जालंधर। पंजाब में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मायनॉरिटी
सेल के जिला डिप्टी चेयरमैन सुभाष चंद्र ने चौथी पत्नी के आशिक के साथ भाग
जाने से दुखी होकर गोली मार कर खुदकुशी कर ली। उनके पास से पुलिस को सुसाइड
नोट भी मिला है। इसके आधार पर चौथी पत्नी मनीषा, उसकी मां सीता और प्रेमी
राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने देर रात चौथी पत्नी को
गिरफ्तार कर लिया है।
सुभाष चंद्र (34) का पहली पत्नी रेखा के साथ दस साल पहले तलाक हो गया
था। दूसरी पत्नी छोड़कर चली गई थी। सात साल पहले सुभाष की तारा के साथ
तीसरी शादी हुई। तारा से उनको पांच साल का बेटा वीर है। सुभाष की चौथी शादी
करीब चार साल पहले मनीषा के साथ हुई थी। मनीषा से दो साल का बेटा युवराज
है। बताते हैं कि पहली तीन शादियां परिवार ने करवाई थी, जबकि चौथी लव मैरिज
थी।
सुभाष की मां कृष्णा ने कहा कि तारा और मनीषा दोनों बहुएं एक साथ रह
रही थीं। कुछ समय पहले मनीषा का राज नामक युवक के साथ अफेयर शुरू हो गया।
करीब 15 दिन पहले मनीषा राज के साथ भाग गई। मनीषा के भाग जाने से सुभाष को
काफी जलालत महसूस हुई। वह परेशान रहने लगा था। सोमवार दो बजे के करीब सुभाष
ने गोली मार सुसाइड कर ली। सुसाइड नोट में उसने लिखा की मनीषा ने मुझे
धोखा दिया। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं। 2002 में सुभाष ने लोक जन शक्ति
पार्टी से चुनाव लड़ा था। हारने के बाद वह कांग्रेस में चला गया था।
सुसाइड नोट में लिखा पत्नी का प्रेमी धमकी देता था
मैं सुभाष चंद्र पुत्र श्री धर्मपाल मोहल्ला जगतपुरा अपनी जान लेने से
पहले यह लिख रहा हूं की क्यों मैने जान दी। क्योंकि मेरी पत्नी मनीषा उर्फ
मुन्नी ने मुझे धोखा दिया। वह इसलिए मनीषा के राज लड़के के साथ अवैध संबंध
थे। राज ओर मेरी सासा सीता इन दोनों ने मिलकर मेरा घर उजाड़ा है। मनीषा के
साथ शादी हुए 4 साल हो गए एक लड़का भी है। वह पहले भी घर से 2 बार भाग
चुकी है। बिना वजह अबकी बार मनीषा तीसरी बार घर से भागी और नंबर 8 में
मेरे खिलाफ दरखास्त दे दी। पुलिस अफसर जी ने हमें 2 दिन का टाइम दिया पर
मनीषा और उसकी मां को राज ने कही दूर भेज दिया। मैंने अपनी सास को फोन किया
पर बंद था। मेरी कोई गलती नहीं थी। फिर भी मनीषा ने मुझे धोखा दिया। मेरे
लाख समझाने पर मनीषा नहीं मानी। राज ने मुझे धमकी दी थी कि अगर मनीषा का
पीछा नहीं छोड़ा, तेरे पूरे परिवार को मार दूंगा। यह पिस्टल मुझे कैरी
(इकहरी) पूली के ऊपर मिली थी। जिससे मै अपनी जान दे रहा हूं। इसमें मेरे घर
वालो का काई कसूर नहीं।
मनीषा नेपाल की रहने वाली है
एसएचओ कुलवंत सिंह ने कहा कि मौके से दो पेजों का सुसाइड नोट मिला है।
उसको कब्जे में ले लिया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर सुभाष की चौथी
पत्नी मनीषा, सास सीता व मनीषा के आशिक राज के खिलाफ आत्महत्या के लिए
उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। मनीषा नेपाल की रहने वाली है। उसका
फिलहाल पता बसंत फैक्ट्री बाईपास रोड मिला है। राज भी बाईपास रोड के पास का
रहने वाला है। तीनों को पकड़ने के लिए रेड पार्टियों को भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment