पहुंची हैं। नई दिल्ली से चंडीगढ़ के रास्ते कालका तक आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, जिसे सुबह 7.30 बजे राष्ट्रीय राजधानी से छूटना था, कोहरे के कारण साढ़े चार घंटे देरी से नई दिल्ली से रवाना हुई। इसके अलावा, लखनऊ-चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस में चार घंटे से भी ज्यादा विलंब हुआ और इलाहाबाद-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस में नौ घंटे से अधिक विलंब हुआ। मौसम विभाग के बताया कि 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अमृतसर दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां (अमृतसर) पर सामान्य से एक डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। पटियाला में भी 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडी रात रही, जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार एवं नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.5 एवं 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दोनों जगहों पर सामान्य से कम था। इनके अलावा, करनाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.5 एवं चंडीगढ़ में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा में बुधवार को कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ वर्षा होने की संभावाना का पूर्वानुमान लगाया है।

अवैध खनन मामला: जी. जर्नादन रेड्डी को मिली जमानत -चार साल से जेल में थे बंद

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अवैध खनन के आरोप में पिछले चार साल से जेल में बंद कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी. जर्नादन रेड्डी को जमानत पर रिहा करने का मंगलवार को आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश एच.एल. दत्तू, न्यायमूर्ति ए.के. सिकरी और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की खंडपीठ ने रेड्डी को सशर्त जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। न्यायालय ने कहा कि चूंकि याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा किए जाने के अनुरोध पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है, इसलिए रेड्डी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जाता है। हालांकि शीर्ष अदालत ने रेड्डी की जमानत पर रिहाई के लिए कुछ शर्तें भी रखीं। न्यायालय ने उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराने तथा विदेश जाने से पहले उससे अनुमति लेने को कहा है। न्यायमूर्ति दत्तू ने पूर्व मंत्री को दस-दस लाख रुपये के दो मुचलके जमा कराने के भी आदेश दिए। न्यायालय ने रेड्डी को आगाह किया कि वह मामले के गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास कतई न करें। इससे पहले सीबीआई की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल मनिंदर सिंह ने दलील दी कि रेड्डी के खिलाफ जांच एजेंसी की जांच पूरी हो चुकी है और मूल आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र भी दायर हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में याचिकाकर्ता की याचिका पर सीबीआई को कोई आपत्ति नहीं है। रेड्डी की ओर से जिरह कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने दलील दी कि उनके मुवक्किल 2011 से जेल में बंद हैं और अब सीबीआई जांच पूरी हो गई तो उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जाना चाहिए। इस पर न्यायालय ने कहा कि जब याचिकाकर्ता की जमानत याचिका को लेकर सीबीआई को कोई आपत्ति नहीं है तो उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जाता है।

दुष्प्रचार पर दिग्विजय चौटाला के खिलाफ मामला दर्ज

जगरावां (यशवंत राय)। सोशल नेटवर्किंग साइट पर पूज्य गुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा बनाई गई फिल्म एमएसजी द् मैसेंजर आॅफ गॉड के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर इनैलो नेता व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सहित दो के खिलाफ मंगलवार को हठूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने उक्त लोगों के खिलाफ थाना हठूर में शिकायत दर्ज करवाई थी।
    जानकारी देते हुए ब्लॉक जगरावां के भंगीदास बलबीर इन्सां, समिति के सदस्य जगदीश चंद, राजू इन्सां, अवतार सिंह इन्सां, रवीन्द्र सिंह इन्सां, प्रीतम सिंह इन्सां, गुरदीप सिंह इन्सां, कपूर सिंह इन्सां, अमरजीत सिंह इन्सां, जगजीत सिंह इन्सां, रमेश इन्सां, सुरजीत सिंह इन्सां, कमलजीत सिंह इन्सां इत्यादि ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर उक्त लोगों ने फिल्म एमएसजी के खिलाफ दुष्प्रचार किया और अपशब्द लिखे। इससे डेरा प्रेमियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस संबंध में डेरा अनुयायियों ने थाना हठूर में शिकायत दर्ज करवाई थी। कई डेरा प्रेमी इस बाबत एसएसपी लुधियाना (ग्रामीण) रवचरण सिंह बराड़ से भी मिले थे। उन्होंने भरोसा दिलवाया था कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत एसएसपी रवचरन सिंह बराड़ के आदेशानुसार तुरंत कार्रवाई करते हुए हरियाणा के इनैलो नेता व इनसो के राष्ट्रीय प्रधान दिग्विजय सिंह चौटाला और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्लॉक जगरावां के भंगीदास बलबीर इन्सां, समिति के सदस्यों और साध-संगत ने कहा कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, ताकि समाज का माहौल शांत रह सके।

एमएसजी पर रोक अस्थाई : बादल -फिल्म देखने के बाद लेंगे अगला फैसला

बठिंडा। पंजाब सरकार ने ‘एमएसजी द् मैसेंजर आॅफ गॉड’ को लेकर अपने रूख में नरमी दिखाते हुए राज्य में फिल्म रिलीज होने के संकेत दिए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने एमएसजी द् मैसेंजर आॅफ गॉड फिल्म पर अस्थाई रोक लगाई है। बादल ने कहा कि इस फिल्म को स्क्रीनिंग कमेटी देखेगी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही अगला फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां एक सरकारी मैरीटोरियस स्कूल के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं हैं बल्कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में अव्वल रहने वाले बच्चों के लिए बनाए जा रहे स्कूल के प्रोजेक्ट सहित जिले के आसपास के अन्य प्रोजेक्टों की प्रगति का भी जायजा लिया।
गौरतलब है कि पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां निर्मित एवं अभिनीत फिल्म ‘एमएसजी द् मैसेंजर आॅफ गॉड’ में युवाओं को नशों, वेश्यावृत्ति और अन्य बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया है। वहीं एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना जागृति का संदेश दिया गया है ताकि युवा स्वच्छ समाज निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभा सकें।

Monday, 19 January 2015

फ्रैंक इस्लाम को मार्टिन लूथर किंग पुरस्कार

वाशिंगटन। आजमगढ़ में जन्मे मशहूर भारतीय-अमेरिकी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम को प्रतिष्ठित मार्टिन लूथर किंग जूनियर पुरस्कार से नवाजा गया है। महान नेता की विरासत को दर्शाने वाला यह सम्मान फ्रैंक को उनकी मुहिम ‘सपनों को जिंदा रखने’ के लिए प्रदान किया गया है।
इस्लाम को मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष हैरी जॉनसन ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर इस्लाम ने कहा, ‘मार्टिन लूथर किंग और महात्मा गांधी के बीच अमिट रिश्ता था। किंग 1954 में भारत दौरे पर गए थे और उन्होंने गांधी से अहिंसा आंदोलन की सीख ली थी। एक भारतीय-अमेरिकी के रूप में किसी महान नेता की याद में सीधे तौर पर या अप्रत्यक्ष तौर पर उन्हें सम्मानित करने वाला यह पुरस्कार पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।’ इस्लाम ने किंग और गांधी को अपना मार्गदर्शक करार दिया। इस पुरस्कार की शुरुआत 1991 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर और महान नेता डोरोथी आइ हाइट की याद में की गई थी, जिनका प्रभाव देश और विदेश दोनों जगह रहा है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक किसान परिवार में जन्मे इस्लाम महज 15 साल की उम्र में अमेरिका चले आए थे। उस समय पांच सौ डॉलर (करीब 31 हजार रुपये) से भी कम अपने साथ ले जाने वाले इस्लाम बाद में एक सफल उद्यमी बने। उन्होंने अपना घर गिरवीं पर रखकर 1993 में मेरीलैंड की एक घाटे में चल रही आइटी कंपनी को 50 हजार डॉलर (करीब 31 लाख रुपये) खरीदा था। उन्होंने 2007 में अपनी आइटी कंपनी बेच दी और अपना जीवन परोपकार के कामों में लगा दिया।

सुनंदा मौत मामला: दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर को भेजा नोटिस


नई दिल्ली। सुनंद पुष्कर की मौत की जांच को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को दिल्ली पुलिस ने उनके पति और कांग्रेस के सांसद शशि थरूर को पूछताछ के लिए नोटिस भेज दिया है। अब संभावना जताई जा रही है कि अगले 48 घंटों में उनसे पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले उनके नौकर नारायण समेत कई लोगों से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर चुकी है। घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा, ‘सीआरपीसी की धारा 160 के तहत शशि थरूर को नोटिस जारी किया गया है। थरूर से अगले कुछ दिनों में पूछताछ की जा सकती है।’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस केस के बारे में जो भी शख्स कुछ जानता है, उससे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘शशि थरूर से जल्द ही पूछताछ की जाएगी। हो सकता है कि उनसे मंगलवार को पूछताछ हो या उसके एक दिन बाद।’ पुलिस कमिश्नर ने कहा कि एसआईटी की जांच इस केस में जल्द ही तार्किक परिणाम तक पहुंच जाएगी।

कांग्रेस को झटका, कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई। श्रीमती तीरथ पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में महिला बाल विकास मंत्री थीं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि वह लोगों की सेवा करना चाहती हैं और यही वजह है कि उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी पर निर्भर है कि वह उन्हें क्या भूमिका देती है। इस मुलाकात के दौरान दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी मौजूद थे। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्टÑीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कोई भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। हर कोई उस पार्टी के साथ काम करना चाहता है, जो देश के विकास के लिए काम कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष अजय माकन ने श्रीमती तीरथ के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि मौकापरस्त नेता भाजपा को ही मुबारक।

