नई दिल्ली :
कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की याद में
लाए गए डाक टिकटों को समाप्त करने फैसले को लेकर मोदी सरकार से माफी की
मांग की है।
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम देश के लिए बहुत बड़ा बलिदान देने वाले गांधी परिवार के प्रति इस सरकार के रूख और रवैये की निंदा करते हैं। यह इतिहास का अपमान है।’ उन्होंने कहा कि यह निर्णय इस सरकार की ‘बहुत तुच्छ मानसिकता’ को प्रदर्शित करता है तथा कोई देश उस सरकार को माफ नहीं करता जो अपने अतीत के नायकों और शहीदों का अपमान करती है।
इंदिरा और राजीव के 21 साल देश के प्रधानमंत्री रहने का उल्लेख करते हुए शर्मा ने कहा कि अगर इस सरकार में कुछ शर्म बची है तो उसे इस फैसले को लेकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘इंदिरा और राजीव सिर्फ कांग्रेस के नेता नहीं थे, बल्कि वे देश और जनता के नेता थे। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की महाशक्ति के तौर पर नया आकार दिया, भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रयास किया तथा बहुत बड़ा बलिदान दिया।’
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ‘नफरत’ को दिखाता है।

No comments:
Post a Comment