कोटा (राजस्थान). गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के 73 साल के ससुर
होलाराम हरियानी ने 65 साल की माधुरी शर्मा से शादी कर ली। हरियानी की
पत्नी नीलू की दो साल पहले और उनसे शादी करने वाली माधुरी शर्मा के पति
राजेश की चार साल पहले मौत हो चुकी है। दोनों अकेले थे, सत्संग में
मेल-मुलाकात हुई। बात हुई और फिर 23 सितंबर को दोनों ने आर्य समाज मंदिर
में शादी कर ली। दोनों कोटा के नयापुरा में रहते हैं। मंगलवार को इनका
रिसेप्शन भी हुआ। पिचाई की पत्नी ने शादी की बधाई भी दीं।
कैसे दोनों आए करीब?
माधुरी कोटा से ही हैं, जिनकी शादी दिल्ली के राजेश शर्मा से हुई थी। राजेश मिलिट्री की रोड कंस्ट्रक्शन विंग में थे। उनकी चार साल पहले मौत हो चुकी है। माधुरी के इकलौते बेटे भारत की भी रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई थी। वे दिल्ली से करीब दो साल पहले ही कोटा आईं और यहां नयापुरा स्थित चंबल रेजीडेंसी में फ्लैट खरीद रहने लगीं। पॉलिटेक्निक से रिटायर्ड प्रोफेसर हरियानी मुंबई में रहते थे, करीब सालभर से कोटा में हैं। यहां सिविल लाइन में उनका किराए का मकान है। उनका एक बेटा अमित न्यू जर्सी में एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं, जबकि बेटी अंजलि सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं। अंजलि के पति सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ हैं। हरियानी ने बताया कि कुछ माह पहले ही दोनों जयपुर गोल्डन के निकट स्थित एक आश्रम में सत्संग में मिले। विचार मिले तो दोनों ने शादी का मन बना लिया। उन्होंने बताया, "जब मैंने अपने बच्चों को यह बात बताई तो वे खुश हुए और बोले कि इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता।" इस शादी को लेकर सुंदर से बात नहीं हुई। सुंदर की पत्नी अंजलि ने फोन कर माधुरी को बधाई भी दी।

अपने विरोध में आए, डटकर खड़ी हुई माधुरी
माधुरी के अन्य परिवार वाले तो उनके साथ हैं, लेकिन कोटा में रहने वाले उनके मायके वाले खिलाफ। माधुरी के सिविल लाइन्स में रहने वाले भतीजे और भतीजी को इस बात का पता लगा तो उन्होंने विरोध किया। माधुरी ने कहा, "उन्होंने लोगों को भड़काना शुरू किया। उनकी नजर मेरी संपत्ति पर थी। सोसाइटी के लोगों ने हमें खूब परेशान किया। लेकिन मैंने वही किया, जो मुझे अच्छा लगा। इस उम्र में अकेले एक-एक दिन बिताना कितना मुश्किल होता है, यह मैं जानती हूं। मैंने पति की मौत के बाद चार साल अकेले बिताए हैं। पति की मौत के बाद अमेरिका में रहने वाली मेरी चचेरी बहनों ने मुझे दूसरी शादी के लिए प्रेरित किया और अब मैंने यह कर लिया।"

* मेरे दोनों बच्चे विदेश में हैं। मुंबई में मेरा मकान है, अब
हम वहीं रहेंगे। हर किसी को हक है कि वह सुखी जिंदगी जिए। मैंने बच्चों को
बताया तो वे बड़े खुश हुए। उनकी रजामंदी से फैसला किया। - होलाराम हरियानी
* हमने हालात का मुकाबला किया। मैं जानती हूं कि अकेले एक-एक
दिन कैसे कटता है। मुझे ये (हरियानी) पसंद आए और शादी का फैसला कर लिया।
बहुत खुश हूं। लोगों ने खूब परेशान किया, लेकिन मैं पीछे नहीं हटी। मैं तो
कहती हैं, ऐसे और लोग भी आगे आएं और कदम उठाएं। - माधुरी शर्मा
No comments:
Post a Comment