ओबामा की यात्रा से पहले आतंकी हमले का खतरा -खुफिया एजेंसियों ने सरकार को चेताया

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्टÑपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले खुफिया एजेन्सी गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) ने एलर्ट जारी कर सीमा पार से आतंकवादी हमले की आशंका जताई है, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में चौकसी बढ़ा दी गई है। ओबामा गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए 25 जनवरी को तीन दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। सरकार ने कहा है कि वह ओबामा की यात्रा के दौरान सुरक्षा से जुड़े सभी एहतियाती कदम उठा रही है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने ओबामा की यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सोमवार को यहां कहा कि इस तरह की यात्राओं के संबंध सभी तरह का ध्यान रखा जाता है। यह संप्रभु देश और सरकार की जिम्मेदारी होती है। हमारी सुरक्षा एजेन्सियां पूरी तरह सक्रिय हैं। उधर अमेरिका ने भी पाकिस्तान को चेताया है कि यदि ओबामा की भारत यात्रा के दौरान सीमा पार से आतंकी हरकत होती है तो पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। खुफिया रिपोर्टों के बाद जम्मू-कश्मीर में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और सीमा पर भी हर 10 किलोमीटर पर नई चौकियां बनाई गई हैं। अंतर्राष्टÑीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने भी चौकसी बढ़ा दी है। अमेरिकी राष्टÑपति की 27 जनवरी की आगरा यात्रा के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेस वे तथा आगरा में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं। सेना और सीमा सुरक्षा बल ने भी खुफिया जानकारी के आधार पर कहा है कि सीमा पार सौ से भी अधिक आतंकवादी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं।

प्रख्यात बुद्धिजीवी रजनी कोठारी का निधन


नई दिल्ली। प्रख्यात राजनीति शास्त्री एवं विचारक रजनी कोठारी का सोमवार को यहां अपने निवास पर निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके परिवार में दो बेटे हैं। उनकी पत्नी का निधन कई वर्ष पूर्व हो गया था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। कोठारी की गिनती देश के जाने-माने बुद्धिजीवियों में होती थी। वह सेंटर फार स्टडी आफ डेवलपिंग सोसायटीज (सीएसडीएस) के संस्थापक थे, जो देश की अग्रणी शोध संस्था मानी जाती है। वह लोकनायक जयप्रकाश के निकट संपर्क में थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कटु आलोचक भी थे। उनकी चर्चित पुस्तकों में ‘पोलिटिक्स इन इंडिया’ (1970), ‘कास्ट इन इंडिया पालिटिक्स’ (1973) तथा रीथिंकिंग डमोक्रेसी (2005) हैं। उनको लोकायन संस्था भी बनाई थी, जिसे ‘राइट लाइवहूड अवार्ड’ नोबल पुरस्कार माना जाता है। कोठारी दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर भी थे और पीपुल्स यूनियन फार सिविल लिबर्टीज के महासचिव तथा अध्यक्ष भी थे। उन्होंने अपना कैरियर बड़ोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्व विद्यालय से शुरू किया था।

सब्सिडी को धीरे-धीरे तर्कसंगत बनाएंगे -वित्त मंत्री जेटली ने दिया भरोसा

चेन्नई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2015-16 के आम बजट से पहले सोमवार को कहा कि हर तरह की सब्सिडी को तर्कसंगत बनाने और नीतियों में स्थिरता सुनिश्चित करने की जरूरत है ताकि निवेश आकर्षित हो और वृद्धि को प्रोत्साहित किया जा सके। मंत्री ने यहां सीआईआई के एक समारोह में कहा, ‘एक जनवरी से एलपीजी सब्सिडी बैंकों के जरिए दी जाएगी, हमें हर संभव धीरे-धीरे सब्सिडी को तर्कसंगत बनाना है। उम्मीद है कि सरकार पूर्व आरबीआई गवर्नर विमल जालान की अध्यक्षता वाले व्यय वित्त आयोग के सुझाव को 2015-16 के बजट प्रस्तावों में शामिल कर सकती है। माना जा रहा है कि जालान ने अपनी अंतरिम सिफारिशें वित्त मंत्रालय को सौंप दी हैं, जिसमें सब्सिडी और सार्वजनिक व्यय को तर्कसंगत बनाने का सुझाव दिया गया है। सरकार का तेल, उर्वरक आदि से जुड़ा सब्सिडी बिल लाखों करोड़ रुपये का है। मंत्री ने कर और अन्य नीतियों में स्थिरता की जरूरत को भी रेखांकित किया ताकि भारत को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाया जा सके। जेटली ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन से देश में कारोबार का माहौल सुधारने में मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि जीएसटी का विभिन्न राज्यों ने स्वागत किया और नई प्रत्यक्ष कर प्रणाली लागू होने पर उनमें से किसी को भी एक रुपये का भी नुकसान नहीं होगा। भूमि अधिग्रहण कानून में प्रस्तावित बदलाव का हवाला देते हुए जेटली ने कहा कि इससे आखिरकार किसानों को अपनी जमीन की बेहतर कीमत हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ग्रामीण बुनियादी ढांचा और औद्योगिकी गलियारे से जमीन की कीमत बढ़ेगी और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
जेटली ने कहा कि नीति आयोग के गठन से राज्यों को देश के विकास में अपेक्षाकृत बड़ी भूमिका निभाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘सभी मुख्यमंत्री आयोग की सामान्य परिषद के अंग बनने वाले हैं। केंद्रीय योजनाओं की संख्या घटाने का विचार है ताकि राज्यों के पास ज्यादा राशि उपलब्ध हो और वे अपनी योजनाएं खुद तैयार कर सकेंगे। मैं सिर्फ कुछ पहलों की रूपरेखा तैयार कर रहा हूँ।’ उन्होंने कहा, ‘इन सभी पहलों ने घरेलू रूझान और भारत के संबंध में वैश्विक रख में बदलाव किया है।’ वित्त मंत्री ने कहा है कि मुद्रास्फीति मोटे तौर पर नियंत्रण में है, कच्चे तेल में गिरावट और खाद्य मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के बीच ब्याज दरों में कटौती की प्रक्रिया शुरू हुई। जेटली ने कहा, ‘मैं इसे प्रक्रिया की शुरूआत के तौर पर देखता हूँ इसलिए आने वाले दिनों में इसे और बढ़ावा मिलेगा। हमारी प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाएं हमसे बेहतर स्थिति में नहीं हैं। हम उनके मुकाबले ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए यह साल पिछले साल से काफी बेहतर होगा, हालांकि, बहुत अच्छा नहीं होगा।’

बढ़ते अध्यादेशों से राष्टÑपति चिंतित *पार्टियों को सलाह-मिलकर निकाले समाधान


नई दिल्ली। राष्टÑपति प्रणब मुखर्जी ने सत्तारुढ़ एवं विपक्षी दलों से सोमवार को कहा कि आए दिन अध्यादेश जारी करने से बचने के लिए वे आपस में मिल बैठ कर कोई व्यवहारिक समाधान निकालें। राजग सरकार द्वारा कई अध्यादेश जारी करने को लेकर चल रही बहस की पृष्ठभूमि में राष्टÑपति ने कहा कि संविधान ने असाधारण परिस्थितियों में अध्यादेश जारी करने का प्रावधान किया है, लेकिन इसे सामान्य कानून बनाने का माध्यम नहीं बनाया जा सकता है और न बनाया जाना चाहिए।
    केन्द्रीय विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के प्राध्यापकों तथा छात्रों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने ऐसी स्थितियों का हवाला दिया जब सत्तारुढ़ दल के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं होता लेकिन राय दी कि कानून पारित कराने के वास्ते संख्या जुटाने के लिए संसद का संयुक्त सत्र बुलाना ‘व्यवहारिक नहीं है।’ राष्टÑपति ने कहा, ‘यह पूरे राजनीतिक प्रतिष्ठान की जिम्मेदारी है कि वह मिल बैठ कर कोई व्यवहारिक समाधान निकाले।’ उन्होंने कहा, ‘विपक्ष के पास अगर संख्या बल है तो वह विरोध, पर्दाफाश और संभवत: अपदस्थ भी कर सकता है। लेकिन हमेशा यह ध्यान रखें कि यह सदन के निर्वाचित सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है, चाहे वे लोकसभा के लिए सीधे निर्वाचित हुए हों या राज्यों के जरिए राज्यसभा के लिए।’
कार्यपालिका द्वारा अक्सर अध्यादेश जारी करने के संबंध में उनकी राय पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा, ‘मैंने राजनीतिक प्रतिष्ठान से कहा है कि वे आपस में बातचीत करें और अपने मतभेदों का समाधान करें।’ मोदी सरकार द्वारा 9 अध्यादेश जारी किए जाने के संदर्भ में राष्टÑपति के विचार काफी महत्वपूर्ण हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के ठप्प हो जाने पर सरकार ने जो अध्यादेश जारी किए हैं, उनमें बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने संबंधी अध्यादेश भी शामिल है।

