नई दिल्ली. बिहार चुनाव के लिए तारीखों के एलान से ठीक पहले केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। सरकार ने आम लोगों के लिए गोल्ड बॉन्ड स्कीम भी लॉन्च किया है।
चार महीने में दूसरी बार बढ़ा डीए
बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में महंगाई भत्ता (डीए) 113
फीसदी से बढ़ाकर 119 फीसदी करने का फैसला किया गया। सरकार के इस फैसले से
केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 55 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। यह
इजाफा 1 जुलाई से लागू होगा। इससे पहले अप्रैल में केंद्र ने 6 फीसदी डीए
बढ़ाया था, जो जनवरी से लागू हुआ था। नया इजाफा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों
के मुताबिक किया गया है। सरकार ने इसे सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी पहले ही दे
दी थी।
No comments:
Post a Comment