राम रहीम ने ये ऐलान रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया. यहां वे अपनी फिल्म ‘एमएसजी-2’ के प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे. इस अवसर
डेरा प्रमुख ने यहां कहा, ‘हम एसिड अटैक अथवा स्किन से संबंधित दूसरी तरह की प्रताड़नाओं की शिकार महिलाओं को इलाज उपलब्ध कराएंगे.’ स्किन बैंक और उसके जुड़ी सर्जरी की सुविधा सिरसा में स्थापित की जाएगी. उन्होंने कहा कि हम एसिड हमले की पीड़ित महिलाओं के विवाह के लिए भी फंड उपलब्ध कराएंगे.
संत गुरमीत राम रहीम की फिल्म 18 सितंबर को रिलीज हो रही है. इसके पूर्व फिल्म के फर्स्ट पार्ट के रिलीज के समय काफी विवाद छिड़ा था. संत गुरमीत के विरोधियों ने आरोप लगाया था कि संत गुरमीत फिल्म में स्वंय को भगवान की तरह प्रचारित करते है.
No comments:
Post a Comment