कल से छह दिन बंद रहेंगे बैंक -हड़ताल में 10 लाख कर्मचारी होंगे शामिल

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग पर सरकार पर अडियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए 21 जनवरी से चार दिवसीय राष्टÑव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है, 25 जनवरी को रविवार और 26 को गणतंत्र दिवस के अवकाश के कारण बैंकों में कामकाज छह दिनों तक प्रभावित होने की आशंका है।
    अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओसी) के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि इससे पहले सात जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया था लेकिन भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता से विचार करने के आश्वासन पर हड़ताल नहीं हो पाई थी। उन्होंने कहा कि बैंक उद्योग के 10 लाख से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों के यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर 21 जनवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान आईबीए की ओर से वेतन बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है, जिसके मद्देनजर यूएफबीयू ने चार दिवसीय राष्टÑव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। यूएफबीयू ने वेतन वृद्धि की मांग को एक निर्धारित समय में बातचीत से सुलझाने का आग्रह किया था लेकिन दो वर्ष बाद भी इसका समाधान नहीं हो सका। बैंक कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा एक नवंबर 2012 से लंबित है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने मांग नहीं माने जाने की स्थिति में 16 मार्च 2015 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी निर्णय लिया है और इस आशय की सूचना यूएफबीयू ने आईबीए को दे दी है।

पहलाज निहलानी बने सैंसर बोर्ड के अध्यक्ष

मुंबई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को जाने-माने फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) यानि सैंसर बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इससे पूर्व सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सेमसन सहित 13 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में बोर्ड के सदस्यों की संख्या 11 रह जाने से संस्था के पुनर्गठन का रास्ता साफ हो गया था।
मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पहलान निहलानी के अलावा बोर्ड में नौ अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें ‘चाणक्य’ धारावाहिक के निर्माता निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी, भाजपा नेता वाणी त्रिपाठी टिक्कू और फिल्मकार अशोक पंडित शामिल हैं।
बता दें कि पहलाज निहलानी एक जाने-माने फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अपना कैरियर 1980 में शुरू किया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म हथकड़ी बनाई थी। इसके बाद आंधी तूफान, इल्जाम, आग ही आग, गुनाहों का फैसला, पाप की दुनिया, मिट्टी और सोना, आग का गोला, आंखें, भाई-भाई, उलझन, तलाश : द् हंट बिगिंस जैसी हिट फिल्में इंडस्ट्रीज का दी।  



Sunday, 18 January 2015

शंकराचार्य बाेले- मोदी को दोबारा PM बनाना है, तो 10 बच्‍चे पैदा करें हिंदू


इलाहाबाद. हिंदुओं को कितने बच्चे पैदा करने चाहिए, यह बताने वालों की लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। अब बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने हिंदू महिला को 10 बच्‍चे पैदा करने की सलाह दी है। वासुदेवानंद ने इसके लिए एक अजीबोगरीब तर्क भी दिया है। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए ऐसा करना जरूरी है।  
 
इलाहाबाद में माघ मेले में शिकरत करने आए सरस्‍वती ने कहा, "हिंदुओं की एकता की ही वजह से मोदी प्रधानमंत्री बन सके हैं। वह बहुमत में रहें इसलिए प्रत्‍येक परिवारों को 10 बच्‍चे पैदा करने चाहिए।" घर वापसी' कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए उन्‍होंने कहा, "हिंदू धर्म से ही ईसाई, इस्लाम और सिख धर्म का जन्म हुआ हैं, इसलिए सभी को अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहिए। घर वापसी पर बैन नहीं लगना चाहिए। धर्म बदलने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि जो हिंदू उन्हें अपने बच्चे सौंपेंगे, वे उनकी पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्‍था भी करेंगे।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने हिंदू महिलाओं को 4 बच्चे पैदा करने के लिए कहा था। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद की साध्वी प्राची ने भी चार बच्चे पैदा करने का बयान दिया था। वहीं, पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता श्यामल गोस्वामी ने साक्षी से एक कदम आगे बढ़ते हुए हिंदुओं को 5 बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी, ताकि वे 'विलुप्त' न हो जाएं। उन्होंने कहा था, 'मेरी एक ही गुजारिश है... हर हिंदू माता और बहन को कम से कम 5 बच्चे पैदा करने होंगे।'

राजपक्षे को RAW ने हरवाया? भारत का दावा-श्रीलंका से निकाला नहीं गया एजेंट


कोलंबो। क्या श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की हार में भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का हाथ था? समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने राजनीतिक और खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया है कि कुछ वक्त पहले श्रीलंका द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद भारत को कोलंबो के भारतीय खुफिया एजेंसी प्रमुख को वापस बुलाना पड़ा था। एजेंट पर कथित तौर पर इसी महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दल के उम्मीदवार मैत्रीपाल सिरीसेना (वर्तमान राष्ट्रपति) की मदद का आरोप है। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एजेंट की कथित संलिप्तता और उसे वापस बुलाने की खबर को सिरे से खारिज किया है। प्रवक्ता ने कहा कि यह तबादला है, जो एक रूटीन प्रक्रिया है। 
 
कोलंबो और नई दिल्ली के सूत्रों के मुताबिक, श्रीलंका ने भारतीय एजेंट पर राजपक्षे कैबिनेट को धोखा देने और विपक्षी उम्मीदवार सिरीसेना को मदद पहुंचाने का आरोप लगाते हुए भारत को एजेंट को वापस बुलाने को कहा था। 28 दिसम्बर को ही श्रीलंका के 'संडे टाइम्स' ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि रॉ के विपक्षी दल के साथ संबंध हैं। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक श्रीलंकाई सांसद ने बताया कि रॉ प्रमुख ने पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे को राजपक्षे को हराने के लिए कहा था।" सांसद के मुताबिक, रॉ प्रमुख देश के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा के संपर्क में भी था। वहीं, विक्रमासिंघे के प्रवक्ता ने कहा, "मैं एजेंट से दो या तीन बार मिला। लेकिन उसकी पहचान से बिल्कुल अनजान हूं।" 
 
राजपक्षे ने किया टिप्पणी से इनकार 
महिंदा राजपक्षे ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है, "मैं तब तक किसी पर शक नहीं करूंगा, जब तक कोई ठोस सबूत न मिले।" इस बीच श्रीलंका के नए राष्ट्रपति सिरीसेना ने कहा है कि वह अपने पहले विदेशी दौरे में अगले महीने भारत जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी विदेश नीति के एजेंडे में भारत सबसे ऊपर है।

7.5 करोड़ की नौकरी छोड़ बन गई साध्वी, दोनों हाथों से लुटाई अपनी कमाई

कभी हीरे-जवाहरात और महंगे ड्रेस पहनकर घूमने वाली निशा रविवार से सफेद वस्त्रों में जैन साध्वी के रूप में नजर आएंगी। निशा के पिता मनोज भाई न्यूयार्क में कोच फैक्टरी ‘रूबी’ के मालिक हैं। बेटी के इस फैसले का उन्होंने सम्मान किया और संन्यासी जीवन के लिए हामी भर दी। 
 
इस अनोखी यात्रा में  निशा के परिवार के अलावा उनके अमेरिकी मित्र, रिश्तेदार समेत श्वेतांबर जैन साधु-साध्वी भी मौजूद थे। निशा के साथ-साथ अमेरिका से जैन समाज के सौ से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। 

साध्वी बनने का विधान जैन श्वेतांबरों के प्रमुख आचार्य विजय कीर्तियश  सुरीश्वर जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है।  निशा के संन्यास जीवन की घोषणा के बाद से न्यूयॉर्क, शिकागो, लंदन समेत कई स्थानों पर स्वागत समारोह हुए। संन्यास लेने के लिए निशा न्यूयार्क से समवेत शिखर, पारसनाथ आई हैं। 
 
कमाई दोनों हाथों से लुटाई
 
जैन धर्म की परंपरा के अनुसार शनिवार को निशा की वर्षी-दान यात्रा निकाली गई। इसमें निशा ने अपनी पूरी कमाई दोनों हाथों से लुटा दिया। वर्षी-दान (वरघोड़ा) को देखने के लिए शिखरजी में लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान 12 सौ परिवारों के बीच एक-एक हजार रुपए, कंबल, वस्त्र, थाली समेत 15 सौ रुपए की सामग्री भेंट की।

Friday, 16 January 2015

किरण बेदी के आने से BJP को होंगे ये 5 नुकसान

दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल से टक्कर लेने के लिए बीजेपी ने किरण बेदी को मैदान में उतारा है. इसमें शक नहीं कि बेदी के पार्टी में आने से बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है. राजनीतिक पंडित इसे फायदे का सौदा मान रहे हैं, लेकिन किरण बेदी के बीजेपी में आने के कुछ नुकसान भी हैं. तो आइये जानते हैं किरण बेदी के आने से BJP को हो सकते हैं कौन से 5 नुकसान.... (बेदी के आने से BJP को होंगे ये 5 फायदे)
1- किरण बेदी के बीजेपी में आने से पार्टी में चल रहा सत्ता संघर्ष भले ही सतह पर न दिखे, लेकिन इस बात की भी संभावना है कि पार्टी को भितरघात का सामना करना पड़े. (BJP नेता किरण बेदी के नाम एक खुला खत)
2- किरण बेदी अडि़यल रुख की मानी जाती हैं. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना हैं कि वह मौजूदा चुनावी एजेंडे में फेरबदल करें. इसके अलावा बेदी के रहते दिल्ली में संघ के साथ बीजेपी की तकरार भी तय है. अगर पार्टी चुनाव में जीतती है तब यह समस्या और बड़ी हो सकती है. वैसे जीत के बाद बेदी को दरकिनार पार्टी के बेहद कठिन साबित हो सकता है.
 
