काठमांडू। नेपाल की संविधान सभा द्वारा नेपाल को फिर से हिंदू
राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग ठुकराए जाने के बाद लोग सड़कों पर उतर आए
हैं। इस फैसले का हिंदू संगठन विरोध कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध
कर रहे लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई। कइयों के घायल होने की भी खबर
है।
गौरतलब है कि 2006 में राजशाही खत्म होने के बाद नेपाल धर्मनिरपेक्ष
देश बन गया। रविवार को नए संविधान पर शुरू हुई वोटिंग में एक-तिहाई से भी
ज्यादा सदस्यों ने नेपाल को फिर हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के विरोध में वोट
किया।
संविधान सभा में यह प्रस्ताव नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक पार्टी
ने पेश किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी
इसका समर्थन किया था। लेकिन एक-तिहाई समर्थन न मिल पाने की वजह से प्रस्ताव
रद्द हो गया
No comments:
Post a Comment