वैश्विक पत्रिका फॉर्च्यून की एशिया प्रशांत की ताकतवर महिलाओं की सूची में
भारतीय बैंकर्स चंदा कोचर और अरुंधति भट्टाचार्य शीर्ष दो स्थानों पर हैं।
निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख 53 वर्षीय कोचर शीर्ष पर हैं।
पिछले साल वह दूसरे स्थान पर थीं।
फॉर्च्यून ने कहा है कि कोचर ने देश में बैंकिंग क्षेत्र को नया आकार दिया। उन्होंने आईसीआईसीआई को देश का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा और मुनाफे वाला बैंक बनाने में योगदान दिया। इस सूची में देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक की चेयरमैन अरंधति भट्टाचार्य दूसरे स्थान पर हैं। पिछले साल वह इस सूची में चौथे स्थान पर थीं।
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निशी वासुदेव सूची में पांचवें स्थान पर हैं। पिछले साल भी वह इसी स्थान पर थीं। देश के निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी शिखा शर्मा को सूची में नौवां स्थान मिला है।
सिंगापुर की इंटरनेशनल गोल्डमैन साक्स एसेट मैनेजमेंट की मुख्य कार्यकारी शीला पटेल सूची में 23वें स्थान पर हैं। सूची में क्षेत्र के छह अन्य देशों की मुख्य कार्यकारियों को भी रखा गया है। कुल 11 नामों के साथ चीन की महिलाएं सूची में सबसे आगे हैं।

No comments:
Post a Comment