 
3- किरण बेदी के अतीत के बयान बताते हैं कि वह अगर कोई काम करती हैं तो उसका जमकर प्रचार भी करती हैं. ऐसे में वह किसी भी हद तक जा सकती हैं. उनके लिए बड़ा चैलेंज होगी बीजेपी के कल्चर को अडेप्ट करना. बीजेपी की परंपरा है कि मौजूदा दौर में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा दूसरे किसी को नेता को आगे नहीं किया जा रहा है.
ये ट्वीट बने मुसीबत
- बेदी के बीजेपी में शामिल होने की खबर आते ही उनके पुराने ट्वीट भी चर्चा में आ गए. जैसे 16 मार्च 2013 का उनका ये ट्वीट 'एक दिन नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों पर सफाई देनी ही पड़ेगी, बावजूद इसके कि अदालतें उनको अब तक क्लीन चिट दे रही हैं'
- 5 सितंबर 2013 का उनका ये ट्वीट, 'अगर राजनीतिक पार्टियां आरटीआई के दायरे में न आएं तो इन्हें मिलने वाली टैक्स में छूट वापस ले लेनी चाहिए. साथ ही बंगला और जमीन भी वापस लिए जाने चाहिए.'
4- किरण बेदी को दिल्ली चुनाव से ठीक पहले पार्टी का चेहरा बनाने से आम आदमी पार्टी का यह आरोप सही साबित होता है बीजेपी के पास दिल्ली में वाकई कोई चेहरा नहीं था. ऐसे में क्या जनता उन्हें बीजेपी से जोड़कर देख पाएगी या नहीं?
5- किरण बेदी को बीजेपी ने चेहरा जरूर बनाया है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह पार्टी के ब्राह्मण-बनिया वोट बैंक को एड्रेस नहीं करती हैं, जो दिल्ली में निर्णायक है. बेदी की छवि सख्त एडमिनिस्ट्रेटर की है, इसकी वजह से खासतौर पर बनिया वोट, जो बीजेपी से कई प्रकार की छूट मिलने की उम्मीद लगाता है, छिटक सकता है. इसके ठीक उलट अरविंद केजरीवाल ब्राह्मण-बनिया वोटों पर डोर डाल रहे हैं.

बस से पार्क घूमने जाता है पालतू कुत्ता

सिएटल। अपने पालतू कुत्तों को टहलाते हुए तो अक्सर आपने लोगों को देखा होगा। लेकिन अगर पालतू कुत्ता खुद ही बस में चढ़कर घूम आए तो यह देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।
एक ऐसे की मामले में यहां इक्लिप्स नामक
पालतू कुत्ता रोजाना बस में चढ़कर अकेला
पार्क घूमने जाता है। दरअसल सिएटल में
पालतू जानवरों के लिए काफी सुविधाएं हैं
जिसके तहत उन्हें सार्वजनिक परिवहन का
इस्तेमाल करने की अनुमति है। इक्लिप्स
रोजाना अपने घर के पास से बस पकड़ता है
और चार स्टॉप के बाद पार्क आने पर उतर
जाता है। कई बार इक्लिप्स को बस में
अकेला देखकर कुछ यात्रियों को लगा कि
वह खो गया है। हालांकि उसके गले में पड़े
टैग में फोन नंबर देखकर जब उन्होंने
उसकी मालकिन को कॉल किया तो पता
चला कि रोजाना बस से अकेला पार्क जाना

दुनिया में बिना दिल का पहला आदमी

दिल की धड़कन रूक जाने का अर्थ है मौत। पर आपको आज एक ऐसे व्यक्ति से मिलवाते हैं जिसकी धड़कन पिछले तीन साल से बंद है पर वह जिंदा है। दरअसल इस व्यक्ति के सीने में दिल है ही नहीं। बिना दिल के इतने दिनों तक जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
मार्च 2011 में 55 साल का क्रेग लुईस नाम का एक मरीज जानलेवा दिल की एक बीमारी से जूझ रहा था। उसे टेक्सस के हार्ट इंस्ट्यूट में भर्ती कराया गया। वह एमाइलॉयडॉसिस नामक एक बेहद दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा था। यह एक ऑटो इम्यून रोग है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा तंत्र अपने शरीर के खिलाफ ही काम करने लगता है। इस बीमारी में शरीर के अंदरूनी अंगों में गाढ़ा प्रोटीन जमा होने लगता है जिससे कुछ ही दिन में हृदय, लीवर, किडनी काम करना बंद कर देते हैं। अगर कुछ किया न जाता तो लुईस की मौत निश्चित थी।
सौभाग्य से डॉ. बिली कोन और डॉ. बड फ्रेजीयर इस दुर्लभ बीमारी से पीडि़त लुईस के सीने में एक यंत्र लगाने में सफल रहे जिसे वे 'कंटीन्यूअस फ्लो डिवाईस' कहते हैं। इस यंत्र की मदद से रोगी के शरीर में रक्त का प्रवाह होता रहता है और इसके लिए दिल के धड़कने की आवश्यकता नहीं है। इस यंत्र को फिट करने से पहले डॉक्टरों ने लुईस का हृदय निकाल लिया था। तब से लुईस बिना हृदय के जिंदा है। वह बोल पाता है और रोज डॉक्टरों से बात करता है, पर उसके सीने में दिल नहीं धड़कता। इस यंत्र का सफल प्रत्यारोपण कराने वाला वह पहला शख्स है।

चोरी के चक्कर ने परिवार से मिलाया

बीजिंग। चोरी करने पर जेल जाना पड़ता है लेकिन एक दिलचस्प वाकये में एक चोर को इसके चलते अपना खोया हुआ परिवार मिल गया। दरअसल यह एक घर में चोरी के इरादे से घुसा। वहां अकेली वृद्ध महिला को चाकू की नोक पर लूटने की कोशिश की। उसने शोर मचा दिया। लोग एकत्र हो गए। चोर पकड़ा गया। महिला भी पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां जब चोर से पूछताछ शुरू हुई तो उसने बताया कि जब वह बेहद छोटा था तो उसे अपहृत कर चोरी करना सिखाया गया। उससे जब परिजनों के बारे में पूछा गया तो उसने अपने परिजनों का जो खाका खींचा उससे वहां मौजूद महिला भावुक हो गई। उसने बताया कि 24 साल पहले उसका जो बेटा खोया था वह यही है। मां और बेटे के मिलन से सभी खुश हुए।

राम रहीम की ‘MSG’ को मिली हरी झंडी, आज हो सकती है रिलीज


MSG फिल्म का एक दृश्य
आध्यात्मिक गुरु बाबा राम रहीम की फिल्म MSG (मैसेंजर ऑफ गॉड) को लेकर कई दिनों से अफरा तफरी मची थी. आखिरकार सेंसर बोर्ड से ही जुड़ी ट्रिब्यूनल ने फिल्म को गुरुवार देर शाम हरी-झंडी दिखा दी. अब फिल्म शुक्रवार यानी 16 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को बॉलीवुड डायरेक्टर जीतू अरोड़ा ने प्रोडयूस किया है. फिल्म की रोक पर बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी बयान जारी किया था. महेश भट्ट ने एक हिन्दी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि इस फिल्म को न्याय जरूर मिलेगा. फिल्म इंडस्ट्री में जो लोग रचनात्मक स्वतंत्रता को लेकर और अभिव्यक्ति की आजादी के लिए झंडे लेकर खड़े हो जाते हैं वे ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ की रिलीज रुकने पर क्यों खामोश बैठे हैं?
उन्होंने कहा जो व्यक्ति ‘पीके’ और ‘हैदर’ की आजादी के लिए लड़ता है, उसका फर्ज है कि वह ‘MSG’ जैसी फिल्म के लिए भी लड़े. यह सही नहीं है कि आप चुन-चुनकर फिल्मों के लिए खड़े हों. उन्होंने कहा, ‘भले ही आप फिल्म बनाने वाले व्यक्ति से सहमत न हों, मगर उसे अधिकार है कि वह अपनी फिल्म दिखाए. अगर हम कहें कि हमारी कही बात कमाल की है और दूसरे की बात ठीक नहीं तो यह दोगलापन है.’
तो जितने भी लोग इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे खुश हो जाएं. क्योंकि अब देशभर में कई सिनेमाघरों में MSG देखी जा सकती है.

