BIGG BOSS 9 में नजर आएंगे गुरमीत राम रहीम, देखिए-ये चेहरे भी हो सकते हैं शामिल
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम बिग बॉस के घर
में देखे जा सकते हैं. बाबा को चैनल की ओर से बिग बॉस के घर में आने का
निमंत्रण मिला है.
आपको बता दें की बिग बॉस का 9वां सीजन अक्टूबर में शुरू
होने जा रहा है. इसके लिए चर्चित हस्तियों को बिग बाॅस के घर से निमंत्रण
भेजा गया है. खबर है कि गुरमीत राम रहीम भी हमें बिग बाॅस के घर में नजर आ
सकते हैं.
इस निमंत्रण पर जब डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मीडिया कमेटी
उप प्रमुख से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी इस पर विचार चल रहा है.
बाकि का फैसला डेरा प्रमुख ही करेंगे.
आप सबने इससे पहले बाबा को उनकी पहली फिल्म 'द मैसेंजर ऑफ
गॉड' में अभिनय करते हुए देखा होगा. उसके बाद अब बाबा जल्द ही इस फिल्म का
सीक्वल MSG-2 लेकर भी बड़े पर्रे पर दर्शकों के सामने आने वाले है.
पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहीं राधे मां के भी बिग
बॉस में शामिल होने की चर्चा थी. अब सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत
गुरमीत राम रहीम को बिग बॉस के घर में आने का निमंत्रण मिला है। उनको फोन
पर इस बारे में चैनल की ओर से जानकारी दी गई है.बिग बॉस के घर से मिले
निमंत्रण पर अभी विचार चल रहा है कि वहां जाना चाहिए या नहीं. इस बारे में
खुद डेरा प्रमुख ही फैसला लेंगे.
बिग बाॅस सीजन 9 में दिख सकते हैं ये चेहरे- डिनो मोरिया: बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया से इस शो में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है.
श्वेता बासु: 'मकड़ी'
मे छोटी बच्ची का किरदार कर मशहूर हुईं अभिनेत्री श्वेता बासु पिछले साल
'सेक्स स्कैंडल' विवाद में फंसी थीं. श्वेता के बिग बॉस सीजन-9 का हिस्सा
बनने की उम्मीद है.
सना सईद:
पिछली बार नच बलिए-7 में अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक के साथ दिखीं सना सईद भी
इस साल बिग बॉस के घर में जगह बना सकती हैं. सना ने फिल्म 'कुछ कुछ होता
है' में शाहरुख खान की बेटी का किरदार किया था. शाहरुख की बेटी के रोल में
उन्हें खासी शोहरत मिली थी.
रश्मि देसाई: नच
बलिए-7 में दिखीं अभिनेत्री रश्मि देसाई हाल ही में अपने पति और अभिनेता
नंदीश संधू के साथ अपनी शादी में आ रही दिक्कतों के लिए भी सुर्खियों में
थीं. लेकिन अब इन दोनों के बीच सब कुछ 'ऑल इज वेल' है. खबर है कि रश्मि को
बिग बॉस सीजन-9 के लिए अप्रोच किया गया है.
राधे मां:
खबर तो स्वघोषित और विवादित धर्मगुरु राधे मां के भी बिग बॉस के घर में
जाने की है. लेकिन लगता है कि अपनी कानूनी दिक्कतों और सुनवाई के चलते राधे
मां बिग बॉस के घर में नहीं जा पाएंगी.
बाबा राम रहीम: फिल्म
'MSG- मैसेंजर ऑफ गॉड' से डेब्यू करने वाले गुरमीत राम रहीम जी भी बिग बॉस
के नए सदस्य बन सकते हैं. खबरों के मुताबिक राम रहीम को शो को लिए अप्रोच
किया गया है. हालांकि अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है.
आशा नेगी: सीरियल
'पवित्र रिश्ता' में पूर्वी का किरदार और अभी इंडियल आइडल जूनियर को होस्ट
कर रहीं अभिनेत्री आशा नेगी भी बिग बॉस-9 में जगह बना सकती हैं.
राहुल यादव:कॉरपोरेट जगत के 'बैड ब्वॉय' राहुल यादव बिग बॉस के लगभग पक्के प्रतिभागियों में से एक हैं
No comments:
Post a Comment