सैन होसे (कैलिफोर्निया). अमेरिकी दौरे के आखिरी दिन सैन होसे
के सैप सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल के लोगों के बीच
स्पीच दी। सोमवार सुबह हुई इस स्पीच में उन्होंने अपनी 16 महीने की सरकार
के कामकाज का ब्योरा दिया। कहा, "हमने इतना विकास किया है कि हर दिन दो-दो
घंटे बोलूं, तब भी 15 दिन लग जाएंगे।" उन्होंने करप्शन की बात भी की। दामाद
का जिक्र किया। बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। इस बीच, पीएम मोदी
न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। यहां उनकी अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा से
मुलाकात होगी। पढ़ें उनके स्पीच की 5 बड़ी बातें- (पूरी स्पीच पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
1. मोदी ने कहा- आज सिर्फ ट्रेलर दिखाकर ही जा रहा हूं
"मेरे पास भारत के विकास के बारे में बोलने के लिए बहुत कुछ है। अगर
सब बताने लगा तो समय कम पड़ जाएगा। हर दिन दो-दो घंटे बोलूं, तब भी 15 दिन
लग जाएंगे। इसलिए आज सिर्फ ट्रेलर दिखाकर ही जा रहा हूं।"
2. दामाद का जिक्र कर साधा कांग्रेस पर निशाना
मोदी ने कहा, ‘‘भारत में कुछ ही देर में राजनेताओं पर आरोप लग जाते हैं। बेटे ने 250 करोड़ बनाया, बेटी ने 500 करोड़ बनाया। दामाद ने 1000 करोड़ बनाया। चचेरे भाई, मौसेरे भाई ने करोड़ों बनाया। ये आरोप लग जाते हैं। इससे करप्शन बढ़ा कि नहीं? गुस्सा बढ़ा कि नहीं? देशवासियो! मैं आपके बीच खड़ा हूं। क्या मुझ पर कोई आरोप है? हम जिएंगे तो भी देश के लिए और मरेंगे तो भी देश के लिए। मोदी ने क्या किया? मोदी क्या कर रहा है? सब पता है आपको। याद होगा, मैंने कहा था कि मैं परिश्रम करने में कोई कमी नहीं रखूंगा। पल-पल और शरीर का कण-कण मैं लगाए रखूंगा। आज 16 महीने बाद मुझे आपका सर्टिफिकेट चाहिए। मैंने वादा निभाया। परिश्रम की पराकाष्ठा की। देश के लिए कर रहा हूं। आपने जो जिम्मेदारी दी थी, पूरी तरह से उसका पालन कर रहा हूं।”

3. आतंकवाद पर कहा- यूएन पहले तय कर ले परिभाषा
स्पीच के आखिर में पीएम ने कहा- ‘‘दुनिया में गुड टेररिज्म, बैड टेररिज्म चल रहा है। लेकिन आतंकवाद आतंकवाद होता है। हम दुनिया को आतंकवाद समझा रहे हैं। दुनिया हमारे ऊपर सवाल खड़े कर रही है। आतंकवाद दुनिया के किसी भी हिस्से में जा सकता है। यूएन की जिम्मेदारी है कि आतंकवाद की परिभाषा साफ करे, ताकि दुनिया तय कर ले कि उसे किस रास्ते पर चलना है। ताकि शांति आए। हम उस धरती से आए हैं, जहां गांधी और बुद्ध ने जन्म लिया है। मैंने ताल ठोककर यूएन में अपनी बात बताई है। यह आगे भी बताऊंगा। दो नई चुनौतियां हमारे सामने हैं। आतंकवाद और ग्लोबल वार्मिंग। मानवता में विश्वास करने वाले लोगों की मदद से दोनों समस्याओं से निपटा जा सकता है। इन चुनौतियों को हमने स्वीकार किया है।’’

4. फर्स्ट अटेम्प्ट में इसरो ने मंगलयान पहुंचाया, मैं भी फर्स्ट अटेम्प्ट में पीएम बना
मोदी ने कहा, "उपनिषद् से भारत उपग्रह की चर्चा करने लग गया है। विश्व
में भारत ही ऐसा पहला देश है, जिसने इसरो के जरिए फर्स्ट अटेम्प्ट में
मंगलयान को मंगल तक पहुंचाया। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। क्यों? क्योंकि यह
संकल्प की ताकत है। आज स्पेस टेक्नॉलॉजी का यूज हो रहा है, जिसकी पहले
आलोचना होती थी। आज वही उपग्रह काम आ रहा है। किसानों, मछुआरों को मदद मिल
रही है।"
5. ब्रिक्स में I मजबूती से खड़ा है
मोदी ने कहा, ‘‘कुछ सालों पहले ब्रिक्स टर्म आया था। उनका कहना था कि पांच देश ऐसे हैं जो आने वाले दिनों में तेज गति से आगे बढ़ेंगे। ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका। पिछले दो साल से I लुढ़क रहा था। ब्रिक्स में से इंडिया का I दुनिया को कम नजर आता था। लोग कह रहे थे कि यह थ्योरी कैसे चलेगी? आज गर्व से कहता हूं कि पूरे ब्रिक्स में दमखम के साथ कोई खड़ा है तो वह I खड़ा है। 15 महीने के अंदर विकास की ऊंचाइयों को पार करने के कारण आज ये विश्वास पैदा हुआ है।"

No comments:
Post a Comment