विश्‍वकप: पाक से कभी हारा नहीं तो इन टीमों से जीत नहीं पाया भारत

विश्‍वकप: पाक से कभी हारा नहीं तो इन टीमों से जीत नहीं पाया भारत
नई दिल्ली। विश्वकप में अपना खिताब बचाने के लिए टीम इंडिया एक बार फिर तैयार है। भारतीय टीम क्रिकेट के इस महाकुंभ में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को अपना पहला मैच खेलना है। विश्व कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
भारतीय टीम विश्व कप में भले ही पाकिस्तान से कभी नहीं हारी हो, लेकिन दो टीमें ऐसी भी हैं जिनके खिलाफ भारतीय टीम विश्वकप में कभी भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। भारतीय टीम को विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी भी जीत नसीब नहीं हुई है।
पढ़ें - भारत की ओर से विश्वकप टीम में शामिल हैं सचिन तेंदुलकर
इस विश्वकप में भारत को पूल बी में रखा गया है। जिनमें से पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को अपने पहले दो मैच खेलने हैं। इन दोनों टीमों के खिलाफ वर्ल्ड कप में भारत के रिकॉर्ड एकदम विपरीत रहे हैं। क्रिकेट विश्व कप में जहां पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड गर्व करने योग्य हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका रिकॉर्ड बहुत निराशाजनक है।
भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान से कभी हारा नहीं है तो दूसरी तरफ वह दक्षिण अफ्रीकी चुनौती से कभी पार नहीं पा सका है। क्रिकेट महाकुंभ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके तीन मैच हुए और उसे तीनों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम विश्वकप में सिर्फ एक बार ही भिड़ी है, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।
तस्वीरें - खिताब बचाने उतरेंगे टीम इंडिया के ये 15 धुरंधर
वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 1992 से 2011 के बीच 6 मैच हुए हैं और इन सभी में भारत को जीत मिली है। 1992 में भले ही पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियन बना हो लेकिन उसे भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड जीतना अच्छा रहा है, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतना ही खराब रहा है। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका का विश्वकप में तीन बार सामना हुअा है और तीनों ही मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। 2011 विश्व कप में भारत भले ही वर्ल्ड चैंपियन बन गया लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप में हार का सिलसिला नहीं तोड़ पाया।
विश्वकप में अब तक भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से सिर्फ एक बार ही हुआ है। जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार के विश्व कप में न्यूजीलैंड को पूल ए में रखा गया है तो इस बार भी भारत और न्यूजीलैंड का सामना ग्रुप मुकाबलों में नहीं होगा।
पढ़ें - ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने क्रिकेट से लिया संन्यास

डेरा सच्‍चा प्रमुख की 'एमएसजी' रिलीज को तैयार

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता ने दावा किया कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अभिनीत फिल्म एमएसजी (मैसेंजर ऑफ गॉड) को बृहस्पतिवार रात सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है।
शाहरुख के साथ फोटो खिंचवाने के लिए सेंसर बोर्ड ने बदले नियम?
इस दावे की खबर मिलने से डेरा समर्थकों में उत्साह लौट आया। डेरा के प्रवक्ता आदित्य इंसां ने दावा किया कि सेंसर बोर्ड के ट्रिब्यूनल को फिल्म में एक भी शब्द आपत्तिजनक नहीं लगा है और उन्होंने इसे रिलीज करने की अनुमति दे दी है। उधर, फिल्म के संभावित विरोध को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।
उल्लेखनीय है कि डेरा प्रमुख की फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसपर रोक लगा दी। ऐसे में फिल्म को लेकर संशय बरकरार था। जहां एक ओर डेरा पक्ष फिल्म को लेकर दिल्ली में बैठा था वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन की निगाहें भी डेरा और सिख संगठनों पर रही। सूत्रों की मानें तो इंटेलीजेंस ब्यूरो की सूचना थी कि सिख संगठन प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
सेंसर बोर्ड की मुखिया ने 'पीके' पर चुप्पी साधने के लिए सरकार पर साधा निशाना
जिला प्रशासन ने गुरुवार को डेरा की गतिविधियों पर भी निगाह रखी, लेकिन गुरुवार को डेरा के लोग फिल्म को लेकर दिल्ली में डटे रहे थे। पूरा दिन माहौल शांत रहा लेकिन अधिकारी समय-समय पर अपडेट लेते रहे।
हिंदू महासभा डेरा च्च्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म के समर्थन में आ गई है। हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा कि फिल्म देखे बैगर विरोध करना ठीक नहीं है। जब 'पीके' जैसी फिल्म रिलीज हो सकती है तो 'एमएसजी' क्यों नहीं? बाबा राम रहीम हिन्दू हैं इसलिए उनकी फिल्म रिलीज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राम रहीम से मुलाकात करेगा।

'एमएसजी' से खफा सेंसर बोर्ड अध्‍यक्ष लीला सैमसन का इस्‍तीफा

मुंबई। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' (एमएसजी) को फिल्म सर्टीफिकेशन अपीलीय ट्रिब्यूनल (एफसीएटी) से रिलीज की मंजूरी मिलने के दावे के बीच सेंसर बोर्ड की प्रमुख लीला सैमसन ने गुरुवार देर रात अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया।
'एमएसजी' रिलीज होने से पहले सीक्वल पर भी शुरू हुआ काम
जब लीला सैमसन से पूछा गया कि क्या उन्हें पता है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एफसीएटी ने फिल्म 'एमएसजी' को हरी झंडी दे दी है? इस पर लीला ने कहा कि उन्होंने भी ऐसा सुना है। लेकिन अभी तक लिखित में कुछ भी नहीं है। ये एक तरह से फिल्म सेंसर बोर्ड के सर्टीफिकेट का मजाक उड़ाना है। उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा देने का फैसला अंतिम है। उन्होंने इस बारे में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को जानकारी दे दी है।
इस बीच, फिल्म एमएसजी को एफसीएटी से मंजूरी मिलने के फैसले पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सेंसर बोर्ड ने राम रहीम अभिनीत 'एमएसजी' को मंजूरी के लिए एफसीएटी को रेफर किया था। इस फिल्म को आज रिलीज होना है।
रिवाइजिंग कमेटी ने भी दिया बाबा राम रहीम को झटका
लीला सैमसन ने इस्तीफे की वजह हालांकि फिल्म की रिलीज को न बताते हुए कहा कि मंत्रालय की ओर से नियुक्त अधिकारियों और पैनल के सदस्यों के भ्रष्टाचार, दखलअंदाजी और मनमाने रवैये के कारण वो इस्तीफा दे रही हैं। सैमसन ने कहा कि धन आवंटित न होने के कारण सेंसर बोर्ड के सदस्यों की बैठक पिछले नौ महीनों से नहीं हुई है। ऐसे संस्थान को चलाना आसान नहीं है।

Thursday, 15 January 2015

बीजेपी में शामिल हुईं किरण बेदी, केजरीवाल को दे सकती हैं टक्‍कर

काफी समय से एनजीओ चला रहीं किरण बेदी ने अन्‍ना आंदोलन के जरिए अलग लोकप्रियता हासिल की थी। जब अरविंद केजरीवाल ने अन्‍ना से अलग होकर राजनीतिक राह पकड़ी थी, तब वह अन्‍ना के साथ ही रही थीं। वह राजनीति में आने के खिलाफ थीं और इसीलिए केजरीवाल के साथ नहीं गईं। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति उनका झुकाव काफी बढ़ गया था। उन्‍होंने भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए अपील भी की थी। और अब वह अंतत: भाजपा में शामिल हो गई हैं।
 
अब आगे क्‍या
- अमित शाह ने स्‍पष्‍ट कर दिया कि बेदी चुनाव लड़ेंगी। कहां से लड़ेंगी, यह स्‍पष्‍ट नहीं किया। वह नई दिल्‍ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।
 
- भाजपा को बहुमत मिला तो सीएम भी बन सकती हैं। मई 2014 में उन्‍होंने कहा भी था कि अगर ऑफर मिला तो वह सीएम पद की जिम्‍मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं, लेकिन भाजपा नेताओं ने 'बाहरी' होने के चलते उनके सीएम बनने की अटकलों को खारिज कर दिया था। गुरुवार को जब वह 'बाहरी' नहीं रहीं तो भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सीएम बनने की योग्‍यता रखता है और किरण बेदी भी अब भाजपा कार्यकर्ता हैं।
 
- रामपुर से सपा की पूर्व सांसद जया प्रदा और 'आप' की पूर्व नेता शाजिया इल्‍मी को भी पार्टी में शामिल कर भाजपा दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर सकती है।
 
अब दूसरी खबर की राह देखें 
भाजपा की सरकार बनी तो क्‍या किरण बेदी दिल्‍ली की सीएम होंगी? पत्रकारों के इस सवाल पर भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि इसका फैसला संसदीय बोर्ड करता है। उन्‍होंने पत्रकारों से यहां तक कह दिया कि इस समय आपको इससे ज्‍यादा कुछ सुनने को नहीं मिलेगा और आप अगली खबर की ओर चले जाएं।
 
मुझे काम करना आता है और कराना भी
जब किरण बेदी ने माइक थामा तो उनके बात करने का अंदाज कुछ ऐसा था मानो उन्‍होंने सीएम पद मिलने की शर्त पर ही भाजपा का दामन थामा हो। बेदी ने कहा, 'मेरे पास 40 साल का प्रशासनिक अनुभव है और मैं अपना अनुभव दिल्‍ली को भेंट करने आई हूं। उन्‍होंने कहा कि मुझे काम करना आता है और काम करवाना भी आता है।' 
 
किरण बेदी की ताकत
- 40 साल का प्रशासनिक अनुभव
- ईमानदार, जुझारू महिला की छवि
 
कमजोरी 
- पहले राजनीति में शामिल नहीं होने की बात कह कर केजरीवाल से अलग होने वाली बेदी के भाजपा में शामिल होने को उनका दोहरापन बता कर विपक्षी पार्टियां घेर सकती हैं। 
 
तृणमूल को लगा जोरदार झटका, बीजेपी में शामिल हुईं ममता की मंत्री
इधर, पश्चिम बंगाल में भी भाजपा को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री मंजुल कृष्ण ठाकुर ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। इससे सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

मीट कारोबारी कुरैशी ने सुनंदा से कहा था-डार्लिंग, अब सब काबू में है

नई दिल्ली. सुनंदा पुष्कर मौत केस में एक और नया खुलासा हुआ है। खबरों के मुताबिक, मांस कारोबारी मोइन कुरैशी और सुनंदा के बीच 2013 में ब्लैकबेरी पर मैसेज के जरिए बात हुई थी। सुनंदा ने मोइन को डिनर पर भी बुलाया था। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने सुनंदा की मौत मामले में चार और लोगों से पूछताछ की है। इनमें से एक नाम राकेश शर्मा का है। सूत्रों के मुताबिक राकेश ने ही सुनंदा को अलप्रेक्स टैबलेट्स लाकर दी थीं।
1 of 6
फाइल फोटो: सुनंदा पुष्कर।
 
सुनंदा ने 17 मार्च, 2013 को बीबीएम (ब्लैकबेरी मैसेंजर) पर कुरैशी को लिखा था, 'तुम्हारी फैक्टरी में सब ठीक तो है ना? हमने तुम्हें मिस किया। बुधवार को हमारे 97- लोधी एस्टेट वाले घर डिनर पर आओ। मुझे, शशि और नवीन को खुशी होगी। लव सुनंदा।’ कुरैशी ने जवाब दिया, ‘शुक्रिया, अब सब काबू में है। डार्लिंग, मैं 20 मार्च को लाहौर में रहूंगा। लौटने के बाद मिलता हूं। डिनर पर बुलाने के लिए शुक्रिया। लव मोइन।’ कुरैशी ने 21 अगस्त, 2013 को सुनंदा को 40-एके ड्राइव, डीएलएफ, छतरपुर फार्म पर रात नौ बजे डिनर के लिए बुलाया था। सुनंदा ने जवाब दिया था, ‘हां डार्लिंग। मिलती हूं।’ कुरैशी फिलहाल आयकर विभाग की जांच के घेरे में हैं। पूर्व सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा के घर की विजिटिंग डायरी में भी उनका नाम 90 से ज्यादा बार आने पर चर्चा में रहा है।
 
वहीं, इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को इस मामले में चार और लोगों से पूछताछ की है। इनमें थरूर और सुनंदा के मित्र संजय दीवान भी शामिल हैं। दो बड़े बिजनेसमैन से भी पूछताछ की गई है, लेकिन इनके नाम अब तक सामने नहीं आ सके हैं। कुछ पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ की खबर है, लेकिन उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। इस बीच, सूत्रों के हवाले से खबर है कि शशि थरूर द्वारा पुलिस पर अपने निजी स्टाफ से मारपीट का आरोप लगाए जाने के बाद अब एसआईटी इन लोगों का मेडिकल भी करा रही है, ताकि समय आने पर थरूर के आरोपों का जवाब दिया जा सके।

अब पानी से चलेगी आपकी बाइक, एक लीटर में दौड़ेगी 250 KM

पानी से बाइक चलाने के मॉडल को पेश किया गया।
चंडीगढ़। पेट्रोल के दाम कम हो रहे हैं पर कितना अच्छा हो कि
आपको अपनी बाइक चलाने के लिए पेट्रोल की जरूरत ही न पड़े। आपकी बाइक पानी से ही चल पड़े। ये बात बेशक सुनने में अटपटी लगे, लेकिन ये संभव कर दिखाया है 10वीं क्लास के एक स्टूडेंट ने। गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-22 के दसवीं क्लास के नित्यआशीष ने अपने फिजिक्स के टीचर अजय गुप्ता की गाइडेंस में बाइक के लिए ऐसी किट तैयार की है। 42वीं स्टेट लेवल एग्जीबिशन में नित्य ने इस बाइक किट का प्रदर्शन किया। 
नित्य ने बताया कि उसने एक आम बाइक पर पानी की एक किट फिट की है। इसमें पानी डालने पर एचएचओ सेल में जाएगा। वहां पर इलेक्ट्रोलाइसिज होगी। इलेक्ट्रोलाइसिज करने के बाद ऑक्सीजन गैस बनती है वो गैस इंजन को चलाती है। जहां दूसरी बाइक में पेट्रोल के बाद जब धुआं निकलता है, वहीं इस बाइक में पानी निकलेगा और वह सायलेंसर में से निकल जाएगा। इस हिसाब से यह वातावरण को प्रदूषित होने से भी बचाएगा। यह किट तैयार करने में नित्य को मात्र 1900 रुपए और तीन सप्ताह लगे हैं। इससे बाइक की स्पीड 50 किलोमीटर तक जा सकती है। किट में अगर 2 लीटर खारा पानी डाला जाता है तो बाइक 500 लीटर चल सकेगी और 2 लीटर डिस्ट्रल वाटर डालने पर बाइक 200 किलोमीटर चलेगी।
 
किट में पानी खत्म होने पर आपको सिर्फ पानी ही बदलना पड़ेगा। किट में 2 लीटर से ज्यादा पानी नहीं आ सकता। नित्य ने इससे पहले सोलर एयर कंडीशन तैयार किया था। इसकी स्टेट लेवल पर टॉप फाइव में सिलेक्शन हुई थी और नेशनल में नंबर वन पर रहा था। मॉडल बनाने में नित्य की मदद स्टूडेंट रुचिका ने भी की।
 
ये रहे थीम
 
कम्युनिटी हेल्थ एंड एंवायरमेंट, लैंडमार्क इन सांइस एंड मैथ, इंर्फोमेशन एंड कम्युनिकेशन, एनर्जी रिसोर्स एंड कंजर्वेशन, ट्रांसपोर्ट वेस्ट मैनेजमेंट 
 
मेरा मॉडल भीग न जाए
 
स्टेट लेवल सांइस एग्जीबिशन में कई दिनों की मेहनत से तैयार किए गए मॉडल्स स्टूडेंट्स ने बुधवार को सेक्टर-32 में डिस्पले किए थे, लेकिन अचानक बारिश आने से स्टूडेंट्स ने अपने मॉडल्स को बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक शीट्स से ढक दिया। वहीं कुछ स्टूडेंट्स ने छाते से अपने मॉडल्स को ढक दिया।
 
इससे पहले साेलर एयर कंडिश्नर तैयार कर चुका है नित्य
 
एनसीईआरटी के सहयोग से स्टेट कांउसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेक्टर-32 में बुधवार को 42वीं स्टेट लेवल साइंस मैथ एंड एन्वायर्नमेंट प्रदर्शनी 2015 का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पर्यावरण के डायरेक्टर संतोष कुमार ने किया। इस प्रदर्शनी में शहर के गवर्नमेंट और प्राइवेट लगभग 86 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने 161 मॉडल पेश किए। प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स के साथ टीचर्स और प्रिंसिपल भी पंहुचे। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सुरेंद्र दहिया ने बताया कि एग्जिबिशन का पहला लेवल नवंबर 2014 में 25 से 28 तक हुआ था, जिसमें 594 माॅडल्स पेश किए गए थे। इस फाइनल लेवल में 161 मॉडल्स हैं। चार दिवसीय ये प्रदर्शनी 15 और 16 जनवरी को ओपन फॉर ऑल है। इसमें स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स भी आ सकते है और प्रदर्शनी का समय सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा।

72 स्टूडेंट्स होंगे विजेता : 17 जनवरी को 161 में से 72 मॉडल्स को सिलेक्ट किया जाएगा। इनमें से केटेगरी के हिसाब से पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर  रहने वालों को 5100, 3100, 2100 रुपए के नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। वहीं 5 स्कूलों को ओवरऑल ट्राॅफी दी जाएगी। स्टेट लेवल की प्रदर्शनी है जिसमें स्टूडेंट्स ने अपने साइंस और मैथ के मॉडल्स को टीचर्स और टीम की हेल्प से तैयार करके पेश किया है। ये कार्यक्रम 11.30 बजे होगा।

सरकार बनाने में भूमिका न रहने का उमर अब्दुल्ला का दर्द छलका


जम्मू जम्मू कश्मीर के सियासी इतिहास में अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन के कारण सरकार के गठन में कोई भूमिका न रहने का नेशनल कांप्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का दर्द छलक गया। विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद यहां राज्यपाल एन एन वोहरा को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद राजभवन के बाहर संवाददाताओं के यह पूछने पर कि क्या वह सरकार के गठन पर बातचीत के लिए दिल्ली जा रहे है, अब्दुल्ला ने कहा कि वह विलायत जा रहे हैं।
 
सरकार बनाने में अहम भूमिका न रहने की अब्दुल्ला की टीस उस समय जाहिर हो गयी जब उन्होने कहा कि वैसे भी मेरा यहां रहना और न रहना बराबर है।
 
अब्दुल्ला ने बताया कि वह अपने बीमार मां-बाप से मिलने विलायत जा रहे हैं। चुनावी व्यस्तता के कारण वे चाहकर भी उनसे मिलने नहीं जा सके थे। अब्दुल्ला ने कहा मेरे माता पिता की सर्जरी हुई है। मैं उनसे मिलने को बेचैन हूं। मैं कुछ वक्त उनके साथ गुजारूंगा। अब्दुल्ला पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और ब्रिटिश महिला मोली के बेटे हैं। मोली ने पति को अपना गुर्दा दिया जिसे फारूक अब्दुल्ला में प्रत्यारोपित किया गया है।

इमरान खान से एक मां ने पूछा- तब तो आप शादी में मशगूल थे, अब क्यों आए?

पेशावर। पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान बुधवार को नई नवेली पत्नी के साथ पेशावर के आर्मी स्कूल पहुंचे। यहां पिछले साल 16 दिसंबर को आतंकी हमले में 134 बच्चों सहित 150 लोग मारे गए थे। यह स्कूल तब से बंद था और सोमवार को ही खुला है। इमरान को देखते ही बच्चों के माता-पिता के साथ-साथ बच्चे भी विरोध में उतर आए। रोते हुए एक मां ने कहा ‘इमरान अब यहां क्याें आए हैं। जब हमारे बच्चे मर रहे थे तब तो वे शादी की रंगरलियों में मशगूल थे।’
1 of 6
पेशावर के आर्मी स्कूल में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते इमरान और रेहाम खान।
 
बच्चे और आतंकी हमले में मारे गए बच्चों के माता-पिता स्कूल के गेट पर मौजूद थे। उनके हाथों में तख्तियां थीं। इन पर लिखा था, ‘गो इमरान गो’ उन्होंने इमरान से कहा- हमारे बच्चों के खून पर राजनीति मत करो। भीड़ बहुत गुस्से में थी। उसने इमरान को स्कूल में जाने से रोकने की कोशिश की। इसके लिए पुलिस से भिड़ंत भी हुई। बाद में इमरान, उनकी पत्नी और मुख्यमंत्री परवेज खटक को पिछले दरवाजे से स्कूल में ले जाया गया।
 
इमरान का विरोध क्यों ? 
पेशावर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी है। इस प्रांत में इमरान की पार्टी पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) की सरकार है। हमले के बाद पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष और कई नेता इस स्कूल में हो आए। राहत और बचाव कार्य भी हुए। लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री परवेज खटक बुधवार को अपने नेता इमरान खान के साथ यहां पहुंचे। हमले के दौरान इमरान इस्लामाबाद में नवाज शरीफ सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे थे। हालांकि हमले के बाद उन्होंने यह कार्यक्रम टाल दिया था। इसी दौरान उन्होंने बीबीसी की पूर्व एंकर रेहम से शादी भी कर ली। 
 

नौकरानी को शराब पिला रेप करता था पति, गर्म प्रेस से जलाने में पत्नी करती थी मदद

 मुंबई. मुंबई से सटे विरार इलाके में एक नौकरानी के साथ मालिक द्वारा अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। 30 साल की इस नौकरानी ने आरोप लगाया है कि मालिक बीते पांच साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा है। नौकरानी के मुताबिक, पत्नी भी उसकी मदद करती थी। कई बार काम करने में थोड़ी देरी होने पर पति-पत्नी उसे गर्म प्रेस से जला देते। इसके अलावा, जबर्दस्ती मिर्च खाने के लिए भी मजबूर करते थे।
नौकरानी ने पुलिस को बताया कि वह लियॉन और रीमा लांबा के घर पर साल 2000 से काम कर रही है। एक प्लेस्कूल चलाने वाली रीमा उसे बंगाल से अपने घर लेकर आई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि लियॉन उसे जबर्दस्ती शराब पिलाता था और फिर बलात्कार करता था। दंपती उसके शरीर पर अक्सर गर्म मोम भी डालते थे। एक बार रीमा को खाने में बाल मिला, तो उसने नौकरानी को खाने में मिले बाल को पानी के साथ पीने को मजबूर किया।
 
क्या कहना है पुलिस का 
एक पुलिस अफसर ने बताया कि पीड़ित महिला के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट के निशान हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने लियोन को रेप समेत कई अन्य मामलों में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी पत्नी फरार हो चुकी है। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी महिला को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस अंदाज में इंदौरियों ने मनाई संक्रांति, सेल्फी के लिए भी किए खास जतन


इंदौर। मकर संक्रांति शहर में जोरशोर से मनाई जा रही है। सूर्य उत्तरायण के साथ ही पर्व की शुरुआत हुई। आज दिनभर पुण्यकाल रहेगा। लोग दान-पुण्य कर रहे हैं। कई मंदिरों में तिल-गुड़ से बने व्यंजनों का भोग लगा। इस मौके पर लोग पतंगबाजी का मजा ले रहे हैं। कोई मैदान पर तो कोई छत पर सुबह से ही जमें हुए हैं। कुछ लोगों ने  गिल्ली डंडे पर भी हाथ आजमाया। पंडितों के अनुसार, 14 जनवरी को शाम 7.27 बजे सूर्य ने धनु से मकर राशि में प्रवेश किया। धर्म शास्त्रों की मान्यता है जब सूर्य का राशि परिवर्तन सूर्यास्त के बाद तो हो पुण्य (पर्व) काल दूसरे दिन मनाया जाता है। ऐसे में संक्रांति का पुण्यकाल गुरुवार को सुबह 7.09 से शाम 6.03 बजे तक रहेगा। खास है इस बार की मकर संक्रांति - पंडितों के अनुसार मकर संक्रांति हाथी पर सवार होकर आई है। ऐसे में पर्व सुख-समृद्धि लेकर आया है। पं. आनंदशंकर व्यास (उज्जैन) के अनुसार, इस दिन किए गए दान का फल 100 गुना होकर मिलता है। मकर संक्रांति देवताओं का प्रभातकाल भी है।
 
 सूर्यदेव मंदिर में अभिषेक-महायज्ञ - कैट रोड स्थित सूर्यदेव मंदिर नवग्रह तीर्थ में मकर संक्रांति पर गुरुवार सुबह से धार्मिक आयोजन शुरू हुए। मंदिर के प्रचार प्रमुख प्रकाश राजदेव ने बताया सुबह पूजन-अभिषेक, 10 बजे हवन हुआ। मंदिर में सूर्यदेव सात अश्व के रथ पर सवार हैं। उनके सारथी अरुण देव हैं। वास्तु सिद्धांत के अनुसार उड़ीसा के कलाकारों ने संगमरमर की 13 फीट ऊंची मूर्ति बनाई थी। मंदिर के बाहर कमल कुंड है। इसके अलावा नवग्रह मंदिर भी है।

 पतंगों से छाया आसमान : मकर संक्रांति पर शहर का आसमान पतंगों से छा गया। सुबह से ही विभिन्न जगहों पर बच्चों और युवतियों ने भी पतंगबाजी के साथ सितोलिया, कंचे, गुल्ली-डंडा में हाथ आजमा रहे हैं। स्कीम नं. 54 स्थित गुजराती समाज परिसर में स्टूडेंट्स ने संक्रांति पर्व मनाया। वहीं ऑल्टियस कॉलेज में भी स्टूडेंट्स ने देसी खेलों का आनंद लिया। इस दौरान कई युवाओं ने सेल्फी का भी मजा लिया। कोई अकेले तो कोई ग्रुप में सेल्फी लेता नजर आया।

मल्लिका ने 'भंवरी देवी' की तुलना मायावती से की, बोलीं- वह कौन सी दूध की धुली हैं

नई दिल्ली/लखनऊ: फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' का प्रमोशन करने राजधानी पहुंचीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने खुद के निभाए किरदार की तुलना बीएसपी सुप्रीमो से कर डाली। पत्रकारों ने जब भंवरी देवी की तुलना मायावती से करने पर सवाल खड़े किए तो मल्लिका ने कहा, "मायावती कौन सी दूध की धुली हैं।" मल्लिका फिल्म में अनोखी देवी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की कहानी भंवरी देवी से प्रभावित बताई जाती है। कुछ साल पहले राजस्थान की नर्स भंवरी देवी का अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। उसके पति ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार के मंत्री महिपाल मदेरणा का इसमें हाथ है। भंवरी देवी पर आरोप थे कि उन्होंने मंत्री की आपत्तिजनक हालत में एक सीडी बना ली थी। इस सीडी के जरिए वह मंत्री को ब्लैकमेल करके अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना चाहती थीं। 'डर्टी पॉलिटिक्स' में मल्लिका के अलावा अनुपम खेर, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्राफ आदि काम कर रहे हैं। यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी। गुरुवार को ही बसपा सुप्रीमो मायावती अपना 59वां बर्थडे मना रही हैं।  
मायावती ने साधारण तरीके से मनाया बर्थडे 
बीएसपी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती का 59वां जन्मदिन मनाया। पार्टी ने इस मौके को जनकल्याणकारी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया है। पहले लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर मायावती 59 किलो का केक काटकर मनाने वाली थीं, लेकिन ऐन वक्त पर कार्यक्रम बदल दिया गया। उन्होंने सादगी के साथ अपना बर्थडे मनाने का फैसला किया। 
 
जन्मदिन पर मायावती ने साधा सपा पर निशाना 
अपने जन्मदिन पर मायावती ने कहा, ''कार्यकर्ता सर्वसमाज में गरीबों और असहायों की मदद करें। जब राज्य में बसपा की सरकार थी, तब उनके बर्थडे पर जनकल्याण से जुड़े तमाम कार्य किए जाते थे। इनसे गरीब और दलित वर्गों की मदद की जाती थी। जब से सपा की सरकार बनी, तब से इन जनकल्याणकारी कार्यों को बंद करवा दिया गया।'' 
 
बीजेपी और कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथों 
माया ने इस मौके पर कांग्रेस की यूपीए सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपीए ने अपनी सरकार के दौरान कई गलत नीतियां और योजनाएं चलाईं। गलत फैसले भी लिए गए। माया के मुताबिक, भाजपा ने इन्हीं गलत नीतियों और फैसलों का राजनीतिक फायदा 2014 के लोकसभा चुनाव में उठाया।

गरीब परिवार से निकला, अब बड़े-बड़े पहलवानों को मात देता है ये 'अर्नाल्ड'

 मुंबई. महाराष्ट्र पुलिस फ़ोर्स देश के सबसे बड़े पुलिस बलों में से एक है, जो अपराध पर लगाम लगाने के साथ-साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम बखूबी कर रही है। आपराधिक मामले सुलझाने के अलावा महाराष्ट्र पुलिस के जवान दूसरे क्षेत्रों में भी नाम रोशन कर चुके हैं। इन उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए आज से हम  'महाराष्ट्र पुलिस के जाबांज' के नाम से विशेष सीरीज शुरू कर रहे हैं। जिसके तहत आज हम महाराष्ट्र पुलिस के 'अर्नाल्ड' कहे जाने वाले जांबाज जवान किशोर डांगे के बारे में बता रहे हैं।
वे महाराष्ट्र के जालना जिले की पुलिस फोर्स में कॉन्स्टेबल पद पर तैनात हैं। पुलिस में नौकरी के साथ-साथ किशोर डांगे बॉडी बिल्डिंग भी करते हैं। इसकी बदौलत वे देश-विदेश की कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में खिताब जीत चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने नॉर्थ आयरलैंड के बेलफास्ट में हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।  
 
गरीब परिवार में हुआ था जन्म 
 
मिस्टर महाराष्ट्र, मिस्टर मराठवाड़ा जैसे कई खिताब किशोर अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा वे कई विदेशी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। जालना के एक गरीब परिवार में जन्मे किशोर को पुलिस की नौकरी कड़ी मेहनत के बदौलत मिली। संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वे इस मुकाम को हासिल करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ बॉडी बिल्डिंग पर भी ध्यान देते थे। आर्थिक तंगी के कारण कई बार उनकी प्रैक्टिस छूटी। पर जैसे ही पुलिस में नौकरी मिली उन्होंने बॉडी बिल्डिंग पर फोकस किया जिसकी बदौलत वे इस मुकाम पर पहुंच सके।
 

Tuesday, 13 January 2015

नलिनी का बयान- सुनंदा को था यकीन कि दुबई में तीन रात मेहर के साथ रहे थे थरूर

नई दिल्ली. सुनंदा पुष्कर को डर था कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर उन्हें तलाक दें देंगे। वे पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से शशि की बढ़ती नजदीकियों से चिंतित थीं। सुनंदा की दोस्त पत्रकार नलिनी सिंह ने एसडीएम को दिए बयान में यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि सुनंदा को पूरा यकीन था कि जून 2013 में शशि और मेहर ने दुबई में तीन रातें साथ बिताई थीं। वे दोनों के बीच रोमांटिक मैसेज से परेशान थीं। सुनंदा की मौत से एक रात पहले भी नलिनी ने सुनंदा से फोन पर बात की थी। पिछले साल 17 जनवरी को होटल लीला पैलेस में सुनंदा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।  
हर ने थरूर से कहा था, ‘मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती’...
सुनंदा पुष्कर मौत मामले में अहम गवाह पत्रकार नलिनी सिंह का बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की परेशानियां बढ़ा सकता है। एक अंग्रेजी अखबार ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से नलिनी सिंह के बयान को उजागर किया है। अखबार के मुताबिक, सुनंदा ने अपनी मौत से पहले नलिनी सिंह को बताया था कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने शशि थरूर से कह दिया है कि वह उनके बिना नहीं रह सकती। 
 
अहमद पटेल से मिले थरूर
इस बीच, थरूर रविवार रात को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से मिले। सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच सुनंदा की मौत पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, थरूर से इस्तीफा लेने का पार्टी का अभी कोई इरादा नहीं है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को कहा कि थरूर मामले में आरोपी नहीं हैं। उनको बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ लोग उन दस्तावेजों तक पहुंच होने का दावा कर रहे हैं, जो केवल जांच एजेंसी के पास हो सकते हैं।

happy lohri sirsa

happy lohri sirsa
happy lohri sirsa

गर्भवती महिलाओं के लिए जानवरों के इंजेक्शन मामले में मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

 जयपुर। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से प्रदेश के ९ जिलों में गर्भवती महिलाओं को लगाने के लिए जानवरों के इंजेक्शन भेजने पर चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने मंगलवार को वास्तविक रिपोर्ट मांगी है। हालांंकि अस्पताल में किसी भी मरीज के इंजेक्शन लगने से इंकार किया है।
आरएमएससी के क्वालिटी कंट्रोल सेल के प्रभारी मनोज नाग के अनुसार क्वारेन टाइम में रखे गए इंजेक्शन की जांच के लिए सैंपल भेजे जा चुके है। 29 दिसंबर को भेजे गए सैंपल की नियमानुसार 21 दिन में रिपोर्ट आने के हिसाब से 20 जनवरी तक रिपोर्ट आने की संभावना है। नाग ने बताया कि रिपोर्ट में सैंपल फेल होने पर हिमाचल प्रदेश की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज होगा तथा ठीक आने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

परंपरा: पत्नी को पति के किस हाथ की तरफ सोना या बैठना चाहिए और क्यों?

उज्जैन। कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता जन्म-जन्मांतर का होता है। हिंदू धर्म ग्रंथों में पत्नी को वामांगी कहा जाता है। इसका अर्थ होता है बाएं अंग की अधिकारी। इसलिए पुरुष के शरीर का बायां हिस्सा स्त्री का माना जाता है। दरअसल माना जाता है कि अर्धनारीश्वर भगवान शिव के बाएं अंग से स्त्री की उत्पत्ति हुई है जिसका प्रतीक है शिव का अर्धनारीश्वर शरीर।

किन कामों के समय पति को उल्टे हाथ की ओर होना चाहिए- शास्त्रों में कहा गया है कि स्त्री पुरुष की वामांगी होती है। इसलिए सोते समय, किसी सभा में, सिंदूरदान, आशीर्वाद ग्रहण करते समय और भोजन के समय पति को हमेशा पत्नी की बाईं और रहना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

वामांगी होने के बावजूद भी कुछ कामों में स्त्री को दायीं ओर रहने की बात शास्त्र कहता है। शास्त्रों में बताया गया है कि कन्यादान, विवाह, यज्ञकर्म, जातकर्म, नामकरण और अन्न प्राशन के समय पत्नी को पति के दायीं ओर बैठना चाहिए।

पत्नी को पति के दाएं या बाएं बैठने संबंधी इस मान्यता के पीछे तर्क यह है कि जो कर्म सांसारिक होते हैं उसमें पत्नी पति के बायीं ओर बैठती है। क्योंकि यह कर्म स्त्री प्रधान कर्म माने जाते हैं। यज्ञ, कन्यादान, विवाह यह सभी काम पारलौकिक माने जाते हैं और इन्हें पुरुष प्रधान माना गया है। इसलिए इन कर्मों में पत्नी के दायीं ओर बैठने के नियम हैं।

जस्टिस काटजू बोले- कैटरीना कैफ को बनाया जाए राष्ट्रपति, शपथ में गाएं शीला की जवानी

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस परिषद् के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को देश का राष्ट्रपति बनाने की सलाह दी है। मंगलवार को काटजू ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि कैटरीना कैफ को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया बनाना चाहिए। ऐसी सलाह उन्होंने इसलिए दी, क्योंकि पिछले दिनों क्रोएशिया में एक सुंदर महिला राष्ट्रपति बनी हैं। काटजू ने लिखा कि आर्थिक रूप से बीमार क्रोएशिया जब मिस ग्रैबर किटरोविक को अपना राष्ट्रपति बना सकता है, तो हम क्यों नहीं। काटजू ने कैटरीना को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया बनाने के लिए एक शर्त रखी है। वह शर्त है कि राष्ट्रपति बनने पर अपने शपथ ग्रहण समारोह में कैटरीना को अपना फेमस गीत 'शीला की जवानी' गाना होगा।  
अक्सर विवादित मसलों पर खुल कर बोलने वाले काटजू ने लिखा है, ''मैं चुनाव में हमेशा से ही सुंदर महिलाओं जैसे कि फिल्मी अभिनेत्रियों के चयन का समर्थन करता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि नेता हमेशा चांद दिलाने की बात करेंगे, लेकिन कभी जनता के हित का काम नहीं करेंगे। इसलिए चूंकि आपको किसी न किसी का चुनाव तो करना ही है, तो क्यों नहीं कम से कम सुंदर चेहरे के लिए वोट दिया जाए। कम से कम मीडिया में उस सुंदर चेहरे को देख कर आपको क्षणिक सुख तो होगा। नहीं तो आपको अंत में ऐसे तो कुछ भी हासिल नहीं होने वाला।'' हरि ओम! उवाच के साथ उन्होंने अपना ब्लॉग समाप्त किया है।